ads

गांव की बेटी योजना 2022 | MP Gaon Ki Beti Yojana Application Form

By | मार्च 20, 2023
MP Gaon Ki Beti Yojana

मध्य प्रदेश के अधिकांश ग्रामीण क्षेत्र में महिलाओं की शिक्षा का अनुपात बहुत ही कम है। इसकी सबसे मुख्य वजह यहां के लोगों को बेटी की शिक्षा में होने वाले खर्च पूर्ण नहीं किए जा सकते। मध्य प्रदेश सरकार द्वारा इस समस्या का समाधान निकालते हुए “गांव की बेटी योजना” (Gaon Ki Beti Yojana) की शुरुआत की है। योजना के अंतर्गत जो भी ग्रामीण क्षेत्रों तथा आर्थिक रूप से कमजोर परिवार की बेटी शिक्षा प्राप्त नहीं कर पा रही थी। अब उन्हें सरकार द्वारा छात्रवृत्ति दी जाएगी। जिससे वह अपनी शिक्षा को पूरी कर सकती है। मध्य प्रदेश सरकार ने “गांव की बेटी छात्रवृत्ति योजना” को शुरू कर आर्थिक वर्ग से कमजोर परिवारों को एक नई राह दिखाई है।

आइए जानते हैं, मध्य प्रदेश गांव की बेटी योजना क्या है? गांव की बेटी योजना छात्रवृत्ति कैसे प्राप्त कर सकते हैं? छात्रवृत्ति प्राप्त करने के लिए आवश्यक  पात्रता, आवश्यक दस्तावेज, आवेदन की संपूर्ण प्रक्रिया इस लेख में सम्मिलित की जा रही है। अतः आप नीचे लिखे प्रक्रिया को ध्यानपूर्वक फॉलो करें।

गांव की बेटी योजना एप्लीकेशन फॉर्म 2022 | Gaon Ki Beti Yojana Application Form

मध्य प्रदेश उच्च शिक्षा विभाग द्वारा गांव की बेटियों को शिक्षा से जोड़ने हेतु अनेक प्रयास किए जा रहे हैं। इसी के साथ विभिन्न प्रकार की छात्रवृत्ति योजनाएं भी शुरू की गई है। परंतु जो बेटियां आर्थिक संकट के चलते हैं, शिक्षा प्राप्ति से वंचित रह रही थी। अब उन्हें सरकार द्वारा प्रोत्साहन राशि के तौर पर ₹500 प्रति महीना छात्रवृत्ति देने का ऐलान किया है। यह छात्रवृत्ति प्रतिवर्ष 10 महीने तक लगातार प्रदान की जाएगी। मध्य प्रदेश के प्रत्येक गांव की बालिकाएं जिन्होंने 12वीं कक्षा में प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण की है। उनको इस योजना का लाभ प्राप्त होगा। जो भी बालिका इस छात्रवृत्ति के लिए आवेदन करना चाहती हैं। वह ऑनलाइन मध्य प्रदेश स्कॉलरशिप पोर्टल से आवेदन कर सकते हैं।

READ  MP Maa Tujhe Pranam Yojana 2023 | माँ तुझे प्रणाम योजना लाभ एवं आवेदन पात्रता

Gaon Ki Beti Yojana 2022 Highlights

योजना का नामगांव की बेटी योजना
योजना आरंभ कीमध्य प्रदेश सरकार ने
लाभार्थी होंगीगावों की बेटियां
योजना का उद्देश्यउच्च शिक्षा प्राप्त करने के लिए प्रोत्साहित करना।
आधिकारिक वेबसाइटयहां क्लिक करें
योजना वर्ष2022
छात्रवृत्ति की राशि₹500 प्रति माह की दर से 10 माह तक प्रतिवर्ष

गांव की बेटी योजना की विशेषताएं | Features of Gaon Ki Beti Yojana

मध्य प्रदेश सरकार द्वारा शुरू की गई गांव की बेटी छात्रवृत्ति योजना (Gaon Ki Beti Chhatrvrti yojana) जिसमें गांव की सभी 12वीं कक्षा उत्तीर्ण बेटियों को छात्रवृत्ति दी जाएगी। इसी के साथ योजना की अनेक प्रकार की विशेषताएं हैं। जैसे

  • मध्य प्रदेश के उच्च शिक्षा विभाग द्वारा गांव की बेटी योजना का शुभारंभ किया गया।
  • मध्य प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों की बालिकाओं को उच्च शिक्षा प्राप्ति के लिए छात्रवृत्ति प्रदान की जाएगी।
  • छात्राओं को प्रति वर्ष 10 महीने के लिए ₹500 प्रति महीने छात्रवृत्ति के रूप में प्रोत्साहन राशि दी जाएगी।
  • जो छात्राएं योजना के लिए आवेदन करना चाहती हैं। उन्हें सुनिश्चित करना होगा कि वे 12वीं कक्षा में प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण हो।
  • गांव की बेटी योजना के लिए आवेदन करने हेतु छात्राओं को किसी भी सरकारी दफ्तर के चक्कर नहीं लगाने होंगे। वे मध्य प्रदेश स्कॉलरशिप पोर्टल पर आवेदन कर सकती हैं।
  • गांव की बेटी शिक्षा छात्रवृति योजना से लाभ प्राप्त करने के लिए छात्रों को पहले समग्र पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करना होगा और समग्र आईडी प्राप्त करनी होगी।

