ads

यूपी मुख्यमंत्री जन आरोग्य योजना 2023 |UP MJAY ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन, पात्रता

By | दिसम्बर 16, 2022
UP Jan Arogya Yojana

यूपी मुख्यमंत्री जन आरोग्य योजना (UP mukhyamantri Jan Arogya Yojana) उत्तर प्रदेश वासियों को जन स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करवाने हेतु शुरू की गई है। योजना के अंतर्गत निवासियों को स्वास्थ्य संबंधित सेवाएं निशुल्क उपलब्ध कराई जाएगी। योजना स्वरूप के अंतर्गत योजना लाभान्वित उचित पात्र लोगों को ₹5लाख का स्वास्थ्य बीमा दिया जाएगा। UP mukhyamantri Jan Arogya Yojana (UP MJAY) के तत्वाधान में उत्तर प्रदेश के निवासी स्वास्थ्य संबंधी खर्च से निजात पा सकेंगे। तथा सरकार द्वारा मिल रही सहायता राशि से गंभीर बीमारियों का इलाज नि:शुल्क करवा पाएंगे।

कैसे आप जन आरोग्य योजना के लिए आवेदन कर सकते हैं? योजना की विशेष जानकारी के साथ ही आवेदन प्रक्रिया पात्रता एवं दस्तावेज विवरण को विधिवत जाने के लिए लेख में दी जा रही जानकारी को ध्यानपूर्वक पढ़ें।

उत्तर प्रदेश सरकार की योजनाएं | Uttar Pradesh Government Schemes | योगी आदित्यनाथ योजनाएं 2023 | यूपी जन आरोग्य योजना 2023 | यूपी जन आरोग्य योजना 2023 क्या है | उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री जन आरोग्य योजना | जन आरोग्य योजना के लिए कैसे आवेदन करें | Uttar Pradesh Chief Minister Jan Arogya Yojana 2023 |

UP Jan Arogya Yojana 2023 Highlights

योजना का नामUP Mukhyamantri Jan Arogya Yojana (UP MJAY)
योजना शुरू की गयीउत्तर प्रदेश सरकार
योजना विभागस्वास्थ्य विभाग उत्तर प्रदेश
योजना लाभार्थीउत्तर प्रदेश के नागरिक
योजना से लाभ5 लाख रूपए की स्वास्थ्य बीमा राशि कवर
योजना उद्देश्यस्वास्थ्य बीमा प्रदान करना
आधिकारिक वेबसाइटhttps://ayushmanup.in

यूपी मुख्यमंत्री जन आरोग्य योजना की विशेषता एवं लाभ | Features and Benefits of UP Jan Arogya Yojana

जैसा कि आप जानते हैं उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा राज्य निवासियों को उचित स्वास्थ्य प्रदान करने हेतु विभिन्न प्रकार की लाभप्रद योजनाएं शुरू की गई है। इसी के साथ सरकार द्वारा अब उत्तर प्रदेश वासियों को ₹5 लाख तक का हेल्थ इंश्योरेंस प्रदान किया जा रहा है। इसके माध्यम से निवासी गंभीर बीमारियों का निशुल्क इलाज करा सकेंगे। तथा सरकार द्वारा शुरू की गई योजनाओं की विशेषताएं एवं लाभ इस प्रकार है।

  • जन आरोग्य योजना के अंतर्गत उत्तर प्रदेश निवासियों को स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध करवाई जाएगी।
  • उत्तर प्रदेश राज्य के तकरीबन 10 लाख परिवारों को योजना से लाभान्वित किया जाएगा।
  • लाभार्थी परिवार को 1 वर्ष के लिए ₹5 लाख तक का बीमा कवर दिया जाएगा।
  • योजना लाभान्वित परिवार सरकार द्वारा  अधिकृत अस्पतालों में निशुल्क इलाज करवा सकेंगे।
  • इलाज होने के पश्चात वे खर्च को सरकार द्वारा वहन किया जाएगा।
  • उत्तर प्रदेश के लगभग 40 लाख अंतोदय राशन कार्ड परिवार योजना में शामिल किए जाएंगे।
  • उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा योजना क्रियान्वयन हेतु 102 करोड रुपए का बजट तैयार किया गया है।
  • उत्तर प्रदेश की जो निवासी प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना से वंचित रह गए थे उन्हें मुख्यमंत्री जन आरोग्य योजना से लाभान्वित किया जाएगा।
  •  उत्तर प्रदेश के सभी नागरिक योजना का लाभ ले सकते हैं।
READ  Free Scooty Yojana UP 2023 | यूपी फ्री स्कूटी (रानी लक्ष्मी बाई) योजना

मुख्यमंत्री जन आरोग्य योजना पात्रता एवं मानदंड | Uttar Pradesh Jan Arogya Yojana Eligibility and Criteria

  • राज्य के निवासी जो भी जन आरोग्य योजना हेतु 5 लाख का बीमा करवाना चाहते हैं उन्हें नीचे दी गई पात्रता एवं मापदंड फॉलो करने होंगे।
  • योजना लाभार्थी मूल रूप से उत्तर प्रदेश निवासी होना चाहिए।
  • योजना का लाभ आर्थिक वर्ग से कमजोर एवं निराश्रित वर्ग को प्राथमिकता दी जाएगी।
  • प्रतिवर्ष के अनुसार लाभार्थी परिवार को ₹5 लाख का बीमा कवर दिया जाएगा।

यूपी जन आरोग्य योजना हेतु कौन से दस्तावेज लगेंगे? | What are the documents required for UP Jan Arogya Yojana

उत्तर प्रदेश के स्थाई निवासी जन आरोग्य योजना हेतु आवेदन करने के लिए नीचे दिए गए दस्तावेज अवश्य प्रस्तुत करें

  • राशन कार्ड
  •  आधार कार्ड
  •  वोटर आईडी कार्ड
  • परिवार रजिस्टर नकल
  •  मोबाइल नंबर
  •  पासपोर्ट साइज फोटो

यूपी जन आरोग्य योजना के लिए ऑनलाइन कैसे आवेदन करें? | How to apply online for UP Jan Arogya Yojana?

 उत्तर प्रदेश के निवासी जन आरोग्य योजना से लाभान्वित होने हेतु नीचे दिए गए आवेदन प्रक्रिया को फॉलो करें निश्चित तौर पर आवेदक आसानी से आवेदन पूर्ण कर सकेंगे।

  • सर्वप्रथम यूपी जन आरोग्य विभाग की ऑफिशल वेबसाइट http://ayushmanup.in/ पर विजिट करें।
  • वेबसाइट होम पेज पर Apply Now लिंक पर क्लिक करें।
READ  UP Kisan Karj Rahat List 2023 | किसान ऋण मोचन लाभार्थी सूची देखें
  • पंजीकरण फॉर्म को ध्यान पूर्वक पूरा भरे।
  • आवेदन फॉर्म में पूछी गई संपूर्ण जानकारी जैसे नाम पिता का नाम डेट ऑफ बर्थ प्रमाण पत्र संबंधी विवरण को ध्यानपूर्वक दर्ज करें।
  • आवेदन फॉर्म पूर्ण रुप से भरने के पश्चात आवश्यक दस्तावेज संलग्न करें।
  • तत्पश्चात आवेदन फॉर्म को सबमिट कर दें।
  • आपका आवेदन सफलतापूर्वक कर लिया जाएगा।

UP Jan Arogya Official Portal Contact Details
Address- 4th Floor, Navchetna Kendra
10 Ashok Marg, Hazratganj, Lucknow, Uttar Pradesh-226001
Helpline Number- +91 (522) 6671125
Email Id- uprsby@yahoo.co.in
 http://ayushmanup.in/

FAQ’s UP Jan Arogya Yojana

Q. उत्तर प्रदेश जन आरोग्य योजना क्या है?

Ans.  उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा जन आरोग्य योजना के अंतर्गत उत्तर प्रदेश स्थाई निवासियों को ₹5 लाख का स्वास्थ्य बीमा कवर दिया जाएगा। जिसके तहत सरकार द्वारा अधिकृत अस्पताल में इलाज नि:शुल्क करवाया जा सकेगा।

Q.  उत्तर प्रदेश जन आरोग्य योजना में कितना बीमा कवर मिलेगा?

Ans.  यूपी जन आरोग्य योजना  के अंतर्गत उत्तर प्रदेश निवासियों को 1 वर्ष के लिए ₹500000 का हेल्थ इंश्योरेंस कवर दिया जाएगा।

Q.   यूपी जन आरोग्य योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?

Ans.  उत्तर प्रदेश जन आरोग्य योजना के लिए आवेदन करना बहुत ही सहज प्रक्रिया है सर्वप्रथम आवेदक जन आरोग्य विभाग की ऑफिशल वेबसाइट पर विजिट करें Apply Now लिंक पर क्लिक करें आवेदन फॉर्म में पूछी गई जानकारी को ध्यानपूर्वक भरें तथा आवश्यक दस्तावेज संलग्न कर आवेदन फॉर्म को समेट कर दें।

उत्तर प्रदेश सरकार योगी आदित्यनाथ की विशेष योजनाओं की जानकारी के लिए यहां क्लिक करें

इस ब्लॉग पोस्ट पर आपका कीमती समय देने के लिए धन्यवाद। इसी प्रकार के बेहतरीन सूचनाप्रद एवं ज्ञानवर्धक लेख easyhindi.in पर पढ़ते रहने के लिए इस वेबसाइट को बुकमार्क कर सकते हैं।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *