Indian Air Force Day 2022 | भारतीय वायु सेना दिवस कब और कैसे मनाया जाता हैं

By | सितम्बर 28, 2022

Indian Air Force Day 2022:- हर साल की तरह इस साल भी 8 अक्टूबर को वायु सेना दिवस मनाया जाएगा। भारतीय वायु सेना हर साल 8 अक्टूबर को अपना दम दिखाने के लिए विभिन्न प्रकार के करतब दिल्ली एनसीआर में स्थित एयर बेस पर आयोजित करती थी। देश के प्रमुख कार्यक्रमों को देश के अलग-अलग क्षेत्र में ले जाकर वहां के लोगों को प्रेरित करने की मुहिम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के द्वारा शुरू की गई है। इस मुहिम को बड़े पैमाने पर उठाते हुए पहली बार भारतीय वायु सेना दिवस पंजाब की राजधानी चंडीगढ़ में मनाई जाएगी।

ads


पिछले कई सालों से 8 अक्टूबर को भारतीय वायुसेना दिवस दिल्ली एनसीआर में मनाया जा रहा था। मगर इस साल भारतीय वायु सेना के जवानों का कहना है कि पंजाब के चंडीगढ़ एयर बेस पर इस साल भारतीय वायु सेना दिवस मनाया जाएगा। इस वर्ष भारतीय वायु सेना परेड और जहाज का हवाई करतब बड़े पैमाने पर दिखाना चाहती है और इसके लिए अधिक से अधिक लोगों को आमंत्रित किया जा रहा है। इस साल भारतीय वायु सेना दिवस किस प्रकार मनाया जाएगा और इस महत्वपूर्ण Bhartiya Vayu Sena Diwas से जुड़ी कुछ अन्य जानकारियों को हमने आज के लेख में प्रस्तुत किया है। 

Indian Air Force Day 2022

दिवस का नामभारतीय वायु सेना दिवस 
कब मनाते हैहर साल 8 अक्टूबर को
कैसे मनाते हैविभिन्न लड़ाकू विमानों के करतब आयोजित करके
कहां मानते है2022 में पंजाब राज्य के चंडीगढ़ में मनाया जा रहा है
क्यों मनाते है8 अक्टूबर 1932 को ही वायु सेना का गठन हुआ था

भारतीय वायु सेना दिवस कब है?

1932 में पहली बार 8 अक्टूबर को ही यूनाइटेड किंगडम की रॉयल एयर फोर्स के साथ भारत की एक एयर फोर्स टुकड़ी बनाई गई थी, इसके एक साल बाद 8 अक्टूबर को ही भारतीय वायु सेना ने अपना पहला मिशन स्क्वार्डन किया था। यही कारण है कि हर साल 8 अक्टूबर को भारतीय वायुसेना दिवस मनाया जाता है।

READ  Happy Navratri 2022 | नवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं सन्देश

भारतीय वायु सेना दिवस हर साल 8 अक्टूबर को बड़े ही हर्षोल्लास के साथ विभिन्न हवाई करतब आयोजित करते हुए मनाया जाता है। इस दिन देश के विभिन्न क्षेत्र में सभी वायु सेना के लोग अपने लड़ाकू विमानों के साथ आते हैं और विभिन्न प्रकार के करतब दिखाते है।

भारतीय वायु सेना दिवस कहाँ मनाया जाता है?

भारतीय वायु सेना दिवस हर साल 8 अक्टूबर को बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है। पिछले कई सालों से भारतीय वायु सेना दिवस दिल्ली एनसीआर में स्थित एयरवेज पर मनाया जा रहा था मगर 8 अक्टूबर 2022 को आयोजित होने वाले भारतीय वायु सेना दिवस के आयोजन को पंजाब के चंडीगढ़ में मनाया जाएगा।

बड़े पैमाने पर राफेल, मिराज 2000, जैसे विभिन्न प्रकार के लड़ाकू विमान लाए जाएंगे। इन सभी जहाजों को बेहतरीन तरीके से सजाकर हवाई करतब दिखाए जाते है। यह एक बहुत ही बेहतरीन प्रक्रिया है जिसके तहत लोग भारतीय वायु सेना की ताकत को देख पाते हैं और उनके बारे में विस्तार पूर्वक समझ पाते हैं। 

भारतीय वायु सेना दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं

अगर आप अपने देश के वायु सेना से प्रेम करते हैं तो भारतीय वायु सेना दिवस की हार्दिक शुभकामनाओं को विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करने के लिए कुछ बेहतरीन कोट्स और स्टेटस की सूची नीचे प्रस्तुत की गई है उन्हें ध्यानपूर्वक पढ़ें – 

आजादी का आनंद लें लेकिन स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को कभी न भूलें। भारतीय वायु सेना दिवस की शुभकामनाएं!

हमारे असली नायकों ने इस देश में जन्म लिया इसके लिए हम उनके आभारी हैं, वो हमेशा हमारी रक्षा करने और हमें सुरक्षित रखने के लिए हैं।

आज हम आजादी से सांस ले रहे हैं सिर्फ

इसलिए क्योंकि हम एक आजाद देश में रहते है।

अदम्य साहस और दृढ़ संकल्प से मां भारती की सेवा करने वाले,

हमारे भारतीय वायुसेना के जवानों को मेरा सलाम,

राष्ट्र को सदैव गौरवान्वित करने वाली,

वायु सेना के स्थापना दिवस पर आप सभी को हार्दिक बधाई।

आजादी का आनंद लें लेकिन स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को कभी न भूलें।

छोड़ कर ये धरा,रहते आकाश गगन।

राष्ट्र के तुम पहरी,देश में तुमसे अमन।

वायु सेना दिवस के अवसर पर भारतीय वायु सेना की देशभक्ति और बहादुरी को मेरा सलाम।

भारतीय वायु सेना दिवस पर निबंध हिंदी में

भारतीय वायु सेना दिवस हर साल 8 अक्टूबर को मनाया जाता है। भारतीय वायु सेना 8 अक्टूबर को ही पहली बार गठित हुई थी और अपना पहला मिशन भी इसी तारीख को पूरा किया था इस वजह से हर साल 8 अक्टूबर को वायु सेना दिवस के रुप में मनाया जाता है। इस दिन भारत के विभिन्न क्षेत्रों से बेहतरीन लड़ाकू विमानों को निर्धारित स्थान पर बुलाया जाता है और बेहतरीन तरीके से हवाई करतब और वायुसेना की ताकत को दिखाया जाता है। हर साल की तरह इस साल भी 8 अक्टूबर 2022 को भारतीय वायु सेना दिवस बड़े ही हर्षोल्लास के साथ पंजाब के चंडीगढ़ में मनाया जाएगा। 

READ  26 जनवरी स्टेटस हिंदी में | Republic Day Status in Hindi, WhatsApp Status

आपको बता दें की भारतीय वायु सेना का गठन 8 अक्टूबर 1932 में यूनाइटेड किंगडम के रॉयल एयर फोर्स के साथ एक सहायक टुकड़ी के रूप में हुआ था, 1933 में भारतीय वायुसेना ने अपना पहला स्कार्डन बनाया और पहला मिशन इसी तारीख को पूरा किया, धीरे-धीरे वायु सेना ने अपना वर्चस्व जमाना शुरू किया और विश्व की कुछ सबसे ताकतवर वायु सेना में अपना नाम शुमार किया। वायु सेना के इस सफर की शुरुआत 8 अक्टूबर को हुई थी इस वजह से भारतीय वायु सेना 8 अक्टूबर को वायुसेना दिवस के रूप में हर साल मनाती है।

Essay on Indian Air Force Day in Hindi

बीते कई सालों से यह महत्वपूर्ण दिवस दिल्ली एनसीआर में मनाया जा रहा है मगर भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी चाहते है की सेना के प्रमुख दिवस को भारत के अलग-अलग क्षेत्र में मनाया जाए ताकि सेना के प्रति सम्मान और उनके कर्तव्य को हर कोई समझ सके। इस वजह से इस साल पहली बार वायु सेना दिवस पंजाब के चंडीगढ़ में मनाया जा रहा है। हर साल की तरह इस साल भी विभिन्न प्रकार के लड़ाकू विमान इस समारोह में आयोजित होंगे अलग-अलग लोग राफेल, और मिराज 2000 जैसे अलग-अलग प्रकार के जहाज को देखने के लिए आएंगे और उनके बेहतरीन हवाई प्रदर्शन और वायुसेना की शक्ति का आकलन करेंगे।

हर साल भारतीय वायु सेना दिवस बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है आने वाले समय में भी यह महत्वपूर्ण दिवस इसी तरह विभिन्न प्रकार के हवाई करतब के साथ मनाया जाएगा। इस दिल हर नागरिक वायु सेना के कर्तव्य के प्रति नतमस्तक होता है और देश के सभी नागरिकों को वायु सेना दिवस की शुभकामनाएं देता है। 

READ  Gandhi Jayanti 2022 | गांधी जयंती से जुड़ी अहम जानकारी

Indian Air Force Day FAQ’s

Q. भारतीय वायु सेना दिवस कब मनाया जाता है?

भारतीय वायु सेना दिवस हर साल 8 अक्टूबर 2022 को मनाया जाता है।

Q. भारतीय वायुसेना दिवस क्यों मनाया जाता है?

8 अक्टूबर 1932 को पहली बार भारतीय वायु सेना का गठन किया गया था और 8 अक्टूबर को ही भारतीय सेना ने अपना पहला मिशन पूरा किया था इस वजह से हर साल 8 अक्टूबर को भारतीय वायुसेना दिवस मनाया जाता है।

Q. भारतीय वायुसेना दिवस कैसे मनाया जाता है?

भारतीय वायु सेना दिवस हर साल विभिन्न प्रकार के समारोह आयोजित करके मनाया जाता है। इंडियन एयरफोर्स अपने बेहतरीन ताकत को हवाई कलाकृतियों के मदद से दिखाती है। 

निष्कर्ष

आज इस लेख में हमने भारतीय वायुसेना दिवस 2022 (Bhartiya Vayu Sena Diwas) के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी सरल शब्दों में देने का प्रयास किया है। हमने आपको यह समझाने का प्रयास किया है कि भारतीय वायु सेना दिवस कब और कैसे मनाया जाता है। अगर आप भारतीय वायु सेना के कार्य और उनकी प्रतिभा को इस लेख के जरिए बेहतरीन तरीके से समझ पाए हैं तो इसे अपने मित्रों के साथ साझा करें साथ ही अपने सुझाव और विचार कमेंट में बताना ना भूलें।

इस ब्लॉग पोस्ट पर आपका कीमती समय देने के लिए धन्यवाद। इसी प्रकार के बेहतरीन सूचनाप्रद एवं ज्ञानवर्धक लेख easyhindi.in पर पढ़ते रहने के लिए इस वेबसाइट को बुकमार्क कर सकते हैं।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *