MP राशन आपके द्वार योजना 2022 | mukhyamantri rashan aapake dvaar

MP Ration Aapke Dwar Yojana

मध्य प्रदेश सरकार द्वारा MP राशन आपके द्वार योजना (MP rashan aapake dvaar yojana) के अंतर्गत आदिवासियों को अब घर पर ही राशन वितरण किया जाएगा। इस योजना का लाभ आदिवासी इलाकों में रहने वाले 16 जिलों के 74 विकासखंड में 7511 ग्राम को मिलने वाला है। आदिवासी क्षेत्र में निवास कर रहे लोगों को अब राशन प्राप्त करने हेतु उचित मूल्य की दुकान पर नहीं जाना होगा। मुख्यालय गांव को छोड़कर सभी गांव में वाहन द्वारा खाद्य सामग्री की आपूर्ति की जाएगी। MP Ration Aapke Dwar Yojana के अनुसार कलेक्टर खाद्य सामग्री वितरण की दिनांक तय करेंगे तथा 1 दिन में 220 से 240 क्विंटल खाद्य सामग्री वितरित की जाएगी।

मध्य प्रदेश सरकार द्वारा शुरू की गई राशन आपके द्वार योजना से कैसे लाभ होगा? सरकार द्वारा किस रणनीति के माध्यम से खाद्य सामग्री की आपूर्ति की जाएगी? खाद्य सामग्री आपके द्वारा योजना के उचित पात्र कौन से परिवार होंगे? योजना की विस्तृत जानकारी के लिए लेख  को ध्यानपूर्वक पढ़ें।

MP: राशन आपके द्वार योजना क्या हैं | What is the Chief Minister’s Ration Aapke Dwar Yojana? | MP Govt.Rashan aapake dvaar yojana | MP Govt.Rashan aapake dvaar yojana 2022 | Mp Govt.Yojana 2022 |

MP Ration Aapke Dwar Yojana 2022 Highlights

योजना का नाम मुख्यमंत्री राशन आपके द्वार योजना
योजना शुरू की गई मध्य प्रदेश मुख्यमंत्री द्वारा
योजना से लाभ होगा मध्य प्रदेश के 16 जिलों में निवास कर रहे  आदिवासी जनजाति को
योजना का उद्देश्य  आदिवासी जनजाति को दूर जा कर राशन खरीदना नहीं पड़ेगा
आवेदन प्रक्रियाआवेदन की आवश्यकता नहीं होगी राशन कार्ड धारक योजना के पात्र हैं 
ऑफिसियल पोर्टलhttp://nfsa.samagra.gov.in

MP राशन आपके द्वार योजना क्या है? | What is Madhya Pradesh Ration Aapke Dwar Yojana?

जैसा कि आप सभी जानते हैं आदिवासी क्षेत्र गांव एवं शहर से काफी दूर बसते हैं और ऐसे में आदिवासी लोगों को खाद्य सामग्री लेने के लिए सरकारी दुकान पर अर्थात गांव या शहर में जाना पड़ता है। आदिवासियों को अधिकांश पैदल ही जाना पड़ता है। इसी समस्या को देखते हुए मध्य प्रदेश सरकार द्वारा 16 जिलों के  74 विकासखंड में 7511 गांव को Ration Aapke Dwar Yojana का लाभ मिलने वाला है। 

See also  गांव की बेटी योजना 2022 | MP Gaon Ki Beti Yojana Application Form

योजना स्वरूप के अंतर्गत 1 दिन में 220 क्विंटल से लेकर 240 क्विंटल खाद्य सामग्री वितरण की जाएगी। इस वितरण प्रक्रिया के लिए सरकार 472 वाहनों का प्रयोग करेगी। जिन वाहनों से खाद्य सामग्री आपूर्ति की जाएगी उनके लिए सरकार द्वारा एक मेट्रिक टन खाद्य सामग्री वितरण करने पर ₹24000 प्रति माह वहन किया जाएगा। 2 मेट्रिक का निर्वहन के लिए ₹31000 प्रति महीना वहन किया जाएगा। इसी के साथ सरकार द्वारा अनुमानित ₹14 करोड़ ₹7 लाख का खर्च  किया जाएगा।

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में मंत्री परिषद द्वारा गरीब जनजातीय 74 विकासखंड में आदिवासी जनजाति को राशन आपके द्वार पहुंचाने की पहल की गई। उचित मूल्य दुकान पर आश्रित आदिवासियों को अब घर पर ही राशन देने का प्रावधान किया गया है।

MP राशन आपके द्वार योजना के लाभ एवं विशेषताएं | Benefits and Features of MP Ration Aapke Dwar Yojana

  • मध्य प्रदेश सरकार द्वारा शुरू की गई राशन आपके द्वार योजना के अंतर्गत राज्य के 16 जिलों के 74 विकासखंड में 7511 ग्राम पंचायतों को इस योजना का लाभ मिलने वाला है।
  • योजना के अंतर्गत मुख्यालय गांव को छोड़कर सभी गांव को वाहन द्वारा खाद्य सामग्री आपूर्ति की जाएगी।
  • वितरण सामग्री आपूर्ति की दिनांक जिला कलेक्टर द्वारा तय की जाएगी।
  • 1 दिन में लगभग 220 क्विंटल से लेकर 240 क्विंटल खाद्य सामग्री आपूर्ति की जाएगी।
  • सरकार द्वारा वाहन लागत हेतु 14 करोड ₹7 लाख सालाना बजट तैयार किया गया है।
  • वाहनों में खाद्य सामग्री लोड करने से पहले खाद्य सामग्री की गुणवत्ता की जांच की जाएगी।
  • वाहनों में खाद्य सामग्री को तोलने हेतु इलेक्ट्रॉनिक कांटा माईक, स्पीकर, पी.ओ.एस. मशीन रखने, बैठने एवं खाद्यान्न सुरक्षित रखने की सभी व्यवस्थाएँ होंगी।
  • खाद्य सामग्री परिवहन करता उसी गांव के नजदीकी होंगे तथा अनुसूचित जनजाति व्यक्तियों को प्राथमिकता दी जाएगी।
  • खाद्य सामग्री आपूर्ति में सलंग्न व्यक्तियों को सरकार द्वारा निर्धारित मानदेय दिया जाएगा।
  • परिवहनकर्त्ता को वाहन क्रय के लिये ऋण राशि पर मार्जिन मनी प्रदान की जाएगी।
  • एक मेट्रिक टन क्षमता वाले वाहन को ₹200000 तथा 2 मेट्रिक टन क्षमता वाले वाहन को ₹300000 मार्जिन मनी दी जाएगी।
  • मार्जिन मनी की एकमुश्त राशि 9 करोड़ 69 लाख रुपए का भुगतान जनजातीय कार्य विभाग द्वारा किया जाएगा।
  • गांव मुख्यालय व्यक्तियोंको छोड़कर अन्य आसपास के व्यक्तियों को प्रति महीना 5 किलोमीटर दूर पैदल चलकर तकरीबन 25 से 30 किलोग्राम सामग्री ढोकर ले जाना पड़ता था। अब सामग्री आपके द्वार पहुंचने से विकलांग वर्ग जन एवं असहाय  लोगों को काफी मदद मिलेगी।
See also  MP Free Laptop Vitaran Yojana | मध्य प्रदेश लैपटॉप योजना 2022 | MP Free Laptop के लिए ऑनलाइन आवेदन करें | मध्य प्रदेश लैपटॉप योजना रजिस्ट्रेशन

FAQ’s MP Mukhyamantri Ration Aapke Dwar Yojana?

Q. मुख्यमंत्री राशन आपके द्वार योजना का लाभ कैसे मिलेगा?

Ans. एमपी मुख्यमंत्री राशन आपके द्वार योजना के अंतर्गत उचित मूल्य की दुकान से मिलने वाली खाद्य सामग्री अब वाहनों द्वारा घर तक पहुंचाई जाएगी। ग्राम मुख्यालय के लोगों को छोड़कर सभी आसपास के गांवों को एवं ढाणियों में वाहनों द्वारा खाद्य सामग्री महीने की निर्धारित तारीख पर पहुंचाई जाएगी।

Q.  मुख्यमंत्री राशन आपके द्वार योजना क्या है?

Ans.  मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा 19 अक्टूबर 2021 को मुख्यमंत्री राशन आपके द्वार योजना की घोषणा की गई। योजना के अंतर्गत उचित मूल्य की दुकान से खाद्य सामग्री खरीदने वाले आश्रित लोगों को अब दुकान पर नहीं जाना पड़ेगा तथा वाहनों द्वारा सरकार घर पर ही राशन आपूर्ति की व्यवस्था करेगी।

Q.  मध्य प्रदेश मुख्यमंत्री राशन आपके द्वार योजना के लिए कैसे आवेदन करें?

Ans.  सरकार द्वारा राशन आपके द्वार योजना के लिए किसी प्रकार की आवेदन प्रक्रिया नहीं रखी गई है जो भी आवेदक पहले से उचित मूल्य की दुकान से खाद्य सामग्री खरीद रहे थे और ग्राम मुख्यालय से दूर थे उन्हें अब सरकार वाहनों द्वारा घर पर ही राशन पहुंचाएगी।

मध्य प्रदेश मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की लाभकारी योजनाएं 2021 जानने के लिए यहां क्लिक करें

इस ब्लॉग पोस्ट पर आपका कीमती समय देने के लिए धन्यवाद। इसी प्रकार के बेहतरीन सूचनाप्रद एवं ज्ञानवर्धक लेख easyhindi.in पर पढ़ते रहने के लिए इस वेबसाइट को बुकमार्क कर सकते हैं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Optimized with PageSpeed Ninja