Smart Ration Card के लाभ | स्मार्ट राशन कार्ड कैसे डाउनलोड करें

Smart Ration Card Download

स्मार्ट राशन कार्ड कैसे डाउनलोड करें:- राष्ट्रीय खाद सुरक्षा अधिनियम के अंतर्गत देश के सभी राज्यों के नागरिकों को राशन कार्ड उपलब्ध करवाया जाता है। Ration Card परिवार की पहचान के तौर पर मुख्य दस्तावेज होता है। इस दस्तावेज का उपयोग सरकारी योजनाओं एवं परिवार की पहचान को साक्ष्य के रूप में प्रस्तुत करने पर किया जाता है। NFSA ऑफिशियल साइट पर अपलोड किए गए सभी राज्यों के राशन कार्ड पोर्टल लिंक किए गए हैं। इस लेख में हम जानेंगे ऑफिशल पोर्टल से कैसे Smart Ration Card Download कर सकते हैं। सभी राज्यों के स्मार्ट राशन कार्ड डाउनलोड करने की प्रक्रिया लेख में स्टेप बाय स्टेप दी जा रही है।

चलिए जानते हैं, स्मार्ट राशन कार्ड क्या होता है? स्मार्ट राशन कार्ड के फायदे? स्मार्ट राशन कार्ड ऑनलाइन कैसे डाउनलोड करें? डिजिटल राशन कार्ड से जुड़ी संपूर्ण जानकारी किस लेख में दी जा रही है।

स्मार्ट राशन कार्ड क्या है? (What is Smart Ration Card)

What is Smart Ration Card:- दरअसल राशन कार्ड कार्ड का डिजिटलाइजेशन किया जाना ही स्मार्ट राशन कार्ड कहलाता है। Smart Ration Card से आधार कार्ड, मोबाइल नंबर, बैंक अकाउंट डिटेल सदस्यों की अपडेट संख्या इत्यादि मेंशन होती है। ऑफिशल पोर्टल से डाउनलोड किए गए राशन कार्ड को ही स्मार्ट राशन कार्ड कहा जाता है। चलिए हम स्मार्ट राशन कार्ड डाउनलोड करने की प्रक्रिया में आगे बढ़ते हैं। आपकी जानकारी के लिए बताना चाहेंगे राष्ट्रीय खाद सुरक्षा अधिनियम द्वारा लांच किए गए ऑफिशल पोर्टल nfsa.gov.in पर सभी राज्यों के Smart Ration Card Download कर सकते हैं। डाउनलोड करने की प्रक्रिया विस्तारपूर्वक लेख में दी जा रही है।

स्मार्ट राशन कार्ड के लाभ | Benefits of Smart Ration Card

Smart Ration Card बनवाने के अनेक फायदे हैं। राशन कार्ड को ऑनलाइन चेक करना, अपडेट देखना तथा अपडेट स्टेटस ऑनलाइन चेक करना यह सभी केवल स्मार्ट राशन कार्ड पर ही उपलब्ध है। ration Card से जुड़ी जानकारी का  डिजिटलाइजेशन करना ही स्मार्ट राशन कार्ड कहलाता है। आमतौर पर उपयोग किए जाने वाले राशन कार्ड ऑनलाइन सेवाएं उपलब्ध नहीं होने के कारण जटिल प्रक्रियाओं से गुजरना पड़ता है। स्मार्ट राशन कार्ड पर निम्न लाभ उठा सकते हैं।

  • स्मार्ट राशन कार्ड से परिवार मुखिया का मोबाइल नंबर, खाता संख्या, आधार कार्ड,  क्यूआर कोड  लिंक होता है।
  • Smart Ration Card ऑनलाइन देखने के लिए किसी भी दुकान या विभाग में जाने की आवश्यकता नहीं है।
  • घर बैठे मोबाइल व इंटरनेट के उपयोग से राशन कार्ड से जुड़ी सेवाएं ले सकते हैं।
  • स्मार्ट राशन कार्ड से किसी प्रकार की धोखाधड़ी संभव नहीं है। विशेष परिस्थितियों में हो रही गड़बड़ी की जानकारी राशन कार्ड मुखिया को तुरंत मोबाइल एसएमएस के माध्यम से प्राप्त हो जाती है।
  • QR code होने की वजह से खाद्य सामग्री वितरण एवं अन्य सेवाओं का उपयोग करने हेतु समय की बचत की जा सकती है।
  • सरकार द्वारा मिलने वाली सेवाओं एवं योजनाओं का लाभ परिवार मुखिया के अकाउंट में ट्रांसफर की जा सकती है। जो राशन कार्ड से लिंक होता है।
See also  राशन कार्ड से जुड़े मोबाइल नंबर कैसे चेक करें? Check Ration Card Number जानें (Step By Step)

राशन कार्ड (Smart) हेतु आवश्यक दस्तावेज

Online Smart Ration Card Apply के लिए एप्लीकेशन फॉर्म के साथ-साथ आप नीचे दिए गए दस्तावेज प्रस्तुत कर सकते हैं जैसे:-

  • आधार कार्ड | Aadhar Card
  • पहचान पत्र | Identity Card
  • निवास प्रमाण पत्र | Residence Certificate
  • मोबाइल नंबर | Mobile Number
  • पासपोर्ट साइज फोटो | Passport Size Photo 

सभी राज्य की सूची जिनका स्मार्ट राशन कार्ड ऑनलाइन डाउनलोड कर सकते हैं।

Nfsa.gov.in ऑफिशल पोर्टल पर राशन कार्ड सेक्शन डिवेलप किया गया है। इस सेक्शन से सभी राज्यों के राशन कार्ड पोर्टल को लिंक किया गया है। अतः पोर्टल पर विजिट करके नीचे दिए गए सभी राज्यों का स्मार्ट राशन कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं:-

State NameState Name
Karnataka (कर्नाटक)Andhra Pradesh (आंध्र प्रदेश)
Maharashtra (महाराष्ट्र)Assam (असम)
Madhya Pradesh (मध्य प्रदेश)Arunachal Pradesh (अरुणाचल प्रदेश)
Manipur (मणिपुर)Bihar (बिहार)
Meghalaya (मेघालय)Chhattisgarh (छत्तीसगढ़)
Mizoram (मिजोरम)Delhi (दिल्ली)
Nagaland (नागालैंड)Gujarat (गुजरात)
Odisha (उड़ीसा)Goa (गोवा)
Punjab (पंजाब)Haryana (हरियाणा)
Rajasthan (राजस्थान)Himachal Pradesh (हिमाचल प्रदेश)
Sikkim (सिक्किम)Jharkhand (झारखंड)
Tamil Nadu (तमिल नाडू)Kerla (केरल)
Telangana (तेलंगाना)Uttrakhand (उत्तराखंड)
Tripura (त्रिपुरा)West Bengal (पश्चिम बंगाल)

Smart Ration Card Download कैसे करें ऑनलाइन

स्मार्ट राशन कार्ड ऑनलाइन डाउनलोड करने के लिए सर्वप्रथम राष्ट्रीय खाद सुरक्षा ऑफिशल पोर्टल nfsa.gov.in पर विजिट करें। वेबसाइट होम पेज पर नीचे दी गई प्रक्रिया को ध्यानपूर्वक फॉलो करें।

राशन कार्ड स्टेट पोर्टल पर क्लिक करें

राशन कार्ड सेक्शन में राशन कार्ड डिटेल ऑन स्टेट पोर्टल विकल्प पर क्लिक करें। जैसे ही आप विकल्प पर क्लिक करते हैं। आपके सामने सभी राज्यों के नाम तथा इंटरलिंकिंग के माध्यम से पोर्टल दिखाई देंगे। अतः आप जिस राज्य का स्मार्ट राशन कार्ड डाउनलोड करना चाहते हैं। उस राज्य पर क्लिक करें। उदाहरण के तौर पर हम Smart Ration Card Bihar डाउनलोड करने की प्रक्रिया लिख रहे हैं।

See also  एक राष्ट्र एक राशन कार्ड (ONORC) योजना 2024 | One Nation One Ration Card Scheme

 बिहार राज्य का चुनाव करें

  • बिहार राज्य का चुनाव करें।
  • जैसे ही आप बिहार स्टेट पर क्लिक करते हैं। एक नया विंडो ओपन होगा यह विंडो सीधा आपको  स्टेट राशन कार्ड ऑफिशल पोर्टल पर नहीं डायरेक्ट करेगा।
  • बिहार में अपने जिले का चुनाव करें।
  • ग्रामीण और क्षेत्रीय श्रेणी का चुनाव करें।
  • ब्लॉक का चुनाव करें।
  • पंचायत का चुनाव करें।
  • गांव का चुनाव करें।
  • सभी राशन कार्ड धारकों की लिस्ट दिखाई देगी राशन कार्ड सूची में अपना नाम सर्च करें और सामने दी गई राशन कार्ड संख्या पर क्लिक करें।
  • अप राशन कार्ड देख सकते हैं और इसे डाउनलोड कर सकते हैं।

इस प्रक्रिया के आधार पर All States Smart Ration Card Download कर सकते हैं।

FAQ’s on Smart Ration Card Download

Q. स्मार्ट राशन कार्ड क्या होता है?

Ans. राशन कार्ड का डिजिटलाइजेशन किया जाना ही स्मार्ट राशन कार्ड है। स्मार्ट राशन कार्ड से परिवार के मुखिया के मोबाइल नंबर अकाउंट डिटेल आधार कार्ड लिंक किया होता है। राशन कार्ड से जुड़ी सेवाओं को ऑनलाइन देखने की प्रक्रिया स्मार्ट राशन कार्ड पर ही उपलब्ध है।

Q. Smart Ration Card कैसे डाउनलोड करें?

Ans.  स्मार्ट राशन कार्ड ऑनलाइन डाउनलोड करने के लिए राष्ट्रीय खाद सुरक्षा ऑफिशल पोर्टल पर विजिट करें। वेबसाइट होम पेज पर दिखाई दे रहे राशन कार्ड डिटेल सेक्शन क्लिक करें। अपने राज्य का चुनाव करें जिला तहसील गांव का चुनाव करें दिखाई दे रहे राशन कार्ड को प्रिंट आउट कर सकते हैं।

Q. स्मार्ट राशन कार्ड के क्या फायदे हैं?

Ans. स्मार्ट राशन कार्ड से परिवार मुखिया के मोबाइल नंबर अकाउंट नंबर आधार कार्ड स्वास्थ्य कार्ड लिंक होता है। खाद्य सामग्री वितरण एवं योजनाओं की पात्रता को ऑनलाइन चेक करने के लिए स्मार्ट राशन कार्ड का उपयोग किया जा सकता है। घर बैठे मोबाइल पर राशन कार्ड से जुड़ी जानकारी को प्राप्त करने की सुविधा केवल स्मार्ट राशन कार्ड पर ही उपलब्ध है। अतः राशन कार्ड का डिजिटलाइजेशन स्मार्ट राशन कार्ड कहलाता है इसके अनेक फायदे हैं।

See also  राशन कार्ड ट्रांसफर कैसे करें | Ration Card Transfer Form

इस ब्लॉग पोस्ट पर आपका कीमती समय देने के लिए धन्यवाद। इसी प्रकार के बेहतरीन सूचनाप्रद एवं ज्ञानवर्धक लेख easyhindi.in पर पढ़ते रहने के लिए इस वेबसाइट को बुकमार्क कर सकते हैं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Optimized with PageSpeed Ninja