ads

UP Board Result 2023 :  12वीं में महोबा के  शुभ छपरा ने तो 10 वीं में सीतापुर की प्रियांशी सोनी ने बजाया अपने नाम का डंका, बने प्रदेश टॉपर

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) द्वारा आज कक्षा 10 और 12 के परिणाम घोषित कर दिए गए है। जहां 12 वीं में महोबा जिले के शुभ छपरा ने टॉप किया,तो वहीं 10 वीं में सीतापुर की प्रियांशी सोनी ने पहले स्थान पर कराया अपना नाम दर्ज।
By | सितम्बर 23, 2023

आज यानी 25 अप्रैल को उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) द्वारा कक्षा 10 और 12 के लिए यूपी बोर्ड परिणाम 2023 की घोषणा कर दी गई है। जो उम्मीदवार कक्षा 10 और 12 की बोर्ड परीक्षाओं में उपस्थित हुए थे, वह छात्र अपना रिजल्ट UPMSP की आधिकारिक साइट upmsp.edu.in और upresults.nic.in पर भी देख सकते हैं।

हम आपको बता दें कि इस साल यूपी बोर्ड कक्षा 12वीं की परीक्षा में कुल 27,69,258 छात्र शामिल हुए थे, जबकि 2022 में 22.37 लाख छात्र परीक्षा में शामिल हुए थे। उत्तर प्रदेश के महोबा जिले के शुभ छपरा ने 12वीं कक्षा में यूपी बोर्ड परिणाम 2023 में 97.80 प्रतिशत के साथ पूरे प्रदेश में टॉप किया है। वहीं यूपी बोर्ड परिणाम 2023 में कक्षा 12 में दूसरा स्थान पीलीभीत के सौरभ गंगवार और इटावा जिले की अनामिका ने हासिल किया है। यूपी बोर्ड रिजल्ट 2023 में प्रियंका उपाध्याय, कुशी और सुप्रिया ने समान अंकों के साथ उत्तर प्रदेश में तीसरा स्थान हासिल किया है।

वहीं अगर 10वीं की बोर्ड परीक्षा की बात कि जाएं तो  परिक्षा में कुल 31,16,487 छात्र शामिल हुए थे। यूपी बोर्ड हाई स्कूल परीक्षा 2023 में सीतापुर की प्रियांशी सोनी ने टॉप किया है। कानपुर देहात के कुशाग्र पांडे ने दूसरा  स्थान प्राप्त किया है और अयोध्या की मिखत नूर ने तीसरा स्थान हासिल किया है। 25,65,176 नियमित छात्र और 5,811 निजी छात्र, कुल 25,70,987 छात्रों ने यूपी बोर्ड कक्षा 10 की परीक्षा 2023 उत्तीर्ण की है। बोर्ड ने 89.85 प्रतिशत उत्तीर्ण प्रतिशत दर्ज किया है।

यूपी बोर्ड रिजल्ट 2023: ऐसे चेक करें अपना रिजल्ट?

  • UPMSP का एग्जाम रिजल्ट देखने के लिए सबसे पहले UPMSP की आधिकारिक साइट upresults.nic.in पर जाएं।
  • इसके बाद आपके सामने होम पेज पर खुलेगा, जिसमें आपको UP Board 10th, 12th Results 2023 का विक्लप दिखेगा, इस लिंक पर क्लिक करें.
  • अपने जरुरी जानकारी (जैसे कि रोल नंबर) दर्ज करने के बाद सबमिट बटन पर क्लिक करें।
  • इसके बाद एक पेज खुलेगा जो कि आपका रिजल्ट होगा।
  • रिजल्ट चेक करने के बाद आप पेज को डाउनलोड कर लें।
  • इसकी एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें जो आपको आगे काम आएगी।
READ  World Teachers Day Theme 2023 | विश्व शिक्षक दिवस थीम क्या हैं
इस ब्लॉग पोस्ट पर आपका कीमती समय देने के लिए धन्यवाद। इसी प्रकार के बेहतरीन सूचनाप्रद एवं ज्ञानवर्धक लेख easyhindi.in पर पढ़ते रहने के लिए इस वेबसाइट को बुकमार्क कर सकते हैं।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *