राजस्थान इंदिरा रसोई योजना 2023 | 8 रू. प्लेट में खाने का मेनू विवरण

Rajasthan Indira Rasoi Yojana

Rajasthan Indira Rasoi Yojana 2023:- राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के द्वारा इंदिरा रसोई योजना को शुरू किया गया है। जोधपुर में रविवार को 312 सरकारी रसोई का उद्घाटन किया गया इसके साथ ही राजस्थान में वर्तमान समय में 870 इंदिरा रसोई शुरू हो चुकी है। 20 अगस्त 2020 को राजस्थान के मुख्यमंत्री ने संकल्प लिया था कि वह राज्य के किसी भी व्यक्ति को भूखा नहीं सोने देंगे इस संकल्प के आधार पर उन्होंने 2022 में 312 इंदिरा रसोई को राजस्थान के 300 स्थानों पर शुरू किया है। 

इन आठ सौ से अधिक सरकारी रसोई को संचालित करने की जिम्मेदारी जिला के कलेक्टर को दी गई है। इन Rajasthan Indira Rashoi Yojana के तहत में ₹17 में एक टाइम का भोजन दिया जा रहा है। अगर आप राजस्थान के नागरिक हैं तो आप इस योजना का लाभ उठा सकते है। सभी नागरिकों को कम पैसे में खाना देने के लिए इस योजना को शुरू किया जा रहा है। इस योजना के लिए नागरिक के पास किस तरह की पात्रता होनी चाहिए इसके बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी सरल शब्दों में दी गई है।

Rajasthan Indira Rashoi Yojana 2023

योजना का नामIndira Rasoi Yojana Rajasthan
राज्यराजस्थान
डिपार्टमेंटजिला राजस्व विभाग
उद्देश्यगरीब लोगों को दो टाइम का खाना मुहैया करवाना
अदेवन प्रक्रियासभी जरूरतमंद लोगों के लिए बिना आवेदन किए

राजस्थान इंदिरा रसोई योजना क्या है?

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के द्वारा शुरू किया गया यह एक बेहतरीन योजना है जिसके तहत राजस्थान के सभी नागरिकों को एक टाइम का खाना बहुत कम पैसे में दिया जाएगा। रविवार को जोधपुर में इस योजना को अधिक तीव्र करने के लिए राजस्थान के मुख्यमंत्री ने 312 सरकारी रसोइयों का उद्घाटन किया है। वर्तमान समय में 870 इंदिरा रसोई शुरू हो चुकी है।

Rajasthan Indira Rashoi Yojana के तहत पहले ₹8 प्रति थाली दिया जाता था, जिसे 1 जनवरी 2022 को बड़ा कर ₹17 प्रति थाली कर दिया गया है। आप बड़ी आसानी से इन रसोइयों में ₹17 प्रति थाली के अनुसार पोस्टिक वाला अच्छा भोजन दिया जाएगा। सरकारी रसोई है जिसे राजस्थान के मुख्यमंत्री के द्वारा शुरू किया गया है इस रसोई में काफी कम पैसे में आपको रात और दोपहर का भोजन दिया जाएगा और कोई भी जरूरतमंद व्यक्ति यहां खाना खा सकता है।

See also  चिरंजीवी योजना हॉस्पिटल लिस्ट कोटा | Chiranjeevi Yojana Hospital List Kota

इंदिरा रसोई योजना क्यों शुरू की जा रही है? | Rajasthan Indira Rashoi Yojana 2023

राजस्थान राज्य में ही नहीं बल्कि पूरे भारत में हर राज्य में ऐसे बहुत सारे गरीब लोग है, जिन्हें दो टाइम का अच्छा खाना नहीं मिल पा रहा है इस वजह से कुछ लोगों को भूखा सोना पड़ रहा है तो कुछ लोगों की भूख से मृत्यु हो जा रही है। इसलिए राजस्थान के मुख्यमंत्री के द्वारा इस योजना को शुरू किया गया है जिसके तहत राजस्थान के किसी भी गरीब व्यक्ति को कम पैसे में दो टाइम का पोस्टिक आहार मिल सके ताकि वह अपना जीवन यापन कर सकें। 

इस योजना को अलग अलग राज्य में अलग-अलग नाम से शुरू किया जा रहा है ताकि देश में गरीब लोगों को दो टाइम का अच्छा खाना मिल सके। इंदिरा रसोई योजना एक बहुत ही बेहतरीन रसोई योजना है जिसके तहत अब बड़ी आसानी से कम पैसे में अच्छा खाना खा सकते हैं यह सरकार की तरफ से शुरू की गई पूरी तरह से मुक्त सेवा है।

इंदिरा रसोई योजना के लाभ | Benefits of Rajasthan Indira Rasoi Yojana

इंदिरा रसोई योजना के तहत आप को विभिन्न प्रकार की सुविधा दी जाती है जिसकी सूची नीचे प्रस्तुत की गई है – 

  • इंदिरा रसोई काफी कम पैसे में खाना मुहैया करवाती है।
  • राज्य का कोई भी नागरिक इंदिरा रसोई में जाकर महज ₹17 पर प्लेट के हिसाब से दो टाइम का खाना खा सकता है।
  • यह योजना जरूरतमंद वाले हर व्यक्ति के लिए है चाहे कोई भी व्यक्ति कहीं का भी हो इस स्थान पर उसे अच्छा खाना सरकार की तरफ से मुफ्त दिया जाता है।
See also  राजस्थान समाज कल्याण विभाग छात्रवृत्ति योजना 2023 | Rajasthan ST/SC/OBC Scholarship Last Date

इंदिरा रसोई के अंतर्गत खोले गए सेंटर

राजस्थान सरकार की तरफ से Rajasthan Indira Rashoi Yojana के लिए 250 करोड़ रुपए मुहैया किए गए है। इस कीमत पर सरकार राजस्थान में अलग-अलग जिला के अनुसार 358 रसोइयों को संचालित कर रही है। जिन्हें बजट घोषणा में बढ़ाकर हजार किया गया है और वर्तमान समय में इस पर सरकार जोरों से काम कर रही है। राजस्थान में वर्तमान समय में कुल 870 से अधिक इंदिरा रसोई संचालित की जा रही है और इसके लिए सरकार प्रतिवर्ष ₹300000 की धनराशि देती है। 

वर्तमान समय में कुल 870 इंदिरा रसोई संचालित हो रही है हालांकि 2022 में 358 सरकारी रसोइयों का उद्घाटन किया गया है तेजी से बढ़ाकर 1000 रसोई किया जाएगा। 

इंदिरा रसोई योजना के अंतर्गत खाने का विवरण (Indra Rasoi Menu)

इंदिरा रसोई में प्रति व्यक्ति भोजन बांधा हुआ है ताकि हर जरूरतमंद व्यक्ति तक खाना पहुंच सके। इंदिरा रसोई के जरिए भोजन मेनू में प्रति प्रति व्यक्ति 100 ग्राम दाल, सौ ग्राम सब्जी और 250 ग्राम आटे की रोटी दी जाती है। इस तरह इंदिरा रसोई के जरिए दो टाइम का खाना जरूरतमंद लोगों तक पहुंचाया जाता है जिसमें किसी खास देना अच्छा खाना देने का भी विचार किया गया है।

अब तक इंदिरा रसोई के जरिए राजस्थान में एक इंदिरा रसोई से 35000 से अधिक लोगों को खाना खिलाया जा रहा है। यह एक बेहतरीन योजना है जिसके तहत एक साधारण व्यक्ति को एक टाइम में जितने खाने की आवश्यकता है उतना इस योजना के तहत दे दिया जाता है। आमतौर पर बाजार में जिसे एक प्लेट खाना कहा जाता है उतना खाना इंदिरा रसोई दो बार किसी व्यक्ति को मुहैया करवाती है। 

इंदिरा रसोई में खाने की कीमत

इंदिरा रसोई में वर्तमान समय में ₹17 प्रति थाली भोजन दिया जाता है। आज कुछ साल पहले जब इंदिरा रसोई को शुरू किया गया था तब ₹8 प्रति थाली के हिसाब से भोजन दिया जाता था मगर वर्तमान समय में इस धनराशि को बढ़ाया गया है और वर्तमान समय में जितनी भी नई इंदिरा रसोई को राजस्थान में शुरू किया गया है उसमें ₹17 प्रति थाली के हिसाब से भोजन दिया जाता है। 

See also  राजस्थान ट्रांसपोर्ट वाउचर योजना 2023 | Rajasthan Transport Voucher Yojana | राजस्थान ट्रांसपोर्ट वाउचर योजना ऑनलाइन आवेदन, उद्देश्य एवं पात्रता

Rajasthan Indira Rashoi Yojana में खाने की कीमत काफी कम रखी गई है ताकि कोई भी गरीब और जरूरतमंद व्यक्ति कम पैसे में भी दो टाइम का खाना खा सकें इंदिरा रसोई में एक थाली खाना ₹17 में दिया जाता है जिसमें रोटी, दाल, सब्जी और चावल होता है। 

FAQ’s Rajasthan Indira Rasoi Yojana

Q. इंदिरा रसोई क्या है?

सरकार की तरफ से इंदिरा रसोई योजना शुरू किया गया है जिसके तहत देश में इंदिरा रसोई चलाई जाती है जहां जरूरतमंद व्यक्तियों को कम पैसे में दो टाइम का खाना मुहैया करवाया जाता है। 

Q इंदिरा रसोई में किस तरह का खाना मिलता है?

इंदिरा रसोई में एक जरूरतमंद व्यक्ति के लिए सही और पौष्टिक खाना दिया जाता है जिसमें दाल चावल सब्जी और रोटी होता है। 

Q. इंदिरा रसोई में कितने रुपए में खाना दिया जाता है?

इंदिरा रसोई में महज ₹17 में एक प्लेट खाना दिया जाता है। इस योजना के तहत पहले ₹8 में प्रति प्लेट खाना दिया जाता था मगर वर्तमान समय में राशि को थोड़ा सा बढ़ाया गया है और ₹17 में खाना दिया जाता है। 

निष्कर्ष

आज इस लेख में हमने Rajasthan Indira Rashoi Yojana 2023 से जुड़ी सभी प्रकार की जानकारियों को सरल शब्दों में साझा किया है। इस योजना के लिए व्यक्ति की क्या पात्रता होने चाहिए और किस प्रकार का खाना आपको इस योजना के तहत मुहैया करवाया जाएगा इसके बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी इस लेख में दी गई है। अगर इस लेख के जरिए आप इंदिरा रसोई राजस्थान योजना के बारे में समझ पाए हैं तो इसे अपने मित्रों के साथ साझा करें और अपने सुझाव और विचार को कमेंट में पूछना ना भूलें। 

इस ब्लॉग पोस्ट पर आपका कीमती समय देने के लिए धन्यवाद। इसी प्रकार के बेहतरीन सूचनाप्रद एवं ज्ञानवर्धक लेख easyhindi.in पर पढ़ते रहने के लिए इस वेबसाइट को बुकमार्क कर सकते हैं

One thought on “राजस्थान इंदिरा रसोई योजना 2023 | 8 रू. प्लेट में खाने का मेनू विवरण

  1. क्या इंदिरा रसोई से किराए पर रहने वाले विद्यार्थी रोज टिफिन ले सकते है ?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Optimized with PageSpeed Ninja