Aadhar Card Update | अगर 10 साल पुराना हैं आधार कार्ड तो करवाना होगा अपडेट

Aadhar Card Update

Aadhar Card Update:- भारतीय डीओआईटी (DOIT) संस्था ने हाल ही में राज्य के जिला कलेक्टर और अन्य अधिकारियों को 10 साल पहले बने आधार कार्ड को अपडेट करने के निर्देश दिए है। अगर आपका आधार कार्ड 10 साल पुराना है, तो उसे अपडेट करना होगा। सरकार के द्वारा यह सुनिश्चित किया गया है कि आधार कार्ड में बायोमेट्रिक अपडेट किया जाएगा। आप अपने आधार कार्ड को ऑनलाइन अपडेट करवा सकते है, इस संबंध में विस्तार पूर्वक जानकारी इस लेख में पढ़ने वाले है। हालाकि UADAI आधार कार्ड अपडेट करने हेतु भारत के लगभग सभी जिले एवम तहसील स्तर पर आधार कार्ड सेंटर बनाए गए है। जहां से आधार कार्ड को आसानी से अपडेट किया जा सकता है।

UIDAI Aadhar Card Update

About ArticleUIDAI Aadhar Card Updates
दस्तावेज की आवश्यकतासाधारण पहचान दस्तावेज
Update Fee (शुल्क)₹50
Update MethodOnline
Adhar Card Official Portalhttps://www.uidai.gov.in/
कब तक अरवाना हैअभी कोई भी अंतिम तिथि नहीं बताई गई है 

Latest UIDAI Aadhar Card Updates 2022

अगर आपका आधार कार्ड 10 साल पहले बना है तो उसमें जुड़े बायोमेट्रिक को अपडेट करना होगा। इसके लिए कुछ साधारण पहचान दस्तावेज की आवश्यकता पड़ेगी। सरकार ने हाल ही में इस अपडेट के बारे में जिला अधिकारी और अन्य अधिकारियों के जरिए सभी जनता को दी है। वर्तमान समय में प्रत्येक राज्य में लगभग 7.4 करोड लोग आधार कार्ड का इस्तेमाल कर रहे है। वर्तमान समय में भारत की पूरी आबादी के 92% के पास आधार कार्ड मौजूद है। अगर आपका आधार कार्ड 10 वर्ष से अधिक पुराना है तो उस में कुछ बदलाव करने होंगे जिसमें मुख्य अपडेट आपके बायोमेट्रिक का होगा। इस अपडेट के लिए कुछ साधारण पहचान दस्तावेज की आवश्यकता होगी जिसके बारे में ज्यादा से ज्यादा लोगों को बताने का निर्देश जिला के कलेक्टर और अन्य अधिकारियों को दिया गया है।

See also  Link Pan Card With Aadhaar Card | पैन कार्ड को आधार कार्ड से ऑनलाइन लिंक करें

आधर कार्ड अपडेट क्यों जरूरी है।

हाल ही में आधार कार्ड को अपडेट करने की नोटिस जारी की गई है। सरकार ने यह सुनिश्चित किया गया है कि आधार कार्ड अपडेट करने के दौरान व्यक्ति के बायोमेट्रिक को अपडेट किया जाएगा। अगर कोई व्यक्ति आधार कार्ड अपडेट नहीं करवाता है तो सरकार के तरफ से दी जाने वाली विभिन्न सुविधाओं और योजनाओं के लाभ से वह वंचित रह जाएगा।

सरकार का निर्देश है कि अभी 4 से 5 महीनों तक जनता से आग्रह किया जाएगा। हर जिला के कलेक्टर और अन्य अधिकारियों को इसके निर्देश दिए गए है कि राज्य के सभी नागरिक को आधार कार्ड अपडेट की जानकारी दे दी जाए। इस आग्रह अवधि के बाद सरकार आधार कार्ड अपडेट पर सख्ती से कार्य करेगी। अगर आप ने बीते 10 वर्ष के अंतराल में अपने आधार कार्ड को अपडेट करवाया है तो आपको अपने आधार कार्ड के अपडेट को लेकर चिंता करने की आवश्यकता नहीं है। आधार कार्ड को अपडेट करवाने से अगर कोई नागरिक वंचित रह जाता है तो हो सकता है कि सरकार के द्वारा दी जाने वाली कुछ सुविधाओं का लाभ वह ना उठा पाए। इसलिए भारत के सभी नागरिकों से यह अनुरोध किया जाता है कि आधार कार्ड को जल्द से जल्द अपडेट करने का प्रयास करें।

Aadhar Card Update News

आधार कार्ड ऑनलाइन कैसे अपडेट करवाए

अगर आप आधार कार्ड को ऑनलाइन अपडेट करवाना चाहते है तो इसके लिए नीचे दिए गए निर्देशों का आदेश अनुसार पालन करें। इसके अलावा आधार कार्ड को ऑफलाइन अपडेट करवाने के लिए विभिन्न आधार सेंटर सरकार के द्वारा संचालित किया जाता है।

  • ऑनलाइन आधार कार्ड को अपडेट करने के लिए सबसे पहले UADI की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं
  • सबसे पहले आपको अपनी सुविधा के अनुसार भाषा का चयन करना होगा उसके बाद होम पेज उस भाषा में ओपन होगा।
  • वेबसाइट के होम पेज पर आपको अपडेट आधार का विकल्प देखने को मिलेगा जिस पर आप को क्लिक करना है।
  • अपडेट आधार के विकल्प में विभिन्न प्रकार के अपडेट से जुड़े ऑप्शन मौजूद होंगे अपनी सुविधा के अनुसार किसी भी ऑप्शन का चयन करें।
  • अपडेट करने से पहले आपको आधार कार्ड नंबर और कैप्चा भरकर सबमिट करना होगा।
  • इसके बाद आपका वह मोबाइल नंबर जो आधार कार्ड से लिंक है उस पर एक ओटीपी आएगा। उस ओटीपी को भरने के बाद आप निर्धारित जानकारी भरकर अपने आधार कार्ड को अपडेट कर सकते हैं।  
See also  Link Aadhar Card with ICICI Bank Account | ICICI Bank Account से Aadhar Card कैसे Link करें?

Aadhar Card Update 2022 (FAQ’s)

Q. आधार कार्ड का नया अपडेट क्या है?

आधार कार्ड के नए अपडेट में सरकार 10 साल पुराने आधार कार्ड में बायोमैट्रिक अपडेट करवा रही है।

Q. आधार कार्ड अपडेट नहीं करवाने से क्या होगा?  

अगर आप अपने 10 साल पुराने आधार कार्ड को अपडेट नहीं कर पाते हैं तो आप सरकार की तरफ से मिलने वाले विभिन्न योजनाओं के लाभ से वंचित रह जाएंगे। 

Q. आधार कार्ड अपडेट कैसे करवा सकते हैं?

अपने आधार कार्ड को आप आधार कार्ड की अधिकारिक वेबसाइट UIDAI पर जा सकते है, इसके अलावा आप ऑफलाइन आधार अपडेट सेंटर पर जा कर अपना आधार अपडेट करवा सकते है।

Q. आधार अपडेट करवाने में कितना शुल्क लगेगा?

अपना आधार कार्ड अपडेट करवाने में आपको ₹50 का शुल्क देना होगा। 

निष्कर्ष

हमारे द्वारा इस लेख के माध्यम से साझा की गई जानकारियों को पढ़ने के बाद अगर आप आधार कार्ड अपडेट करने के इस नए फैसले को समझ पाए है और आधार कार्ड अपडेट करने की प्रक्रिया के बारे में जान पाए हैं तो इस लेख को अपने मित्रों के साथ साझा करें साथ ही अपने सुझाव और विचार कमेंट में बताना ना भूलें। 

इस ब्लॉग पोस्ट पर आपका कीमती समय देने के लिए धन्यवाद। इसी प्रकार के बेहतरीन सूचनाप्रद एवं ज्ञानवर्धक लेख easyhindi.in पर पढ़ते रहने के लिए इस वेबसाइट को बुकमार्क कर सकते हैं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Optimized with PageSpeed Ninja