World Diabetes day 2023 : इस साल विश्व मधुमेह दिवस कब मनाया जाएगा? जानें इसका इतिहास, महत्व, थीम के बारे में

world diabetes day 2023

World Diabetes Day 2023 :  विश्व मधुमेह दिवस हर साल 14 नवंबर को पूरी दुनिया में मनाया जाता है। इस दिवस के माध्यम से लोगों को मधुमेह ( Diabetes) बीमारी के प्रति जागरूक किया जाता हैं।  मधुमेह एक गंभीर बीमारी है। इस बीमारी से पीड़ित व्यक्ति को कई प्रकार के दूसरे गंभीर बीमारी जैसे-हृदय संबंधी समस्याएं, तंत्रिका क्षति, गुर्दे की क्षति, पैर की क्षति, त्वचा संक्रमण, स्तंभन दोष, अवसाद, दंत जैसी बीमारी होने का खतरा बढ़ जाता हैं। विश्व स्वास्थ्य संगठन के मुताबिक दुनियाभर में हर साल डायबिटीज से करीब 40 लाख लोगों की मौत होती हैं। इसलिए वैश्विक स्तर पर मधुमेह ( Diabetes) बीमारी के प्रति लोगों को जागरूक,उपचार,निदान और देखभाल के बारे में लोगों को सही जानकारी देने के उद्देश्य से ही हर वर्ष 14 नवंबर  को वर्ल्‍ड डायबिटीज डे (World Diabetes Day Celebrated) मनाया जाता हैं।  आज के लेख में हम आपको World Diabetes day | विश्व मधुमेह दिवस  से जुड़ी जानकारी साझा करेंगे। यह ऐसी बीमारी है जो हमें बहुत जल्दी गिरफ्त में ले लेती है। 

विश्व मधुमेह दिवस 2023 

इस लेख में ज्यादा से ज्यादा जानकारी उपलब्ध कराने के लिए इस लेख को कई  बिंदूओं के आधार पर तैयार किया है जैसे कि विश्व मधुमेह दिवस  2023, क्या है  विश्व मधुमेह दिवस  2023 | What is World Diabetes day,क्यों मनाया जाता है  विश्व मधुमेह दिवस  2023 | Why World Diabetes day Celebrated,कब मनाया जाता है विश्व मधुमेह दिवस  2023 | When World Diabetes day is Celebrated,विश्व मधुमेह दिवस  का इतिहास |  World Diabetes day History,विश्व मधुमेह दिवस  का महत्व |  World Diabetes day Significance,विश्व मधुमेह दिवस  2023 थीम |  World Diabetes day Theme 2023,विश्व मधुमेह दिवस  पर कोट्स | World Diabetes day Day Quotes। अगर आपको इस दिन से जुड़ी सभी जानकारी पाना चाहतें है और अपने परिजनों के साथ मधुमेह के बारे में जानकारी उपलब्ध कराना चाहतें है तो इस लेख को आखिर तक पढ़े और अपने परिजनों के साथ भी साझा करें, जिससे उनको भी सभी जरुरी जानकारी मिल पाएं और वह अपने आपको इससे गिरफ्त होने से बचा सकें। 

क्या है  विश्व मधुमेह दिवस  2023  ? What is World Diabetes day

मधुमेह एक गंभीर बीमारी है, सब जानते है कि किसी भी व्यक्ति के शरीर में इंसुलिन का संतुलन खराब हो जाता है तो वह व्यक्ति मधुमेह बीमारी का शिकार हो जाता हैं। 14 नवंबर को पूरी दुनिया में विश्व मधुमेह दिवस के रूप में मनाया जाता है।  विश्व मधुमेह दिवस का उद्देश्य लोगों को डायबिटीज बीमारी के प्रति जागरूक करना हैं। वर्ल्ड डायबिटीज डे मशहूर वैज्ञानिक  फ्रेडरिक बैंटिंग के जन्मदिन पर मनाया जाता है, जिन्होंने 1922 में चार्ल्स बेस्ट के साथ इंसुलिन की खोज की थी, जिससे डायबिटीज बीमारी का उपचार किया जाता हैं।

See also  100+ New Year Thoughts in Hindi | नव वर्ष सुविचार हिंदी में

क्यों मनाया जाता है विश्व मधुमेह दिवस  2023 | Why World Diabetes day Celebrated

मधुमेह बीमारी के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए IDF यानी इंटरनेशनल डायबिटीज फाउंडेशन  की स्थापना 1991 में ( WHO) विश्व स्वास्थ्य संगठन के द्वारा की गई थी।  इंटरनेशनल डायबिटीज फेडरेशन का प्रमुख उद्देश्य लोगों को Diabetes लक्षणों और प्रकारों के बारे में जागरूक करना है। सन 2006 में संयुक्त राष्ट्र द्वारा आधिकारिक तौर पर इस दिन को मान्यता दी गई थी। तभी से 14 नवंबर को पूरी दुनिया में विश्व मधुमेह दिवस के रूप में  मनाया जाने लगा। डायबिटीज डे का प्रमुख लक्ष्य मधुमेह मेलेटस (diabetes mellitus) के बारे में जानना और इसके उपचार में सक्रिय रूप से भाग लेना है। दुनिया में 425 मिलियन लोग  Diabetes बीमारी से पीड़ित हैं।एक अध्ययन में पाया गया है कि 46% लोग डायबिटीज बीमारी के लक्षण से अनजान होते हैं, जिसके कारण वह सही समय और तरीके से इस बीमारी का उपचार नहीं कर पाते हैं।  

कब मनाया जाता है विश्व मधुमेह दिवस  2023 | When World Diabetes day is CelebratedWorld Diabetes day

प्रत्येक साल 14 नवंबर को मनाया जाता हैं। विश्व मधुमेह दिवस के द्वारा लोगों को मधुमेह बीमारी के प्रति जागृत किया जाता है और साथ में मधुमेह बीमारी से संबंधित लक्षण, निदान और उपचार के बारे में भी जानकारी दी जाती हैं।  एक रिपोर्ट के मुताबिक मधुमेह बीमारी से प्रभावित दो में  से 1 व्यक्ति (44%), यानी लगभग 24 करोड़ लोग इसका निदान नहीं कर पाते हैं। वहीं उनमें से अधिकांश टाइप 2 मधुमेह से पीड़ित हैं। डायबिटीज बीमारी को आप तभी रोक पाएंगे जब आप अपने जीवन शैली में बदलाव और स्वस्थ आहार का सेवन करेंगे। पूरे दुनिया में  लगभग 54.1 करोड़ लोग टाइप 2 मधुमेह बीमारी से पीड़ित हैं।  मधुमेह बीमारी का अगर आपने सही से उपचार नहीं किया तो आपको  हृदय संबंधित गंभीर बीमारी हो सकती है, जिसके कारण जान जाने की आशंका बढ़ जाती है।

विश्व मधुमेह दिवस  का इतिहास |  World Diabetes day History

सन 1991 में विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के सहयोग से अंतर्राष्ट्रीय मधुमेह फाउंडेशन (आईडीएफ) द्वारा की गई थी, जिसका प्रमुख काम दुनिया में मधुमेह बीमारी  के प्रति लोगों को जागरूक करना हैं।  2006 में संयुक्त राष्ट्र के द्वारा आधिकारिक तौर पर 14 नवंबर को मधुमेह दिवस ( World Diabetes ) के रूप में मनाएं जाने की आधिकारिक घोषणा की गई। सन 1922 में चार्ल्स बेस्ट के साथ इंसुलिन के सह-खोजकर्ता सर फ्रेडरिक बैंटिंग के जन्मदिवस को याद करने के उद्देश्य से  विश्व डायबिटीज दिवस मनाया जाता हैं। 2019 में कुल मिलाकर 4.2 million  लोग डायबिटीज बीमारी के कारण काल के गाल में समा चुकें हैं। विश्व मधुमेह दिवस के दिन  Blue Circle जागरूकता अभियान का संचालन किया जाता है, जिसकी शुरुआत 2007 में संयुक्त राष्ट्र में एक अधिनियम पारित करके की गई थी। नीला वृत्त ( Blue Circle) मधुमेह जागरूकता का वैश्विक प्रतीक है। यह मधुमेह महामारी के जवाब में वैश्विक मधुमेह समुदाय की एकता का प्रतीक हैं।

See also  Halloween Day 2023 | हेलोवीन-डे क्या है? हेलोवीन-डे कब व कहां मनाया जाता है? (कहानी, इतिहास,तिथि, महत्व)

विश्व मधुमेह दिवस  का महत्व |  World Diabetes day Significance

आज के समय में गलत दैनिक दिनचर्या के कारण लोग मधुमेह बीमारी के रोगी बन रहे है। लेकिन कई लोग मधुमेह बीमारी को गंभीरता से नहीं लेते हैं। जबकि सभी लोग जानते हैं कि मधुमेह बीमारी होने के लक्षण और कारण क्या होते हैं फिर भी लोग इस बात को अनदेखा करते हैं। वहीं डॉक्टर से उपचार कराना तो दूर इसके बारे में कोई परामर्श करना भी सही नहीं समझते है। इसलिए विश्व मधुमेह दिवस के माध्यम से ऐसे लोगों को जागरूक किया जाता है। उन्हें इस बात की जानकारी दी जाती हैं कि मधुमेह का सहीं समय पर इलाज होना जरूरी है नहीं तो इसका परिणाम गंभीर हो सकता हैं। हम आपको बता दें कि आजकल छोटे-छोटे बच्चों को भी मधुमेह हो जाता है।  इसलिए बच्चों को भी आप मधुमेह बीमारी के बारे में जागृत करें। इससे उनका आत्मविश्वास और मनोबल बढ़ेगा।  इससे उन्हें मधुमेह बीमारी से लड़ने में मदद मिलेगी।  विश्व मधुमेह दिवस के द्वारा लोगों को डायबिटीज बीमारी से संबंधित सभी आवश्यक जानकारी जैसे-  डायबिटीज बीमारी कितने प्रकार के होते हैं? बीमारी के उपचार और निदान क्या है?  आप कौन-कौन सी ऐसी चीज हैं? जिनका सेवन करते हैं तो आपको मधुमेह बीमारी हो जाएगा। उन सब के बारे में बताया जाता हैं।  विश्व मधुमेह दिवस ( World Diabetes Day) का प्रमुख उद्देश्य हैं।

विश्व मधुमेह दिवस  2023 थीम |  World Diabetes day Theme 2023

 विश्व मधुमेह दिवस हर साल एक  निर्धारित Theme के अंतर्गत मनाया जाता हैं। 2023 में World Diabetes day Theme Access to Diabetes Care“  हैं।  इसके अनुसार 2023  वर्ल्ड डायबिटीज डे मनाया जाएगा। वहीं 2022 में  World diabetes day थीम Education to Protect Tomorrow” थी।

See also  Indian Army Day 2024: कब और क्यों मनाया जाता है भारतीय सेना दिवस, जाने इसका इतिहास

विश्व मधुमेह दिवस  पर कोट्स | World Diabetes day Day Quotes 

  •  हर किसी को कुछ हद तक स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं होंगी, और जैसे-जैसे हमारी उम्र बढ़ती है, मुझे लगता है कि हमें इसे बनाए रखना होगा।-टॉम हैंक्स
  • लोग सोचते हैं कि चीनी से छुटकारा पाना मुश्किल है, लेकिन यह किया जा सकता है। आपको बस कुछ प्रयास करने होंगे।-हेले बेरी
  • मधुमेह के साथ, ऐसी बहुत सी चीजें हैं जो आप सीखते हैं जिनके बारे में आपने नहीं सोचा था कि आप जानना चाहते थे, लेकिन अब आपको यह बीमारी है, तो आपको यह करना होगा। – रैंडी जैक्सन
  •     जब आप इसे सुनते हैं तो मधुमेह ऐसा लगता है जैसे आप मरने वाले हैं। मैं तुरंत डर गया. लेकिन एक बार जब मुझे इसका बेहतर अंदाज़ा हो गया कि यह क्या है और यह कुछ ऐसा है जिसे मैं स्वयं संभाल सकता हूँ, तो मुझे सांत्वना मिली।- निक जोनास
  •     एक चीज़ जो आपको वास्तव में करनी है वह है आगे बढ़ना। आपको वास्तव में इससे निपटना होगा। आप निष्क्रिय रोगी नहीं हो सकते।- डॉ. फिल मैकग्रा
  •     यह बिल्कुल मेकअप टेबल पर बैठने जैसा है – मेरे पास यह है जिसे मैं पहनूंगी, कॉफी पीऊंगी, आप जानते हैं – यह आपकी दिनचर्या का हिस्सा है। – मैरी टायलर मूर
  •     अगर हमारे जीवन में मधुमेह है तो हम सुखी और आरामदायक जीवन नहीं जी सकते। आइए हम इसके खिलाफ लड़ें और स्वस्थ जीवन का लक्ष्य रखें। सभी को विश्व मधुमेह दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ।

समरी : –

उम्मीद करता हूं कि हमारे द्वारा लिखा गया World Diabetes day विश्व मधुमेह दिवस आपको पसंद आया होगा। आर्टिकल से जुड़ा आपका कोई भी सवाल या प्रश्न है तो कमेंट सेक्शन में जाकर पूछिए उसका जवाब हम आपको जरूर देंगे। ऐसे जानकारी से पूर्ण लेख के लिए हमारी वबेसाइट पर रोजाना विज़िट करें।

इस ब्लॉग पोस्ट पर आपका कीमती समय देने के लिए धन्यवाद। इसी प्रकार के बेहतरीन सूचनाप्रद एवं ज्ञानवर्धक लेख easyhindi.in पर पढ़ते रहने के लिए इस वेबसाइट को बुकमार्क कर सकते हैं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Optimized with PageSpeed Ninja