प्रधानमंत्री किसान FPO योजना 2023 | PM Kisan FPO Yojana in Hindi | ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन फॉर्म

PM Kisan FPO Scheme

PM Kisan FPO Yojana in Hindi 2023:- भारत सरकार द्वारा किसानों के हित में विभिन्न प्रकार की हितकारी योजनाएं शुरू की जा चुकी है। केंद्र सरकार भारतीय किसानों की आय दोगुनी करने हेतु सजगता के साथ अथक प्रयास कर रही है। इसी के साथ सरकार द्वारा “प्रधानमंत्री किसान FPO योजना” (PM Kisan FPO yojana) की शुरुआत की गई है। फॉर्मर प्रोड्यूसर ऑर्गेनाईजेशन (FPO) किसान उत्पादक संगठन अर्थात किसानों को आर्थिक राहत पहुंचाने के उद्देश्य से शुरू किया गया है। योजना स्वरूप के अंतर्गत किसानों को आर्थिक सहायता के रूप में 15-15 लाख रूपए की धनराशि प्रदान की जाएगी। PM Kisan FPO scheme के अंतर्गत लाभ प्राप्त करने के लिए कम से कम 11 किसानों को कृषि उत्पादन बढ़ाने हेतु एक संगठन तैयार करना होगा। किसानों द्वारा बनाए गए संगठन को सरकार द्वारा FPO  के अंतर्गत लाभान्वित किया जाएगा।

आप जरूर जानना चाहेंगे प्रधानमंत्री किसान FPO योजना क्या है?  कैसे आवेदन कर सकते हैं? सरकार द्वारा निर्धारित पात्रता मापदंड एवं दस्तावेज संबंधित संपूर्ण विवरण को विस्तार पूर्वक जानने के लिए लेख में दी जा रही महत्वपूर्ण जानकारी को ध्यानपूर्वक पढ़ें।

पीएम किसान FPO योजना | PM Kisan FPO Scheme | फॉर्मर प्रोड्यूसर ऑर्गेनाईजेशन (FPO) योजना 2023 | पीएम FPO योजना |  प्रधानमंत्री किसान FPO योजना के लिए आवेदन कैसे करें? How to apply for Pradhan Mantri Kisan FPO Scheme? किसान पीएम योजना ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया |

Pradhanmantri Kisan FPO Yojana 2023 Highlights

योजना का नामPM Kisan FPO Yojana
योजना शुरू की गयीभारत सरकार के द्वारा
योजना लाभार्थीकिसान, उत्पादक संगठन
आवेदन की प्रक्रियाऑनलाइन/ऑफलाइन
योजना का उद्देश्यकिसानों को 15 लाख की आर्थिक सहायता प्रदान करना
ऑफिसियल वेबसाइटhttps://enam.gov.in/web/

क्या है? PM किसान FPO  योजना | What is? PM Kisan FPO Scheme

PM Kisan FPO Scheme:-जैसा कि आप सभी जानते हैं, भारत सरकार द्वारा हाल ही में किसानों के हित में क्रांतिकारी योजनाएं शुरू की गई हैं। भारत सरकार किसानों को हित लाभ प्रदान  करने हेतु तथा कृषि क्षेत्र में हो रही समस्याओं के निवारण हेतु साथ होने का वादा निभा रही है। इसी के साथ सरकार फॉर्मर प्रोड्यूसर ऑर्गेनाईजेशन (PM FPO formula) लागू कर रही है। यह एक ऐसा संगठन होगा जो किसानों के हित में कार्य करेगा। जिसे कंपनी एक्ट के अंतर्गत रजिस्ट्रर्ड किया जाता है। इस संगठन का मुख्य उद्देश्य किसानों की कृषि उत्पादकता को बढ़ाना है। इसी संगठन तकनीकी को FPO नाम दिया गया है। सरकार द्वारा किसानों के बनाए गए इस संगठन को कृषि क्षेत्र को विकसित करने हेतु 15 -15 लाख रुपए का अनुदान दिया जाएगा । PM Kisan FPO Yojana के अंतर्गत देश में दस हजार से अधिक किसानों के अलग अलग समूह बनाये जायेंगे। जो कंपनी एक्ट के तहत रजिस्टर्ड होंगे। संगठन को केंद्र सरकार द्वारा 15 लाख रुपए 3 वर्ष के भीतर प्रदान कर दिए जाएंगे।

See also  PM Garib Kalyan Anna Yojana 2023 | (PMGKVY) पीएम गरीब कल्याण अन्न योजना की समय अवधि बढ़ी

पीएम किसान FPO योजना 2023 के लाभ | Benefits of PM Kisan FPO Scheme 2023

  • PM FPO Yojana का लाभ देश के सभी किसानों को प्राप्त होगा।
  • किसानों के संगठन को पंद्रह लाख की धनराशि सरकार के माध्यम से 3 साल के अंदर प्रदान की जाएगी।
  • पीएम किसान FPO योजना 2023 के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
  • पहाड़ी क्षेत्रों में भी 100 से अधिक किसानों के समूह को पीएम किसान FPO योजना 2023 का लाभ प्राप्त होगा।
  • मैदानी क्षेत्रों में 300 किसानों को संगठन से जुड़े रहने पर योजना का लाभ दिया जायेगा।
  • Kisan FPO Yojana के अंतर्गत किसानो को अपनी उपज के लिए बाजार उपलब्ध होने के साथ ही कृषि कार्य से जुड़े सभी प्रकार के उपकरण जैसे दवाई, खाद, बीज जैसे समान को खरीदना बेहद आसान हो जायेगा।
  • किसान FPO योजना की विशेषताएं | Features of Kisan FPO Scheme
  • पीएम किसान FPO योजना 2023 के अंतर्गत सरकार के द्वारा पुरे देश में दस हजार से अधिक समूह संगठन बनाये जायेंगे।
  • सरकारयोजना द्वारा  के लिए  6865 करोड़ रूपए का बजट तैयार किया गया है। वर्ष 2024 तक योजना में 6865 करोड़ रूपए खर्च किये जायेंगे।
  •  FPO Yojana के अंतर्गत किसानों को पांच वर्ष तक सरकारी समर्थन उपलब्ध कराया जायेगा।
  • 30 लाख से अधिक किसानों को योजना का लाभ प्राप्त होगा।
  • किसानों की आय में वृद्धि होने के साथ-साथ उन्हें आत्म निर्भर और सशक्त भी बनाने की चेष्ठा की जा रही हैं।
  • पीएम किसान FPO योजना 2023 के माध्यम से किसानों की आर्थिक स्थिति में सुधार किया जायेगा।
  • देश में कृषि के क्षेत्र को बेहतर बनाने बनाने में मदद मिलेगी।
See also  खेलो इंडिया यूथ गेम रजिस्ट्रेशन 2023 |Khelo India Youth Games Registration 2023

आवश्यक दस्तावेज | Required Documents

  • आधार कार्ड
  • स्थायी निवास प्रमाण पत्र
  • पासपोर्ट साइज 2 फोटो
  • मोबाइल नंबर
  • वोटर कार्ड
  • कंपनी रजिस्टर्ड संबंधित सभी दस्तावेज आवेदक के पास होने चाहिए।

पीएम किसान FPO योजना 2023 हेतु कैसे आवेदन करें? | How to apply for PM Kisan FPO Scheme 2023

जो किसान उक्त बताई गई योजना से लाभान्वित होना चाहते हैं। उन्हें संगठन  निर्मित करने हेतु आज ही विचार करना चाहिए तथा नीचे दी गई आवेदन प्रक्रिया को फॉलो करें।

  • सर्वप्रथम आपको राष्ट्रीय कृषि बाजार की ऑफिशल वेबसाइट https://enam.gov.in/web/ पर  विजिट करें।
  • होम पेज पर FPO के विकल्प पर क्लिक करें।
  •  लॉगिन के विकल्प पर क्लिक करें।
  •  लॉगइनफॉर्म में यूजरनेम पासवर्ड तथा कैप्चा कोड दर्ज करें।

ग्रीवेंस दर्ज करने की प्रक्रिया | Procedure for registering the Grievance

सबसे पहले आपको राष्ट्रीय कृषि बाजार की ऑफिसियल वेबसाइट पर विजिट करें

  • होम पेज पर “Contact Us” विकल्प पर क्लिक करें।
  •  इसके बाद If You Have Grievance Click Here के विकल्प पर क्लिक करें।
  • ओपन न्यू टिकट के विकल्प पर क्लिक करें।
  • अपना यूजर नेम तथा पासवर्ड दर्ज करके साइन इन करें।
  • आपके सामने ग्रीवेंस फॉर्म आएगा।
  • फॉर्म में पूछी गई सभी महत्वपूर्ण जानकारी दर्ज करें।
  •  सबमिट विकल्प पर क्लिक करें।
  • इस प्रकार आप ग्रीवेंस दर्ज कर पाएंगे।

FAQ’s PM Kisan FPO Scheme 2023

Q.  PM FPO योजना क्या है?

Ans.  केंद्र सरकार द्वारा किसानों के हित में तथा किसानों की कृषि उत्पादन क्षमता को बढ़ाने हेतु 15 लाख रुपए का आर्थिक सहयोग प्रदान करेगी। परंतु इसके लिए 11 किसानों को एक संगठन बनाना होगा और उस संगठन को कंपनी एक्ट के अंतर्गत पंजीकरण कराना होगा।

See also  ऐसे करें पीएम योजना किसान में मोबाइल नंबर अपडेट? PM Kisan Online Correction, Bank Details Aadhar, Mobile Mobile Number Update In PM Kisan Yojana 2023

Q.  कौन से किसान PM FPO योजना के अंतर्गत संगठन बना सकते हैं?

Ans. देश के सभी किसान जो कृषि समस्याओं से जूझ रहे हैं। तथा जो कृषि क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करना चाहते हैं। उन सभी किसानों को सरकार द्वारा योजना से लाभान्वित किया जाएगा। अतः जो किसान अधिक जमीन जोत रहे हैं उन्हें  संगठन बनाकर कंपनी एक्ट के अंतर्गत पंजीकरण करना होगा। तब वह संगठन सरकार द्वारा शुरू की गई योजना से लाभान्वित हो सकता है।

Q. किसान FPO योजना 2023 हेतु कैसे आवेदन करें?

Ans.  जो किसान संगठन बनाकर सरकार द्वारा शुरू की गई योजना से लाभान्वित होना चाहते हैं। उन्हें सर्वप्रथम राष्ट्रीय कृषि बाजार की ऑफिशल वेबसाइट की ऑफिशल वेबसाइट पर विजिट करना होगा। तथा वहां से फॉर्म  डाउनलोड कर आवेदन कर सकते

भारत सरकार की अन्य लाभकारी योजनाओं की जानकारी के लिए:- यहाँ क्लिक करें

इस ब्लॉग पोस्ट पर आपका कीमती समय देने के लिए धन्यवाद। इसी प्रकार के बेहतरीन सूचनाप्रद एवं ज्ञानवर्धक लेख easyhindi.in पर पढ़ते रहने के लिए इस वेबसाइट को बुकमार्क कर सकते हैं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Optimized with PageSpeed Ninja