Diwali Poem in Hindi:– दिवाली रोशनी का हिंदू त्योहार है, जो हर साल अक्टूबर से नवंबर तक 5 दिनों की अवधि में मनाया जाता है। यह त्यौहार समृद्धि की देवी लक्ष्मी से निकटता से जुड़ा हुआ है। यह त्योहार मुख्य रूप से एक हिंदू उत्सव है, लेकिन जैन, सिख और बौद्ध धर्म जैसे अन्य धर्म भी इस पवित्र त्योहार को मनाते हैं।दिवाली शब्द का शाब्दिक अर्थ है ‘रोशनी की पंक्ति’ और यह त्योहार अंधकार पर प्रकाश की जीत का प्रतीक है। यह अज्ञात है कि दीवाली पहली बार आधिकारिक तौर पर कब मनाई गई थी, हालांकि विद्वानों का मानना है कि फसल के आसपास दीपक जलाने की प्रथा 2,500 वर्षों से अधिक समय से भारत में प्रचलित है। कई कवियों ने ऐसी कविताएँ लिखी हैं जो दिवाली का प्रतीक हैं; कुछ लोग इसके इतिहास, इसके महत्व, भारतीयों द्वारा अपनाए जाने वाले रीति-रिवाजों के बारे में बताते हैं।
ऐसे में अगर आप दीपावली पर बेहतरीन कविता खोज रहे है पर आपकी खोज को अभी तक विराम नहीं मिला है तो हमारा यह लेख आपके लिए फायदेमंद साबित होगा। आपको समझ में नहीं आ रहा है कि आप दीपावली के ऊपर कैसे एक अच्छी कविता लिख सकते हैं तो आप बिल्कुल सही आर्टिकल पर आ गए हैं क्योंकि यहां पर हम आपको बताएंगे कैसे आप Diwali Kavita हिंदी में लिख सकते हैं .अगर आप पूरी जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं तो आप हमारे पोस्ट पर आखिर तक बनी रहे हैं चलिए शुरू करते हैं-
![Diwali Whiesh Hindi](https://easyhindi.in/wp-content/webpc-passthru.php?src=https://easyhindi.in/wp-content/uploads/2022/10/Diwali-Whiesh-Hindi.png&nocache=1)
Diwali Poem in Hindi 2023
त्यौहार का नाम | दीपावली 2023 |
कब मनाया जाएगा | 12 नवंबर 2023 को |
कहां मनाया जाएगा | भारतवर्ष में |
धर्म के लोग मनाते हैं | हिंदू धर्म |
क्यों मनाया जाता है | भगवान श्री राम 14 साल के वनवास के बाद अयोध्या वापस आए थे |
दीपावली में क्या खरीदना चाहिए | बर्तन और सोने चांदी |
दीपावली के दिन किसकी पूजा की जाती है | भगवान गणेश और माता लक्ष्मी |
दीपावली का शुभ मुहूर्त 2022 में | ज्ञात नहीं है |
दीपावली पर कविता हिंदी में
![](https://easyhindi.in/wp-content/webpc-passthru.php?src=https://easyhindi.in/wp-content/uploads/2023/11/Deepawali-Poem-in-Hindi-1024x768.png&nocache=1)
आयी है दीवाली देखो,
आयी है दिवाली।
ले के जीवन में खुशहाली,
आयी है दिवाली।
घर-आँगन में है रौनक,
और चारों ओर रंगोली से सजावट।
दियो से सज गयी है चौखटे,
रंगीन हो गयी हैं झालरों से दीवारें।
मन में हर्ष और उल्लास फैलाने,
आयी है दिवाली।
ख़ुशियों ने दी है आहटें,
रौशनी से रौशन है सब।
चारों ओर फैली है जगमगाहट
पटाखों की गूँज से।
आसमाँ भी हो गया है रौशन
आयी है दिवाली देखो,
आयी है दिवाली।
![Happy Deepawali Wishes](https://easyhindi.in/wp-content/webpc-passthru.php?src=https://easyhindi.in/wp-content/uploads/2022/10/Happy-Deepawali-Wishes.png&nocache=1)
Diwali Poem
आओ मिलकर दीप जलाएं
अँधेरा धरा से दूर भगाएं
रह न जाय अँधेरा कहीं घर का कोई सूना कोना
सदा ऐसा कोई दीप जलाते रहना
हर घर आँगन में रंगोली सजाएं
आओ मिलकर दीप जलाएं।
हर दिन जीते अपनों के लिए
कभी दूसरों के लिए भी जी कर देखें
हर दिन अपने लिए रोशनी तलाशें
एक दिन दीप सा रोशन होकर देखें
दीप सा हरदम उजियारा फैलाएं
आओ मिलकर दीप जलाएं।
भेदभाव, ऊँच, नीच की दीवार ढहाकर
आपस में सब मिलजुल पग बढायें,
पर सेवा का संकल्प लेकर मन में
जहाँ से नफरत की दीवार ढहायें,
सर्वहित संकल्प का थाल सजाएँ
आओ मिलकर दीप जलाएं
अँधेरा धरा से दूर भगाएं
Deepawali Poem in Hindi
रोशनी का त्यौहार दिवाली
दीपो का श्रृंगार दिवाली
खुशियों की बहार दिवाली
सबके मन में है, दिवाली
चौदह वर्ष की किया वनवास
लौटकर आए घर को श्रीराम
अयोध्या के मन को भा गए राम.
घर सजे सजे सब आँगन
सज गए सब बाजार
पटाके, फुलझड़िया और बम्ब
सबके मन को करता तंग
एक के मिलता एक बेसंग
पहन-पहनकर नए कपडे सब
आए त्यौहार मनाने को
देखो आई है, दिवाली ये
गीत सभी को गाने को
![Shubh Deepawali Wishes](https://easyhindi.in/wp-content/webpc-passthru.php?src=https://easyhindi.in/wp-content/uploads/2022/10/Shubh-Deepawali-Wishes.png&nocache=1)
दिवाली पर कविता हिंदी में
दीपोत्सव आया हँसता
दिवाली की रात है,
सभी ने घर में की सफाई
बताओ क्या खास बात है,
पूजा की थाली है तैयार
आओ मिलकर बाँटते है, सब प्यार
खाओ कुमकुम और मिठाई
और बनाओ हलवा पूरी
खाने में मत करो ठिठाई
पापा घर को आए है
खूब पटाके लाए है,
आओ पटाके जलाते है,
दिवाली का आनंद उठाते है.
चलो खेलने चलते है,
आओ पटाके जलाते है,
रोकेट को दूर भगाते है,
दिवाली है, सत्य की जीत
दिवाली है, सच्चाई का प्रतीक
दिवाली अहंकारियो का है, विनाश
दिवाली पर माँ लक्ष्मी का वास
![Shubh Deepawali Wishes](https://easyhindi.in/wp-content/webpc-passthru.php?src=https://easyhindi.in/wp-content/uploads/2022/10/Shubh-Deepawali-Wishes.png&nocache=1)
Diwali ki Poem (दिवाली की कविता)
दीपावली का त्योहार आया,
साथ में खुशियों की बहार लाया।
दीपको की सजी है कतार,
जगमगा रहा है पूरा संसार।
अंधकार पर प्रकाश की विजय लाया,
दीपावली का त्योहार आया।
सुख-समृद्धि की बहार लाया,
भाईचारे का संदेश लाया।
बाजारों में रौनक छाई,
दीपावली का त्योहार आया।
किसानों के मुंह पर खुशी की लाली आयी,
सबके घर फिर से लौट आई खुशियों की रौनक।
दीपावली का त्यौहार आया,
साथ में खुशियों की बहार लाया
मां लक्ष्मी सबके घर पधार रही है
लेकर सुख समृद्धि और खुशियों की माला,
देखो देखो दीपावली का पावन अवसर आया।
बच्चे बूढ़े सभी कर रहे हंसी ठिठोली
चारों और खुशियों की लहर फैल रही है,
देखो देखो दीपावली का पावन अवसर आया।
चहु और खुशियों के दीपक की लो जल रही है
चारों ओर ढोल पतासे पटाखे फूट रहे है,
देखो देखो दीपावली का पावन अवसर आया।
बाजारों की उदासी हो गई है गुल
सब लोग खरीद रहे है नए वस्त्र व आभूषण,
देखो देखो दीपावली का पावन अवसर आया
Happy Dhanteras, Diwali, Govardhan Puja, Bhai Dooj | Similar Articles |
धनतेरस कब है, क्यों मनाया जाता हैं, धनतेरस पूजा विधि | Click Here |
धनतेरस में क्या खरीदना चाहिए? क्या खरीदना शुभ होता हैं | Click Here |
धनतेरस की हार्दिक शुभकामनाएं सन्देश हिंदी में | Click Here |
धनतेरस स्टेटस हिंदी में | Click Here |
धनतेरस शायरी हिंदी में | Click Here |
धनतेरस कोट्स हिंदी में | Click Here |
दीपावली कब है? दिवाली क्यों, कैसे मनाई जाती हैं | Click Here |
दीपावली पर निबंध हिंदी में | Click Here |
दिवाली कोट्स हिंदी में | Click Here |
दिवाली स्टेटस हिंदी में | Click Here |
दिवाली शायरी हिंदी में | Click Here |
दीपावली पर कविता हिंदी में | Click Here |
दीपावली हार्दिक शुभकामनाएं सन्देश | Click Here |
लक्ष्मी पूजा मुहूर्त, विधि, मंत्र, आरती | Click Here |
गोवर्धन पूजा मुहूर्त, विधि, मंत्र, आरती | Click Here |
गोवर्धन पूजा निबंध हिंदी में | Click Here |
गोवर्धन पूजा हार्दिक शुभकामनाएं संदेश | Click Here |
भाई दूज क्यों, कब और कैसे मनाई जाती हैं | भाई दूज की कहानी | Click Here |
भाई दूज हार्दिक शुभ कामनाएं | Click Here |
भाई दूज स्टेटस, कोट्स, शायरी हिंदी में | Click Here |
Diwali Kavita in Hindi (दिवाली कविता इन हिंदी)
गया दिवाली का त्योहार,
लाया सबके लिए खुशियों की भरमार।
हमारा यह दिवाली का त्योहार,
लाता सबके लिए खुशिया और प्यार।
अपनो को पास ले आता,
बिछड़ो और रुठो से मिलाता।
आओ सब मिलकर इसे मनाये,
खुशियो के सब दिप जलायें।
इस दिन चारों ओर होता उजियाला,
इस दिन हर ओर सजती खुशियों की माला।
इस पर्व की मनमोहक छंटा निराली,
हर ओर फैली यह दिपों की आवली
पर इस बार हमें यह करना है संकल्प,
इको फ्रेंडली दिवाली है पर्यावरण रक्षा का विकल्प।
इस बार हमें यह उपाय अपनाना है,
पर्यावरण को प्रदूषण मुक्त बनाना है।
तो आओ मिलकर झूमे गाये,
दिवाली का यह त्योहार मनाये।
FAQ’s Diwali Poem in Hindi
Q: दीपावली कब मनाया जाएगा?
Ans: दीपावली 12 नवंबर को भारत में हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ मनाया जाएगा I
Q: दीपावली के दिन क्या खरीदना शुभ माना जाता है?
Ans: दीपावली के दिन नए बर्तन और आभूषण खरीदना शुभ माना जाता है I
Q: दीपावली के 1 दिन पहले कौन सा त्यौहार मनाया जाता है?
Ans: होली के 1 दिन पहले धनतेरस का त्यौहार मनाया जाता है इस दिन भगवान धन्वंतरि की पूजा की जाती है I