ads

सुखविंदर सिंह सुक्खू का जीवन परिचय | Sukhwinder Singh Sukhu Biography in Hindi

By | नवम्बर 3, 2023

Sukhvinder Singh Sukhu Biography in Hindi:- जैसा की आप लोगों को मालूम है कि हिमाचल में विधानसभा के चुनाव संपन्न हुए और इस चुनाव में कांग्रेस पार्टी को सरकार बनाने के लिए बहुमत मिला है I ऐसे में कांग्रेस पार्टी हिमाचल प्रदेश का नया मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू को बनाया है I सबसे महत्वपूर्ण बात है कि सुखविंदर सिंह सुक्खू मुख्यमंत्री की शपथ भी ले ली है उन्होंने हिमाचल प्रदेश में काम करना शुरू कर दिया है मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक जल्दी अपनी कैबिनेट की बैठक बुलाने वाले हैं जिसमें राज्य में कई बदलाव किए जाएंगे ऐसे में बहुत सारे लोगों को मालूम नहीं होगा कि सुखविंदर सिंह सुक्खू कौन है? प्रारंभिक जीवन, शिक्षा, परिवार, राजनीतिक सफर, सुखविंदर सिंह के मुख्य निर्णय, उपलब्धियां, उनके द्वारा शुरू की गई योजना सोशल मीडिया लिंक I अगर आप इन सब के बारे में कुछ भी नहीं जानते हैं तो हम आपसे निवेदन करेंगे कि हमारे साथ आर्टिकल पर आखिर बने रहे चलिए शुरू करते हैं –

Sukhvinder Singh Sukhu Biography in Hindi

आर्टिकल का प्रकारजीवनी
आर्टिकल का नामसुखविंदर सिंह सुक्खू
साल2022
वर्तमान में कौन से पद पर हैमुख्यमंत्री
कितनी बार विधायक रह चुके हैं4 बार
विधायक क्षेत्र कौन सा हैनादौन

Sukhvinder Singh Sukhu Biography [wiki]

पूरा नामसुखविंदर सिंह सुक्खू
जन्म स्थाननादौन, हिमाचल प्रदेश
जन्मतिथि27 मार्च 1964
शिक्षाकानून स्नातक • राजनीति विज्ञान में मास्टर ऑफ आर्ट्स
स्कूल का नामगवर्नमेंट हाई स्कूल, कसुम्पटी, शिमला
कॉलेज का नामगवर्नमेंट डिग्री कॉलेज, संजौली • हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय, शिमला
उम्र2022 के मुताबिक 58 साल
राशिमेष राशि
नागरिकताभारतीय
धर्महिंदू
लंबाई5 फुट 5 इंच
वजन78 किलो
आंखों का रंगकाला
बालों का रंगसफेद
व्यवसायराजनेता
पार्टी का नामकांग्रेस पार्टी
वैवाहिक स्थितिशादीशुदा
विवाह की तारीख24 नवंबर 1999
सैलरी मुख्यमंत्री के तौर पर3लाख रुपए और दूसरे प्रकार अन्य भत्ते
कुल संपत्ति Net Worth1 करोड़ 22 लाख

सुखविंदर सिंह सुक्खू का प्रारम्भिक जीवन | sukhwinder singh sukhu Ki Jivani

सुखविंदर सिंह सुक्खू का जन्म 27 मार्च 1964 को हिमाचल प्रदेश के नादौन नाम के नगर में हुआ था  सुखविंदर सिंह सुक्खू राजनीति में जमीनी स्तर से उठे। सुखविंदर सिंह सुक्खू के परिवारिक पृष्ठभूमि आर्थिक रूप से गरीब और कमजोर वर्ग का है I उन्होंने अपनी मेहनत और लगन के बल पर हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री का पद हासिल किया है काफी उनके पिता राशिल सिंह एक सरकारी कर्मचारी थे। उन्होंने कमलेश ठाकुर से शादी की है और उनकी दो बेटियां है।

READ  गोस्वामी तुलसीदास का जीवन परिचय | Tulsidas Biography in Hindi | Tulsi Das Jivani

शिक्षा | Sukhwinder Singh Sukhu Biography

उन्होंने प्रारंभिक शिक्षा गवर्नमेंट हाई स्कूल, कसुम्पटी, शिमला से पूरी की उसके बाद उन्होंने अपनी आगे की पढाई के लिए गवर्नमेंट डिग्री कॉलेज, संजौली में दाखिला लिया जहां से उन्होंने कानून की पढ़ाई की उसके बाद उन्होंने हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय, शिमला से राजनीति विज्ञान में मास्टर ऑफ आर्ट्स की डिग्री प्राप्त की।

परिवार | CM Sukhwinder Singh Sukhu Faimly

पिता का नामराशिल सिंह
माता का नामजानकारी उपलब्ध नहीं है
पत्नी का नामकमलेश ठाकुर
बेटियांजानकारी उपलब्ध नहीं है

राजनितिक सफर | Political Career

  • NSUI के प्रदेश अध्यक्ष 1989 से लेकर 1995 तक
  •  भारतीय राष्ट्रीय युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष 1958 से लेकर 2005 तक
  •  शिमला नगर निगम के पार्षद 1992 लेकर 1997 तक
  •  1997 में शिमला नगर निगम के पार्षद के रूप में पुन: निर्वाचित
  •  राज्य विधान सभा के लिए निर्वाचित 2003 में
  •  राज्य विधान सभा के लिए पुन: निर्वाचित 2007 में
  • 2007-2012: कांग्रेस विधायक दल उन्हें सचेतक नियुक्त किया गया था
  • 2017 में विधानसभा के लिए पुन: निर्वाचित
  •  सार्वजनिक उपक्रमों, विशेषाधिकारों के सदस्य के रूप में मनोनीत और व्यापार सलाहकार समिति का सदस्य उन्हें 2017 में बनाया गया
  •  हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 में नादौन निर्वाचन क्षेत्र से सीट जीती जिसके बाद उन्हें हिमाचल प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाया गया I

सीएम सुखविंदर सिंह के मुख्य निर्णय | Sukhvinder Singh Sukhu important decision

सुखविंदर सिंह सुकू के मुख्य निर्णय के बारे में अगर हम बात करें तो उन्होंने मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने के बाद सबसे पहले उन्होंने फैसला किया कि राज्य में पुरानी पेंशन प्रणाली को लागू करना ताकि राज्य में रहने वाले सरकारी कर्मचारी को पेंशन पुरानी पेंशन प्रणाली के अनुसार ही मिल सके I

READ  डॉ. भीमराव अंबेडकर की जीवनी | Dr. BR Ambedkar Biography in Hindi

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह की उपलब्धियां | sukhwinder singh sukhu Achievement

सुखविंदर सिंह के उपलब्धियों के बारे में अगर हम बात करें तो एक छोटे से गरीब परिवार से आने वाले सुखविंदर सिंह सुक्खू आज हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री बन गए हैं उन्होंने अपने जीवन में काफी संघर्ष और मेहनत किया है इसलिए उनके जीवन की सबसे बड़ी उपलब्धि है कि वह हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री बन गए हैं क्योंकि हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस पार्टी ने वीरभद्र के परिवार को दरकिनार करते हुए एक छोटे से गरीब परिवार से संबंध रखने वाले सुखविंदर सिंह सुक्खू को हिमाचल प्रदेश की कमान सौंप दी है I

सुखविंदर सिंह द्वारा शुरू की गई योजनाएं | Sukhvinder Singh Sukhu schemes

सुखविंदर सिंह के द्वारा कौन-कौन सी योजना हिमाचल में शुरू की गई है तो हम आपको बता दें कि अभी तो सुखविंदर सिंह सुक्खू ने हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री की शपथ लिए इसलिए आने वाले दिनों में हम देख पाएंगे कि राज्य में उनके द्वारा कौन-कौन सी योजना का संचालन किया जा रहा है I ऐसे तो सुखविंदर सिंह सुकू ने मुख्यमंत्री शपथ लेने के बाद मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि उन्हें जो भी वादा किया है उस वादे को निभाएंगे और राज्य के विकास के लिए वो लगातार काम करते रहेंगे इसलिए आने वाले दिनों में हिमाचल प्रदेश में कई और भी लोग हितकारी योजना का शुभारंभ हो सकता है I

सुखविंदर सिंह सोशल मीडिया लिंक्स | Sukhvinder Singh Sukhu Social Media Links

Twitterclick here
Facebookclick here
Instagramclick here

FAQ’s Sukhvinder Singh Sukhu Biography in Hindi

Q. कौन हैं सुखविंदर सुक्खू?

Ans.सुखविंदर सिंह सुक्खू को साल 2022 में हिमाचल प्रदेश के नए मुख्यमंत्रीनियुक्य किया गया है , जबकि मुकेश अग्निहोत्री को उपमुख्यमंत्री बनाया गया है

READ  जादूगर सुहानी शाह का जीवन परिचय | Magician Suhani Shah Biography in Hindi (शिक्षा, करियर, नेटवर्थ, रोचक तथ्य)

Q. सुखविंदर सुक्खू की पत्नी का नाम क्या है?

Ans. कमलेश ठाकुर

Q.हिमाचल प्रदेश के नए मुख़्यमंत्री का क्या नाम है?

Ans. सुखविंदर सिंह सुक्खू

इस ब्लॉग पोस्ट पर आपका कीमती समय देने के लिए धन्यवाद। इसी प्रकार के बेहतरीन सूचनाप्रद एवं ज्ञानवर्धक लेख easyhindi.in पर पढ़ते रहने के लिए इस वेबसाइट को बुकमार्क कर सकते हैं।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *