प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण लिस्ट राजस्थान 2022 | PMAY-G List Rajasthan

By | मार्च 20, 2023

इंसान की मूलभूत आवश्यकताओं में पक्का आवास बहुत महत्व रखता है। परंतु भारत में बहुत लोग ऐसे हैं जिनके पास अभी तक पक्के मकान नहीं है। ऐसे में भारत सरकार द्वारा “प्रधानमंत्री आवास योजना”(PM Awas Yojana Gramin List Rajasthan 2022) की शुरुआत की गई है। आवास योजना के अंतर्गत प्रदेश के अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, मुक्त बंधुआ मजदूरों आदि नागरिकों को पक्का मकान बनाने हेतु आर्थिक सहायता की जाती है। इसी श्रंखला में गैर अनुसूचित जाति, जनजाति के गरीबी रेखा से नीचे जीवन-यापन करने वाले गरीब ग्रामीण नागरिकों को भी अनुदान मुहैया करवाया जाता है। राजस्थान (Rajasthan) के ऐसे परिवार जिनको अभी तक पक्के मकान हेतु अनुदान प्राप्त नहीं हुआ है। उन्हें जल्द ही प्रधानमंत्री आवास योजना (Prdhan Mantri Aavas Yojana) के अंतर्गत मकान बनाने हेतु आर्थिक सहायता दी जाएगी।

ads

आइए जानते हैं पीएम आवास योजना (PM Aavas Yojana) के अंतर्गत राजस्थानवासी कैसे अपना नाम चयनित लिस्ट में चेक कर सकते हैं? साथ ही आवास योजना से लाभान्वित होने हेतु कैसे आवेदन किया जाएगा? सरकार द्वारा पक्का मकान बनाने हेतु अनुदान प्राप्त करने के लिए आवश्यक मापदंड तथा पात्रताओं को विस्तार पूर्वक जानने के लिए दी गई जानकारी को ध्यानपूर्वक पढ़ें।

PMAY-G List Rajasthan 2022-23

ग्रामीण विकास मंत्री श्री बीरेन्‍द्र सिंह द्वारा दी गई जानकारी के आधार पर वर्ष 2022 तक पक्‍का मकान मुहैया कराने हेतु ग्रामीण विकास मंत्रालय ने राजस्थान प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY-G) को पुनर्गठित करने के लिए आवश्‍यक कार्रवाई शुरू कर दी है। आवास योजना के अंतर्गत आवश्यक दिशा निर्देश जारी किए गए जैसे :-

  • राजस्थान प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत मकान सामान्य तौर पर गाँव की मुख्य बस्ती में निजी भूखंडों पर बनाया जाना चाहिए।
  •  मकानों को छोटी कॉलोनी के रूप में या समूहों में भी बनाया जा सकता है। 
  • ताकि अंदरूनी सड़कों, नालियों, पेयजल की आपूर्ति आदि समान्य सुविधाओं के लिए विकासात्मक ढांचे की सुविधा प्रदान करना सुनिश्चित किया जा सके।
  •  प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) के अंर्तगत बनने मकानों में ये सुविधाएं नजदीक हों।
READ  राजस्थान इंदिरा रसोई योजना 2023 | 8 रू. प्लेट में खाने का मेनू विवरण

Rajasthan PMAY-G New List 2022 Highlights

योजना का नाम प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण राजस्थान (PMAY- Rajasthan 2022)
सम्बंधित विभागग्रामीण विकास मंत्रालय, भारत सरकार
योजना शुरू की गयीप्रधानमंत्री भारत सरकार
योजना का उद्देश्यवर्ष 2022 तक सभी को पक्का आवास प्रदान करना
योजना से लाभार्थी होंगेराज्य गरीब नागरिक जिनके पास पक्का आवास नहीं है
आधिकारिक वेबसाइटhttps://rhreporting.nic.in/

PM Awas Yojana Grami List in Rajasthan हेतु पात्रता मापदंड

Eligibility Criteria for Pradhan Mantri Awas Yojana Rural Rajasthan:- प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत निम्नलिखित पात्रता का होना आवश्यक है।

  • आवास योजना का लाभ केवल आर्थिक वर्ग से कमजोर परिवार को ही प्रदान किया जायेगा।
  • इस योजना का लाभ लेने के लिए आवेदनकर्ता के पास अपना कोई पक्का मकान नहीं होना चाहिए।
  • लाभार्थी ने कभी राज्य या केंद्र सरकार द्वारा इस तरह की किसी योजना का लाभ नहीं लिया हो।
  • लाभार्थी के पास अन्त्योदय या बीपीएल राशन कार्ड होना चाहिए।
  • लाभार्थी के पास दो पहिया या चार पहिया वाहन नहीं होना चाहिए।
  • लाभार्थी के परिवार की वार्षिक आय 3 लाख से अधिक नहीं होनी चाहिए।
  • आवेदनकर्ता के पारिवारिक सदस्यों में सरकारी कर्मचारी नहीं होना चाहिए।
  • योजना का लाभ केवल नया मकान बनाने के लिए लिया जा सकता है।

  PMAY-G Rajasthan चयनित लिस्ट ऑनलाइन चेक करें

Check PM Awas Yojana Rajasthan Selected List Online:- सरकार द्वारा जारी की गई Rajasthan Gramin Awas Yojana List में अपना नाम देखने के लिए निचे दी गई जानकारी को फॉलो करें

  • सर्वप्रथम ग्रामीण विकास मंत्रालय विभाग की ऑफिशियल वेबसाइट https://rhreporting.nic.in/ पर विजिट करें।
  • होम पेज पर फाइनेंसियल ईयर ऑप्शन सेलेक्ट करें। आप जिस वर्ष के New Pradhan Mantri Awas Yojana Gramin List 2022
  • Rajasthan को देखना चाहते हैं। उस फाइनेंसियल ईयर को सेलेक्ट करें।
READ  राजस्थान: राजीव गांधी कृषक साथी सहायता योजना 2023 | Rajiv Gandhi Krishak Sathi Sahayata Yojana
  • अपने राज्य का चयन करें।
  • अपने जिले का नाम चयन करें।
  • अपने विकास खंड को सेलेक्ट करे।
  • सम्पूर्ण चयनित लाभार्थीयों की लिस्ट आपके सामने होगी।

पीएम आवास योजना राजस्थान संपर्क सूत्र PM Awas Yojana Rajasthan Contact Details

Rk JainProject Officer01412385830
Jay Pal Singh MeditiyaState Director01412227177
Jay Pal Singh MedatiyaState MIS Nodal Officer01412227177
Rajesh SharmaJoint Secretary01412227176

FAQ’s PM Awas Yojana Rajasthan (PMAY-G)

 Q. प्रधानमंत्री आवास योजना राजस्थान चयनित लिस्ट कैसे चेक करें ?

Ans. प्रधानमंत्री आवास योजना चयनित लिस्ट चेक करने हेतु ऑफिशल पोर्टल https://rhreporting.nic.in/ पर लॉगिन करें। फाइनेंसियल ईयर चयन करें तथा राज्य, जिला, विकास खंड का विवरण दर्ज कर अपना नाम चेक कर सकते हैं।

Q.  प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए कैसे आवेदन करें?

Ans.  प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए किसी प्रकार की आवेदन की आवश्यकता नहीं होगी। आवास हेतु किए गए सर्वेक्षण की रिपोर्ट के आधार पर  ही ग्रामीणों को पक्के मकान हेतु आर्थिक मदद के तौर पर प्रधानमंत्री आवास योजना से जोड़ा जाएगा।

भारत सरकार की लाभकारी योजनओं के लिए यहाँ क्लिक करें

इस ब्लॉग पोस्ट पर आपका कीमती समय देने के लिए धन्यवाद। इसी प्रकार के बेहतरीन सूचनाप्रद एवं ज्ञानवर्धक लेख easyhindi.in पर पढ़ते रहने के लिए इस वेबसाइट को बुकमार्क कर सकते हैं।

One thought on “प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण लिस्ट राजस्थान 2022 | PMAY-G List Rajasthan

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *