MP समग्र पोर्टल पर आधार जोड़ने के लाभ | MP Samagra Portal Aadhaar Kaise Link karen | SSSM ID Registration 2022 @samagra.gov.in

Samagra ID se Aadhaar Card Kaise Joden

मध्य प्रदेश सरकार द्वारा नागरिकों को सरकारी योजनाओं का लाभ प्राप्त करने हेतु समग्र पोर्टल (Samagra Portal) लांच किया गया है। जहां पर पारिवारिक विवरण के साथ साथ योजना से जुड़ी सभी जानकारियां उपलब्ध होती है। जो लोग समग्र  पोर्टल पर अपनी आईडी बना चुके हैं। उन्हें आधार कार्ड से लिंक करने पर बहुत फायदे हो सकते हैं। यदि आपने अभी तक Samagra Portal को Aadhaar Card  से लिंक नहीं किया है। तो आप जल्द ही इस लेख में दी जा रही प्रक्रिया को फॉलो करके समग्र आईडी से आधार कार्ड लिंक कर लीजिएगा। Samagra ID se Aadhaar Card Kaise Joden

आइए जानते हैं आप कैसे समग्र आईडी से आधार कार्ड लिंक कर सकते हैं? मध्य प्रदेश समग्र आईडी से आधार कार्ड को लिंक करने की क्या प्रक्रिया है? समग्र आईडी को आधार कार्ड से लिंक करने हेतु आवश्यक दस्तावेज प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी लेख में दी जा रही है। अतः आप लेख में अंत तक बने रहें और संपूर्ण जानकारी को ध्यानपूर्वक फॉलो करें।

आधार कार्ड को मध्य प्रदेश समग्र आईडी से कैसे जोड़ें | How to Link Aadhar Card with Madhya Pradesh Samagra ID

जैसा कि आप सभी जानते हैं, आधार कार्ड आज महत्वपूर्ण दस्तावेज बन चुका है। इसकी खास वजह यह है कि आधार कार्ड biometric तथा OTP सत्यापन पर सुरक्षित है। इसीलिए प्रत्येक योजनाओं एवं आवश्यक गतिविधियों में सुरक्षित पहचान पत्र के तौर पर आधार कार्ड का उपयोग किया जाता है। मध्य प्रदेश शिवराज सिंह चौहान सरकार द्वारा विभिन्न योजनाओं का लाभ Samagra Portal द्वारा दिया जाता है। प्रत्येक नागरिक को आवश्यक है कि वह समग्र पोर्टल पर अपना पंजीकरण करें। अपना 9 अंकों का समग्र आईडी प्राप्त करें। इसी के साथ यदि आप समग्र आईडी से आधार कार्ड लिंक कर लेते हैं। तो आपको समग्र पोर्टल पर हो रही सभी प्रतिक्रियाओं की पारदर्शिता बखूबी दिखाई देगी। इसी के साथ सरकारी लाभांश भी आप सुरक्षित पहुंच सकेगा। आधार कार्ड को समग्र आईडी से लिंक ऑनलाइन पोर्टल पर किया जाएगा। Samagra Portal ID पर लॉगिन करके आधार कार्ड से लिंक करने की प्रक्रिया नीचे विस्तार से दी जा रही है।

See also  लाडली बहना योजना बधाई पत्र डाउनलोड कैसे करें | Ladli Behna Yojana Badhai Patra Download PDF Karen

समग्र आईडी को आधार कार्ड से लिंक करने हेतु आवश्यक दस्तावेज | Documents required to link Samagra ID with Aadhar Card

मध्य प्रदेश के नागरिकों को चाहिए कि वह समग्र पोर्टल पर आधार कार्ड को जोड़ ले। आधार लिंक करने के लिए दस्तावेज के रूप में सिर्फ आधार कार्ड नंबर की आवश्यकता होगी। समग्र सदस्य आईडी जो कि 9 अंकों की पोर्टल द्वारा आपको दी जाती है। उसे दर्ज करके आप आसानी से पोर्टल पर आधार से लिंक कर सकेंगे। आवश्यक दस्तावेज के रूप में आप कुछ दस्तावेज प्रस्तुत कर सकते हैं।

  • समग्र सदस्य आईडी (क्रमांक 9 अंकों का) | Composite Member ID (Serial Number 9 Digit)
  • आधार कार्ड नंबर | Aadhar Card Number
  • रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर | Registered Mobile Number
  • यदि आधार कार्ड मोबाइल से लिंक नहीं है। तो आपको बायोमेट्रिक तथा फिंगरप्रिंट वेरिफिकेशन की आवश्यकता होगी।

समग्र आईडी से आधार कार्ड को लिंक करने  के फायदे | Benefits of Linking Aadhar Card with Samagra ID

  • मध्य प्रदेश के नागरिकों को समग्र पोर्टल पर 9 अंकों की सदस्यता आईडी दी जाती है। इस सदस्यता आईडी से मध्य प्रदेश सरकार द्वारा शुरू की गई सभी योजनाओं के लिए आवेदन कर सकते हैं। उनकी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
  • यदि आप आधार कार्ड को समग्र पोर्टल से लिंक कर लेते हैं। तो आप योजनाओं की पारदर्शिता एवं आपके लाभांश को भलीभांति ट्रैक कर सकते हैं।
  • आधार कार्ड बायोमैट्रिक तथा फिंगरप्रिंट से वेरिफिकेशन होता है। जो कि एक सुरक्षित पद्धति है। यह सुरक्षित पद्धति आपके समग्र पोर्टल को भी सुरक्षा प्रदान करेगी।
  • सरकार द्वारा मिल रहे लाभांश को आप सीधे आधार लिंक बैंक खाते में प्राप्त कर सकते हैं।
See also  Bageshwar Dham Mein Arji Kaise lagaen | बागेश्वर धाम में घर बैठे अर्जी कैसे लगाएं | यहां देखें संपूर्ण जानकारी

 समग्र पोर्टल पर आधार कार्ड कैसे लिंक करें | How to Link Aadhar Card on Samagra Portal

मध्य प्रदेश समग्र पोर्टल पर आधार कार्ड लिंक करना आवश्यक हो गया है। अतः आप नीचे दी गई प्रक्रिया को ध्यान पूर्वक फॉलो करें और अपने समग्र पोर्टल सदस्यता आईडी को आधार कार्ड लिंकिंग प्रक्रिया से सुरक्षित बनाएं।

  • वेबसाइट होम पेज पर दिखाई दे रही नागरिक सेवा लिस्ट समग्र नागरिक सेवा सेक्शन में चौथे नंबर पर आधार E-KYC का विकल्प दिखाई
  • देगा। अतः आप दिए गए विकल्पों लिंक पर क्लिक करें।
  • समग्र पोर्टल पर आधार कार्ड से लिंक करने के दिशा निर्देश दिए गए हैं। अतः उन्हें ध्यानपूर्वक पढ़ें।
  • अपने 9 अंकों का समग्र आईडी नंबर दर्ज करें।
  • अपना रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर दर्ज करें।
  • सदस्य जानकारी देखने के लिए मोबाइल नंबर पर वन टाइम पासवर्ड प्राप्त करने के लिए अनुरोध बटन पर क्लिक करें।
  • जैसे ही प्रक्रिया पूर्ण होती है आपको  सदस्यता संबंधी संपूर्ण जानकारी दिखाई देगी।
  • प्रमाणित करने के लिए OTP सेक्शन में OTP एंटर करें।
  • प्रमाणित करें और आधार E-KYC आरंभ करें बटन पर क्लिक करें।
  • OTP वेरिफिकेशन हो जाने के बाद आधार की डिटेल आपको स्क्रीन पर दिखाई देगी।
  • अतः नीचे दिए गए लिंक बटन पर क्लिक करें।
  • आप की जानकारी संबंधित सर्वरको भेज दी जाती है।
  • आधार से समंदर लिंक करने में तकरीबन 2 से 3 दिन का समय लग सकता है।
  • कुछ समय बाद आप समग्र पोर्टल पर लॉगिन करके चेक कर सकते हैं, कि आपका आधार कार्ड समग्र पोर्टल से लिंक हुआ या नहीं।
See also  इन Steps के जरिए बनवाएं एमपी OBC जाति प्रमाण पत्र | OBC Caste Certificate MP

FAQ’s Samagra ID se Aadhaar Card Kaise Joden

Q. समग्र पोर्टल से आधार कार्ड को कैसे जोड़े?

Ans. मध्य प्रदेश समग्र पोर्टल से आधार कार्ड को जोड़ने की बहुत ही आसान प्रक्रिया है। सबसे पहले आप समग्र पोर्टल पर विजिट करें। आधार E-KYC सेक्शन पर क्लिक करें। आवश्यक जानकारी दर्ज करें तथा OTP सत्यापन के बाद समग्र पोर्टल से आधार लिंक हो जाएगा।

Q. समग्र पोर्टल से आधार कार्ड लिंक करना क्यों जरूरी है?

Ans. समग्र पोर्टल से आधार कार्ड लिंक करने से आपको मध्य प्रदेश सरकार द्वारा मिलने वाली सभी योजनाओं की पारदर्शिता बखूबी दिखाई देगी। इसी के साथ आपका समग्र पोर्टल आधार कार्ड के साथ बायोमेट्रिक एवं OTP सत्यापन से सुरक्षित हो जाएगा।

Q. आधार कार्ड को समग्र पोर्टल आईडी से जोड़ने की क्या प्रक्रिया है?

Ans. आधार कार्ड को समग्र पोर्टल से जुड़ने के लिए आप ऑनलाइन समग्र पोर्टल पर विजिट करें पोर्टल पर दिखाई दे रहे। आधार E-KYC लिंक पर क्लिक करें और OTP सत्यापन के बाद आसानी से समग्र पोर्टल को आधार कार्ड से लिंक किया जा सकता है।

इस ब्लॉग पोस्ट पर आपका कीमती समय देने के लिए धन्यवाद। इसी प्रकार के बेहतरीन सूचनाप्रद एवं ज्ञानवर्धक लेख easyhindi.in पर पढ़ते रहने के लिए इस वेबसाइट को बुकमार्क कर सकते हैं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Optimized with PageSpeed Ninja