Ration Card Details:- राशन कार्ड प्रत्येक परिवार के लिए महत्वपूर्ण दस्तावेज है। जो परिवार की स्थिति एवं सदस्यता को प्रदर्शित करता है। केंद्र सरकार एवं राज्य सरकार द्वारा शुरू की गई सभी योजनाएं राशन कार्ड पर लागू की जाती है। खाद्य सामग्री वितरण से लेकर योजनाओं के लाभार्थी होने तक Ration Card अहम भूमिका निभाता है। जैसे जैसे समय डिजिटलाइजेशन की ओर बढ़ता जा रहा है। प्रत्येक आवश्यक दस्तावेज भी ऑनलाइन अपलोड होते जा रहे हैं। अब प्रत्येक परिवार के लिए राशन कार्ड से जुड़ी जानकारियों को जुटाना आसान हो जाएगा। राशन कार्ड डिटेल्स को ऑनलाइन चेक करने के संबंध में इस लेख में महत्वपूर्ण जानकारी दी जा रही है।
राशन कार्ड केवल खाद्य आपूर्ति योजनाओं के लाभ हेतु ही नहीं है। बल्कि इससे परिवार की आर्थिक स्थिति, सदस्यों की संख्या, परिवार की पहचान, मुखिया का विवरण, विशेष वर्गीकरण, से संबंधित जानकारी दर्ज होती है। इसलिए प्रत्येक परिवार को राशन कार्ड उपलब्ध करवाया जाता है। अब मुखिया घर बैठे मोबाइल पर भी राशन कार्ड से जुड़े अपडेट, खाद्य सामग्री आपूर्ति से संबंधित पारदर्शिता, SMS के जरिए प्राप्त कर सकते हैं। हम इस लेख में आपको ऑफिशल पोर्टल से राशन कार्ड डिटेल चेक करने की प्रक्रिया दिखा रहे हैं। साथ ही सभी राज्यों के ऑफिशल वेबसाइट लिंक भी उपलब्ध करवा रहे हैं।
Ration Card Detail Check
राशन कार्ड से जुड़ी जानकारी को ऑनलाइन देखने के लिए विशेष अनुभव की आवश्यकता नहीं है। केवल Ration Card Number दर्ज करके या सदस्य का नाम दर्ज करके भी इससे जुड़ी जानकारी को प्राप्त किया जा सकता है। यदि आप ने हाल ही में राशन कार्ड में अपडेट करवाया है, बैंक खाता नंबर जुड़वाएं हैं। सदस्यों का नाम जुड़वाना है। या हटाने जैसी प्रक्रियाओं के लिए आवेदन किया है। तो आप Ration Card Status को Check कर सकते हैं। इन सभी जानकारियों को प्राप्त करने की प्रक्रिया को ही Ration Card Detail Check करना कहा जाता है। राष्ट्रीय खाद सुरक्षा विभाग द्वारा राष्ट्रीय स्तर पर ऑफिशल पोर्टल www.nfsa.gov.in लॉन्च किया गया है। इसी के साथ भारत के सभी राज्यों द्वारा राशन कार्ड से संबंधित ऑफिशल पोर्टल लांच किए गए हैं। जहां से Ration Card Detail चेक की जा सकती है। डिटेल चेक करने में Ration Card Status, Download, Adhar Card Link, Bank Account Link चेक कर सकते हैं। चाहिए हम उदाहरण के तौर पर जानते हैं। कि राजस्थान ऑफिशल पोर्टल से राशन कार्ड डिटेल कैसे चेक कर सकते हैं।
Ration Card Details on State Portals
जैसा कि आप ऊपर लिखी पंक्तियों से जान ही चुके हैं, कि केंद्र सरकार के अतिरिक्त भारत के लगभग सभी राज्यों के खाद्य विभाग द्वारा ऑफिशल पोर्टल लॉन्च किए जा चुके हैं। जहां से Ration Card Details Chake की जा सकती है। राशन कार्ड से जुड़ी सेवाओं का ऑनलाइन उपयोग किया जा सकता है। हम इस लेख में सभी राज्यों के ऑफिशल वेबसाइट के सीधे लिंक उपलब्ध करवा रहे हैं। ताकि आपको राशन कार्ड डिटेल चेक करने में किसी प्रकार की समस्या का सामना नहीं करना पड़े। सभी राज्यों की सूची एवं ऑफिशल वेबसाइट लिंक इस प्रकार हैं:-
State Name | Official Website Link |
Ration Card Website Andhra Pradesh (आंध्र प्रदेश) | Click Here |
Assam (असम) | Click Here |
Chhattisgarh (छत्तीसगढ़) | Click Here |
Delhi (दिल्ली) | Click Here |
Haryana (हरियाणा) | Click Here |
Jharkhand (झारखण्ड) | Click Here |
Manipur (मणिपुर) | Click Here |
Nagaland (नागालैंड) | Click Here |
Punjab (पंजाब) | Click Here |
Tamil Nadu (तमिल नाडू) | Click Here |
Uttar Pradesh (उत्तर प्रदेश) | Click Here |
A & N Islands ( | Click Here |
Bihar (बिहार) | Click Here |
Dadra & Nagar Haveli | Click Here |
Goa (गोवा) | Click Here |
Himachal Pradesh (हिमाचल प्रदेश) | Click Here |
Karnataka (कर्नाटक) | Click Here |
Madhya Pradesh (मध्य प्रदेश) | Click Here |
Meghalaya (मेघालय) | Click Here |
Odisha (ओडिशा) | Click Here |
Rajasthan (राजस्थान) | Click Here |
Telanagana (तेलंगाना) | Click Here |
Uttarakhand (उत्तराखंड) | Click Here |
Arunachal Pradesh (अरुणाचल प्रदेश) | Click Here |
Chandigarh (चंडीगढ़) | Click Here |
Daman & Diu | Click Here |
Gujarat (गुजरात) | Click Here |
Jammu & Kashmir (जम्मू और कश्मीर) | Click Here |
Kerala (केरल) | Click Here |
Maharashtra (महाराष्ट्र) | Click Here |
Mizoram (मिजोरम) | Click Here |
Puducherry (पुदुचेरी) | Click Here |
Sikkim (सिक्किम) | Click Here |
Tripura (त्रिपुरा) | Click Here |
West Bengal (पश्चिम बंगाल) | Click Here |
राशन कार्ड डिटेल ऑनलाइन कैसे चेक करें
उदाहरण के लिए हम राजस्थान राज्य के ऑफिशल पोर्टल से राशन कार्ड डिटेल चेक करने की प्रक्रिया लिख रहे हैं। इस प्रक्रिया के आधार पर अन्य राज्यों के भी राशन कार्ड चेक किए जा सकते हैं।
सर्वप्रथम राष्ट्रीय खाद सुरक्षा ऑफिशल पोर्टल पर विजिट करें।

वेबसाइट होम पेज पर दिखाई दे रहे राशन कार्ड सेक्शन पर क्लिक करें।
Ration Card Details on State Portal पर क्लिक करें।

दिखाई दे रही राज्य सूची में राजस्थान राज्य पर क्लिक करें।
जैसे ही आप राजस्थान पर क्लिक करते हैं। आप स्टेट पोर्टल पर रीडायरेक्ट होंगे।
ऑफिशियल वेबसाइट पर दिखाई दे रही उपयोगी जन सेवाओं में राशन कार्ड सेवाओं का उल्लेख किया गया है। आप जिस जानकारी को देखना चाहते हैं। उस पर क्लिक करें। उदाहरण के लिए हम राशन कार्ड एनएफएसए पात्रता सूची को दिखा रहे हैं।

जिला वाइज राशन कार्ड विवरण पर क्लिक करें।

अपने जिले का चुनाव करें।

शहरी एवं ग्रामीण राशन कार्ड का चुनाव करें तथा राशन कार्ड संख्या पर क्लिक करें।

ब्लॉक का चुनाव करें।

ग्राम पंचायत का चुनाव करें।

ग्राम पंचायत के अंतर्गत गांव का चुनाव करें।

FPS का नाम सुने।

सभी राशन कार्ड धारकों का नाम दिखाई देगा और साथ ही राशन कार्ड संख्या भी दिखाई देगी। इस संख्या के आधार पर आप अन्य जानकारी को भी देख सकते हैं।
इस प्रक्रिया के आधार पर राशन कार्ड डिटेल को ऑनलाइन चेक किया जा सकता है। तथा ऑफिशल पोर्टल पर अन्य और भी सुविधाएं हैं। जिन्हें आप आसानी से चेक कर सकते हैं।
FAQ’s Ration Card Details
Q. राशन कार्ड डिटेल ऑनलाइन कैसे चेक करें?
Ans. राशन कार्ड डिटेल ऑनलाइन चेक करने के लिए राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा ऑफिशल पोर्टल पर विजिट करें। वेबसाइट होम पेज पर दिखाई दे रहे हैं। राशन कार्ड सेक्शन में राशन कार्ड डिटेल ऑन स्टेट पोर्टल पर क्लिक करें। अपने राज्य का चुनाव करें। आप सीधे ऑफिशल वेबसाइट पर विजिट करेंगे राशन कार्ड की जो डिटेल आप ऑनलाइन देखना चाहते हैं। इस का चुनाव करें और आवश्यक विवरण को दर्ज करें। आप निश्चित तौर पर सभी डिटेल्स को देख पाएंगे।
Q. राशन कार्ड स्टेटस कैसे देखें?
Ans. राशन कार्ड स्टेटस ऑनलाइन देखने के लिए यहां क्लिक करें।
Q. राजस्थान राशन कार्ड डिटेल ऑनलाइन कैसे चेक करें?
Ans.राशन कार्ड ऑनलाइन चेक करने के लिए राशन कार्ड ऑफिशल पोर्टल पर विजिट करें। जिस जिले की जानकारी चाहते हैं। उसका चुनाव करें।