मध्य प्रदेश मूल निवास प्रमाण पत्र कैसे बनवाएं | एमपी बोनाफाइड सर्टिफिकेट आवेदन फॉर्म | MP Bonafide Certificate Apply and Download

By | नवम्बर 3, 2022

Bonafide Certificate Madhya Pradesh:- मूल निवास प्रमाण पत्र राज्य सरकार द्वारा जारी किए जाने वाले कुछ महत्वपूर्ण दस्तावेजों में से एक माना जाता है। मध्य प्रदेश सरकार ने e-district पोर्टल के जरिए मध्य प्रदेश के सभी नागरिकों के लिए अपना निवास प्रमाण पत्र बनवाना बहुत ही आसान कर दिया है। मध्य प्रदेश के कोई भी नागरिक बड़ी आसानी से अपना Mool Nivas Parman Patra MP निवास प्रमाण पत्र ऑनलाइन बनवा सकते है। अगर आप MP Bonafide Certificate के लिए आवेदन और डाउनलोड करने की प्रक्रिया के तलाश में है तो आज के लेख में बोनाफाइड सर्टिफिकेट मध्य प्रदेश (Bonafied Certificate Madhya Pradesh) से जुड़ी विस्तार पूर्वक जानकारी दी जाएगी।  

ads

हम आपको बता देना चाहते है, कि राज्य सरकार के द्वारा Bonafied Certificate Madhya Pradesh जारी किया जाता है जो इस बात को सत्यापित करता है कि व्यक्ति उस देश का और उस राज्य का नागरिक है। सरकार के द्वारा जारी किए जाने वाले विभिन्न योजनाओं का लाभ उठाने के लिएनागरिक का उस राज्य का मूल निवासी होना आवश्यक है जिसे सत्यापित करने के लिए बोनाफाइड सर्टिफिकेट की आवश्यकता पड़ती है। 

मूल निवास प्रमाण पत्र मध्यप्रदेश प्रदेश | MP Bonafide Certificate 2022

दस्तावेज का नाममूल निवास प्रमाण पत्र
उद्देश्यराज्य के नागरिक का प्रमाण देना
लाभसरकार के द्वारा जारी की जाने वाली योजनाओं का लाभ लेने के लिए और आवश्यक दस्तावेज बनाने के लिए
शुल्कगरीबी रेखा के नीचे – ₹0SC/ST/ OBC – ₹10General – ₹20
डिपार्टमेंटराजस्व विभाग
राज्यमध्य प्रदेश
देशभारत

मूल निवास प्रमाण पत्र मध्यप्रदेश | Bonafied Certificate Madhya Pradesh

MP Bonafied Certificate सरकार द्वारा अपने राज्य के सभी नागरिकों के लिए जारी किया जाता है। इस दस्तावेज के जरिए यह सत्यापित किया जाता है की जिस नागरिक ने आवेदन किया है वह मध्य प्रदेश राज्य में कहां रहता है और कितने सालों से इस राज्य में रह रहा है। राज्य में निवास करने के प्रमाण पत्र के आधार पर सरकार द्वारा जारी किए जाने वाले विभिन्न योजनाओं का लाभ दिया जाता है।

READ  Ladli Behna Yojana Certificate Download कैसे करे? लाड़ली बहना योजना सर्टिफिकेट /पावती ऑनलाइन देखे तथा डाउनलोड करे

अगर सरकार के द्वारा जारी किए जाने वाले विभिन्न योजनाओं का लाभ लेना चाहते है और एक आवश्यक दस्तावेज के रूप में अपना Bonafied Certificate बना कर स्वयं का नागरिक सत्यापन पत्र रखना चाहते है तो इसके लिए आज के लेख में बताए गए सभी आवश्यक निर्देशों का आदेश अनुसार पालन करें। 

मूल निवास प्रमाण पत्र के लाभ | Benefits of Bonafied Certificate

  • Bonafied Certificate के आधार पर व्यक्ति का जनगणना और वोटर आईडी बनता है।
  • राज्य के नागरिक होने को सत्यापित करने के लिए मूल निवास प्रमाण पत्र आवश्यक है।
  • सरकार के द्वारा जारी की जाने वाली विभिन्न प्रकार की योजनाओं का लाभ मूल निवास प्रमाण पत्र के आधार पर मिलता है।
  • आधार कार्ड जैसे कुछ आवश्यक दस्तावेज त्रुटियों को सही करवाने या किसी अन्य आवश्यक दस्तावेज को बनवाने के लिए निवास प्रमाण पत्र की आवश्यकता पड़ती है।
  • सरकारी नौकरी का सब बनने के लिए निवास प्रमाण पत्र की आवश्यकता पड़ती है।
  • मध्य प्रदेश निवास प्रमाण पत्र से मध्य प्रदेश सरकार द्वारा दी जाने वाली विशेष सुविधाओं का लाभ मिलता है। 

मूल निवास प्रमाण पत्र | MP Bonafied Certificate 2022

ऊपर बताई गई जानकारी से आप समझ पाए होंगे कि Bonafied Certificate बहुत ही आवश्यक दस्तावेज होता है। इसे बनवाने में गरीबी रेखा के नीचे वाले व्यक्तियों को किसी भी प्रकार का शुल्क नहीं लगता और एससी, एसटी, ओबीसी वर्ग के लोगों को ₹10 का शुल्क लगता है इसके अलावा सामान्य जाति के लोगों को ₹20 का शुल्क लगता है। 

आपको यह  ही मालूम होना चाहिए कि Madhya Pradesh Bonafied Certificate के लिए नागरिक को कम से कम 10 वर्ष के लिए मध्यप्रदेश राज्य में निवास करना होता है। इसके बाद आप ऑनलाइन और ऑफलाइन माध्यम से मूल निवास प्रमाण पत्र के लिए आवेदन कर सकते हैं ब्लॉक या राजस्व विभाग कार्यालय से आप ऑफलाइन आवेदन कर सकते हैं और ई डिस्टिक की आधिकारिक वेबसाइट से ऑनलाइन आवेदन कर सकते है, जिसकी विस्तारपूर्वक प्रक्रिया नीचे बताई गई है। 

READ  आयुष्मान कार्ड हॉस्पिटल लिस्ट भोपाल 2023| Ayushman Card Hospital List in Bhopal ऑनलाइन देखें@pmjay.gov.in

MP Bonafied Certificate Application Form Download PDF

मध्य प्रदेश मूल निवास प्रमाण पत्र के लिए आवेदन प्रक्रिया – Apply for Madhya Pradesh Bonafied Certificate 2022

अगर आप Bonafied Certificate Madhya Pradesh के लिए आवेदन करना चाहते हैं तो नीचे बताए गए आवश्यक निर्देशों का आदेश अनुसार पालन करें – 

Step 1 – सबसे पहले आपको एमपी डिस्ट्रिक्ट की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा जिसकी लिंक नीचे दी गई है। 

Step 2 – इसके बाद आपको प्रमाण पत्र के विकल्प पर क्लिक करना है जिसके बाद विभिन्न प्रकार के दस्तावेज की जानकारी मिलेगी, उसमे से “स्थानीय निवासी प्रमाण पत्र” के विकल्प पर क्लिक करें।  

Step 3 – उसके बाद आपको “Online” का विकल्प नीचे देखने को मिलेगा जिसके बगल में “apply online” लिखा होगा, आपको उस विकल्प पर क्लिक करना है। 

Step 4 – अब आपके पास लॉगइन पोर्टल खुल जाएगा अगर आप इस वेबसाइट पर पहली बार आए है, तो “नहीं नागरिक पंजीकरण” के विकल्प पर क्लिक करें। 

Step 5 – इसके बाद आपको मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी ओटीपी के जरिए वेरीफाई करना है उसके बाद लॉगइन करना है। 

Step 6 – उसके बाद आपके समक्ष एक ऑनलाइन फॉर्म खुलेगा जिसमें पूछी गई सभी जानकारियों को निर्देश अनुसार भरने के बाद सबमिट करें।  

Step 7 – ज्योंहि आप ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरकर सबमिट करेंगे आपको एक पंजीकरण संख्या क्रमिक मोबाइल नंबर पर भेजा जाएगा। इस पंजीकरण नंबर को कहीं नोट करके रखें इससे आप तो डिजिटल मूल निवास प्रमाण पत्र को डाउनलोड कर पाएंगे। 

मूल निवास प्रमाण पत्र डाउनलोड प्रक्रिया – Download Bonafied Certificate 2022

Online Bonafied Certificate अपने घर से डाउनलोड कर सकते है और उसका अपनी सुविधा के अनुसार इस्तेमाल कर सकते है इस प्रक्रिया के बारे में निर्देश नीचे दिए गए है –  

READ  एमपी भू–अधिकार योजना 2022 | MP: Mukhyamantri Bhu Adhikar Yojana

Step 1 – आपको सबसे पहले मध्य प्रदेश से ई डिस्टिक के वेबसाइट पर जाना है जिसके आधिकारिक लिंक नीचे दी गई है।

Step 2 – इसके बाद आपको आवेदन की स्थिति जाने के विकल्प पर क्लिक करना है, जिसके बाद एक नया पेज खुलेगा और आपको डिजिटल हस्ताक्षर सर्टिफिकेट जांच के विकल्प पर क्लिक करना है।

 

Step 3 – उस नए पेज में आपको अपना पंजीकरण संख्या डालना है। इसके बाद captcha code डालना है और खोज के बटन पर क्लिक करना है। 

Step 4 – आपका डिजिटल मूल निवास प्रमाण पत्र ओपन हो जाएगा जिसे पीडीएफ फॉर्म में डाउनलोड करने का विकल्प नीचे दिया गया होगा जिस पर क्लिक करते ही वह डाउनलोड हो जाएगा। 

FAQ’s Bonafide Certificate Madhya Pradesh

Q. मूल निवास प्रमाण पत्र क्या होता है?

मूल निवास प्रमाण पत्र मध्यप्रदेश एक आवश्यक दस्तावेज होता है जिससे व्यक्ति उस राज्य का निवासी है यह सत्यापित होता है।

Q. मूल निवास प्रमाण पत्र कितने दिन में बन जाता है?

Bonafied Certificate या Domacile Certificate 15 से 20 दिन के भीतर बन जाता है।  

Q. मूल निवास प्रमाण पत्र मध्यप्रदेश बनवाने में कितना शुल्क लगता है?

मध्यप्रदेश के मूल निवास प्रमाण पत्र को बनवाने में गरीबी रेखा के नीचे रहने वाले व्यक्ति को किसी भी प्रकार का शुल्क नहीं देना होता है एससी, एसटी, और ओबीसी वर्ग के लोगों को ₹10 का शुल्क और सामान्य वर्ग के लोगों को ₹20 का शुल्क देना होता है। 

निष्कर्ष

आज इस लेख में हमने आपको सरल शब्दों में मूल निवास प्रमाण पत्र मध्यप्रदेश से जुड़ी आवश्यक जानकारियों को साझा किया जिसमें आप यह समझ पाए होंगे कि मूल निवास प्रमाण पत्र क्या है और मध्य प्रदेश राज्य के लिए मूल निवास प्रमाण पत्र (Bonafide Certificate Madhya Pradesh) कैसे आवेदन किया जाता है, जिसके साथ कुछ अन्य आवश्यक जानकारियों को भी सरल शब्दों में समझाने का प्रयास किया गया। 

अगर इस लेख में बताई गई जानकारियों को पढ़ने के बाद आप Bonafied Certificate के बारे में विस्तारपूर्वक समझ पाए हैं तो इसे अपने मित्रों के साथ साझा करें साथ ही अपने सुझावों विचार या किसी भी प्रकार के प्रश्न को कमेंट में पूछना ना भूले। 

इस ब्लॉग पोस्ट पर आपका कीमती समय देने के लिए धन्यवाद। इसी प्रकार के बेहतरीन सूचनाप्रद एवं ज्ञानवर्धक लेख easyhindi.in पर पढ़ते रहने के लिए इस वेबसाइट को बुकमार्क कर सकते हैं।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *