Bihar Marriage Certificate (विवाह प्रमाण पत्र) विवाह पंजीकरण कैसे करवाएं

Bihar Marriage Certificate

Bihar Marriage Certificate:- विवाह किसी भी दांपत्य को सामाजिक और धार्मिक अनुमति देता है . एक परिवार के रूप में बंधने के लिए। मगर उस दांपत्य के बंधन को कानूनी मान्यता देने के लिए Marriage Certificate एक आवश्यक दस्तावेज है। विवाह पंजीकरण किसी भी दांपत्य को सरकारी और गैर सरकारी सुविधाएं मुहैया करवाता है। अगर आप बिहार के नागरिक है, और आप अपना बिहार विवाह प्रमाण पत्र तैयार करवाना चाहते है तो Marriage Certificate Bihar से जुड़ी सभी प्रकार की जानकारियों को आज के लेख में सरल शब्दों में सूचीबद्ध किया गया है।  

विवाह पंजीकरण बनवाने के लिए आपको Marriage Registration कार्यालय में जाकर आवेदन फॉर्म भरकर जमा करना होगा। आवेदन फॉर्म किस प्रकार भरना है और उसके साथ किस तरह के दस्तावेजों को सबमिट करना है इसके बारे में आज के डेट में जानकारी दी गई है। नीचे दिए गए कुछ सरल निर्देशों का आदेश अनुसार पालन करते हुए अब बड़ी आसानी से अपना विवाह प्रमाण पत्र तैयार करवा पाएंगे। 

Bihar Marriage Certificate 2022

Post NameMarriage Certificate Bihar
राज्यबिहार
डिपार्टमेंटराजस्व विभाग
उद्देश्यदांपत्य के बंधन को कानूनी प्रमाण देने के लिए
आधिकारिक वेबसाइटऑफलाइन आवेदन करना होगा 

विवाह प्रमाण पत्र बिहार | Marriage Certificate Bihar

बिहार के नागरिक मैरिज सर्टिफिकेट के लिए बड़ी आसानी से आवेदन कर सकते है। आज विवाह प्रमाण पत्र एक आवश्यक दस्तावेज बन चुका है जो दांपत्य के रिश्ते को कानूनी प्रमाण देता है। विवाह प्रमाण पत्र ना केवल पत्नी को पति के घर और संपत्ति में अधिकार देता है बल्कि बाल विवाह और स्त्रियों के साथ होने वाले अन्य कुप्रथाओं पर भी रोक लगाता है। 

See also  बिहार मृत्यु प्रमाण पत्र के लिए आवेदन कैसे करें? Death Certificate Form Bihar

Bihar Marriage Certificate एक ऐसा दस्तावेज होता है जो बिहार के नागरिक दांपत्य को विभिन्न सरकारी और गैर सरकारी सुविधाओं का लाभ देता है। Marriage certificate के जरिए आप Spouse Visa, joint bank account, और joint property जैसी सुविधाओं को प्राप्त कर सकते है। इसके अलावा सरकार के द्वारा दी जाने वाली अन्य सुविधाओं का लाभ भी उठा सकते है।

बिहार मैरिज रजिस्ट्रेशन के लाभ | Benefits of Marriage Registration

अगर आप बिहार राज्य के नागरिक है और यह जानना चाहते हैं कि एक विवाह प्रमाण पत्र से आपको किस प्रकार की सुविधा मिल सकती है तो इस साधारण दस्तावेज से मिलने वाली सभी सुविधाओं को नीचे सूचीबद्ध किया गया है – 

  • विवाह प्रमाण पत्र से समाज में बाल विवाह और अन्य कूप्रथाओं पर रोक लगती है। 
  • Marriage certificate से आप Spouse Visa, joint bank account, joint property, जैसी सुविधा प्राप्त कर सकते है।
  • Marriage certificate स्त्री को पति के परिवार और संपत्ति में अधिकार दिलाता है।
  • विवाह प्रमाण पत्र विभिन्न प्रकार के दस्तावेज जैसे परिवारिक राशन कार्ड बनाने में भी काम आता है। 

विवाह प्रमाण पत्र हेतु आवश्यक दस्तावेज | Documents for Marriage Certificate

अगर आप बिहार विवाह प्रमाण पत्र बनवाना चाहते हैं तो आपके पास कुछ आवश्यक दस्तावेज होने चाहिए जिसकी सूची नीचे प्रस्तुत की गई है – 

  • वर और वधु का आधार कार्ड
  • वर और वधू का वोटर आईडी राशन कार्ड या ड्राइविंग लाइसेंस में से कोई एक
  • वर और वधू का पैन कार्ड
  • दोनों की शादी की फोटो
  • लड़के और लड़की का पासपोर्ट साइज फोटो
  • शादी का निमंत्रण कार्ड (अगर संभव हो)
See also  Jan Arogya Yojana Bihar 2024 | मुख्यमंत्री जन आरोग्य योजना (उद्देश्य, लाभ, पात्रता)

बिहार विवाह प्रमाण पत्र के आवेदन प्रक्रिया | Apply for Marriage Certificate Bihar

अगर अब बिहार राज्य के नागरिक है और विवाह प्रमाण पत्र के लिए आवेदन करना चाहते है, तो नीचे दिए गए निर्देशों का आदेश अनुसार पालन करें – 

  • सबसे पहले आपको बिहार विवाह प्रमाण पत्र के फॉर्म को डाउनलोड करना होगा।
  • विवाह प्रमाण पत्र के एप्लीकेशन फॉर्म को डाउनलोड करके दिए गए निर्देशों के साथ ध्यान पूर्वक भरें और आवश्यक दस्तावेज इसके साथ जोड़ दें।
  • अपने एप्लीकेशन फॉर्म को और अन्य दस्तावेजों को तैयार करने के बाद इसे बिहार विवाह रजिस्ट्रेशन कार्यालय में जमा करवा दें। 
  • कुछ दिन के अंदर आपका विवाह प्रमाण पत्र पूरी तरह से तैयार हो जाएगा और आप बिहार विवाह रजिस्ट्रेशन कार्यालय से अपना Marriage Certificate प्राप्त कर पाएंगे। 

Note – वर्तमान समय में बिहार मैरिज सर्टिफिकेट को बनवाने के लिए कोई भी अधिकारीक ऑनलाइन वेबसाइट सरकार की तरफ से संचालित नहीं की जा रही है। 

Bihar Marriage Certificate Application Form PDF

FAQ’s Bihar Marriage Certificate

Q. विवाह प्रमाण पत्र क्या है?

विवाह प्रमाण पत्र एक आवश्यक सरकारी दस्तावेज है जो दांपत्य के शादीशुदा बंधन को कानूनी मान्यता देता है।

Q. बिहार में विवाह प्रमाण पत्र कैसे बनवा सकते है?

बिहार में विवाह प्रमाण पत्र बनवाने के लिए कोई भी अधिकारीक वेबसाइट का संचालन नहीं किया जाता है आप ऑनलाइन Marriage Certificate Form को डाउनलोड कर सकते है और उसे मैरिज रजिस्ट्रेशन कार्यालय में जमा करवा सकते है। 

Q. विवाह प्रमाण पत्र बनवाने में कितना शुल्क लगता है?

विवाह प्रमाण पत्र बनवाने में ₹100 का शुल्क लगता है। 

See also  Bihar OBC Certificate kaise Banaye 2023| How to Make Bihar OBC Caste Certificate

Q. विवाह प्रमाण पत्र कितने दिन में मिल जाएगा?

बिहार विवाह प्रमाण पत्र 30 दिन के अंदर मिल जाता है।

निष्कर्ष

आज इस लेख में हमने आपको Marriage Certificate Bihar के लिए आवेदन और अन्य आवश्यक जानकारियों के बारे में सरल शब्दों में बताया गया है। आपको इस लेख में Bihar Marriage Certificate के बारे में और इस आवश्यक दस्तावेज से जुड़ी कुछ अन्य जनकारियो को बताया गया है। 

अगर आपको इस लेख में दि गई जानकारी से लाभ होता है तो इसे अपने मित्रों के साथ साझा करे और अपने विचार कमेंट में बताना ना भूलें।

इस ब्लॉग पोस्ट पर आपका कीमती समय देने के लिए धन्यवाद। इसी प्रकार के बेहतरीन सूचनाप्रद एवं ज्ञानवर्धक लेख easyhindi.in पर पढ़ते रहने के लिए इस वेबसाइट को बुकमार्क कर सकते हैं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Optimized with PageSpeed Ninja