Bageshwar Dham Mein Arji Kaise lagaen | बागेश्वर धाम में घर बैठे अर्जी कैसे लगाएं | यहां देखें संपूर्ण जानकारी

Bageshwar Dham mein arji kaise lagayen

Bageshwar Dham Mein Arji kaise lagayen: बागेश्वर धाम की चर्चा आज के समय मीडिया में सबसे अधिक हो रही है क्योंकि बागेश्वर धाम के प्रमुख धीरेन कृष्णा शास्त्री मीडिया में चर्चा का विषय बने हुए हैं जैसा कि आप लोग जानते हैं कि बागेश्वर धाम में अगर आप अपनी कोई भी समस्या का निवारण करना चाहते हैं तो उसके लिए आपको अर्जी लगानी पड़ती है ऐसे में आपको बागेश्वर धाम जाकर अर्जी लगाने का आवेदन करना पड़ता है|अगर आप भी बागेश्वर धाम जाने में असमर्थ हैं तो आप बागेश्वर धाम घर बैठे अर्जी लगा सकते हैं उसकी प्रक्रिया क्या होगी उसके बारे में आप नहीं जानते हैं तो आज के आर्टिकल में घर बैठे अर्जी उसके बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी आपको प्रदान करेंगे इसलिए अनुरोध है कि आर्टिकल पूरा पढ़ें:-

बागेश्वर धाम सरकार मंदिर के बारे में | About Bageshwar Dham Sarkar Mandir

बागेश्वर धाम मध्य प्रदेश के छतरपुर में स्थित एक धार्मिक स्थल है यहां पर भारत के अलावा दुनिया के कोने कोने से लोग अपनी समस्या का निवारण करवाने के लिए आते हैं कि कि बागेश्वर धाम की महिमा अपरंपार है  | ऐसा कहा जाता है कि अगर आप यहां पर किसी समस्या के लिए अर्जी लगाते हैं तो आपकी समस्या का निवारण बागेश्वर धाम के प्रमुख धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के द्वारा किया जाएगा |  उनके बारे में कहा जाता है कि बिना बताए लोगों की समस्या जान जाते हैं | बागेश्वर धाम में भगवान हनुमान प्रतिमा स्थापित है इसलिए बागेश्वर धाम को बालाजी क के नाम से भी जाना जाता है इनके सामने भगवान महादेव का मंदिर है | प्रत्येक मंगलवार को यहां पर लोगों की समस्या का निवारण करने के लिए बागेश्वर धाम का दरबार आयोजित किया जाता है जिसमें देश और दुनिया से लोग आते हैं और यहां पर अपने पर्ची के माध्यम समस्या का निवारण करने के लिए अर्जी लगाते हैं |

Also Read: लाडली बहना योजना बधाई पत्र डाउनलोड कैसे करें

बागेश्वर धाम का रहस्य (महिमा) | Bageshwar Dham Ki Mahima

बागेश्वर धाम के रहस्य और महिमा के बारे में बात करके तो ऐसा कहा जाता है आपके जीवन में अगर कोई समस्या है और उसका निवारण नहीं हो पा रहा है तो आप अगर यहां पर अर्जी लगाते हैं तो आपकी समस्या का निवारण जरूर होगा क्योंकि लोगों का मानना है कि बागेश्वर धाम में भगवान हनुमान जी साक्षात विराजमान है ऐसे में अगर आप उनके पास अपनी कोई भी समस्या लेकर जाएंगे तो समस्या का निवारण भगवान हनुमान जी के द्वारा शुरू किया जाएगा क्योंकि बागेश्वर धाम के प्रमुख धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री को बालाजी भगवान की विशेष कृपा प्राप्त है और उन्हें कई प्रकार की सिद्धियां भी बालाजी से मिली हैं जिसके कारण बागेश्वर धाम में लोग अपनी समस्या लेकर आते हैं |

See also  MP : कन्‍या अभिभावक पेंशन योजना 2022 | MP Kanya Abhibhavak Pension Yojana | Online Registration form

बागेश्वर धाम में दी जाने वाली भभूति (भस्म) की महिमा | Bageshwar Dham Babhuti Ki Mahima

बागेश्वर धाम में विशेष प्रकार की भभूति दी जाती है ऐसा कहा जाता है कि अगर आपको कोई गंभीर बीमारी है और आप इससे भभूति का नियमित रूप से सेवन करते हैं तो आपके स्वास्थ्य में काफी अच्छा सुधार होगा यही वजह है कि कई लोग बागेश्वर धाम आकर यहां पर मिलने वाले भभूति को प्राप्त कर रहे हैं ताकि उनका स्वास्थ्य जल्द से जल्द ठीक हो सके |

बागेश्वर धाम में घर बैठे अर्जी कैसे लगाएं | Bageshwar Dham Mi Ghar Baithe Aarzi Kaise Lagaye.

बागेश्वर धाम जाने में अगर आप असमर्थ हैं तो आप घर बैठे अर्जी लगा सकते हैं उसकी प्रक्रिया का पूरा विवरण हम आपको नीचे देंगे आइए जानते हैं-

●  सर्वप्रथम आपको एक लाल रंग का कपडा लेना है और उसके साथ में एक नारियल लेना है।

● फिर आपको कागज पर अपनी अर्जी लिखनी है और उसे नारियल और कपड़े से बांध लेना है

● उसके बाद आपको विशेष प्रकार के  मंत्र बोलना है ॐ बागेश्वराय नमः। (इस मंत्र की पूरी ए

माला आपको करनी/जपनी है।)

जिस दिन भी आप इस प्रक्रिया को शुरू करेंगे उस दिन लहसुन प्याज आपको सेवन करना बंद करना होगा

● इसके बाद आप नारियल को अपने पूजा मंदिर में रख लीजियेगा और यदि भविष्य आपको बागेश्वर धाम जाने का अवसर मिलता है तो वहाँ जाकर इस नारियल को बांध देवें और अगर जाने का मौका नहीं मिला तो आप उस नारियल को अपने पूजा घर में ही रखेंगे

●  इस प्रक्रिया के दौरान चार दिन तक ब्रह्मचर्य का पालन करना होगा। यदि आप गृहस्थ हैं तो भी।

●  इस तरीके से आप घर बैठे हैं बागेश्वर धाम में अर्जी लगा सकते हैं

Also Read: लाडली बहना योजना की दूसरी किस्त कब आएगी, देखें पूरी जानकारी

अर्जी स्वीकार हुई कि नहीं, कैसे पता करें? Bageshwar Dham Not Accept

आपके मन मे सवाल आएगा कि आपको कैसे मालूम चलेगा कि आपने जो अर्जी लगाई है उसे स्वीकार कर लिया गया है तो हम आपको बता दें कि आपके सपने में  दो बंदर दिखाई पड़ेंगे जो इस बात का संकेत है कि आप की अर्जी एक्सेप्ट कर लिया गया है |

See also  Madhya Pradesh Nishulk Cycle Vitran Yojana 2022 | मध्यप्रदेश नि:शुल्क साइकिल वितरण योजना ऑनलाइन आवेदन | कक्षा 6 से 9 में अध्ययनरत छात्राओं को फ्री साइकिल मिलेगी | ऐसे करें आवेदन

बागेश्वर धाम की अर्जी लगाने के बाद | Bageshwar Dham Ki Arji Lagane ke bad Kya Karen

बागेश्वर धाम में अर्जी लगने के बाद आप मांस मछली लहसुन प्याज जैसी चीजों का सेवन ना करें बल्कि आप सात्विक भोजन सेवन करें देंगे  इसके अलावा अगर आप शादीशुदा हैं तो आपको 4 दिनों तक लगातार ब्रह्मचर्य का पालन करना चाहिए ताकि आप की अर्जी एक्सेप्ट हो सके |

बागेश्वर धाम गुरु जी द्वारा अर्जी लगाने के लिए बताया गया मंत्र | Bageshwar Dham Arji Lagane Ke Liye Mantra

हे बागेश्वर धाम प्रभु, हे बालाजी महाराज।

हे सन्यासी बाबा, हे गुरुदेव भगवान।।

हे कलयुग के राजा,

 हमारी अर्जी स्वीकार करो, हमारी अर्जी स्वीकार करो।।

हे बागेश्वर बालाजी, आजीवन पर्यंत।

आपके चरणों से आपके धाम से, हम जुड़े रहेंगे।।

हम आते रहेंगे,

परंतु हमारी अर्जी स्वीकार करो, हमारी अर्जी स्वीकार करो।।

जो भी प्रेत बाधा, तंत्र बाधा, रोग संकट आधी व्याधि हो।

उसका निवारण करें, आपकी जय हो, आपकी जय हो।।

हे सन्यासी बाबा की सेना, तत्क्षण हमारी अर्जी स्वीकार करो।

हे सन्यासी बाबा हे दिव्य दरबार, हे बागेश्वर धाम की शक्तियां, हम पर कृपा करो।।

हम पर कृपा करो, हम पर कृपा करो।

हमारी अर्जी स्वीकार करो।।

बागेश्वर धाम कैसे पहुंचे (हवाई जहाज, ट्रेन, बस या सड़क मार्ग द्वारा)?

बागेश्वर धाम कैसे पहुंचेंगे तो हम आपको बता दे क्या आप यहां पर हवाई जहाज ट्रेन बस या सड़क मार्ग के माध्यम से आसानी से पहुंच सकते हैं उन सभी का विस्तार पूर्वक विवरण हम आपको नीचे देंगे आइए जानते हैं-

ट्रेन के माध्यम से बागेश्वर धाम कैसे जाये | Bageshwar Dham Train Se Kaise Jaye

ट्रेन के माध्यम से अगर आप बागेश्वर धाम जहां चाहते हैं तो आप आसानी से यहां पर पहुंच सकते हैं क्योंकि इसके लिए आपको छतरपुर रेलवे स्टेशन उतरना होगा और वहां से आप टैक्सी या बस के माध्यम से बागेश्वर धाम जा सकते हैं |

Also Read: बागेश्वर धाम का रहस्य, कथा | घर बैठे अर्जी लगाए

बस या सड़क मार्ग द्वारा बागेश्वर धाम मंदिर कैसे पहुंचे? | Bageshwar Dham Bus Se kaise Jayen

बस या सड़क मार्ग से बागेश्वर धाम अगर आप जाना चाहते हैं आसानी से जा सकते हैं इसके लिए आपको अपने राज्य में बस सेवा सर्विस के बारे में जानकारी मालूम करनी होगी कि कौन सा बस सीधे तौर पर छतरपुर बस स्टैंड को जाएगा क्योंकि यहां पर उतरकर आपको प्राइवेट टैक्सी के माध्यम से बागेश्वर धाम जाना होगा और जहां तक सड़क मार्ग से जाने की बात है तो अगर आपके पास खुद की गाड़ी है तो आप सीधे यहां पर पहुंच सकते हैं |

See also  एमपी विक्रमादित्य छात्रवृत्ति योजना 2022 | जानिए MP Vikramaditya Scholarship के लिए पात्रता, दस्तावेज़, ऑनलाइन फॉर्म भरने की पूरी जानकारी |

हवाई जहाज द्वारा बागेश्वर धाम मंदिर जाने का रास्ता | Bageshwar Dham Aeroplane Se Kaise Jayen

हवाई जहाज से बागेश्वर धाम जाने के बारे में अगर आप योजना बना रहे हैं तो हम आपको बता दें कि इसके लिए आपको मध्य प्रदेश में स्थित एयरपोर्ट खुजराहो पर उतरना होगा और यहां से आप प्राइवेट टैक्सी के माध्यम से बागेश्वर धाम जा सकते हैं इसके लिए आप जिस भी State में  रहते हैं वहां से आपको अपनी फ्लाइट बुकिंग खुजराहो एयरपोर्ट के लिए करनी होगी तभी जाकर आप यहां पर पहुंच पाएंगे |

बागेश्वर धाम मंदिर में मिलने वाला टोकन क्या होता है? Bageshwar Dham Token Kya Hota Hai

बागेश्वर धाम में लाखों की संख्या में श्रद्धालु आते हैं ऐसे में भीड़ भाड़ की वजह से श्रद्धालुओं को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है उनकी इस समस्या को दूर करने के लिए प्रत्येक श्रद्धालु को टोकन  दिया जाता है|  इस टोकन के आधार पर ही श्रद्धालु बागेश्वर धाम मंदिर में दर्शन करने जा सकते हैं| आप भी बागेश्वर धाम मंदिर दर्शन करने के लिए जा रहे हैं, तो आपको मंदिर परिसर समिति द्वारा टोकन अवश्य ले लेना चाहिए|

बागेश्वर मंदिर धाम दर्शन के लिए टोकन कैसे मिलेगा? Bageshwar Dham Darshan Ke Liye Token Kaise Milega

बागेश्वर धाम दर्शन करने के लिए आपको मंदिर की सेवा समिति के द्वारा तोहफे में दिया जाएगा तभी जाकर आप बागेश्वर धाम के दर्शन कर पाएंगे इसके लिए जब मंदिर समिति द्वारा टोकन वितरित किया जाए, तो आपको जाकर अपना नाम और पता बता कर टोकन ले लेना है| बागेश्वर मंदिर धाम दर्शन के लिए टोकन मिलने के बाद बागेश्वर मंदिर धाम में आप की अर्जी लग जाती है

Also Read: बागेश्वर धाम कहां है? कैसे जाएं, राज्य, जिला, किलोमीटर की सम्पूर्ण जानकारी

बागेश्वर धाम में घर बैठे अर्जी कैसे लगाएं Contact Number

बागेश्वर धाम में  होने वाली आवश्यक प्रक्रिया और कार्यक्रम से संबंधित जानकारी आप बागेश्वर धाम का ऑफिशियल कांटेक्ट नंबर 8120592371 पर संपर्क करके पा सकते हैं|

ये भी पढ़े :

बागेश्वर धाम के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी नीचे दी गयी सारणी में देख सकते है :-

धनवान बनने के 10 उपाय बागेश्वर धामयहां देखें
बागेश्वर धाम में घर बैठे अर्जी कैसे लगाएंयहां देखें
बागेश्वर धाम कैसे जाएंयहां देखें
बागेश्वर धाम का रहस्य, कथायहां देखें
बागेश्वर धाम कहां है?यहां देखें

इस ब्लॉग पोस्ट पर आपका कीमती समय देने के लिए धन्यवाद। इसी प्रकार के बेहतरीन सूचनाप्रद एवं ज्ञानवर्धक लेख easyhindi.in पर पढ़ते रहने के लिए इस वेबसाइट को बुकमार्क कर सकते हैं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Optimized with PageSpeed Ninja