ads

MP जनसुनवाई योजना 2022: MP Jansunwai Complaint Registration Process in Hindi | MP Jansunwai Portal

By | नवम्बर 3, 2022
Madhya Pradesh Jansunwai Yojana

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री द्वारा लोगों की समस्याओं का उचित निवारण करने हेतु एमपी जनसुनवाई योजना MP Jansunwai Yojana 2022 की शुरुआत की है। योजना के माध्यम से जनसुनवाई पोर्टल (MP Jansunwai Portal)की शुरूआत की गई है। इस पोर्टल के माध्यम से राज्य के नागरिकों को किसी भी सरकारी तंत्र एवं अधिकारी से शिकायत होने पर सीधे जनसुनवाई पोर्टल पर अपनी शिकायत दर्ज कर सकते हैं। यह शिकायत सीधे मुख्यमंत्री द्वारा मॉनिटर की जाती है। राज्य के किसान वर्ग, निम्न वर्ग, श्रमिक वर्ग, निराश्रित वर्ग सभी लोग आसानी से अपनी शिकायत घर बैठे दर्ज कर सकते हैं और इस शिकायत को सीधे मुख्यमंत्री तक पहुंचा सकते हैं।

मध्य प्रदेश के निवासी कैसे जनसुनवाई योजना के तहत जनसुनवाई पोर्टल पर शिकायत दर्ज कर सकते हैं? कौन-सी शिकायत जनसुनवाई पोर्टल ( Jansunwai Portal) पर दर्ज की जाएगी?  सरकार द्वारा कितने दिन में शिकायत का निवारण किया जाएगा?  शिकायत दर्ज करने हेतु आवश्यक दस्तावेज संबंधी जानकारी को विधिवत जानने के लिए लेख को ध्यानपूर्वक पढ़ें।

MPJS Yojana 2022 | MP Jansunwai Yojana 2022 | MP Jansunwai Portal Par Shikayat kaise kare | MP Jansunwai me Shikayat Kaise karen | MP Jansunwai Complaint Registration Process in Hindi | MP jansunwai yojana in Hindi |  

MP Jansunwai Yojana 2022 ( MP Jansunwai Portal)

अधिकांश तौर पर देखा गया है कि राज्य के नागरिकों को सरकारी तंत्र एवं सरकार द्वारा शुरू की गई योजनाओं की अनेक शिकायतों को अधिकारियों के द्वारा सरकार तक पहुंचाने की कोशिश की जाती है। परंतु सरकारी तंत्र उन सभी शिकायतों को आगे नहीं बढ़ने देते जिस वजह से समस्या जस की तस रहती है।  शिकायत मुख्यमंत्री अर्थात सरकार तक पहुंच सके इसके लिए एमपी जनसुनवाई योजना (MP Jansunwai Yojana) की शुरुआत की गई। योजना के माध्यम से राज्य के नागरिक जनसुनवाई पोर्टल पर शिकायत दर्ज करेंगे और निर्धारित समय में शिकायत पर अमल किया जाएगा।जिससे नागरिकों को घर बैठे शिकायत का समाधान मिलेगा तथा सरकार तक अपनी बात पहुंचाने में कामयाब होंगे।

READ  एमपी पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना 2022 | MP ST/SC/OBC chhatrvrti Yojana

Objectives and Benefits of Madhya Pradesh Jansunwai Yojana मध्य प्रदेश जन सुनवाई योजना के उद्देश्य एवं लाभ

जैसा कि आप सभी जानते हैं राज्य के नागरिक किसी ना किसी शिकायत को सरकार तक पहुंचाने के जतन करते हैं। परंतु सरकारी तंत्र उस शिकायत को मुख्यमंत्री या सरकार तक पहुंचने ही नहीं देता।ऐसी समस्याओं को देखते हुए ही जनसुनवाई योजना अर्थात जनसुनवाई पोर्टल (MP Jansunwai Portal ) की शुरूआत की गई है। पोर्टल के माध्यम से राज्य के नागरिक आसानी से संबंधित विभाग एवं सुझाव हेतु अपनी शिकायत दर्ज कर सकते हैं।

  • एमपी जनसुनवाई पोर्टल से लोगों को बहुत फायदे होंगे जैसे:-
  • घर बैठे एमपी के नागरिक अपनी शिकायत मुख्यमंत्री तक पहुंचा सकेंगे।
  • शिकायत दर्ज करने पर नागरिकों को किसी प्रकार का शुल्क नहीं देना होगा।
  • MP Jansunwai Portal पर ऑनलाइन शिकायत दर्ज की जा सकेगी।
  •  नागरिकों द्वारा दर्ज शिकायत को सीधे मुख्यमंत्री द्वारा मॉनिटर किया जाएगा।
  • Madhya Pradesh Jansunwai Scheme 2022 के माध्यम से  राज्य में हो रहे भ्रष्टाचार एवं अराजकता को खत्म किया जा सकेगा।
  • मध्य प्रदेश जनसुनवाई योजना (Madhya Pradesh Jansunwai Yojana) के अंतर्गत घर बैठे इंटरनेट के माध्यम से शिकायत को मुख्यमंत्री तक पहुंचाने में अब प्रत्येक नागरिक कामयाब होंगे।
  • शिकायत दर्ज होने पर संबंधित विभाग के अधिकारी शिकायत को निवारण हेतु सजग रहेंगे।

MP Jansunwai Portal Scheme 2022 Highlights

योजना का नाममध्य प्रदेश जनसुनवाई योजना
योजना पोर्टलMP Jansunwai Portal
योजना शुरू की गईमध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री द्वारा
लाभार्थी होंगेमध्य प्रदेश राज्य के लोग
योजना का उद्देश्यसमस्याओं का निस्तारण
ऑफिसियल वेबसाइटhttp://dic.mp.nic.in/panna/appmonitor/#

What services are available on MP Jansunwai Portal | एमपी जनसुनवाई पोर्टल पर कौन सी सेवाएं उपलब्ध है

मध्य प्रदेश जनसुनवाई पोर्टल पर लोग विभिन्न प्रकार की शिकायतें एवं आवश्यक  शिकायत निवारण हेतु सेवाओं का लाभ ले सकते हैं। पोर्टल पर दर्ज सेवाएं इस प्रकार है

  • जिले द्वारा अपलोड किए गए दस्तावेज देखें
  • यूनिकोड फोंट का उपयोग
  • अधिकारियों के लिए ऐप मॉनिटर करने की सुविधा
  • जिलेवार आवेदन की लिंक
  • पीडीएफ प्रिंट करने की सुविधा
  • शिकायत पंजीकरण
  • जनसुनवाई
  • शिकायत की स्थिति की जांच
READ  मुख्यमंत्री उद्यम क्रांति योजना 2022 | MP Udyam Kranti Yojana

How to register complaint on Madhya Pradesh Jansunwai Portal? | मध्य प्रदेश जनसुनवाई पोर्टल पर शिकायत कैसे दर्ज करें?

मध्य प्रदेश के सभी नागरिक इंटरनेट के माध्यम से घर बैठे जनसुनवाई योजना के अंतर्गत MP Jansunwai Portal पर आसानी से शिकायत दर्ज कर सकते हैं। शिकायत दर्ज करने हेतु आवेदक नीचे दी गई प्रक्रिया को फॉलो करें।

  • होम पेज पर दिखाई दे रहे  “ऑनलाइन आवेदन /शिकायत दर्ज करे”विकल्प पर क्लिक करें।
  • दिखाई दे रहे शिकायत फॉर्म में ध्यानपूर्वक जानकारी दर्ज करें।
  • संपूर्ण जानकारी दर्ज करने के पश्चात  फॉर्म को  सबमिट कर दें।
  • आपकी शिकायत दर्ज कर ली जाएगी था आपको एक कंप्लेंट नंबर दिया जाएगा।

How to check complaint status on MP Jansunwai Portal? एमपी जनसुनवाई पोर्टल पर शिकायत की स्थिति कैसे देखें?

 मध्य प्रदेश जन सुनवाई पोर्टल पर किसी प्रकार की शिकायत दर्ज करने पर आपको एक कंप्लेंट नंबर दिया जाता है। इस कंप्लेंट नंबर की मदद से ऑफिशल वेबसाइट पर विजिट करके आसानी से अपनी शिकायत की स्थिति देख सकते हैं। इसके लिए नीचे दी गई प्रक्रिया फॉलो करें।

  • वेबसाइट होम पेज पर नीचे की तरफ स्थिति देखने हैं के विकल्प दिखाई देंगे।
  • चयनित विकल्प को सेलेक्ट करें।
  • आवश्यक जानकारी दर्ज करें।  
  • जमा करें विकल्प पर क्लिक करें आवेदन स्थिति आपके सामने होगी।

MP jansunwai portal contact details

Contact Information: District Informatics Officer, NIC District Centre Panna

Developed by: Delan Prajapati, ADIO, NIC District Centre Sagar

Mail to: prajapati.delan@nic.in

FAQ’s Madhya Pradesh Jansunwai Yojana

Q. मध्य प्रदेश जन सुनवाई योजना क्या है?

Ans.  राज्य के नागरिकों को  सरकार संबंधी जैसे अधिकारी योजना आदि से शिकायत होने पर ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से शिकायत दर्ज कर सकते हैं। शिकायत सीधी मुख्यमंत्री द्वारा मॉनिटर की जाती है संबंधित विभाग द्वारा जल्द ही शिकायत का समाधान किया जाएगा।

READ  MP Gharelu Hinsa sahayta Yojana 2022 | जानिए घरेलू हिंसा से पीड़ित महिलाएं कैसे होगी लाभान्वित | MP घरेलू हिंसा सहायता योजना आवेदन प्रक्रिया

Q. एमपी जनसुनवाई पोर्टल पर शिकायत कैसे दर्ज करें?

Ans.  सर्वप्रथम एमपी जनसुनवाई पोर्टल के ऑफिशल वेबसाइट पर लॉगिन करें। शिकायत दर्ज करें विकल्प पर क्लिक करें आवश्यक विवरण दर्ज करें अपनी शिकायत और शिकायत के साथ प्रपत्र सलंग्न कर शिकायत सबमिट कर दें।   शिकायत संबंधित विभाग जल्द आपकी मदद करेंगे।

Q.  मध्य प्रदेश जनसुनवाई पोर्टल लिंक क्या है?

 एमपी जनसुनवाई पोर्टल का ऑफिशियल लिंक /dic.mp.nic.in/ है

 मध्य प्रदेश मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा शुरू की गई विभिन्न योजनाओं की जानकारी के लिए यहां क्लिक करें।

इस ब्लॉग पोस्ट पर आपका कीमती समय देने के लिए धन्यवाद। इसी प्रकार के बेहतरीन सूचनाप्रद एवं ज्ञानवर्धक लेख easyhindi.in पर पढ़ते रहने के लिए इस वेबसाइट को बुकमार्क कर सकते हैं।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *