महंत बालकनाथ [ भावी CM Rajasthan ] का जीवन परिचय | Mahant Balak Nath Biography in Hindi (प्रारंभिक जीवन, परिवार, शिक्षा, उम्र, राजनीतिक करियर,नेटवर्थ)

Mahant Balak Nath Biography in Hindi

Mahant Balak Nath Biography in Hindi | महंत बालकनाथ का जीवन परिचय: महंत बालकनाथ योगी एक भारतीय राजनीतिज्ञ तथा  तिजारा विधानसभा से भारतीय जनता पार्टी के विधायक है। बालक नाथ योगी एक समाज सुधारक, वक्ता, सामाजिक कार्यकर्ता तथा आध्यात्मिक गुरु है। Mahant Balak Nath Yogi “बाबा मस्तनाथ विश्वविद्यालय” के चांसलर है तथा यह नाथ संप्रदाय के आठवें महंत है।आजकल मीडिया में चर्चा का विषय बने हुए हैं इसके पीछे की वजह है कि राजस्थान में बीजेपी (BJP) मुख्यमंत्री (Rajasthan CM) किसको बनाएगी उसकी सूची में इनका नाम भी शामिल है। जैसा कि आप लोग जानते हैं कि’ राजस्थान के विधानसभा के चुनाव के रिजल्ट जारी हो गए हैं और इस चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को प्रचंड बहुमत मिला है।

ऐसे में अब राजस्थान में इस बात का मंथन जारी है कि Rajasthan का अगला सीएम (CM) कौन बनेगा? मीडिया सूत्रों की की माने तो बीजेपी महंत बालक नाथ को Rajasthan का सीएम बन सकती है। ऐसे में लोगों के मन में महंत बालक नाथ के जीवन परिचय के बारे में जानने कीउत्सुकता तेजी के बढ़ रही होगी महंत बालक नाथ कौन है? इसलिए आज के आर्टिकल Mahant Balak Nath Biography in Hindi के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी आपसे साझा करेंगे आप हमारे साथ आर्टिकल में बने रहे हैं आईए जानते हैं:-

Also Read: Rajasthan CM 2023: पहली बार के विधायक भजनलाल शर्मा होंगे राजस्थान के नए मुख्यमंत्री

Mahant Balaknath Biography [ Wikibio ] :-Overview

नाम (Name)महंत बालकनाथ योगी
पेशा (Profession)राजनीतिज्ञ, साधु
जन्म (Date Of Birth)16 अप्रैल 1984
जन्म स्थान (Birth Place)अलवर राजस्थान भारत
धर्म (Religion)हिंदू (अहीर)
उम्र (Age)39 वर्ष (2023 के अनुसार)
नागरिकता (Nationality)भारतीय
गृह नगर (Home Town)अलवर राजस्थान भारत
2023 कहां से विधानसभा का चुनाव जीता हैराजस्थान के तिजारा विधानसभा से

यह भी पढ़ें:-डॉ. मोहन यादव का जीवन परिचय

महंत बालकनाथ परिवार (Mahant Balaknath Family)

महंत बालक नाथ के परिवार में कौन-कौन है उसके बारे में पूरा डाटा इंटरनेट पर उपलब्ध नहीं है हालांकि उनके माता-पिता का क्या नाम है? उसका विवरण हम आपको नीचे उपलब्ध करवा रहे हैं:-

See also  Rabindranath Tagore Biography in Hindi 2023 | रवींद्रनाथ टैगोर का जीवन परिचय | (Educations, Family, Awards, Poems, Books)
पिता का नामश्री सुभाष यादव
माता का नामश्रीमती उर्मिला देवी

महंत बालकनाथ प्रारंभिक जीवन और शिक्षा (Mahant Balaknath Early Life & Education)

Mahant Balaknath Early Life & Education

महंत बालक नाथ (Mahant Balak Nath) का जन्म अप्रैल 1984 को अलवर जिले के बहरोड़ तहसील के कोहराना गांव में हुआ था। (Mahant Balak Nath Yogi) का जन्म  गुरुवार को हुआ था, जिसके कारण इनका नाम गुरुमुखी रखा गया था। महंत बागनाथ की पारिवारिक पृष्ठभूमि किसान की है। उनकी शिक्षा दीक्षा के बारे में बात करें तो 6 वर्ष की उम्र में ही इन्होंने सांसारिक मोह माया त्याग दिया था | और बाबा खेतानाथ के आश्रम में चले गए। इसके बाद ब्रह्मलीन मठ सोमनाथ ने महंत बालक नाथ योगी को शिक्षा दीक्षा दी। इसके बाद उन्हें अलवर के पूर्व सांसद महंत चांद नाथ योगी  के पास भेज दिया गया था। आगे की शिक्षा दीक्षा उन्होंने वहीं पर पूरी की। बचपन में उनमें काफी चंचलता थी.जिसके कारण उनका नाम बालक नाथ कर दिया गया।  

महंत बालकनाथ का सन्यासी सफर (Mahant Balaknath’s ascetic Journey)

बालकनाथ योगी बचपन से ही बाबा खेतानाथ की सेवा करते थे। उनकी सेवा भावना को देखते हुए महंत बालक नाथ योगी के परिवार वालों ने इन्हें संत बनाने के लिए बाबा खेतानंद को सौप  दिया और 6 वर्ष की उम्र में इन्होंने संन्यास धारण कर लिया और उनके शरण में चले गए। वहीं पर उन्होंने आगे की शिक्षा दीक्षा बाबा सोमनाथ से प्राप्त की। बाद में अस्थल बोहर रोहतक में महंत चांदनाथ योगी के पास भेज दिया, वहां पर  उनका नाम बालक नाथ कर दिया गया।  जहां पर उन्होंने अपने गुरु की सेवा सच्चे भाव से की और नाथ संप्रदाय के सभी परंपराओं को उन्होंने सीखा।महंत बालक नाथ के गुरु चाँदनाथ योगी बहरोड अलवर से विधायक भी रहे, लेकिन लंबी बीमारी के चलते जब उनके गुरु का स्वर्गवास हो गया।

चाँदनाथ योगी के सानिध्य में 29 जुलाई 2016 में योगी आदित्यनाथ तथा योग गुरु बाबा रामदेव के उपस्थिति में इन्हें अस्थल बोहर का  उत्तराधिकारी घोषित किया गया।  महंत बालक नाथ को राजस्थान का योगी भी कहा जाता है’ क्योंकि उनकी वेशभूषा बिल्कुल उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) की जैसी है। महंत बालक नाथ राजस्थान के अलवर से सांसद भी हैं, हालांकि 2023 के विधानसभा में पार्टी ने उन्हें तिजारा विधानसभा से चुनाव लड़ाया था। जहां पर उन्हें जीत हासिल हुई है।ऐसे में देखना होगा कि वह अपने सांसद के पद से कब इस्तीफा देते हैं। Mahant Balaknath मस्तनाथ मठ” के मठाधीश तथा “बाबा मस्तनाथ विश्वविद्यालय” के कुलाधिपति है ।

See also  सीएम विष्णुदेव साय का जीवन परिचय | Vishnu Deo Sai [ CG CM ] Biography in Hindi (प्रारंभिक जीवन, परिवार, शिक्षा, उम्र, राजनीतिक करियर,नेटवर्थ)

यह भी पढ़ें:- पीएम नरेंद्र मोदी का जीवन परिचय , शिक्षा, परिवार, राजनितिक, उपलब्धियाँ, विदेश यात्राएं, निर्णय, योजनाएं, कुल सम्पति

महंत बालकनाथ का राजनीतिक करियर | Mahant Balaknath Political Career

Mahant Balaknath Political Career

महंत बालक नाथ का राजनीतिक करियर की शुरुआत 2019 में BJP Party के द्वारा किया था पार्टी की तरफ से उन्हें अलवर सीट से लोकसभा का प्रत्याशी बनाया गया था। उन्होंने उस चुनाव में कांग्रेस के दिग्गज नेता भंवर जितेंद्र सिंह को हराया था। इसके बाद राजस्थान में उनकी पहचान राजस्थान योगी बाबा के रूप में होने लगी 2019 के लोकसभा चुनाव पर योगी आदित्यनाथ ने उनके लिए प्रचार किया था | महंत बालक नाथ की वेशभूषा बिल्कुल योगी आदित्यनाथ की तरह ही है और सबसे महत्वपूर्ण है कि योगी आदित्यनाथ जी नाथ संप्रदाय से आते हैं। इस संप्रदाय से महंत बालक नाथ भी आते हैं। राजस्थान में उन्हें बीजेपी पार्टी का हिंदुत्व पोस्टर बॉय कहा जाता है। हाल फिलहाल राजस्थान में विधानसभा के चुनाव हुए हैं |

इस चुनाव में पार्टी ने उन्हें तिजारा सीट से विधानसभा का प्रत्याशी घोषित किया था | जहां पर 38 प्रतिशत से अधिक आबादी मुसलमान की है इसके बावजूद भी वहां पर उन्होंने कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवार इमरान खान को 6,173 वोटों से से हराया है. इस चुनाव में बाबा बालक नाथ (Baba Balak Nath) को कुल मिलाकर 1,10,209 वोट मिले हैं | जबकि कांग्रेस के इमरान खान को 1,04,036 Vote प्राप्त हुए हैं।

महंत बालकनाथ की उपलब्धियाँ एवं पुरस्कार
(Achievements And Awards of Mahant Balaknath)

Achievements And Awards of Mahant Balaknath

महंत बालक नाथ की उपलब्धियां और पुरस्कार के बारे में बात करें उनकी सबसे बड़ी उपलब्धि है कि उन्होंने तिजारा विधानसभा से भारी मतों से विजय हासिल की है। क्योंकि इस विधानसभा क्षेत्र में 38% प्रतिशत से अधिक की आबादी मुसलमान की है। इसके बावजूद भी जीत हासिल करना आसान नहीं था क्योंकि उनकी छवि कट्टर हिंदुत्व नेता की है।

See also  सूरदास का जीवन परिचय | Surdas Biography in Hindi | सूरदास पद एवम दोहे अर्थ सहित

यह भी पढ़ें:- गजेंद्र सिंह शेखावत का जीवन परिचय

महंत बालकनाथ और विधानसभा चुनाव 2023 (Mahant Balaknath Victory in Vidhan Sabha Election)

महंत बालक नाथ 2023 राजस्थान विधानसभा चुनाव के पहले अलवर से सांसद थे | लेकिन पार्टी ने उन्हें तिजारा से विधानसभा का चुनाव लड़ा है, जहां पर उन्हें कुल मिलाकर 1,10,209 वोट मिले और उन्होंने कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवार इमरान खान को 6,173 वोटों से हराया है।

यह भी पढ़ें:- नरेंद्र सिंह तोमर का जीवन परिचय

Mahant Balak Nath Net Worth (महंत बालकनाथ कुल संपत्ति)

Mahant Balak Nath Net Worth:-महंत बालक नाथ की कुल संपत्ति के बारे में बात करें तो उनके पास ₹300000 की संपत्ति बताई जा रही है। हालांकि उनकी संपत्ति के बारे में पूरा विवरण अभी इंटरनेट पर उपलब्ध नहीं है। जैसे ही जानकारी आएगी हम आपको तुरंत अपडेट करेंगे |

Mahant Balaknath Family Social Media Links:

TwitterClick Here
FacebookClick Here
InstagramClick Here

यह भी पढ़ें:-शिवराज सिंह चौहान (मध्य प्रदेश मुख्यमंत्री) जीवन परिचय

FAQ’s: Mahant Balak Nath Biography in Hindi

Q. बाबा बालक नाथ के गुरु कौन थे?

Ans बाबा बालक नाथ के गुरु चांदनाथ हैं।

Q. महंत बालक नाथ की उच्चतम शिक्षा क्या है? 

Ans . महंत बालक नाथ की  उच्चतम शिक्षा 12वीं है। इस बात का विवरण उन्होंने 2023 विधानसभा चुनाव के दौरान अपने चुनावी हलफनामा में दिया है ।

Q. महंत बालक नाथ की उम्र कितनी है?

Ans. महंत बालक नाथ की उम्र 2023 के मुताबिक 39 साल है ।

Q. 2023 राजस्थान विधानसभा चुनाव से महंत बालक नाथ में जीत हासिल की है? 

Ans . राजस्थान के तिजारा विधानसभा से उन्होंने 2023 राजस्थान विधानसभा का चुनाव जीता है ।

इस ब्लॉग पोस्ट पर आपका कीमती समय देने के लिए धन्यवाद। इसी प्रकार के बेहतरीन सूचनाप्रद एवं ज्ञानवर्धक लेख easyhindi.in पर पढ़ते रहने के लिए इस वेबसाइट को बुकमार्क कर सकते हैं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Optimized with PageSpeed Ninja