Rajasthan CM List | राजस्थान के मुख्यमंत्री, नाम और कार्यकाल (1949 – 2023) जानें अब तक कौन कौन रहा है राजस्थान का मुख्यमंत्री

Rajasthan CM List

Rajasthan CM List : आज पूरे देश कि निगाहें राजस्थान की तरफ हैं। विधान सभा चुनवा में राजस्थान में अपनी जीत का बिगुल बजाने के बाद, अब भाजपा को राज्य के मुख्यमंत्री के नाम की घोषणा करनी बाकि हैं। मंगलवार के दिन इस मंगल कार्य को अंजाम दे दिया जाएगा और काफी इंतजार के बाद राजस्थान राज्य को अपना मुख्यमंत्री मिल जाएगा। जब तक भाजपा ऑफिशियल तौर पर सीएम के नाम की घोषणा नहीं कर देती तब तक आप लोग अब तक राजस्थान के रहे मुख्यमंत्री की लिस्ट हमारे इस लेख के जरिए देखना ना भूले।

इस लेख में आपको उन सभी लोगों के नाम मिलेंगे जिन्होंने आजादी के बाद से और राजस्थान राज्य के स्थापना के बाद से इस राज्य का कार्यभार संभाला है। इस लेख में आपको नाम के साथ साथ उनरे कार्यकाल की अवधि, उनके विधानसभा क्षेत्र और सीएम के बारें में शॉर्ट डिटेल भी उपलब्ध कराई गई हैं। तो इंतजार किस बात का आप भी इस लेख को पढ़े और अपने परिजनों के साथ भी इस लेख के साझा करें। तो चलिए शुरु करते है..!!

यह भी पढ़ें:- महंत बालकनाथ का जीवन परिचय

NameYearConstituencyShort Description
अशोक गहलोत17 दिसंबर 2018 से 3 दिसंबर 2023 तकसरदारपुराअशोक गहलोत सरदारपुर निर्वाचन क्षेत्र से जीतकर 2018 से 2023 तक मुख्यमंत्री थे।
वसुंधरा राजे सिंधिया13 दिसंबर 2013 से 17 दिसंबर 2018 तकझालरापाटनवसुंधरा राजे झालरापाटन निर्वाचन क्षेत्र से जीतकर 2013 से 2018 तक मुख्यमंत्री के रूप में कार्य संभाली थी।
अशोक गहलोत12 दिसंबर 2008 से 13 दिसंबर 2013 तकसरदारपुराअशोक गहलोत सरदारपुर निर्वाचन क्षेत्र से जीतकर 2008 से 2013 तक मुख्यमंत्री का कार्यकाल था।
वसुंधरा राजे सिंधिया8 दिसंबर 2003 से 12 दिसंबर 2008 तकझालरापाटनवसुंधरा राजे झालरापाटन निर्वाचन क्षेत्र से जीतकर 2003 से 2000 तक मुख्यमंत्री के पद पर मौजूद थी।
अशोक गहलोत1दिसंबर 1998 से 8 दिसंबर 2003 तकसरदारपुराअशोक गहलोत सरदारपुर निर्वाचन क्षेत्र से जीत हासिल करने के बाद मुख्यमंत्री के पद पर बैठाया गया था जिसमें इनका कार्यकाल 1998 से 2003 तक रहा।
भैरो सिंह शेखावत4 दिसंबर 1993 से दिसंबर 1998 तकबालीभैरो सिंह शेखावत बाली सीट पर जीत हासिल किए थे जिसके बाद इनको मुख्यमंत्री के पद पर बैठाया गया था इनका कार्यकाल 1993 से लेकर 1998 तक था।
भैरो सिंह शेखावत4 मार्च 1990 से 15 दिसंबर 1992 तकछाबड़ा भैरव सिंह शेखावत छाबड़ा निर्वाचन क्षेत्र से विजय प्राप्त किए थे इसके बाद इनको मुख्यमंत्री के रूप में चुना गया था इसमें इनका कार्यकाल 1990 से लेकर 1992 तक था।
हरिदेव जोशी4 दिसंबर 1989 से 4 मार्च 1990 तकबांसवाड़ाहरिदेव जोशी मुख्यमंत्री के रूप में 1989 से 1990 तक के कार्यकाल को संभाले थे विधानसभा चुनाव में बांसवाड़ा सीट से जीत प्राप्त किए थे।
शिवचरण माथुर20 जनवरी 1988 से 4 दिसंबर 1989 तकमांडलगढ़शिवचरण माथुर मांडलगढ़ विधानसभा क्षेत्र से जीतकर 1988 से 1999 तक मुख्यमंत्री के रूप में कार्यकाल संभाल लेते।
हरिदेव जोशी10 मार्च 1985 से 20 जनवरी 1988 तकबांसवाड़ाहरिदेव जोशी बांसवाड़ा सीट पर जीत हासिल किए थे। हरिदेव जोशी मुख्यमंत्री का कार्यकाल 1985 से लेकर 1988 तक था।
हीरालाल देवपुरा23 फरवरी 1985 से10 मार्च 1985 तककुंभलगढ़हीरालाल देवपुरा कम समय के लिए मुख्यमंत्री बने थे जिसमें इनका कार्यकाल केवल 15 दिन का ही था।
शिवचरण माथुर14 जुलाई 1981 से 23 फरवरी 1985 तकमांडलगढ़शिवचरण माथुर मांडलगढ़ निर्वाचन क्षेत्र से जीतकर मुख्यमंत्री के रूप में कार्यकाल संभाले थे।
जगन्नाथ पहाड़िया6 जून 1980 से 14 जुलाई 1981 तकबांध जगन्नाथ पहाड़िया बांध सीट से जीत हासिल किए थे उसके बाद इनको मुख्यमंत्री बनाया गया था जिसमें इनका कार्यकाल 1980 से लेकर 1981 तक था।
भैरो सिंह शेखावत22 जून 1977 से 16 फरवरी 1980 तकछाबड़ाभैरव सिंह शेखावत छाबड़ा निर्वाचन क्षेत्र से निर्वाचन लड़े थे जिसमें इनको जीत हासिल हुआ था इसके बाद इनको मुख्यमंत्री बनाया गया था।
हरिदेव जोशी11 अक्टूबर 1973 से 29 अप्रैल 1977 तकबांसवाड़ाहरिदेव जोशी बांसवाड़ा निर्वाचन क्षेत्र से जीत हासिल किए थे जिसके बाद इनको मुख्यमंत्री के पद पर बैठाया गया था जिसमें इनका कार्यकाल 1973 लेकर 1977 तक था।
बरकतुल्लाह खान9 जुलाई 1971 से 11 अक्टूबर 1973 तकतिजाराबरकतुल्लाह खान पहली बार तिजारा सीट को जीत कर मुख्यमंत्री बने थे जिसमें इनका कार्यकाल 1971 से लेकर 1973 तक था।
मोहनलाल सुखाड़िया26 अप्रैल 1967 से 9 जुलाई 1971 तक उदयपुरमोहनलाल सुखाड़िया चौथी बार उदयपुर सीट से जीत हासिल करके मुख्यमंत्री बने थे जिसमें इनका कार्यकाल 1967 से लेकर 1971 तक था।
मोहनलाल सुखाड़िया12 मार्च 1962 से 13 मार्च 1967 तकउदयपुरमोहनलाल सुखाड़िया तीसरी बार उदयपुर सीट से जीत हासिल करके मुख्यमंत्री बने थे जिसमें इनका कार्यकाल 1962 से लेकर 1967 तक था।
मोहनलाल सुखाड़िया11 अप्रैल 1957 से 11 मार्च 1962 तकउदयपुरमोहनलाल सुखाड़िया दूसरी बार उदयपुर सीट से जीत हासिल किए थे जिसके बाद इनको मुख्यमंत्री बनाया गया था।
मोहनलाल सुखाड़िया13 नवंबर 1954 से 11 अप्रैल 1957 तकउदयपुरमोहनलाल सुखाड़िया को पहली बार मुख्यमंत्री बनाया गया था जिसमें इन्होंने उदयपुर सीट से जीत हासिल किए थे।
जय नारायण व्यास1नवंबर 1952 से 13 नवंबर 1954 तककिशनगढ़जय नारायण व्यास को किशनगढ़ सीट को जीतने के बाद मुख्यमंत्री बनाया गया था जिसमें इनका कार्यकाल 1952 से लेकर 1954 तक था।
टीका राम पालीवाल3 मार्च 1952 से 1 नवंबर 1952 तकमहुआटीका राम पासीवाल को पहली बार मुख्यमंत्री बनाया गया था जिन्होंने महुआ सीट से जीत हासिल किए थे। जिसमें इनका कार्यकाल 243 दिन का था।
जय नारायण व्यास20 अप्रैल 1951 से 3 मार्च 1952 तकएन/ एजय नारायण व्यास मुख्यमंत्री के रूप में 1951 से लेकर 1952 तक के कार्य को संभाले थे।
सीएस वेंकटचार6 जनवरी 1951 से 26 अप्रैल 1951 तकएन/ एसीएस वेंकटचार पहली बार मुख्यमंत्री बनाया गया था जिसमें इनका कार्यकाल 110 दिन का था।
हीरालाल शास्त्री7 अप्रैल 1949 से 6 जनवरी 1951 तकएन/ एहीरालाल शास्त्री मुख्यमंत्री के रूप में 49 से लेकर 1951 तक के कार्य को संभाले थे।

You May Also Like: MP CM List : मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्रियों की पूरी सूची और उनके कार्यकाल की अवधि

FAQ’s: Rajasthan CM List 2023

Q.राजस्थान राज्य की महिला मुख्यमंत्री कौन थी?

Ans.राजस्थान राज्य की महिला मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे थी।

See also  Minority Caste Certificate Rajasthan | अल्पसंख्यक जाति प्रमाण पत्र राजस्थान | Minority Certificate Application Form Download

Q. राजस्थान राज्य में सबसे कम समय के लिए कार्य करने वाले मुख्यमंत्री कौन था ?

Ans.राजस्थान राज्य में सबसे कम समय के लिए हीरालाल देवपुरा मुख्यमंत्री बने ,केवल 15 दिन तक मुख्यमंत्री के पद पर थे।

Q.राजस्थान राज्य के सबसे पहला मुख्यमंत्री कौन था।

Ans.राजस्थान राज्य के सबसे पहला मुख्यमंत्री हीरालाल शास्त्री थे।

Q.राजस्थान राज्य में लगातार चार बार मुख्यमंत्री कौन बना था?

Ans. राजस्थान राज्य में लगातार चार बार मुख्यमंत्री लाल सुखाड़िया बने थे।

Q. राजस्थान राज्य में अब तक अशोक गहलोत कितने बार मुख्यमंत्री बने थे?

Ans.राजस्थान राज्य में अब तक अशोक गहलोत तीन बार मुख्यमंत्री बन चुके हैं।

इस ब्लॉग पोस्ट पर आपका कीमती समय देने के लिए धन्यवाद। इसी प्रकार के बेहतरीन सूचनाप्रद एवं ज्ञानवर्धक लेख easyhindi.in पर पढ़ते रहने के लिए इस वेबसाइट को बुकमार्क कर सकते हैं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Optimized with PageSpeed Ninja