विज्ञान  वरदान या अभिशाप पर निबंध । Essay Science  Gift Or Curse In Hindi

आज के समय में विज्ञान के बिना जीवन की कल्पना करना असंभव सा लगता है। प्राचीन काल से लेकर अब तक की प्रगति सभी विज्ञान की देन है। हम सभी लोग जानते हैं की ‘आवश्यकता ही आविष्कार की जननी है’ जैसे-जैसे लोगों की आवश्यकता बढ़ती जा रही हैं नए-नए अविष्कार होते जा रहे हैं और आगे भी होंगे। पहले जो चीज असंभव लगती थी विज्ञान ने आज उन्हें संभव करके दिखाया है। विज्ञान ने मानव जीवन को बहुत कुछ दिया है विज्ञान ने एक छोटी सी सी से लेकर आकाश की दूरी नापने तक का यंत्र खोज डाला है। और आगे भी अभी ऐसे आविष्कार होंगे जो आज हमें संभव लगते हैं जिनके बारे में कल्पना करने पर लोग हंसते हैं वह सब भविष्य में विज्ञान के कारण संभव हो सकते हैं। आज की इस आर्टिकल में हम विज्ञान: अभिशाप या वरदान ( Essay Science  Gift Or Curse In Hindi ) पर निबंध लिखेंगे जिसमें हम आपको विज्ञान:अभिशाप या वरदान पर छोटा निबंध पर 10 लाइन का निबंध विज्ञान के लाभ, विज्ञान से होने वाली हानियां इन सभी बिंदुओं पर विस्तार से बात करेंगे विज्ञान के बारे में जानने के लिए अंत तक जरूर पढ़ें। 

विज्ञान क्या है। What is Science

विज्ञान दो शब्दों से मिलकर बना है – वि+ज्ञान । वि का अर्थ है विशेष और ज्ञान का अर्थ है जानना। इस  प्रकार किसी विशेष को जानना ही विज्ञान हैं। दूसरे शब्दो में कहे तो विशिष्ट प्रकार का ज्ञान ही विज्ञान होता हैं। विज्ञान ने आज हमारे जीवन को पूरी तरह बदल कर रख दिया है , मनुष्य जीवन को बहुत ही सुविधाजनक बना दिया है। विज्ञान ( Science) मानव जीवन के लिए वरदान भी है और अभिशाप भी। जब इसका मानव जीवन के लिए सदुपयोग किया जाएगा तब यह एक वरदान की भूमिका निभाएगा लेकिन जब इसी विज्ञान का दुरुपयोग करके मानव जीवन को क्षति पहुचाया जायेगा तो यह मानव जीवन के लिए अभिशाप बन जाएगा।

विज्ञान अभिशाप या वरदान पर छोटा निबंध । Short Essay on Science Gift or Curse in hindi। 

विज्ञान (Science ) को दोधारी तलवार कहा जा सकता है। अर्थात् विज्ञान मानवता के लिए वरदान और अभिशाप दोनों के रूप में कार्य करती है। विज्ञान छात्रों को इंटरनेट जैसे आधुनिक उपकरणों के माध्यम से ज्ञान प्रदान करता है, जिससे सीखना सुलभ और रोमांचक हो जाता है। चिकित्सा में विज्ञान के चमत्कार से असाध्य बीमारियों के इलाज होने संभव हो पाए है। इसके तकनीकी उपकरण हमारे दैनिक कार्यों को सरल बना दिए है।

विज्ञान ने मानव का जीवन बहुत ही सुखदायक बना दिया है लेकिन यह वरदान एक अभिशाप भी लेकर आता है आज के समय में सर्च इंजन पर अधिक जानकारी उपलब्ध होना भी छात्रों को भ्रम की ओर ले जा रहा है। उनमें स्पष्ट आने के बजाय भ्रम पैदा हो रही है वह अपने जीवन में क्या पढ़ाई करें किसके मार्गदर्शन में पढ़ाई करें और नए-नए उपकरण उनका ध्यान भटकने जा रहे हैं।

See also  PM Garib Kalyan Anna Yojana 2023 | (PMGKVY) पीएम गरीब कल्याण अन्न योजना की समय अवधि बढ़ी

विज्ञान का प्रयोग मानव को बहुत ही सावधानी पूर्वक करना चाहिए। विज्ञान का प्रतीक आविष्कार मानव जीवन में वरदान और अभिशाप दोनों की भूमिका निभाता है यह मानव के ऊपर निर्भर करता है वह उसका किस तरह उपयोग कर रहा है अगर मानव को उसके बारे में सही जानकारी प्राप्त नहीं है तो वही आविष्कार मानव के जीवन में वरदान की जगह अभिशाप बनकर साबित हो रही है। उचित मार्गदर्शन और जिम्मेदार उपयोग के साथ विज्ञान का वरदान अभिशाप प्रभारी पड़ सकता है जो छात्र और पूरे समाज के उज्जैन भविष्य को सुनिश्चित करता है। 

See Also Mera Vidyalaya Nibandh In Hindi। मेरा विद्यालय पर निबंध

विज्ञान: वरदान या अभिशाप पर 10 लाइन का निबंध । Essay on Science : Gift or Curse

 विज्ञान: वरदान या अभिशाप पर 10 लाइन का निबंध छोटे बच्चो के लिए नीचे लिखा गया है। 

  • विज्ञान एक वरदान है जो मानव जीवन में आराम और प्रगति लाया है।
  • Science की सहायता से बड़े पैमाने पर रोजगार उपलब्ध हो सकता है। 
  • वैज्ञानिक आविष्कारों ने कृषि उत्पादन में वृद्धि की है, और ट्रैक्टरों और आधुनिक उपकरणों के साथ खेती के कार्यों को बेहद सरल बना दिया है।
  • विज्ञान ने बिजली, परिवहन और चिकित्सा के क्षेत्र में नई टेक्नोलॉजी लेकर आया है। जिससेे सभी काम बहुत ही कम समय में हो पाते है। 
  • विज्ञान की बदौलत ही आज मानव अंतरिक्ष में चांद और अन्य ग्रहो पर पहुंच पाया है।
  • आज मनुष्य विज्ञान की सहायता से पक्षियों की तरह आसमान में उड़ सकता है। मनुष्य गहरे से गहरे पानी में सांस ले सकता है और उंचे से उंचे पर्वतों को भी आसानी से लांघ सकता हैं। 
  • विज्ञान ने हमें भाप, खनिज, तेल, कोयला और बिजली के माध्यम से असीमित शक्तियां प्रदान की है।
  • वैज्ञानिक आविष्कारों का दुरुपयोग, जैसे ज़हरीली गैसें, पर्यावरण और मानव स्वास्थ्य पर हानिकारक प्रभाव डालती हैं।
  • विनाशकारी उद्देश्यों के लिए विज्ञान का उपयोग किया जाता है तो यह अभिशाप बन जाता है, जैसा कि हानिकारक हथियारों के निर्माण में देखा गया है।
  • विज्ञान एक शक्तिशाली शक्ति है, जो मानव के कार्यो के आधार पर या तो वरदान या अभिशाप हो सकता है।
See also  Fame India Yojana 2023 | जाने Fame India Scheme Second Phase के फायदे | 827 करोड़ रुपये की लागत से देश के इन शहरों में बनेंगे चार्जिंग स्टेशन

विज्ञान के लाभ। Benefits of science

विज्ञान के कारण हमारा जीवन बेहद आरामदायक हो गया है, जिससे हमारा काफी समय बचता है, हमारे जीवन में विज्ञान की निम्न भूमिका है-

दैनिक जीवन मे: विज्ञान का हमारे दैनिक जीवन में बहुत ही महत्व है।  हमारे घर के उपकरण जैसे रेफ्रिजरेटर, टीवी, टेप रिकॉर्डर, मोबाइल फोन सभी विज्ञान की ही देन है। Science के योगदान से हमारे घर का जो काम घंटों में होता था अब वह मिनटों में संभव हो पाया है। 

शिक्षा के क्षेत्र में  : विज्ञान के योगदान से आज गाँव, छोटे शहर का बच्चा भी उच्च शिक्षा पा सकता है। इससे शिक्षा में बहुत बदलाव आया, इंटरनेट और मोबाइल की सहायता से आप किसी भी प्रश्न का उत्तर आसानी से ढुंढ सकते है। अब तो आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और रोबोट के साथ, टीचिंग मेथड्स डेवलप हो रहे है। जो शिक्षा में पूरी तरह से क्रांति ला दिए है। 

चिकित्सा के क्षेत्र में: विज्ञान ने चिकित्सा के क्षेत्र में भी चमत्कार किये हैं। इसने दुर्लभ बीमारियों का भी इलाज खोज निकाला है, इसने एक्स-रे और लेजर से सर्जरी को आसान बना दिया और अंग प्रत्यारोपण को सक्षम बनाया है।  रक्तदान और प्लास्टिक सर्जरी जैसे कार्य विज्ञान के कारण ही संभव हो सके हैं। आप समय और धन की बचत करते हुए अपने घर बैठे अपने स्मार्टफोन के माध्यम से चिकित्सा उपचार और दवाएं भी प्राप्त कर सकते हैं।

परिवहन के क्षेत्र में : हम साईकिल, दोपहिया वाहनों से लेकर अंतरिक्ष यात्रा तक एक लंबा सफर तय कर चुके हैं।  हम जो दूरियाँ तय करना पहले असंभव था, या जिसे तय करने में महीनों का समय लगता था। अब वह कुछ ही मिनटों में तय कर लेते हैं। वैज्ञानिक आविष्कारों की बदौलत ही हम बुलेट ट्रेन, हवाई जहाज और हेलीकॉप्टर से हम जमीन, समुद्र और आकाश सभी जगह यात्रा कर सकते है।

संचार के क्षेत्र में :  विज्ञान ने संचार में तेजी से सुधार किया है। 1G से अब हमारे पास 5G की सुविधा उपलब्ध हो गई है और अब इंटरनेट प्रकाश की गति से चलता है। वैज्ञानिक प्रगति की बदौलत ही हम अब आसानी से किसी को मैसेज, फोटो, वीडियो भेज सकते है, किसी को भी वीडियो कॉल करके वर्चुअल विजिट कर सकते हैं।

मनोरंजन के क्षेत्र में : विज्ञान ने मनोरंजन के क्षेत्र को भी महत्वपूर्ण रूप से प्रभावित किया है।  फ़िल्में, वीडियो, टेलीविज़न और खेल सभी मनोरंजन के आधुनिक और वैज्ञानिक रूप बन गए हैं।

विज्ञान से होने वाली हानि | Disadvantage of Science

Science ने हमारे जीवन को बहुत ही सुखदायक बना दिया है लेकिन इसने हमारे जीवन में कई सारी समस्याएं भी उत्पन्न किए है। तकनीक ने जहां कई कार्यों को आसान बनाया है, वही हमें आलसी भी बना दिया है। इससे होने वाली समस्याए निम्न है-

See also  प्रधानमंत्री सूर्योदय योजना क्या हैं? PM Suryoday Yojana 2024 (Online Apply, Eligibility And Documents)

नई नई बीमारियां : आज के समय इतनी दुर्लभ बीमारियां उत्पनन हो रही हैं जिनका पहले कोई नामोनिशान नहीं था कोरोना वायरस उनमें से एक है, पहले इस तरह का कोई वायरस कभी भी नहीं था। 

खेतों में हानिकारक रसायनिक पदार्थों और खादों के छिड़काव से उत्पादन तो बढ़ रहा है लेकिन फसल में वह पोषक तत्व और वह शुद्धता नहीं रही और इस वजह से कई बीमारियां उत्पन्न हो रही है।

पर्यावरण परिवर्तन : ृक्षों की अंधाधुंध कटाई के कारण, वृक्षों की कमी से प्राणवायु ऑक्सीजन में भी कमी आ रही है। और बढ़ते औद्योगिकीकरण से,‌ वातावरण में बहुत ही तेजी से परिवर्तन हो रहा है, ग्लेशियर पिघल रहे हैं, ग्लोबल वार्मिंग बढ़ रही है।

जल स्त्रोतों की कमी होती जा रही है और पर्यावरण प्रदूषण के बढ़ते स्तर के कारण अनेक प्रकार की बीमारियां उत्पन्न हो रही है ।

तकनीक का आदि होना : तकनीकी पर बहुत अधिक निर्भर होने के कारण भी कई संकट उत्पन्न हो रहे हैं। यदि आज के समय में इंटरनेट को बंद कर दिया जाए तो कई करोड़ लोग बेरोजगार हो जाएंगे क्योंकि लोगों ने खुद को पूरी तरह से तकनीकी पर निर्भर कर लिया है। आज हम लोग हर छोटे से छोटे काम के लिए तकनीक पर निर्भर हो गए हैं। चाहे घर में खाना बनाना हो, कपड़े धोना हो या मनोरंजन ,‌हर चीज के लिए हमें तकनीक की आवश्यकता होती है । बिना उसके अब कोई काम संभव नहीं लगता है। 

निष्कर्ष। Conclusion 

Essay Science  Gift Or Curse In Hindi यह निर्धारित कर पाना मुश्किल है। हम यह कह सकते है कि मानव विज्ञान आविष्कारों का उपयोग जिस तरह से करता है, उसी तरह वो अभिशाप या वरदान के रूप में परिणाम देते है।

इस लेख में हमने उनका उपयोग करते हैं वह हमारे जीवन में इस प्रकार वरदान या अभिशाप के रूप में साबित होते हैं

आज के इस आर्टिकल में विज्ञान : वरदान या अभिशाप पर निबंध(Essay Science : Gift or Curse) लिखा है। अगर आपको यह विज्ञान के बारे मे जानने मे मददगार साबित हुआ हो तो अपने दोस्तो को भी साझा करे।

इस ब्लॉग पोस्ट पर आपका कीमती समय देने के लिए धन्यवाद। इसी प्रकार के बेहतरीन सूचनाप्रद एवं ज्ञानवर्धक लेख easyhindi.in पर पढ़ते रहने के लिए इस वेबसाइट को बुकमार्क कर सकते हैं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Optimized with PageSpeed Ninja