UP Voter List Me Apna Naam Kaise Jode | उत्तर प्रदेश वोटर लिस्ट में अपना नाम कैसे जोड़े/ देखें व डाउनलोड करते हैं | UP Voter List 2023 PDF Download

UP Voter List 2022

भारतीय निर्वाचन विभाग (Election Department of India) द्वारा प्रत्येक नागरिक को वोट देने का अधिकार 18 वर्ष की उम्र के बाद दे दिया जाता है। यदि आप भी 18 वर्ष की उम्र पूर्ण कर चुके हैं, तो आपको जल्द ही वोटर लिस्ट (voter list) में अपना नाम जुड़वा लेना चाहिए। आज के आर्टिकल में आप जानेंगे कि आप उत्तर प्रदेश वोटर लिस्ट (UP Voter List 2023) में अपना नाम कैसे जुड़ सकते हैं? हो सकता है, आपका नाम किसी कारणवश नहीं जुड़ा हो। तो आप कैसे चेक कर सकते हैं कि, आपका वोटर लिस्ट में नाम जुड़ा है या नहीं। या फिर नया नाम जोड़ने के लिए आपको किस प्रक्रिया से गुजरना होगा। इस संबंधी संपूर्ण विवरण इस लेख में आपको पढ़ने को मिलेगा। अतः आप इस लेख में अंत तक बने रहिए।

आइए जानते हैं, उत्तर प्रदेश के नागरिक वोटर लिस्ट में नाम कैसे जुड़ सकते हैं? वोटर लिस्ट कैसे डाउनलोड करें? वोटर लिस्ट में नाम कैसे बदलें? निर्वाचन सूची में अपना नाम कैसे जोड़े? सभी प्रश्नों के जवाब इस लेख में पढ़ने वाले हैं।

UP  वोटर लिस्ट में अपना नाम कैसे जोड़े/ देखें | How to add/check your name in UP Voter List 2023

जैसा कि आप सभी जानते हैं, भारत सरकार के निर्वाचन विभाग (Election Department) द्वारा पहले वर्ष में 1 दिन वोटर लिस्ट में नाम जोड़ने के लिए दिया जाता था। जो 1 जनवरी  रखा गया था। अब भारतीय सरकार से लोगों की अपील की जा चुकी है, वोटर लिस्ट में नाम जोड़ने के लिए लोगों को वर्ष में 4  तारिक मिलनी चाहिए। जिससे कि प्रत्येक व्यक्ति के लिए वोटर लिस्ट में नाम जोड़ना आसान हो जाएगा। उत्तर प्रदेश निर्वाचन सूची (Uttar Pradesh Election List) में नाम जोड़ने के लिए सरकार द्वारा ऑनलाइन पोर्टल की शुरूआत की गई है। आप निर्वाचन विभाग के ऑफिशल वेबसाइट पर विजिट करके ऑनलाइन माध्यम से अपना नाम वोटर लिस्ट में जोड़ सकते हैं। या पहले से जोड़ने के लिए आवेदन कर चुके हैं तो नाम ऑनलाइन देख सकते हैं।

UP Voter List 2023 | यूपी मतदाता सूची 2023-ceouttarpradesh.nic.in

उत्तर प्रदेश के जो नौजवान 18 वर्ष पूर्ण कर चुके हैं, उन्हें वोटर लिस्ट में अपना नाम जुड़वा लेना चाहिए। या जो पहले नाम जुड़वा चुके हैं, उन्हें ऑनलाइन माध्यम से वोटर लिस्ट 2023 देखने के लिए ऑफिशल वेबसाइट पर लॉग इन करना चाहिए।  लॉग इन करने तथा मतदाता सूची देखने की संपूर्ण प्रक्रिया इसी लेख में नीचे सम्मिलित की जा रही है। अतः उत्तर प्रदेश के सभी नौजवान मतदान करने की  अधिकारिता जरूर प्राप्त करें।

See also  UP Vidhwa Pension List 2023-24 | SSPY- विधवा पेंशन सूची इस तरह ऑनलाइन देखें | up.gov.in
आर्टिकलयूपी मतदाता सूची 2023
लाभार्थीउत्तर प्रदेश के नागरिक
उद्देश्यवोटर लिस्ट ऑनलाइन देखने की प्रक्रिया बताना
आधिकारिक वेबसाइटयहां क्लिक करें
वर्ष2023

Uttar Pradesh Voter List  2023 PDF

उत्तर प्रदेश मतदाता सूची (Uttar Pradesh voter list) में अपना नाम देखने तथा जोड़ने के साथ-साथ आप निर्वाचन रोल (election roll) की पूरी मतदाता सूची PDF file के रूप में डाउनलोड कर सकते हैं। इलेक्शन रोल पीडीएफ (Election Roll PDF) में उन सभी वोटर्स की सूची सम्मिलित है, जिसके पास यूपी मतदाता पहचान पत्र, वोटर आईडी कार्ड है। निर्वाचन विभाग (UP Election Commission)  द्वारा उन सभी वोटर्स को सूचीबद्ध किया जा चुका है। Uttar Pradesh Voter List PDF को घर बैठे ऑफिशियल वेबसाइट से डाउनलोड किया जा सकता है। मतदान के दौरान प्रत्येक व्यक्ति के लिए आवश्यक होता है कि, अपने विधानसभा क्षेत्र तथा निर्वाचन क्षेत्र की वोटर लिस्ट मैं सभी नागरिकों का नाम दर्ज हो। यदि किसी प्रकार से कुछ नव युवाओं का नाम मतदाता सूची में दर्ज नहीं होता है, तो उन्हें ऑफीशियली कंप्लेंट करनी चाहिए।

उत्तर प्रदेश निर्वाचन क्षेत्र

जिले का नामनिर्वाचन क्षेत्र
आगराआगरा कैंट, आगरा नॉर्थ, आगरा रूरल, आगरा साउथ, बह, इमादपुर, फतेहाबाद, फतेहपुर सीकरी, खेरागढ़
अलीगढ़अलीगढ़, बरौली, अतरौली, छर्रा, इगलास, खैर, कोइल
इलाहाबादइलाहाबाद नॉर्थ, इलाहाबाद साउथ, इलाहाबाद वेस्ट, बारा, हंडिया, कराचन्न, मेजा, फाफामऊ, फूलपुर, सोरन
अंबेडकरआलापुर, अकबरपुर, जलालपुर, बी जलालपुर, कटेहरी, टांडा
अंबेडकर नगरअकबरपुर, आलापुर, जलालपुर, बी जलालपुर, कटेहरी, टांडा
अमेठीअमेठी, गौरीगंज, तिलोई, जगदीशपुर
अमरोहाअमरोहा, धनौरा, हसनपुर, नौगावां सदत, बी नौगावा सदत
ओरियाओरिया, बिधूना, दिबियापुर
आजमगढ़अतरौलिया, आजमगढ़, दीदारगंज, गोपालपुर, लालगंज, मेहनगर, मुबारकपुर, निजामाबाद, फूलपुर पवई, सगरी
बदायूंबिल्सी, बदायूं, बिसौली, दातागंज, सहसवान, शेखूपुर
बाघपतबागपत, बरौत, छपरौली
बहराइचबहराइच, बलहा, बी बलहा, कैसरगंज, महासी, मातेंरा, नानपारा, पयागपुर
बलियाबैरिया, बलिया नगर, बांसडीह, बेल्थरा रोड, फेफाना, सिकंदरपुर, रसारा
बलरामपुरबलरामपुर, गैंसरी, तुलसीपुर, उतरौला
बांदाबबेरू, बांदा, नारायणी, तिंदवारी
बाराबंकीबाराबंकी, दरियाबाद, हैदर गढ़, कुर्सी, रामनगर, जैदपुर, बी जैदपुर
बरेलीबहेरी, बरेली, बरेली कैंट, भोजीपुर, बिठारी चैनपुर, फरीदपुर, मीरगंज, नवाबगंज
बस्सीबस्ती सरदार, हरिया, कप्तानगंज, महादेवा, रुधौली
भदोहीऔराई, भदोही, ज्ञानपुर
बिजनौरबरहापुर, बिजनौर, चांदपुर, धामपुर, नगीना, नेहतापुर, नजीबाबाद, नूरपुर, बी नूरपुर
बुलंदशहरअनुपशाहर, बुलंदशहर, बी बुलंदशहर, देबाई, खुर्जा, शिकारपुर, सिकंदराबाद, स्याना
चंदौलीचकिया, मुगलसराय, सैयाद्राजा, सकलडीहा
चित्रकूटचित्रकूट, मानिकपुर, बी मानिकपुर
डिओरियाबरहज, भाटपार रानी, डिओरिया, बी डिओरिय, पत्थर देवा, रामपुर कारखाना, रुद्रपुर, सलेमपुर
एटाअलीगंज, एटा, जलेसर, मारहरा
इटावाभरथना, इटावा, जसवंतनगर
फैजाबादअयोध्या, बीकापुर, गोशनगंज, मिकीपुर, रुदौली
फर्रुखाबादअमृतपुर, भोजपुर, फर्रुखाबाद, कैमगंज
फतेहपुरआया शाह, बिंदकी, फतेहपुर, हुसैनगंज, जहानाबाद, खागा
फिरोजाबादफिरोजाबाद, जसराना, शिकोहाबाद, सिरसागंज, टूंडला, बी टूंडला
गौतम बुध नगरदादरी, जेवर, नोएडा
गाजियाबादगाजियाबाद, लोनी, मोदीनगर, मुरादनगर, साहिबाबाद
गाजीपुरगाजीपुर, जांगीपुर, मोहम्मदाबाद, सैदपुर, जहुराबाद, जमानिया
गोंडागौरा, कोलोनेलगंज, गोंडा, कटरा बाजार, मनकापुर, मेहनौन, तरबगंज
गोरखपुरबांसगांव, कैंपियरगंज, चोरी चोरा, चिल्लूपर, गोरखपुर रूरल, गोरखपुर अर्बन, खाजानी, पिपराइच, सहजनवा

उत्तर प्रदेश मतदाता सूची में अपना नाम कैसे जोड़े | How to add your name in Uttar Pradesh Voter List

उत्तर प्रदेश के युवा ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट करके आसानी से मतदाता सूची में नाम जोड़ने की प्रक्रिया पूर्ण कर सकते हैं। सबसे पहले स्टेट इलेक्शन कमिशन यूपी की ऑफिशल वेबसाइट http://sec.up.nic.in/OnlineVoters/ पर विजिट करें।

See also  Mukhyamantri Bal Seva Yojana 2023 | यूपी बाल सेवा योजना पात्रता, दस्तावेज, ऑनलाइन आवेदन करें
  • ऑफिशियल वेबसाइट होम पेज पर अप्लाई फॉर नाम एडिशन विकल्प पर क्लिक करें।
  • Click to Register के विकल्प पर क्लिक करें।
  • आपके सामने एक एप्लीकेशन फॉर्म खुलेगा।
  • प्रथम भाग में अपने निवास स्थान का विवरण प्रस्तुत करें।
  • जिसमें आप जिला, तहसील, विकास खंड, ग्राम पंचायत, वार्ड संख्या, मतदान स्थल, की संपूर्ण जानकारी भरें।
  • द्वितीय भाग में व्यक्तिगत विवरण प्रस्तुत करें।
  • यहां पर आप अपना नाम, पिता का नाम, पति का नाम, मकान संख्या, उम्र, मोबाइल नंबर, आधार नंबर की जानकारी दर्ज करें।
  • तृतीय भाग में सत्यापन करता निर्वाचक का विवरण प्रस्तुत करें।
  • यहां पर आपको मतदान क्रमांक सत्यापन करता का नाम, वार्ड संख्या की  जानकारी दर्ज करनी होगी।
  • चतुर्थ भाग में प्रमाण संबंधित दस्तावेज प्रस्तुत करें।
  • यहां पर आपको संबंधित दस्तावेज की फोटोकॉपी अपलोड करनी होगी। जिनकी साइज 100KB से अधिक नहीं होनी चाहिए।
  • पहचान प्रमाण पत्र में आप आधार कार्ड
  • जन्मतिथि विवरण के लिए आप शैक्षणिक प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस दे सकते हैं।
  • निवास प्रमाण पत्र के लिए ग्राम प्रधान द्वारा सत्यापित निवास प्रमाण पत्र, राशन कार्ड, पासपोर्ट, ड्राइविंग लाइसेंस पानी का बिल बिजली का बिल सरकार द्वारा निर्मित निवास प्रमाण पत्र आदि दे सकते हैं।
  • संपूर्ण दस्तावेज दर्ज करने के पश्चात सम्मिट पर क्लिक करें।
  • जैसे ही आपके द्वारा दी गई जानकारी सत्यापित हो जाती है तो आपका नाम मतदाता सूची में शामिल कर दिया जाएगा।

यूपी मतदाता सूची 2023 में नाम कैसे देखें? | How to Check Name in UP Voter List 2023

उत्तर प्रदेश के जिन युवाओं ने 18 वर्ष आयु पूर्ण कर ली है। उन्हें मतदान देने का अधिकार प्राप्त हो जाता है। मतदाता सूची में अपना नाम प्रविष्ट करवाने हेतु उन्हें आवेदन करना होता है। नीचे दी जा रही प्रक्रिया के आधार पर आप चेक कर सकते हैं कि वोटर लिस्ट में आपका नाम दर्ज हुआ या नहीं, या फिर आप इसे कैसे जोड़ सकते हैं। संपूर्ण विवरण जानने के लिए नीचे दी गई प्रक्रिया फॉलो करें।

  • सर्वप्रथम Chief Electoral Officer की ऑफिशियल वेबसाइट http://ceouttarpradesh.nic.in/ पर विजिट करें।
See also  UP Free Laptop Scheme 2023 : यूपी फ्री लैपटॉप योजना की पात्रता, ऑनलाइन फॉर्म | लाभार्थी सूची
  • वेबसाइट होम पेज पर  Search Your Name Electrol Roll विकल्प दिखाई देगा। अतः विकल्प पर क्लिक करें।
  • ऊपर आपको पहचान पत्र क्रमांक द्वारा विवरण खोजने का विकल्प दिखाई देगा।
  • विवरण द्वारा खोजे ,पहचान पत्र क्रमांक.द्वारा खोजे /Search by EPIC No. इनमे से आपके एक को चुनना होगा |
  • दिए गए विकल्पों में यदि आप पहले को चुनते हैं तो, अपना नाम, पिता का नाम, उम्र, जन्म दिनांक, राज्य, जिला, विधानसभा, लोकसभा और निर्वाचन क्षेत्र का विवरण ध्यानपूर्वक भरे।
  • यदि आप दूसरी तरीके:-  पहचान पत्र क्रमांक से खोजने का विकल्प चुनते हैं।
  • तो आपको राज्य और कैप्चा कोड को दर्ज करना होगा।
  • सभी जानकारी भरने के बाद खोजें बटन पर क्लिक करें।
  • आपके सामने उत्तर प्रदेश की वोटर लिस्ट होगी।
  • जिस जानकारी पर आप क्लिक करना चाहते हैं। उसके सामने View Detail पर क्लिक करें।

उत्तर प्रदेश मतदाता सूची फोटो के साथ कैसे डाउनलोड करें | How To Download Uttar Pradesh Voter List With Photo

  • होम पेज पर आपके सामने एक फॉर्म खुलेगा। जिसमें आप जिले का चयन करें।
  • तत्पश्चात आप सूचित से विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र का चयन करें।
  • डाउनलोड करने के लिए PDF file लिंक पर क्लिक करें।
  • show बटन पर क्लिक करें।
  • दाएं और आपको मतदाता सूची के रूप में एक विकल्प मिलेगा।
  • मतदान बूथ के अनुरूप चुनावी रोल के बटन पर क्लिक करें।
  • इस तरह आप फोटो सहित मतदाता सूची डाउनलोड कर सकते हैं।

उत्तर प्रदेश ग्राम पंचायत वोटर लिस्ट कैसे निकाले | How to Download Uttar Pradesh Gram Panchayat Voter List

  • उत्तर प्रदेश निवासी अपने ग्रामीण क्षेत्र के अनुसार ग्राम पंचायत  मतदाता सूची निकालने के लिए ऑफिशल वेबसाइट पर विजिट करें।
  • ऑफिशियल वेबसाइट पर New Gram Panchayat Voter List विकल्प पर क्लिक करें।
  • मतदाता द्वारा डिस्ट्रिक्ट विलेज ब्लॉक आदि का चयन किया जाना चाहिए।
  • मांगी गई संपूर्ण जानकारी दर्ज करने के पश्चात स्क्रीन पर ग्राम पंचायत वोटर लिस्ट 2023 पीडीएफ खुल जाएगी।
  • मतदाता सूची को डाउनलोड करने के लिए डाउनलोड लिंक पर क्लिक करें। आप अपने ग्राम पंचायत की मतदाता सूची निकाल पाएंगे।

FAQ’s UP Voter List 2023

Q. उत्तर प्रदेश मतदाता सूची में अपना नाम कैसे जोड़े?

Ans.  Uttar Pradesh Matdata suchi में नाम जोड़ने के लिए आप इलेक्शन कमिशन उत्तर प्रदेश की ऑफिशल वेबसाइट पर विजिट करें। न्यू एप्लीकेशन विकल्प पर क्लिक करें। आवेदन फॉर्म में पूछी गई संपूर्ण जानकारी को दर्ज करें।  आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें। आप अपने नाम को जोड़ने हेतु आवेदन पूर्ण कर चुके होंगे।

Q.  उत्तर प्रदेश मतदाता सूची कैसे डाउनलोड करें?

Ans.  उत्तर प्रदेश मतदाता सूची 2023 डाउनलोड करने के लिए http://ceouttarpradesh.nic.in/ वेबसाइट पर विजिट करें। आवश्यक विवरण दर्ज करें तथा डाउनलोड लिंक पर क्लिक कर संपूर्ण मतदाता सूची डाउनलोड कर सकते हैं।

Q. उत्तर प्रदेश विधानसभा क्षेत्र निर्वाचन सूची कैसे डाउनलोड करें?

Ans.  विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र की मतदाता सूची डाउनलोड करने के लिए आप दी गई वेबसाइट http://ceouttarpradesh.nic.in/ पर विजिट करें। अपना विवरण तथा निर्वाचन क्षेत्र का विवरण प्रस्तुत करें और डाउनलोड पर क्लिक करें। आपके सामने समस्त विधानसभा क्षेत्र की लिस्ट होगी।

इस ब्लॉग पोस्ट पर आपका कीमती समय देने के लिए धन्यवाद। इसी प्रकार के बेहतरीन सूचनाप्रद एवं ज्ञानवर्धक लेख easyhindi.in पर पढ़ते रहने के लिए इस वेबसाइट को बुकमार्क कर सकते हैं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Optimized with PageSpeed Ninja