Bollywood Celebrity Weddings 2023 | बॉलीवुड सेलिब्रिटी जिन्होंने 2023 में शादी की

Bollywood Celebrity Weddings 2023

साल 2023 में इन बॉलीवुड़ हस्तियों ने की शादी: बॉलीवुड में जब भी कोई शादी होती है तो सभी की निगाहें और कान अपडेट्स पर रहते हैं। इन शादियों की भव्यता, पहनावे, तस्वीरें और वीडियो सभी को मंत्रमुग्ध कर देती हैं। साल 2023 काफी मनोरंजक रहा है, कम से कम बॉलीवुड वेडिंग ब्रिगेड में। जैसा कि 2023 में कई सेलिब्रिटी यूनियनें देखी गईं, वहीं साल 2024 में ऐसा कुछ देखने कि संभावना है। नए साल को सिर्फ कुछ दिन बाकि है। साल 2023 में कई सेलिब्रिटी जोड़े शादी के बंधन में बंध गए हैं। बॉलीवुड शादियों में भव्य स्थानों से लेकर बहतरीन पोशाकों तक, कुछ सितारे अपने समारोहों को निजी रखना पसंद करते हैं, जबकि अन्य अपने विशेष समारोहों को साझा करने का मौका पसंद करते हैं।

बॉलीवुड सेलेब्स साल 2023 में  सोशल मीडिया पर अपनी शादी के लिए खूब छाए रहे। ऐसे में आप लोगों के मन में सवाल आएगा कि 2023 में कौन-कौन से बॉलीवुड हस्तियों ने विवाह किया है? अगर आप उन सब के बारे में जानना चाहते हैं तो  आज के आर्टिकल में हम आपको साल 2023 में इन बॉलीवुड़ हस्तियों ने की शादी उससे जुड़ी जानकारी आपके साथ शेयर करेंगे  आप हमारे साथ आर्टिकल पर बने रहें:-

Also Read:  भारत में साल 2023 में हुए सफल इवेंट

कियारा अडवाणी-सिद्धार्थ (Kiara Advani)

सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी की जोड़ी रूपले पर्दे पर काफी हिट हुई थी।  उन्होंने कई फिल्मों में एक साथ काम किया है ।  विशेष तौर पर शेरशाह फिल्म में कियारा अडवाणी-सिद्धार्थ के जोड़ी को दर्शकों के द्वारा काफी पसंद किया गया था। दोनों ने 7 फरवरी 2023 को राजस्थान के जैसलमेर के सूर्यगढ़ होटल में ग्रैंड शादी की, जिसमें परिवार वाले और दोस्तों ने हिस्सा लिया था। इसके अलावा कई मशहूर फिल्मी सितारे और क्रिकेटर सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी के विवाह में शामिल हुए थे। 

See also  Selfie Sahi Ya Galat In Hindi । सेल्फी सही या गलत

Also Read: इस साल भारत में हुए अविश्वसनीय हादसे की जानकारी

परिणीति चोपड़ा-राघव चड्ढा (Parineeti Chopra-Raghav Chadha)

परिणीति  चोपड़ा और राघव चड्ढा एक दूसरे को काफी दिनों तक डेट किया था।  कपल ने  24 सितंबर 2023 को  राजस्थान के उदयपुर में खूबसूरत द लीला पैलेस में ग्रैंड शादी की। उनके शादी समारोह में कई बड़े राजनेता और बॉलीवुड के कई मशहूर सितारे सम्मिलित हुए थे।

Also Read: साल 2023 में हुई राजनैतिक गतिविधियां

अथिया शेट्टी-केएल राहुल (Athiya Shetty-KL Rahul)

अथिया शेट्टी-केएल राहुल का अफेयर काफी दिनों तक चला था।  जिसके बाद दोनों ने 23 जनवरी 2023 को मुंबई के खंडाला में बने फार्म हाउस में शादी की थी। उन्होंने शादी में करीबी परिवार वालों और दोस्तों बुलाया था। अथिया शेट्टी मशहूर अभिनेत्री होने के अलावा अभिनेता सुनील शेट्टी की बेटी हैं ।

Also Read: साल 2023 में इन बॉलीवुड सेलिब्रिटीज ने कहा दुनिया को अलविदा

मसाबा गुप्ता-सत्यदीप मिश्रा (Masaba Gupta Satyadeep Mishra)

फेमस (Famous) फैशन डिजाइनर मसाबा गुप्ता ने  सत्यदीप मिश्रा के साथ 23 जनवरी 2023 को विवाह किया |

 साल 2020 में वेब सीरीज ‘मसाबा मसाबा’ के सेट पर  दोनों की एक-दूसरे से मुलाकात हुई थी। इसके बाद दोनों के बीच अफेयर शुरू हुआ और बाद में मसाबा गुप्ता और सत्यदीप मिश्रा शादी करने का फैसला किया था। 

स्वरा भास्कर-फहद अहमद (Swara Bhaskar Fahad Ahmad)

स्वरा भास्कर को आप लोग जरुर जानते हैं जो देश के कई मुद्दों पर अपनी राय रखती हैं’ और हमेशा सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी होती हैं । साल 2023 में स्वरा भास्कर ने सपा नेता फहद अहमद विवाह किया था। आज के समय स्वरा और फहद की एक बेटी भी है, जिसकी फोटोज और वीडियोज सोशल मीडिया पर शेयर करती हैं ।

See also  Varuthini Ekadashi 2023 Date: वरूथिनी एकादशी कब? जानें कथा, मुहूर्त, पूजा विधि और व्रत का महत्व

रुशद राणा और केतकी वालावलकर (Rushad Rana And Ketaki Walawalkar)

एक्टर रुशद राणा (Rushad Rana) और केतकी वालावलकर (Ketaki Walawalkar)  का अफेयर काफी दिनों तक चला था।   जिसके बाद आखिर में दोनों कपल ने 4 जनवरी 2023 को मराठी रीति रिवाज से विवाह कर लिया था। उन्होंने अपने शादी में कई मशहूर टीवी कलाकार और  बॉलीवुड के सितारों को आमंत्रित किया था।  आप लोगों ने एक्टर  रुशद राणा को  टीवी सोनी पर प्रसारित क्राइम पेट्रोल (Crime Patrol) जैसे सीरियल में  अभिनय  करते हुए देखा होगा, इसके अलावा कई फिल्मों में  करैक्टर एक्टर की भूमिका निभाई है।  

मानवी गगरू और कुमार वरुण (Maanvi Gagroo And Varun Kumar)

Varun Kumar, Maanvi Gagroo Marriage

अभिनेत्री मानवी गगरू मशहूर कॉमेडियन कुमार वरुण 23 जनवरी 2023 को शादी के बंधन में बंध गई हैं।  उन्होंने अपने शादी की फोटो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर शेयर किया है । शादी के फोटो में मानवी सुर्ख लाल कलर की साड़ी पहने हुए  खूबसूरत (Beautiful) लग रही हैं। वहीं वरुण ने क्रीम कलर की शेरवानी पहनी हुई है, जिसमें वह काफी हैंडसम ( Handsome) दिखाई पड़ रहे हैं ।

निष्कर्ष:

हमारे द्वारा लिखा गया आर्टिकल आप लोगों को पसंद आएगा आर्टिकल से जुड़ा आपका कोई भी बहुमूल्य सुझाव या प्रश्न है तो आप हमारे कमेंट सेक्शन में आकर दर्ज कर सकते हैं। उसका उत्तर हम आपको जरूर देंगे तब तक के लिए धन्यवाद और मिलते हैं। अगले आर्टिकल में अगर आप भी ट्रेडिंग और अपडेट जानकारी नियमित रूप से प्राप्त करना चाहते हैं तो आप हमारे वेबसाइट को बुकमार्क जरूर कर ले ताकि आप ट्रेंडिंग और नवीनतम जानकारी रेगुलर प्राप्त कर सकें |

See also  15 अगस्त पर देशभक्ति कविता | आजादी के 77 वर्ष पर कविता | Independence Day Poem in Hindi

इस ब्लॉग पोस्ट पर आपका कीमती समय देने के लिए धन्यवाद। इसी प्रकार के बेहतरीन सूचनाप्रद एवं ज्ञानवर्धक लेख easyhindi.in पर पढ़ते रहने के लिए इस वेबसाइट को बुकमार्क कर सकते हैं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Optimized with PageSpeed Ninja