गांव की बेटी योजना के अनिवार्य पात्रता | Mandatory eligibility of village daughter scheme

  • मध्य प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाली छात्राएं योजना का लाभ ले सकती है।
  • जो छात्राएं कक्षा 12 में प्रथम श्रेणी अंको से पास हुई है। वह सभी छात्रवृत्ति के लिए आवेदन कर सकते हैं।
  • छात्रा का परिवार आर्थिक वर्ग से कमजोर या BPL श्रेणी में होना चाहिए।
READ  जन्म प्रमाण पत्र पंजीकरण मध्य प्रदेश | MP Birth Certificate कैसे बनवाएं

गांव की बेटी योजना हेतु अनिवार्य दस्तावेज | Mandatory document for Gov ki Beti Yojana

मध्य प्रदेश की बेटियों के लिए सरकार द्वारा छात्रवृत्ति योजना शुरू कर इन्हें शिक्षा के प्रति जागरुक करने का अथक प्रयास किया जा रहा है। योजना के लिए आवेदन करने हेतु छात्रों को कुछ दस्तावेज प्रस्तुत करने होंगे जैसे:-

  • आधार कार्ड | Aadhar Card
  • निवास प्रमाण पत्र | Residence Certificate
  • आय प्रमाण पत्र | Income Certificate
  • आयु का प्रमाण | Age proof
  • कास्ट सर्टिफिकेट | Cast Certificate
  • समग्र आईडी | Samgra ID
  • करंट कॉलेज कोड | Current College Code
  • ब्रांच कोड | Branch Code
  • पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ | Passport Size Photograph
  • 12वीं कक्षा की मार्कशीट | 12th class mark sheet
  • मोबाइल नंबर | Mobile Number
  • ईमेल आईडी | Email ID

मध्य प्रदेश गांव की बेटी योजना के लिए कैसे आवेदन करें | How to apply for Madhya Pradesh Gaon Ki Beti Yojana

मध्य प्रदेश सरकार द्वारा शुरू की गई गांव की बेटी छात्रवृत्ति योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने के लिए आप नीचे दी गई प्रक्रिया को ध्यानपूर्वक फॉलो करें।

  • सर्वप्रथम मध्य प्रदेश राज्य के स्कॉलरशिप पोर्टल पर लॉगिन करें।
  • होम पेज पर दिखाई दे रहे स्टूडेंट लॉगइन विकल्प पर क्लिक करें।
  • अपना रजिस्ट्रेशन पूर्ण करें।
  • जैसे ही आप का रजिस्ट्रेशन पूर्ण होता है। आपको एक रजिस्ट्रेशन नंबर दिया जाता है।
  • अब आप यूजर नेम पासवर्ड की मदद से ऑफिशल वेबसाइट पर लॉगिन कर सकते हैं।
  • लोगिन करने के पश्चात गांव की बेटी योजना के अंतर्गत आवेदन फॉर्म पर क्लिक करें।
  • अब आपके सामने आवेदन फॉर्म खुलेगा।
  • अतः आवेदन फॉर्म में पूछे गए संपूर्ण जानकारी को दर्ज करें।
  • मांगे गए सभी आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।
  • आवेदन फॉर्म को सबमिट कर दें। आपका आवेदन सफलतापूर्वक कर लिया जाएगा।
READ  Madhya Pradesh EWS Certificate कैसे बनवाएं | MP EWS Certificate Apply and Download Online

FAQ’s Gaon Ki Beti Yojana

Q. मध्य प्रदेश गांव की बेटी योजना के लिए कैसे आवेदन करें?

Ans. सर्वप्रथम आप मध्य प्रदेश राज्य की छात्रवृत्ति ऑफिशल वेबसाइट पर लॉगइन करें। यदि आप का रजिस्ट्रेशन नहीं हो रखा है तो पहले रजिस्ट्रेशन पूर्ण करें। तत्पश्चात गांव की बेटी योजना आवेदन फॉर्म पर क्लिक करें और आवेदन फॉर्म में पूछी गई संपूर्ण जानकारी दर्ज करें। आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें और आवेदन फॉर्म सबमिट कर दे।

Q. गांव की बेटी योजना से कितनी छात्रवृत्ति मिलेगी?

Ans.  गांव की बेटी योजना के अंतर्गत 12वीं कक्षा उत्तीर्ण छात्राओं को 10 महीने के लिए प्रतिवर्ष ₹500 छात्रवृत्ति के तौर पर दिए जाएंगे।

Q. गांव की बेटी योजना के लिए कौन सी छात्राएं आवेदन कर सकते हैं?

Ans.  गांव की बेटी योजना के लिए जो छात्र 12वीं कक्षा में 60 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं। वे सभी छात्राएं छात्रवृत्ति हेतु आवेदन कर सकते हैं।

इस ब्लॉग पोस्ट पर आपका कीमती समय देने के लिए धन्यवाद। इसी प्रकार के बेहतरीन सूचनाप्रद एवं ज्ञानवर्धक लेख easyhindi.in पर पढ़ते रहने के लिए इस वेबसाइट को बुकमार्क कर सकते हैं।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *