Accidents List india 2023 | इस साल भारत में हुए अविश्वसनीय हादसे की जानकारी

Year Ender 2023

साल 2023 वैसे तो कई माईने में काफी अच्छा साल रहा है | लेकिन इस साल देश में कई प्रकार के सड़क हादसे और बाढ़ जैसी स्थिति को भी देखा है। भारत के विभिन्न राज्यों में लोगों को कई तरह के हादसों का सामना करना पड़ा है। 2023 समाप्ति की तरफ है और नए साल का आगमन होने जा रहा है। साल 2023 का यह साल कई लोगों के लिए दुखद भी रहा है। इसलिए आज के आर्टिकल में हम आपको 2023 साल में भारत में हुए सभी हादसे के बारे में आपको जानकारी उपलब्ध करा रहे है। इस लेख में साल 2023 में हुए हादसों की सूची का विवरण उपलब्ध करवाएंगे जिनके माध्यम से आप जान पाएंगे कि 2023 में कौन-कौन से हादसे हुए है और विपदा जैसी स्थिति आई है। जिसके कारण लोगों को कई प्रकार के दिक्कत और तकलीफों का सामना करना पड़ा है। अगर आप पूरी जानकारी चाहते हैं तो आर्टिकल पर बने रहिएगा।

1 जनवरी- कश्मीर संघर्ष: जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में दो आतंकवादियों द्वारा हिंदू लोगों के घरों पर की गई गोलीबारी में चार नागरिक मारे गए और छह अन्य घायल हो गए।

जैसा कि आप जानते हैं कि कश्मीर में आए दिन आतंकवादियों के द्वारा निर्दोश व्यक्तियों को मार दिया जाता है। इसी क्रम में 1 जनवरी को जम्मू कश्मीर के राजौरी जिले में दो आतंकवादियों ने हिंदू घरों पर गोलाबारी कर  चार लोगों को मार दिया था। इसके अलावा इस गोलाबारी में से अन्य लोकगीत घायल भी हो गए थे।

यह भी पढ़ें:- साल 2023 में हुई राजनैतिक गतिविधियां

31 मार्च – इंदौर बावड़ी ढहने से: मध्य प्रदेश के इंदौर में एक हिंदू मंदिर में प्रार्थना के दौरान बावड़ी ढह जाने से छत्तीस लोगों की मौत हो गई और 17 अन्य घायल हो गए।  

31 मार्च 2023 को इंदौर के एक हिंदू मंदिर में प्रार्थना के दौरान बावड़ी ढह जाने से 36 लोगों की मौत हो गई थी और 17 लोग घायल हुए थे।  इस दु:खद घटना पर शिवराज सिंह चौहान ने भी संवेदना व्यक्त की थी। घायल व्यक्तियों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती करवाया गया और उनका उपचार किया जा रहा है।

4 अप्रैल – सिक्किम के नाथू ला में हिमस्खलन में सात लोग मारे गए और ग्यारह अन्य घायल हो गए 

4 अप्रैल को सिक्किम के नाथुला में हिमस्खलन घटना के कारण सात लोग मारे गए थे और 11 लोग घायल हो गए थे।  इसके अलावा कई लोग ना लापता हो चुके हैं। उसके बारे में कोई जानकारी अभी तक नहीं मिल रही है, जिन पर्यटकों को बचाया जा चुका है। उन्हें गंगटोक के एसटीएनएम अस्पताल और सेंट्रल रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया गया। लोगों को बचाने का काम सिक्किम पुलिस, सिक्किम के ट्रैवल एजेंटों के एसोसिएशन, पर्यटन विभाग के अधिकारियों और वाहन चालकों द्वारा किया गया था। 

See also  गुरु नानक जयंती पर निबंध हिंदी में | Guru Nanak Jayanti Essay in Hindi [ Download PDF ]

15 अप्रैल- महाराष्ट्र के रायगढ़ में एक बस के खाई में गिरने से 12 लोगों की मौत हो गई और 28 अन्य घायल हो गए।

15 अप्रैल 2023 को महाराष्ट्र के रायगढ़ में एक बस खाई में गिर जाने से 12 लोगों की मौत हो गई है और 28 लोग घायल हो गए हैं। हम आपको बता दें कि दुर्घटना पीड़ितों की मदद के लिए हाइकर्स ग्रुप, आईआरबी की टीम मौजूद थी।  जिनके द्वारा घायल व्यक्तियों का उपचार किया गया । इसके अलावा राज्य के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने करने वाले व्यक्तियों के परिजनों को ₹500000 मुआवजा सरकार दिया और जो लोग घायल हुए हैं  उनका सरकारी अस्पताल में बिल्कुल मुफ्त में उपचार किया गया l इस घटना के ऊपर उन्होंने अपनी संवेदना भी व्यक्त की ।

3 मई- 2023 मणिपुर हिंसा: कम से कम 73 लोग मारे गए

जैसा कि आप जानते हैं कि मणिपुर का हिंसा भारत में काफी चर्चा का विषय काफी दिनों तक मीडिया में बना रहा और इस हिंसा की चर्चा भारत के मीडिया के अलावा पश्चिमी देश के मीडिया के द्वारा भी किया गया था’ और सरकार के द्वारा इस हिंसा को को रोकने के लिए कई प्रकार के प्रभावी कदम भी उठाए गए थे।  जिसके कारण इस हिंसा पर लगाम लगाया गया था और जो लोग भी हिंसा में सम्मिलित हुए थे उन्हें पुलिस के द्वारा गिरफ्तार भी किया गया था।  

2 जून-कोरोमंडल एक्सप्रेस ट्रेन दुर्घटना

2 जून को कोरोमंडल एक्सप्रेस ट्रेन दुर्घटना ग्रस्त हो गई, जिसमें 275 से अधिक लोगों की जान चली गई थी। इसके बाद घटना के स्थल पर अनिल वैष्णव भी मौजूद थे और उन्होंने घटना स्थल पर पहुंच कर मारे गए लोगों का आकलन किया ।साथ ही उनके परिवार के  प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त किया और कहा कि इस दुर्घटना की हम लोग जांच करेंगे कि किस कारण से या दुर्घटना हुआ । इसके अलावा बचाव का तेजी के साथ किया गया गया।  घटना के संबंध में सीबीआई ने एफआईआर दर्ज कर लिया है ।  वह इस मामले की जांच कर रही है ।

17 जून- उत्तर प्रदेश और बिहार राज्यों में लू के दौरान कम से कम 96 लोगों की मौत हो गई

17 जून 2023 को उत्तर प्रदेश और बिहार राज्य में गर्मी का तापमान बहुत ज्यादा था, जिसके कारण लू लगने से 96 लोगों की मौत हो गई। बिहार में 42 से अधिक लोगों की मौत लू लगने के कारण हो गई । वहीं 200 से ज्यादा मरीजों का डायरिया और उल्टी का इलाज चला। उत्तर प्रदेश के बलिया में भी 54 लोगों की मौत लू के कारण हुई। इसके अलावा कई लोगों को बलिया के सरकारी अस्पताल में भी भर्ती कराया गया। जहां पर उनका उपचार किया गया।

See also  Creative Valentine's Day Gift Ideas for Her for Each Day of Valentine's Week

1 जुलाई 2023 महाराष्ट्र बस दुर्घटना: महाराष्ट्र के बुलढाणा में समृद्धि एक्सप्रेसवे पर एक बस में आग लगने से 26 बस यात्रियों की मौत हो गई।

महाराष्ट्र के बुलढाणा जिले में  1 जुलाई 2023 को रात 2:00 बजे एक दुखद बस दुर्घटना घटित हो गई थी। इस घटना में समृद्धि महामार्ग एक्सप्रेस-वे पर एसी बस पलट गई, जिसके बाद उसमें आग लग गई।   इस दुर्घटना में 26 यात्रियों की मौत हो गई थी।  बस में कुल मिलाकर 32 लोग शामिल थे। जबकि 6 लोग गंभीर रुप से घायल हो गए, जिन्हें नजदीकी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है । इस घटना के ऊपर राज्य के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस ने संवेदना व्यक्त की और कहा है हादसे में जान गवाने वाले लोगोको 5 Lakh  रुपए का मुआवजा दिया जाएगा l बस दुर्घटना के पीछे का कारण बताया जा रहा है कि बस का टायर फट जाने के कारण ड्राइवर अपना नियंत्रण खो दिया और उसके कारण ही बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई।   

12 जुलाई- हिमाचल प्रदेश और पंजाब में भारी बारिश और बाढ़ से कम से कम 41 लोगों की मौत हो गई 

12 जुलाई को हिमाचल प्रदेश और पंजाब में भारी वर्षा के कारण बाढ़ जैसी स्थिति उत्पन्न हो गई, जिसके कारण 41 लोगों की मौत हो गई।इस संबंध में राज्य सरकार के द्वारा बचाव का कार्य तेजी के साथ संचालित किया जा रहा है । ताकि बाहर से पीड़ित लोगों को मदद पहुंचाई जा सकें। इस संबंध में केंद्र सरकार के द्वारा भी राज्य के मुख्यमंत्री से बातचीत की गई, ताकि हर संभव मदद लोगों तक पहुंचाई जा सकें।  

19 जुलाई- उत्तराखंड में नमामि गंगे परियोजना स्थल पर एक बिजली ट्रांसफार्मर फट गया, जिसमें 15 लोगों की मौत हो गई और 7 घायल हो गए। 

देहरादून में अलकनंदा नदी किनारे नमामि गंगे प्रोजेक्ट के समीप उत्तराखंड (Uttarakhand) के चमोली (Chamoli) में  बिजली का ट्रांसफार्मर फटने से 15 लोगों की मौत हो गई है और 7 लोग घायल हो गए हैं मरे हुए व्यक्तियों को बचाव टीम के द्वारा निकाला जा रहा है और कई लोग जो जख्मी हो गए हैं उन्हें नजदीकी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है ।  जानकारी के मुताबिक, नमामि गंगे प्रोजेक्ट चमोली बाजार के पास था ट्रांसफर्मर फटने की वजह से साइट पर करंट फैल गया, जिसकी चपेट में 15 से अधिक लोग आ गए और उनकी मौके पर ही मौत हो गई है इस घटना पर राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की है और कहा है कि करने वाले व्यक्ति के परिवारों को सरकार की तरफ से ₹500000 की राशि और  घायल व्यक्तियों को ₹100000 रुपए दिए जाएंगे |

See also  Top 10 Books in Hindi | न्यू ईयर पर ये 10 बुक पढ़ने का जरूर ले संकल्प

4 अक्टूबर- 2023 सिक्किम में अचानक बाढ़

4 अक्टूबर 2023 को सिक्किम में बाढ़ आने के कारण  70 से अधिक लोगों की मौत हो गई और हम आपको बता दें कि इस बाढ़ के कारण नाव सैनिक लापता हो गए । इसके बारे में सर्च ऑपरेशन सरकार के द्वारा शुरू कर दिया गया । इसके अलावा इस बाढ़ के कारण 3000 से अधिक पर्यटक सिक्किम में फंसे गए, जिन्हें सफलतापूर्वक निकालने का काम इंडियन फोर्स के  द्वारा किया गया। सिक्किम सरकार के द्वारा उपलब्ध करवाया गय आंकड़ों के अनुसार अब तक 142 लोग लापता हैं और 25,000 से ज्यादा लोग इस आपदा से प्रभावित हुए। इसके अलावा कई हजार लोगों के घर बाढ़ के कारण बर्बाद हो गए । सरकार के द्वारा करने वाले परिवार के लोगों को ₹400000 का मुआवजा दिया गया। अमित शाह ने प्रभावित लोगों को राहत प्रदान करने के लिए राज्य आपदा प्रतिक्रिया कोष (एसडीआरएफ)  की तरफ से सरकार को एडवांस के तौर पर 44 करोड़ 80 लख रुपए दिए गए।  

15 नवंबर- 2023 डोडा बस दुर्घटना:

जम्मू कश्मीर में स्थित जिला डोडा में बड़ा सड़क हादसा हो गया है। 15 नवंबर 2023 12:00 बजे के करीब इस इलाके के त्रांगल  में एक बस अनियंत्रित होकर करीब 300 फीट गहरी खाई में जाकर गिर गई और इस घटना में 30 लोगों की मौत हो चुकी है और कई लोग घायल है। घायल लोगों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है । कहा जा रहा है कि इस बस में कुल मिलाकर 55 यात्री सवार थे। जम्मू कश्मीर सरकार के द्वारा जारी किए गए नए आंकड़ों के मुताबिक अब तक 38 लोगों की मौत हो चुकी है। 17 अन्य का इलाज जारी है। घटना किस कारण से हुई है उसके बारे में पुलिस ने जानकारी दी है कि मार्ग पर तीन बसें एक साथ चल रही थी |एक दूसरे से आगे निकलने के कारण ही बड़ा हादसा हो गया है ।

इस ब्लॉग पोस्ट पर आपका कीमती समय देने के लिए धन्यवाद। इसी प्रकार के बेहतरीन सूचनाप्रद एवं ज्ञानवर्धक लेख easyhindi.in पर पढ़ते रहने के लिए इस वेबसाइट को बुकमार्क कर सकते हैं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Optimized with PageSpeed Ninja