Maharashtra Ration Card Status | महाराष्ट्र राशन कार्ड स्टेटस कैसे चेक करें?

By | अप्रैल 5, 2023

Maharashtra Ration Card Status:- जैसे कि आप जानते हैं, राशन कार्ड प्रत्येक परिवार को सरकारी योजनाओं में लाभार्थी एवं हितग्राही बनाता है। इसी के चलते राशन कार्ड में विभिन्न प्रकार के बदलाव समय-समय पर करवाने पड़ते हैं। अब राशन कार्ड से जुड़ी सभी सेवाएं ऑनलाइन उपलब्ध होती जा रही है। महाराष्ट्र के खाद्य, नागरिक आपूर्ति विभाग द्वारा राशन कार्ड से जुड़ी सेवाओं को ऑनलाइन उपयोग करने हेतु mahafood.gov.in वेबसाइट लॉन्च की है। राशन कार्ड लिस्ट और अपडेट स्टेटस को ऑनलाइन देखने के लिए महाराष्ट्र RCMS पोर्टल rcms.mahafood.gov.in तैयार किया गया है। इस पोर्टल पर राशन कार्ड लिस्ट के साथ-साथ आवेदन स्टेटस को ऑनलाइन देख सकते हैं। और हां, प्रत्येक मुखिया अपने मोबाइल पर भी राशन कार्ड की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। तो चलिए अब हम ऑफिशल वेबसाइट से Ration Card Status Maharashtra ऑनलाइन देखने की प्रक्रिया में आगे बढ़ते हैं।

ads

Ration Card Status Maharashtra

महाराष्ट्र राशन कार्ड स्टेटस को ऑनलाइन चेक करना बहुत ही आसान है। ऑफिशल वेबसाइट पर परिवार मुखिया के नाम से राशन कार्ड संख्या से राशन कार्ड जानकारी को ऑनलाइन चेक कर सकते हैं। खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग महाराष्ट्र के ऑफिशल वेबसाइट mahafood.gov.in पर राशन कार्ड से जुड़ी अनेक सेवाएं ऑनलाइन देख सकते हैं। परंतु हमें राशन कार्ड स्टेटस चेक करना है। इसलिए हम Maharashtra RCMS ऑफिशल वेबसाइट rcms.mahafood.gov.in विजिट कर रहे हैं। राशन कार्ड स्टेटस को देखने की प्रक्रिया समझते हैं। नीचे दी जा रही राशन कार्ड स्टेटस देखने की प्रक्रिया को आप  मोबाइल पर भी फॉलो कर सकते हैं।

 महाराष्ट्र राशन कार्ड स्टेटस कैसे चेक करें

Maharashtra Ration Card Status ऑनलाइन देखने के लिए ऑफिशल वेबसाइट पर विजिट करें। ऑफिशल वेबसाइट का लिंक नीचे दिया जा रहा है। अतः लिंक पर क्लिक करें और ऑफिशल वेबसाइट पर जाएं।

READ  NFSA Ration Card Status ऑनलाइन देखें @ nfsa.gov.in
Maharashtra RCMS
  • वेबसाइट होम पेज पर दिखाई दे रहे राशन कार्ड सेक्शन में know Your Ration Card पर क्लिक करें।
  • कैप्चा कोड दर्ज करें और आगे बढ़े।
  • राशन कार्ड नंबर दर्ज करें।
  • View Report पर क्लिक करें।
Maharashtra RC Status

राशन कार्ड से जुड़ी जानकारी।

इसी प्रकार आप महाराष्ट्र के किसी भी अंचल का राशन कार्ड स्टेटस चेक कर सकते हैं।

महाराष्ट्र के समस्त जिला सूची जिनका राशन कार्ड स्टेटस ऑनलाइन देखा जा सकता है:-

Ahmednagar (अहमदनगर)Nagpur (नागपुर)
Akola (अकोला)Nanded (नांदेड़)
Amravati (अमरावती)Nandurbar (नंदुरबार)
Aurangabad (औरंगाबाद)Nashik (नासिक)
Beed (भंडारा)Osmanabad (उस्मानाबाद)
Bhandara (बोली)Palghar (पालघर)
Buldhana (बुलढाणा)Parbhani (परभानी)
Chandrapur (चंद्रपुर)Pune (पुणे)
Dhule (धुले)Raigad (रायगढ़)
Gadchiroli (गढ़चिरौली)Ratnagiri (रत्नागिरि)
Gondia (गोंदिया)Sangli (सांगली)
Hingoli (हिंगोली)Satara (सतारा)
Jalgaon (जलगांव)Sindhudurg (सिंधुदुर्ग)
Jalna (जलना)Solapur (सोलापुर)
Kolhapur (कोल्हापुर)Thane (ठाणे)
Latur (लातूर)Wardha (वर्धा)
Mumbai City (मुंबई शहर)Washim (वाशिम)
Mumbai Suburban (मुंबई उपनगरीय)Yavatmal (यवतमाल)

FAQ’s Maharashtra Ration Card Status

Q. महाराष्ट्र राशन कार्ड स्टेटस कैसे देखें?

Ans. राशन कार्ड स्टेटस ऑनलाइन देखने के लिए Maharashtra RCMS ऑफिशल वेबसाइट पर विजिट करें। वेबसाइट होम पेज पर राशन कार्ड सेक्शन में Know Your Ration Card पर क्लिक करें। राशन कार्ड संख्या दर्ज करें और View Report पर क्लिक करें।

Q. महाराष्ट्र राशन कार्ड ऑफिशल वेबसाइट क्या है?

Ans. राज्य सरकार द्वारा राशन कार्ड से जुड़ी सेवाओं को ऑनलाइन उपलब्ध एवं राशन कार्ड की जानकारी चेक करने हेतु लगभग तीन पोर्टल लांच किए गए हैं। महाराष्ट्र में EPDS स्टेटस देखने के लिए mahaepos.gov.in/ होटल तैयार किया गया है। राशन कार्ड से जुड़ी अन्य सेवाओं के लिए http://mahafood.gov.in/ और राशन कार्ड अपडेट संबंधित सेवाओं के लिए rcms.mahafood.gov.in पर विजिट कर सकते हैं।

READ  हरियाणा राशन कार्ड स्टेटस (Haryana Ration Card Detail) ऑनलाइन देखें

Q. महाराष्ट्र राशन कार्ड लिस्ट कैसे देखें?

Ans. महाराष्ट्र राशन कार्ड लिस्ट ऑनलाइन देखने के लिए इसी वेबसाइट पर अलग से लिया गया है इस लेख को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।

इस ब्लॉग पोस्ट पर आपका कीमती समय देने के लिए धन्यवाद। इसी प्रकार के बेहतरीन सूचनाप्रद एवं ज्ञानवर्धक लेख easyhindi.in पर पढ़ते रहने के लिए इस वेबसाइट को बुकमार्क कर सकते हैं।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *