जन्म प्रमाण पत्र पंजीकरण मध्य प्रदेश | MP Birth Certificate कैसे बनवाएं

By | नवम्बर 3, 2022

Birth Certificate Registration MP:- आप जिस राज्य में रहते हैं उस राज्य की नागरिकता साबित करने के लिए जन्म प्रमाण पत्र एक बहुत ही आवश्यक दस्तावेज होता है। सरकार द्वारा जन्म और मृत्यु प्रमाण अधिनियम 1969 के तहत देश के नागरिक को अपनी नागरिकता साबित करने के लिए Birth Certificate MP प्रस्तुत करना पड़ता है। आज अगर आप जन्म प्रमाण पत्र नहीं बनाएंगे तो आपके बहुत सारे जरूरी काम रुक सकते है। अगर आप मध्य प्रदेश के नागरिक हैं तो जन्म प्रमाण पत्र मध्यप्रदेश (Birth Certificate Madhya Pradesh)  में बनवाने के लिए आप ऑनलाइन और ऑफलाइन तरीके का इस्तेमाल कर सकते है। सरकार ने राज्य के नागरिकों की सुविधा के लिए ऑनलाइन वेबसाइट संचालित की है जिसकी मदद से आप घर बैठे अपने बच्चे का जन्म प्रमाण पत्र बनवा सकते है।

ads

जन्म प्रमाण पत्र आपके बच्चे को उस राज्य का और देश का नागरिक बनाएगा जिसके बाद सरकार द्वारा जारी की जाने वाली विभिन्न प्रकार की सुविधाओं का लाभ उस बच्चे को मिलेगा। आपके बच्चे के एडमिशन के दौरान भी Birth Certificate एक आवश्यक दस्तावेज बन जाता है। इसलिए मध्य प्रदेश के नागरिक MP Birth Certificate कैसे बनवा सकते हैं इसकी विस्तार पूर्वक प्रक्रिया आज के लेख में सरल शब्दों में प्रस्तुत की गई है।

मध्य प्रदेश जन्म प्रमाण पत्र | MP Birth Certificate 

मध्य प्रदेश सरकार के द्वारा यह सुनिश्चित किया गया है कि Birth Certificate Madhya Pradesh बहुत ही आवश्यक दस्तावेज है जो राज्य के सभी नागरिक के पास होना चाहिए। बच्चे के जन्म लेते ही 21 दिन के भीतर आपको उसका जन्म प्रमाण पत्र बनवाना होगा। अगर आप इसके बाद जन्म प्रमाण पत्र के लिए आवेदन करते हैं तो आपको ₹30 शुल्क के रूप में जमा करने होंगे।

मध्य प्रदेश जन्म प्रमाण पत्र (MP Birth Certificate) को आप ऑनलाइन सरकार द्वारा संचालित अधिकारिक वेबसाइट और ऑफलाइन राजस्व विभाग के कार्यालय में जाकर आवेदन कर सकते है। मध्य प्रदेश जन्म प्रमाण पत्र आने वाले भविष्य में किसी भी बच्चे के लिए बहुत आवश्यक दस्तावेज होता है इससे उसकी प्रारंभिक शिक्षा और सरकार के द्वारा दी जाने वाली विभिन्न सुविधा पर फर्क पड़ता है।

READ  MP राशन आपके द्वार योजना 2022 | mukhyamantri rashan aapake dvaar

जन्म प्रमाण पत्र के लाभ | Benefits of MP Birth Certificate

  • सरकार के द्वारा शुरू की जाने वाली विभिन्न प्रकार की सुविधाओं को प्राप्त करने के लिए जन्म प्रमाण पत्र की आवश्यकता पड़ती है।
  • किसी बच्चे का स्कूल में एडमिशन करवाने के लिए जन्म प्रमाण पत्र देना होता है।
  • सरकार बच्चों के लिए अलग-अलग तरह की योजना निकालती है जिससे बच्चों को स्वास्थ्य और अन्य सुविधाओं का लाभ मिलता है जिसका लाभ जन्म प्रमाण पत्र के आधार पर मिलता है।
  • देश और राज्य की नागरिकता साबित करने के लिए जन्म प्रमाण पत्र बहुत ही आवश्यक दस्तावेज होता है।
  • बच्चे के लिए किसी भी प्रकार का दस्तावेज आगे बनवाने में जन्म प्रमाण पत्र आवश्यक दस्तावेज होता है।

जन्म प्रमाण पत्र बनवाने के लिए आवश्यक दस्तावेज | Documents for Birth Certificate

Madhya Pradesh Birth Certificate या जन्म प्रमाण पत्र बनवाने से पहले आपके पास कुछ दस्तावेज होने चाहिए जिसके बारे में जानकारी नीचे दी गई है – 

  • बच्चे का नाम व जन्म की तारीख
  • बच्चे का जन्म का जन्म स्थान
  • माता-पिता व्यवसाय और पता
  • यदि बच्चे का जन्म हस्पताल में हुआ है तो हस्पताल से प्राप्त प्रमाण पत्र
  • माता और पिता दोनों का पहचान पत्र (आधार कार्ड)
  • बच्चे के जन्म के 1 महीने से 1 वर्ष के बीच में अगर आवेदन करते है तो जिला अध्यक्ष का आदेश।
  • बच्चे का 1 साल से 15 साल के बीच में प्रमाण पत्र बनवाने के लिए मजिस्ट्रेट का आदेश पत्र।

जन्म प्रमाण पत्र के लिए आवेदन फॉर्म – MP Birth Certificate PDF Form

मध्य प्रदेश सरकार द्वारा संचालित मध्य प्रदेश नगर पालिका के अधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन MP Birth Certificate PDF Form Download कर सकते है इसके अलावा मध्यप्रदेश में आपके इलाके के राजस्व विभाग कार्यालय में जाकर आप जन्म प्रमाण पत्र का फॉर्म ले सकते है।

READ  Mukhyamantri Yuva Kaushal Kamai Yojana | Apply Online | मुख्यमंत्री युवा कौशल कमाई योजना से युवाओ को मिलेंगे 8 हजार रूपये

ऑनलाइन मध्य प्रदेश सरकार की अधिकारिक वेबसाइट से  Birth Certificate Form Download कर सकते हैं या उसे ऑनलाइन भरके ऑनलाइन ही सबमिट कर सकते है इसके लिए आपको कहीं जाने की आवश्यकता नहीं है अगर हम ऑफलाइन आवेदन करने की बात करे तो आप अपने राज्य के राजस्व विभाग के कार्यालय से जन्म प्रमाण पत्र का फॉर्म ले सकते हैं और उसे भरकर उस कार्यालय में जमा करवा सकते है। 

मध्य प्रदेश जन्म प्रमाण पत्र आवेदन प्रक्रिया | Apply for MP Birth Certificate Online

How to Apply Birth Certificate Registration MP:- अगर आप जन्म प्रमाण पत्र के लिए मध्यप्रदेश राज्य से आवेदन करना चाहते हैं तो नीचे दिए गए निर्देशों का आदेश अनुसार पालन करें – 

Step 1 – सबसे पहले आपको मध्य प्रदेश सरकार के आधिकारिक वेबसाइट पर जाना है

Step 2 – उस वेबसाइट पर आपको “नागरिकों के लिए” का विकल्प मिलेगा उसपर क्लिक करना है। वहां आपको अलग-अलग तरह के दस्तावेज का विकल्प मिलेगा उसमें जन्म प्रमाण पत्र के विकल्प पर क्लिक करना है। 

आप एक नए पोर्टल पर रेडीरेक्ट होंगे।

आवेदन करने से पहले दी गई दिशा निर्देश कप जरूर पढ़ें

मध्य प्रदेश जन्म प्रमाण पत्र डाउनलोड प्रक्रिया – Download Birth Certificate Madhya Pradesh

अगर आपने ऊपर बताए गए निर्देशों का आदेश अनुसार पालन करते हुए Madhya Pradesh Birth Certificate के लिए ऑनलाइन आवेदन किया है तो नीचे कुछ आवश्यक निर्देश दिए गए हैं जिनका पालन करते हुए आपको जन्म प्रमाण पत्र को ऑनलाइन डाउनलोड कर सकते हैं – 

Step 1 – सबसे पहले आपको मध्य प्रदेश सरकार द्वारा संचालित एमपी नगर पालिका के अधिकारिक वेबसाइट पर जाना है जिसका लिंक नीचे दिया गया है। 

Step 2 – इसके बाद विकल्प के ऑप्शन में से नागरिक सेवा के विकल्प पर क्लिक करते हुए जन्म प्रमाण पत्र का ऑप्शन चुनें। 

Step 3 – वहां आपको जन्म प्रमाण पत्र डाउनलोड करने का विकल्प मिलेगा जिस पर क्लिक करते ही आपसे आपका एप्लीकेशन नंबर या रजिस्ट्रेशन नंबर पूछा जाएगा। 

READ  MP Dwar Praday Yojana 2023 | मध्यप्रदेश द्वार प्रदाय योजना आवेदन फॉर्म 

Step 4 – आपके सामने जो पेज खुलेगा उसमें ध्यान पूर्वक फॉर्म का रजिस्ट्रेशन नंबर भरे और उसके बाद जन्म प्रमाण पत्र का पीडीएफ फाइल आपके समक्ष होगा उसे डाउनलोड कर ले। 

FAQ’s Birth Certificate Registration MP

Q. मध्य प्रदेश जन्म प्रमाण पत्र के लिए कैसे आवेदन करें?

मध्य प्रदेश के नागरिक Birth Certificate के लिए www.mpenagarpalika.gov.in के अधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ई सर्विसेज के विकल्प में से जन्म प्रमाण पत्र का विकल्प चुनें और वहां अपने जिला का नाम चुनने पर एक फॉर्म ओपन होगा जिसे ध्यानपूर्वक भर दें। 

Q. जन्म प्रमाण पत्र कितने दिन में बन जाता है?

जन्म प्रमाण पत्र 10 से 15 दिन में बन जाता है आप इसे ऑनलाइन डाउनलोड कर सकते हैं या राजस्व विभाग कार्यालय से जाकर ले सकते हैं। 

Q. जन्म प्रमाण पत्र बनवाने में कितना शुल्क लगता है?

जन्म प्रमाण पत्र बनवाने के लिए किसी भी प्रकार का शुल्क नहीं दिया जाता है मगर जब आप जन्म प्रमाण पत्र के लिए बच्चे के जन्म से 21 दिन बाद आवेदन करेंगे तो आपको ₹30 का शुल्क देना होगा। 

निष्कर्ष

आज इस लेख में हमने आपको सरल शब्दों में समझाया कि मध्य प्रदेश जन्म प्रमाण पत्र (Birth Certificate Madhya Pradesh) के लिए आवेदन कैसे करें और आप किस प्रकार जन्म प्रमाण पत्र बनवा सकते है, Birth Certificate बहुत ही आवश्यक दस्तावेज होता है जिसके लिए आपको जितने भी महत्वपूर्ण दस्तावेज और ऑनलाइन प्रक्रिया की जानकारी होनी चाहिए उन सभी जानकारियों को सरल शब्दों में इस लेख के माध्यम से आपके समक्ष प्रस्तुत किया गया। अगर इस लेख में बताई गई जानकारियों को पढ़ने के बाद आप आसानी से जन्म प्रमाण पत्र डाउनलोड कर पाते हैं तो इसे अपने मित्रों के साथ साझा करें साथियों अपने सुझाव विचार या किसी भी प्रकार के प्रश्न को कमेंट में पूछना ना भूले। 

इस ब्लॉग पोस्ट पर आपका कीमती समय देने के लिए धन्यवाद। इसी प्रकार के बेहतरीन सूचनाप्रद एवं ज्ञानवर्धक लेख easyhindi.in पर पढ़ते रहने के लिए इस वेबसाइट को बुकमार्क कर सकते हैं।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *