International Men’s Day 2023: इस दिन दुनिया में मनाया जाएगा अंतर्राष्ट्रीय पुरुष दिवस, जाने इतिहास

International Men’s Day 2023 : अंतर्राष्ट्रीय पुरुष दिवस हर साल 19 नवंबर को पूरे विश्व में मनाया जाता हैं।  जिस प्रकार समाज में महिलाओं की भूमिका है उसी प्रकार पुरुष भी सामाजिक संरचना के लिए महत्वपूर्ण है। इनके बिना समाज का निर्माण करना संभव नहीं हैं।  पुरुषों की समाज में क्या अहमियत है? उसे समझाने के उद्देश्य से हर साल 19 नवंबर को अंतर्राष्ट्रीय पुरुष दिवस के रूप में मनाया जाता हैं।  इंटरनेशनल मेंस डे पुरुषों के साथ होने वाले भेदभाव’ शोषण’ उत्पीड़न’ हिंसा और असमानता के खिलाफ आवाज उठानें और उनको सभी अधिकार प्राप्त हो इसको निश्चित करने का दिन है। किसी समाज की संरचना पुरुष और महिला दोनों को मिलाकर होती है। महिलाओं का अस्तित्व समाज में तभी तक है जब तक पुरुष है। क्योंकि उनके बिना महिलाओं का जीवन अधूरा हैं। इसलिए आज के आर्टिकल में International Men’s Day 2023 से जुड़ी जानकारी जैसे महत्‍व, इतिहास के बारे में आपके साथ जानकारी साझा करेंगे। इस आर्टिकल पर आखिर तक बने रहे है और इस दिन के बारे में डिटेल में जानें।

कब मनाया जाता है अंतर्राष्ट्रीय पुरुष दिवस ?

अंतर्राष्ट्रीय पुरुष दिवस (International Men’s Day) प्रत्येक साल 19 नवंबर को मनाया जाता है। इस दिन समाज में पुरुषों के अधिकार और उनके समाज के विकास में क्या योगदान है? उसके बारे में लोगों को जागृत किया जाता हैं। जैसा कि आप लोग जानते हैं कि विश्व एक पुरुष प्रधान समाज है, इसके बावजूद भी देखा गया है कि कई जगह पुरुषों के अधिकार को कुचला जाता है और उनके साथ असमान्य व्यवहार भी होता हैं। ऐसी चीजों को समाप्त करने के उद्देश्य दुनिया में International Men’s Day मनाया जाता हैं।

क्यों मनाया जाता अंतर्राष्ट्रीय पुरुष दिवस ?।Why is International Men’s Day Celebrated in 2023

जिस प्रकार महिला दिवस काफी धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया जाता है। शायद ही पुरुष दिवस मनाया जाता होगा। क्योंकि लोगों के मन में एक मूल धारणा है कि पुरुष प्रधान समाज है। तो उनके साथ कोई भी भेदभाव जैसी घटना घटित नहीं होती होगी, जो की बिल्कुल झूठ है। क्योंकि पुरुषों के साथ भी भेदभाव और दुर्व्यवहार जैसी घटनाएं हो रही है। उनको भी शोषण उत्पीड़न हिंसा जैसी चीजों का सामना करना पड़ता हैं। इन सब को रोकने के लिए और समाज में उन्हें अधिकार मिल सके उसके लिए ही अंतर्राष्ट्रीय पुरुष दिवस प्रत्येक साल 19 नवंबर को मनाया जाता है। अंतर्राष्ट्रीय पुरुष दिवस के दिन  पुरुषों और लड़कों से संबंधित मुद्दों के बारे में जागरूकता फैलाई जाती है। अंतर्राष्ट्रीय पुरुष दिवस (International Men’s Day)का प्रमुख उद्देश्य पुरुषों के उपलब्धियां को सम्मानित करना है उनके समुदायों में उनके योगदान का जश्न मनाना है।

See also  मजदूर/श्रम/ श्रमिक दिवस पर निबंध | Essay On Labour Day in Hindi | श्रमिक दिवस निबंध PDF

अंतर्राष्ट्रीय पुरुष दिवस  का इतिहास | International Men’s Day History

अंतर्राष्ट्रीय पुरुष दिवस (International Men’s Day) पहली बार 1999 में वेस्टइंडीज के त्रिनिदाद और टोबैगो में  स्थित वेस्टइंडीज के इतिहास के प्रोफेसर  डॉ. जेरोम टीलक सिंह के द्वारा अपने पिताजी के जन्मदिन को मनाने के लिए ही अंतर्राष्ट्रीय पुरुष दिवस मनाया गया था। इस दिन समाज में पुरुषों के मुद्दे को उठाया जाता है और उनके अधिकारों की रक्षा किस प्रकार की जाएगी उसके बारे में भी कई महत्वपूर्ण सुझाव दिए जाते हैं। लोगों की एक भूल धारणा है कि समाज में पुरुषों की स्थिति काफी अच्छी है जो कि आधा सत्य है। क्योंकि दुनिया के कई ऐसे क्षेत्र हैं जहां पर पुरुषों के अधिकारों को लगातार दबाया जा रहा है और उनके साथ भेदभाव और अमान्य व्यवहार जैसी घटनाएं देखने को आपको मिलेगी। इन सब गतिविधियों को रोकने के उद्देश्य ही दुनिया में 19 नवंबर अंतर्राष्ट्रीय पुरुष दिवस के रूप में मनाया जाता हैं।

अंतर्राष्ट्रीय पुरुष दिवस का महत्व| International Men’s Day Significance

समाज में पुरुषों की भूमिका काफी है। हम कह सकते हैं कि अंतर्राष्ट्रीय पुरुष दिवस का महत्व हर एक पुरुष के जीवन में  काफी अहम है। हम सभी लोग महिलाओं के अधिकारों के बारे में जिस प्रकार खुलकर बात करते हैं  शायद किसी ने पुरुषों के अधिकारों के बारे में हमने बातचीत की होगी। लोगों को लगता है कि पुरुष के साथ कोई भी भेदभाव और उनके अधिकारों को कोई भी व्यक्ति कुचल नहीं सकता हैं। जोकि बिल्कुल गलत है क्योंकि हमारे समाज में ऐसे कई क्षेत्र हैं जहां पर पुरुषों के अधिकारों का लगातार हनन किया जा रहा है। कई बार तो देखा गया है कि उनके साथ जानवर जैसा सलूक भी किया जाता है। इसलिए समाज के इस धारणा को बदलना अंतर्राष्ट्रीय पुरुष दिवस का लक्ष्य है उसके लिए ही 19 नवंबर अंतर्राष्ट्रीय पुरुष दिवस के रूप में घोषित किया गया हैं।

See also  Chandrayaan-3 Landing Live | भारत ने रच दिया इतिहास, चांद पर चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग

 कैसे मनाया जाता है अंतर्राष्ट्रीय पुरुष दिवस

1999 से अंतर्राष्ट्रीय पुरुष दिवस(International Men’s) के अवसर पर स्कूलों में सेमिनार, मंच, सम्मेलन, त्यौहार, धन संचय और कक्षा गतिविधियाँ आयोजित की जाती हैं।  जिसमें अधिक संख्या में लोग शामिल होते हैं और वहां पर अपने विचार प्रस्तुत करते हैं। अंतर्राष्ट्रीय पुरुष दिवस 80 से अधिक देशों में मनाया जाता है और इस दिन पुरुषों के हित के लिए कौन-कौन से work हमें करने चाहिए उसके बारे में व्यापक योजना बनाई जाती हैं।  अंतर्राष्ट्रीय पुरुष दिवस पुरुषों और लड़कों के बीच होने वाले भेदभाव और लैंगिक संबंधों के बारे मे बात करने का एक विशेष दिन हैं।

अंतर्राष्ट्रीय पुरुष दिवस थीम 2023 | International Men’s Day Theme 2023

2023 में अंतर्राष्ट्रीय पुरुष दिवस का थीम ZERO MALE SUICIDE” जारी किया गया है इसके अंतर्गत ही इस बार अंतर्राष्ट्रीय पुरुष दिवस मनाया जाएगा। प्रत्येक साल अंतर्राष्ट्रीय पुरुष दिवस एक विशेष Theme  के अंतर्गत मनाया जाता हैं।अभी तक जारी नहीं किया गया है जैसे ही जारी होगा। हम आपको तुरंत अपडेट करेंगे। प्रत्येक साल अंतर्राष्ट्रीय पुरुष दिवस एक विशेष Theme  के अंतर्गत मनाया जाता हैं।

समरी 

उम्मीद करते हैं कि हमारे द्वारा लिखा गया अंतर्राष्ट्रीय पुरुष दिवस आर्टिकल आपको पसंद आएगा ऐसे में आर्टिकल से जुड़ा आपका कोई भी सुझाव या प्रश्न है तो आप कमेंट सेक्शन में जाकर पूछिए उसका उत्तर हम आपको अवश्य देंगे तब तक के लिए धन्यवाद और मिलते हैं अगले आर्टिकल में

FAQ’s

Q. कब मनाया जाता है अंतर्राष्ट्रीय पुरुष दिवस ?

Ans. अंतर्राष्ट्रीय पुरुष दिवस प्रत्येक साल 19 नवंबर को मनाया जाता हैं।

See also  Varuthini Ekadashi 2023 Date: वरूथिनी एकादशी कब? जानें कथा, मुहूर्त, पूजा विधि और व्रत का महत्व

Q. अंतर्राष्ट्रीय पुरुष दिवस मनाएं जाने के पीछे का कारण ?

Ans. अंतर्राष्ट्रीय पुरुष दिवस मनाया जाने के पीछे का सबसे प्रमुख कारण है कि समाज में पुरुषों के  अधिकारों की रक्षा करना हैं। अगर कहीं पर पुरुषों के साथ दुर्व्यवहार जैसी गतिविधियां गतिविधियों पर रोक लगाना हैं।  इसके अलावा समाज के लोगों को इस बात के लिए जागृत करना है’ कि पुरुषों का समाज में अहम योगदान हैं। उनके बिना समाज की संरचना करना मुश्किल हैं।

Q. कहां मनाया जाता है अंतर्राष्ट्रीय पुरुष दिवस ?

Ans. अंतर्राष्ट्रीय पुरुष दिवस पूरे दुनिया में मनाया जाता है इस दिन कई प्रकार के कार्यक्रम भी आयोजित किए जाते हैं।  जिसमें पुरुषों के अधिकार के क्षेत्र में काम करने वाले कई संस्थान और प्रोफेशनल सामाजिक कार्यकर्ता वहां पर अपने विचार प्रस्तुत करते हैं।

Q. अंतर्राष्ट्रीय पुरुष दिवस 2022 की थीम क्या थी ?

Ans. 2022 में अंतर्राष्ट्रीय पुरुष दिवस का थीम 2022 की थीम “पुरुषों और लड़कों की मदद करना” (Helping Men and Boys) थी,

Q. अंतर्राष्ट्रीय पुरुष दिवस का महत्व क्या है ?

Ans. अंतर्राष्ट्रीय पुरुष दिवस का समाज में विशेष महत्व है इसके द्वारापुरुषों के सामाजिक, मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य के बारे में  समाज को जागृत करना है और साथ में पुरुषों के उपलब्धियां को मान्यता देना हैं। पुरुषों का लेकर जो समाज में एक छवि बन गई है ‘कि पुरुष शक्तिशाली होते हैं और उनके अधिकारों को कोई भी व्यक्ति छीन नहीं सकता हैं। उसे धारणा को भी बदलना है’ क्योंकि आज भी हमारे समाज में कई ऐसे क्षेत्र हैं।  जहां पर पुरुषों के साथ अमान्य व्यवहार होता हैं। इसके अलावा पुरुषों के स्वास्थ्य के प्रति भी उन्हें जागृत करना है’  क्योंकि एक रिपोर्ट के मुताबिक चार में से तीन पुरुष आत्महत्या जैसी घटनाएं को अंजाम देते हैं।

इस ब्लॉग पोस्ट पर आपका कीमती समय देने के लिए धन्यवाद। इसी प्रकार के बेहतरीन सूचनाप्रद एवं ज्ञानवर्धक लेख easyhindi.in पर पढ़ते रहने के लिए इस वेबसाइट को बुकमार्क कर सकते हैं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Optimized with PageSpeed Ninja