ads

यूपी वोटर लिस्ट 2022 में ऑनलाइन नाम कैसे जोड़े /जुड़वाएं | अपने क्षेत्र के BLO का मोबाइल नंबर जाने | उत्तर प्रदेश मतदाता सूची 2022 में नाम कैसे जुड़वाएं

By | अक्टूबर 4, 2022

Uttar Pradesh Voter list me Name Kaise Jode :-  उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 में सभी मतदातागण अपना नाम मतदाता सूची (UP Matadata suchi) में अवश्य चेक कर रहे होंगे। यूपी के कुछ मतदाता जो कि हाल ही में मतदाता सूची में अपना नाम जुड़वा रहे हैं। उन्हें नाम जोड़ने तथा अपने नजदीकी BLO (Booth Level Officer) के मोबाइल नंबर जानने में काफी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा होगा। Uttar Pradesh Voter List में ऑनलाइन /ऑफलाइन नाम जोड़ने संबंधी सभी विवरण को इस लेख में प्रस्तुत किया जा रहा है। साथ ही आप जानेंगे कि आपके नजदीकी BLO (बूथ लेवल ऑफिसर) से कैसे संपर्क कर सकते हैं।

आइए जानते हैं, उत्तर प्रदेश वोटर लिस्ट/ मतदाता सूची 2022 में अपना नाम कैसे जोड़ सकते हैं? मतदाता सूची में ऑनलाइन नाम कैसे जुड़वाएं? नजदीकी BLO का मोबाइल नंबर कैसे जाने ? इस संबंधी संपूर्ण विवरण को इस लेख में प्रस्तुत किया जा रहा है। अतः वोटर लिस्ट में नाम जोड़ने से लेकर वोटर लिस्ट डाउनलोड करने तक की सारी प्रक्रिया जानने के लिए लेख में अंत तक बने रहे।

उत्तर प्रदेश मतदाता सूची में नाम कैसे जुड़वाएं/जोड़ें | Uttar Pradesh matdata  suchi में name kaise judwaye

सन 2022 में उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव होने जा रहे हैं। विधानसभा चुनाव में कुछ लोगों को वोटर लिस्ट में नाम जोड़ने में समस्या का सामना करना पड़ रहा है।   कुछ व्यक्तियों का वोटर लिस्ट से नाम हटा दिया गया है। ऐसे में UP Voter List 2022  में अपना नाम चेक करने /जोड़ने, थोड़ा बदलाव करने संबंधी अनेक कार्य होते हैं। जो नजदीकी BLO  देखते हैं। मतदाता सूची में नाम दर्ज करने के लिए कुछ दस्तावेज प्रस्तुत करने होते हैं। BLO द्वारा मतदाता सूची नामांकन पत्र भरा जाता है।  कुछ दिनों बाद आप अपना नाम मतदाता सूची में देख सकते हैं। BLO के अलावा आप खुद भी ऑनलाइन माध्यम से यूपी वोटर लिस्ट में नाम दर्ज करवा सकते हैं।

Uttar Pradesh Voter list me Name Kaise Jode 2021

आर्टिकल के बारें मेंवोटर लिस्ट में नाम कैसे जोड़े /जुड़वाएं
राज्यउत्तरप्रदेश
अधिकारीबूथ लेबल आफिसर (BLO)
वर्ष2022
वेबसाइटwww.sec.up.nic.in

यूपी वोटर लिस्ट 2022 में नाम जुड़वाने हेतु आवश्यक दस्तावेज

उत्तर प्रदेश के जिन युवाओं की उम्र 18 वर्ष पूर्ण हो चुकी है वह सभी मतदाता सूची में अपना नाम दर्ज करवा सकते हैं। नाम दर्ज करवाने के लिए युवाओं को पहचान पत्र के तौर पर कुछ दस्तावेज प्रस्तुत करने होते हैं जैसे:-

  • आवेदन का आयु प्रमाण पत्र जिसमें 18 वर्ष पूर्व होनी चाहिए।
  • आवेदक का आधार कार्ड।
  • आवेदक का मोबाइल नंबर।
  • जन्म प्रमाण पत्र।
  • निवास प्रमाण पत्र।
  • राशन कार्ड आदि।
READ  मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना 2023 | लोन के लिए आवेदन करें

यूपी मतदाता सूची में नाम जोड़ने के दो तरीके जाने | Know two ways to add name in UP voter list

उत्तर प्रदेश के जो युवा 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके हैं। यदि उनका मतदाता सूची में नाम दर्ज नहीं है, तो वह मतदान नहीं कर सकते। चाहे वह विधानसभा चुनाव हो या पंचायती स्तर के चुनाव। किसी भी चुनाव में भाग नहीं ले सकते।   इसलिए प्रत्येक युवा के लिए आवश्यक है, कि उनका नाम मतदाता सूची में जरूर दर्ज होना चाहिए। Uttar Pradesh voter list 2022 में मतदाता अपना नाम दो तरह से दर्ज करवा सकते हैं। पहले तरीके से आप खुद ऑनलाइन वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं, तथा दूसरे तरीके में ऑफलाइन BLO से संपर्क करके आवेदन कर सकते हैं। BLO प्रत्येक निर्वाचन क्षेत्र में निर्धारित किए जाते हैं तथा चुनाव संबंधित सभी समस्याओं को BLO द्वारा ही हल जाती है। चाहे वह वोटर लिस्ट में नाम जोड़ने से संबंधित हो, चाहे वोटर लिस्ट से नाम हटाने से संबंधित हो।

मतदाता सूची में नाम दर्ज  करवाने से पहले आवश्यक सूचना | Important information before enrolling in voter list

अधिकांश तौर पर मतदाता को पता ही नहीं होता कि उसका नाम निर्वाचक नामावली में पहले से दर्ज है। इसीलिए यह सुनिश्चित अवश्य करें कि आपका नाम पंचायत के निर्वाचक नामावली में दर्ज है या नहीं।

  • एक से अधिक बार नाम दर्ज करवाने हेतु पाया गया आवेदन अमान्य होगा।
  • voter list 2022 में नाम दर्ज करवाने हेतु आवेदन फॉर्म पर केवल मकान संख्या मतदाता सूची के अनुसार ही भरें।
  • मतदाता सूची आवेदन फॉर्म में मकान संख्या में अपना पता नहीं भरे।
  • आवेदन फॉर्म में पूर्व में श्रीमती/ श्री /कुमार/ बेगम /पंडित आदि जरूर भरे।
  • ऑनलाइन आवेदन करते समय इंग्लिश में लिखकर स्पेस बटन जरूर इस्तेमाल करें।
READ  हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन | HSRP नंबर प्लेट ऑनलाइन अप्लाई कैसे करें यहां देखे

यूपी वोटर लिस्ट में ऑनलाइन नाम जोड़ने की प्रक्रिया | Process to add name in UP voter list online

UP voter list में अपना नाम जुड़वाने के लिए आप नीचे दिए गए ऑनलाइन के स्टेप्स को ध्यानपूर्वक फॉलो करें।

  • सर्वप्रथम स्टेट इलेक्शन कमीशन उत्तर प्रदेश की ऑफिशल वेबसाइट http://sec.up.nic.in/OnlineVoters/ पर विजिट करें।
  • वेबसाइट होम पेज पर दिखाई दे रहे अप्लाई फॉर नेम एडिशन विकल्प पर रजिस्टर विकल्प पर क्लिक करें।
  • आपके सामने एक आवेदन फॉर्म खुलेगा।
  • आवेदन फॉर्म में प्रत्येक कॉलम में स्टार (*) कॉलम में जानकारी सही से दर्ज करें।
  • आवेदक को आवेदन चार चरणों में विभाजित किया गया है।

प्रथम चरण में निवास स्थान का विवरण भरें

आवेदन फॉर्म में पूछी गई निवास स्थान संबंधी जानकारी जैसे जिला, तहसील, विकास खंड, ग्राम पंचायत, वार्ड संख्या, मतदान स्थल आदि की जानकारी ध्यानपूर्वक भरे।

द्वितीय चरण में व्यक्तिगत विवरण प्रस्तुत करें।

आवेदन फॉर्म  के चरण में अपना नाम, पिता का ना,म मकान संख्या, उम्र, मोबाइल नंबर, आधार कार्ड की जानकारी ध्यानपूर्वक दर्ज करें।

तृतीय चरण में सत्यापनकर्ता (निर्वाचक) का विवरण प्रस्तुत करें।

आवेदन फॉर्म के तृतीय चरण में मतदान क्रमांक सत्यापनकर्ता का नाम, वार्ड संख्या, अधिक जानकारी दें।

चतुर्थ चरण में दस्तावेज विवरण प्रस्तुत करें।

आवेदन फॉर्म के चौथे चरण में आवश्यक दस्तावेज की फोटोकॉपी अपलोड करें।  दस्तावेज 100kb की साइड से अधिक नहीं होनी चाहिए।

दस्तावेज में आवेदक आधार कार्ड, जन्म प्रमाण पत्र, शैक्षणिक प्रमाण पत्र, ड्राइविंग लाइसेंस, आयु प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र, ग्राम प्रधान द्वारा सत्यापित निवास प्रमाण पत्र आदि दर्ज कर सकते हैं।

आवश्यक दस्तावेज अपलोड करने के पश्चात कैप्चा कोड फील करें।

आवेदन सबमिट कर दें।

आपका आवेदन सफलतापूर्वक कर लिया जाएगा।

अपने नजदीकी बीएलओ का मोबाइल नंबर कैसे जाने | How to know mobile number of your nearest BLO

उत्तर प्रदेश के जो युवा 18 वर्ष आयु पूर्ण कर चुके हैं और उन्हें ऑफलाइन माध्यम से मतदाता सूची में नाम दर्ज करवाना है। तो नजदीकी BLO से जरूर संपर्क करना चाहिए। नजदीकी BLO के मोबाइल नंबर जानने के लिए आप ऑफिशियल वेबसाइट की मदद ले सकते हैं। अतः नीचे दी प्रक्रिया को ध्यानपूर्वक फॉलो करें।

  • सबसे पहले उत्तर प्रदेश निर्वाचन आयोग की ऑफिशियल वेबसाइट http://sec.up.nic.in/blosearch/ पर विजिट करें।
READ  यूपी छात्रवृत्ति को रिनुअल कैसे करें | UP Scholarship Renewal Process | up scholarship renewal login @scholarship.up.gov.in
  • ऑफिशियल वेबसाइट पर दिखाई दे रहे कॉलम्स में अपने राज्य विकास खंड तथा गांव का चुनाव करें।
  • आपके नजदीकी BLO की जानकारी आपके सामने होगी।

यूपी मतदाता सूची से नाम कैसे हटाए/ कटवाए | How to remove/delete name from UP voter list

अधिकांश तौर पर देखा जाता है, कि मतदाता की मृत्यु होने के पश्चात भी कुछ दिनों तक मतदाता सूची में उसका नाम दर्ज रहता है। इसका मुख्य कारण यही है कि  मृतक मतदाता के अभिभावक द्वारा BLO को सूचित नहीं करना कि अमुक मतदाता की मृत्यु हो चुकी है। अतः आप यदि ऐसी स्थिति में किसी मतदाता का नाम कटवाना चाहते हैं, तो पहले नजदीकी BLO से संपर्क करें।

FAQ’s Uttar Pradesh Voter list me Name Kaise Jode

Q. यूपी वोटर लिस्ट 2022 में नाम कैसे जोड़े /जुड़वाएं?

Ans.  उत्तर प्रदेश मतदाता सूची 2022 में नाम जुड़वाने के लिए आप ऑनलाइन तथा ऑफलाइन दोनों माध्यम का उपयोग कर सकते हैं। ऑनलाइन के लिए निर्वाचन विभाग उत्तर प्रदेश की ऑफिशल वेबसाइट पर विजिट करके आवेदन कर सकते हैं। इसके अतिरिक्त नजदीकी BLO  से संपर्क कर सकते हैं और अपना नाम मतदाता सूची में नाम दर्ज करवा सकते हैं।

Q.  उत्तर प्रदेश मतदाता सूची 2022 में ऑनलाइन नाम कैसे जोड़े?

Ans.  उत्तर प्रदेश मतदाता सूची 2022 में ऑनलाइन नाम जोड़ने के लिए उत्तर प्रदेश चुनाव आयोग की ऑफिशल वेबसाइट पर विजिट करें। न्यू एप्लीकेशन रजिस्टर्ड विकल्प पर क्लिक करें और चार चरण में दिए गए आवेदन फॉर्म को ध्यानपूर्वक भरें। आवश्यक दस्तावेज संलग्न करें और आवेदन फॉर्म को सबमिट कर दें। कुछ दिनों बाद आपका मतदाता सूची में नाम दर्ज कर लिया जाएगा।

Q.  नजदीकी BLO का कैसे पता करें?

Ans. उत्तर प्रदेश के नागरिक अपने क्षेत्र के बीएलओ का ऑनलाइन माध्यम से संपूर्ण विवरण प्राप्त कर सकते हैं। BLO के मोबाइल नंबर ऑफिशल वेबसाइट पर दिखाई देंगे। अतः आवेदक ऑफिशल वेबसाइट पर विजिट करके ऊपर बताई गई प्रक्रिया को फॉलो करें। आप आसानी से BLO यह नंबर प्राप्त कर सकते हैं।

इस ब्लॉग पोस्ट पर आपका कीमती समय देने के लिए धन्यवाद। इसी प्रकार के बेहतरीन सूचनाप्रद एवं ज्ञानवर्धक लेख easyhindi.in पर पढ़ते रहने के लिए इस वेबसाइट को बुकमार्क कर सकते हैं।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *