मध्य प्रदेश विवाह रजिस्ट्रेशन 2023 | मध्य प्रदेश विवाह पंजीकरण फॉर्म | MP Marriage Certificate Form PDF Download

MP Marriage certificate

मध्य प्रदेश विवाह रजिस्ट्रेशन कैसे करें? MP Marriage Certificate:- एक आवश्यक दस्तावेज है जिससे पति पत्नी के संबंध को कानूनी स्वीकृति मिलती है। पहले विवाह प्रमाण पत्र के लिए लोगों को अलग-अलग सरकारी कार्यालयों के चक्कर काटने पड़ते थे मगर अब सरकार इसके लिए एक अधिकारिक वेबसाइट मुहैया करवा रही है। अगर आप मध्य प्रदेश राज्य के नागरिक है तो आप विवाह प्रमाण पत्र मध्यप्रदेश (Marriage certificate Madhya Pradesh) ऑनलाइन अपने घर बैठे आवेदन कर सकते हैं और इसकी पूर्ण प्रक्रिया आज के लेख में सरल शब्दों में बताई गई है। अगर शादी के दौरान किसी भी तरह का फ्रॉड या परेशानी होती है तो Marriage certificate के आधार पर रिश्ते को प्रमाणित किया जाता है इस वजह से ही यह एक बहुत ही महत्वपूर्ण दस्तावेज होता है।

जिस तरह हर काम ऑनलाइन होते जा रहा है आप घर बैठे अलग-अलग तरह के सरकारी दस्तावेज को ऑनलाइन मोड से बनवा सकते है। आज हर किसी को मालूम होना चाहिए कि किस प्रकार विभिन्न सरकारी दस्तावेज को ऑनलाइन बनाया जाता है। इस प्रक्रिया में MP Marriage certificate बनवाने की विस्तारपूर्वक प्रक्रिया आज के लेख में सरल शब्दों में प्रस्तुत की गई है इसलिए नीचे दिए गए निर्देशों को ध्यानपूर्वक पढ़ें – 

विवाह प्रमाण पत्र मध्यप्रदेश | Marriage certificate Madhya Pradesh

मध्य प्रदेश के नागरिकों के लिए Marriage certificate एक बहुत ही महत्वपूर्ण दस्तावेज है इस दस्तावेज की आवश्यकता अलग-अलग तरह के अन्य दस्तावेज बनाने के दौरान पड़ती है। अगर विवाह के बाद औरत या पति को किसी भी प्रकार की समस्या होती है तो विवाह प्रमाण पत्र एक महत्वपूर्ण दस्तावेज के रूप में जमा किया जाता है। शादी के बाद पति की मृत्यु होने पर सभी संपत्ति पर अपना अधिकार जताने के लिए विवाह पंजीकरण (MP Marriage Registration) आवश्यक होता है। इससे जुड़ी अन्य प्रकार की जानकारी और किस प्रकार विवाह प्रमाण पत्र के लिए आवेदन कर सकते है, उसके बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दीजिए दी गई है। 

See also  MP CM List : मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्रियों की पूरी सूची और उनके कार्यकाल की अवधि यहां देखें

पहले Madhya Pradesh Marriage certificate बनवाने के लिए अलग-अलग सरकारी कार्यालय के चक्कर काटने पड़ते थे मगर आप मध्य प्रदेश सरकार ने ऑनलाइन वेबसाइट की सुविधा मुहैया करवाई है जिससे आवेदक अपने घर बैठे ऑनलाइन मोड के जरिए प्रमाण पत्र के लिए आवेदन कर सकता है। आप ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरीकों से कुछ महत्वपूर्ण दस्तावेज को जमा करवा कर इसकी सुविधा पा सकते है। 

एमपी विवाह प्रमाण पत्र के लाभ | Benefits of MP Marriage certificate

  • विवाह के बाद कुछ महत्वपूर्ण दस्तावेज को बनवाने के लिए विवाह प्रमाण पत्र की आवश्यकता पड़ती है।
  • अगर शादी के बाद पति की मृत्यु हो जाती है तो उसकी संपत्ति पर अपना अधिकार जताने के लिए वधू को विवाह प्रमाण पत्र की आवश्यकता पड़ेगी।
  • जमीन खरीदने और जीवन बीमा बनवाने हेतु विवाह प्रमाण पत्र की आवश्यकता पड़ती है।
  • Marriage certificate के मदद से आप अपना जॉइंट खाता बैंक में खोल सकते हैं।
  • औरतों के अधिकार की रक्षा के लिए विवाह प्रमाण पत्र बहुत ही आवश्यक है।
  • विवाह प्रमाण पत्र से बाल विवाह पर रोकथाम लगाई जा सकती है।
  • तलाक लेने के वक्त पति को अपने पत्नी के लिए हर महीने भत्ता देना होता है उस परिस्थिति में विवाह प्रमाण पत्र की आवश्यकता पड़ती है। 

विवाह प्रमाण पत्र दस्तावेज | Documents for MP Marriage certificate

  • शादी हाल की रसीद
  • जाति प्रमाण पत्र
  • जन्म प्रमाण पत्र
  • आयु प्रमाण पत्र
  • शादी का आमंत्रण कार्ड
  • शादी के समय की फोटो
  • वर वधु का आधार कार्ड
  • निवास प्रमाण पत्र
  • दो गवाह और उनका पता प्रमाण और पहचान पत्र
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • वर वधु के द्वारा बनाया गया एफिडेविट
  • यदि अगर शादी विदेश में हुयी हो तो वहां के अधिकारी द्वारा नो ऑब्जेक्शन का प्रमाण पत्र।

मध्य प्रदेश विवाह प्रमाण पत्र आवेदन फॉर्म | Marriage certificate Form PDF Madhya Pradesh

विवाह प्रमाण पत्र बनवाने के लिए आपको आवेदन फॉर्म नगरपालिका कार्यालय से मिल जाएगा इसके अलावा Madhya Pradesh Marriage certificate के आधिकारिक वेबसाइट से Marriage certificate PDF form ले सकते है और सुविधा अनुसार आवेदन कर सकते है।

See also  ऐसे बनवाएं  मध्य प्रदेश मूल निवास प्रमाण पत्र | MP Domicile Certificate Download and Apply Karen

याद रहे विवाह प्रमाणपत्र के फॉर्म (Marriage certificate PDF form Download) को कार्यालय में जमा करने के लिए आपके पास दो गवाह होने चाहिए। अधिकारी वेबसाइट से या नगरपालिका कार्यालय से विवाह प्रमाण पत्र के फॉर्म को लेकर दो गवाह के साथ और अन्य दस्तावेज के साथ उस फॉर्म को भर कर जमा कर देने पर कुछ दिन में आपको आपका Marriage certificate मिल जाएगा इसकी निर्देश अनुसार प्रक्रिया नीचे बताई गई है। 

विवाह प्रमाण पत्र आवेदन प्रक्रिया | Apply for Marriage certificate Madhya Pradesh Online

अगर आप MP Marriage certificate Apply करना चाहते हैं तो नीचे दिए गए निर्देशों का आदेश अनुसार पालन करें –;

Step 1 – सबसे पहले आपको मध्य प्रदेश सरकार द्वारा संचालित नगर पालिका की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना है। इसके लिंक को नीचे अटैच किया गया है

Step 2 – उसके बाद आप के होम पेज पर आपको ई–सर्विस का विकल्प चुनना है, और वहां आपको मध्य प्रदेश के अलग-अलग आवश्यक दस्तावेज की सूची नजर आएगी उसमें मैरिज सर्टिफिकेट का ऑप्शन पर क्लिक करना है।

Step 3 – इसके बाद आपके सामने एक नया पेज खुलेगा उसमें “क्लिक हियर टू अप्लाई” के ऑप्शन पर आपको क्लिक करना है और आपके समक्ष एक नया पेज होगा जहां आपको अपने नगर पालिका के क्षेत्र का चयन करना है।  

Step 4 – अब आपके सामने एक आवेदन फॉर्म होगा जिसमें पूछी गई सभी जानकारी को ध्यानपूर्वक निर्देश अनुसार दर्ज करना होगा और उसके बाद सबमिट के ऑप्शन पर क्लिक करना है। 

विवाह प्रमाण पत्र डाउनलोड | Madhya Pradesh Marriage certificate Download

Step 1 – सबसे पहले आपको मध्य प्रदेश सरकार द्वारा संचालित वेबसाइट पर जाना है। 

See also  मध्य प्रदेश जाति प्रमाण पत्र ऑनलाइन देखे | एमपी जाति प्रमाण पत्र डाउनलोड करें | MP caste certificate Online Apply and Download

Step 2 – इसके बाद आपको नागरिक सेवा के विकल्प में मैरिज सर्टिफिकेट विकल्प का चयन करना है और वहां आपके समक्ष डाउनलोड का एक विकल्प होगा जिस पर क्लिक करना है। 

Step 3 – उसके बाद आपको निर्धारित जगह पर अपना एप्लीकेशन नंबर या रजिस्ट्रेशन नंबर डालना है और आपका मैरिज सर्टिफिकेट पीडीएफ फॉर्म में आ जाएगा। 

FAQ’s MP Marriage Certificate | मध्य प्रदेश आनलाइन मैरिज रजिस्ट्रेशन

Q. मध्य प्रदेश विवाह प्रमाणपत्र का आधिकारिक वेबसाइट क्या है?

मध्य प्रदेश विवाह प्रमाणपत्र का आधिकारिक वेबसाइट मध्य प्रदेश नगर पालिका वेबसाइट है – www.mpenagarpalika.gov.in

Q. विवाह प्रमाण पत्र कितने दिन में मिलेगा?

विवाह प्रमाण पत्र 10 से 15 दिन के अंदर आप ऑनलाइन डाउनलोड कर सकते हैं या नगरपालिका कारकार्यल जाकर ले सकते है।

Q. विवाह प्रमाण पत्र बनवाने में कितना खर्च होता है?

मध्य प्रदेश विवाह प्रमाण पत्र बनवाने में मात्र ₹100 का शुल्क लगता है।

निष्कर्ष

आज इस लेख में हमने आपको मध्य प्रदेश विवाह प्रमाण पत्र से जुड़ी कुछ आवश्यक जानकारी साझा करने का प्रयास किया। इस लेख में हमने आपको बताया कि आप किस प्रकार मध्यप्रदेश विवाह प्रमाण पत्र (Madhya Pradesh Marriage certificate) के लिए आवेदन कर सकते हैं और इसे ऑनलाइन डाउनलोड कर सकते है। अगर इस लेख में बताई गई जानकारियों को पढ़ने के बाद आप Marriage certificate से जुड़ी सभी प्रकार के आवश्यक जानकारियों को सरल शब्दों में समझ पाए हैं तो इसे अपने मित्रों के साथ साझा करें साथ ही अपने सुझाव विचार या किसी भी प्रकार के प्रश्न को कमेंट में पूछना ना भूलें। 

इस ब्लॉग पोस्ट पर आपका कीमती समय देने के लिए धन्यवाद। इसी प्रकार के बेहतरीन सूचनाप्रद एवं ज्ञानवर्धक लेख easyhindi.in पर पढ़ते रहने के लिए इस वेबसाइट को बुकमार्क कर सकते हैं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Optimized with PageSpeed Ninja