संविधान दिवस 2022 | संविधान दिवस कब, क्यों, कैसे मनाया जाता है?

Samvidhan Divas

Samvidhan Divas 2022 | Samvidhan Diwas Kab Hai? | Kanoon Diwas 2022 | Vidhi Diwas 2022 |

संविधान दिवस (Constitution Day) 2022:- जैसा कि आप लोग जानते हैं कि 26 नवंबर 1949 को भारत में संविधान का निर्माण किया गया था, लेकिन संविधान को 26 जनवरी 1950 को लागू किया गया था भारत 200 वर्षों अंग्रेजी गुलामी के बाद आजाद हुआ था I ऐसे में देश को चलाने के लिए संविधान की आवश्यकता थी I इसके लिए संविधान कमेटी गठित की गई थी I इस कमेटी के अध्यक्ष डॉक्टर भीमराव अंबेडकर थे उनके द्वारा ही संविधान को निर्मित किया गया था I ऐसे में बहुत सारे लोगों के मन में सवाल आता है कि आखिर में संविधान विधान दिवस कब मनाया जाता है? संविधान कब लागू हुआ था ? संविधान दिवस क्यों मनाया जाता है?

संविधान दिवस कैसे मनाया जाता है? ऐसे तमाम सवाल अगर आपके मन में आ रहे हैं और उनके जवाब आप नहीं जानते हैं तो हमारे साथ आर्टिकल पर आखिर तक बने रहें चलिए शुरू करते हैं-

संविधान दिवस (Constitution Day 2022)

आर्टिकल का प्रकारमहत्वपूर्ण दिवस
आर्टिकल का नामसंविधान दिवस
साल2022
कब मनाया जाता है26 नवंबर
क्यों मनाया जाता हैसंविधान का निर्माण किया गया था
संविधान दिवस मनाने की घोषणा कब की जाएगी11 नवंबर 2015 को

संविधान दिवस कब मनाया जाता है?

Samvidhan Diwas 26 नवंबर 1949 को बनाया गया था इसलिए प्रत्येक स्वस्थ भारत में संविधान दिवस 26 जनवरी को ही मनाया जाता है I  इस दिन भारत के विभिन्न जगहों पर कई प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं और उनमें संविधान दिवस क्यों मनाया जाता है उसके बारे में लोगों को जागरूक किया जाता है I

See also  हरतालिका तीज की हार्दिक शुभकामनाएं, बधाई, संदेश, 2023 | Hariyali Teej 2023 Wishes In Hindi | Hariyali Teej Ki Shubhkamnayen

भारत में संविधान कब लागू हुआ?

संविधान 26 नवंबर 1949 को बनाया गया था लेकिन Savidhan लागू 26 जनवरी 1950 को किया गया I

संविधान दिवस क्यों मनाया जाता हैं?

26 नवंबर, 1949 को, संविधान सभा ने आधिकारिक रूप से भारत के संविधान को अपनाया था। संविधान बनाने का काम भीमराव अंबेडकर के द्वारा किया गया था और उन्होंने संविधान बनाने का मसौदा सबसे पहले डॉ राजेंद्र प्रसाद के सामने पेश किया I  उसके बाद ही अंतिम रूप से संविधान को स्वीकृति मिली है और उसे लागू किया गया I संविधान को बनाने में 2 साल 11 महीने 18 दिन का समय लगा था I

Samvidhan Divas (कानून दिवस) कैसे मनाया जाता है?

भारतीय संविधान दिवस (Indian Constitution Day) वह दिन है, जिस दिन हमारा संविधान बनकर तैयार हुआ था प्रत्येक देश को चलाने के लिए संविधान की जरूरत पड़ती है I तभी जाकर देश का संचालन आसानी से हो पाता है I इसी दिन हमारा संविधान बनकर तैयार हुआ और उसे 26 जनवरी 1950 को लागू किया गया था I संविधान दिवस के समय भारत के सभी प्रशासनिक स्थानों और विद्यालयों में डॉक्टर भीमराव अंबेडकर को याद किया जाता है, क्योंकि उन्हें संविधान का निर्माता कहा जाता है I इसके अलावा इस दिन भारत में कई प्रकार के कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं I

जिनमें संविधान का निर्माण कैसे किया गया उसके बारे में लोगों को जानकारी दी जाती है I ताकि आम नागरिक भी समझ सके के संविधान का निर्माण कितनी प्रक्रियाओं के तहत किया गया I विद्यालय में छात्रों के द्वारा संविधान दिवस के ऊपर भाषण दिए जाते हैं  I इसके अलावा कई प्रकार के प्रतियोगिता भी आयोजित की जाती है जिसमें विद्यालय के छात्र और शिक्षक भी सम्मिलित होते हैं I ताकि उन्हें संविधान में दिए गए मौलिक अधिकारों के बारे में जानकारी मिल सके I इसके अलावा कानून का सम्मान करना आवश्यक क्यों है? इसके बारे में लोगों को जागरूक किया जाता है I भारत के विभिन्न विद्यालयों में संविधान दिवस के उपलक्ष में स्वच्छता भाईचारा का भी संदेश दिया जाता है ताकि हमारे देश की अखंडता और एकता बनी रहे I गांव में बच्चे सुबह प्रभातफेरी भी निकालते हैं

See also  Navratri Puja 2023 | नवरात्री पूजा विधि, स्थापना मुहूर्त, पूजा मंत्र, आरती

कानून दिवस 2022

विभिन्न विद्यालयों में संविधान दिवस के उपलक्ष में स्वच्छता स्वस्थय, भाईचारे का संदेश भी दिया जाता है। बच्चे गांव में जाकर प्रभातफेरियाँ निकालते हैं, इसके अलावा गांव में नुक्कड़ नाटक का भी आयोजन किया जाता है जिसमें भारतीय संविधान से जुड़े हुए चीजों के बारे में लोगों को बताया जाता है ताकि आम जनता संविधान के प्रति जागरूक हो सके I कई विद्यालयों में खेलकूद, दौड़, आदि प्रतियोगिता के द्वारा छात्रों में परस्पर सहयोग तथा भाईचारे की भावना को विकसित किया जाता है, क्योंकि छात्र आने वाले समय में देश के भविष्य का निर्माण करेंगे I इसलिए अगर हम अपने देश के छात्रों को संविधान के प्रति जागरूक और जिम्मेदार बनाएंगे तो यकीनन हमारा देश उन्नति के अवसर पर तेजी के साथ अग्रसर हो पाएगा I

FAQ’s संविधान दिवस 2022

Q. संविधान का क्या अर्थ है?

Ans. संविधान दो शब्दों से मिलकर बना है एक है ‘सम’ जिसका अर्थ होता है समान और दूसरा है ‘विधान, जिसका मतलब होता है कानून यानी संविधान का मतलब होता है सबके लिए समान कानून

Q. भारत के संविधान का निर्माण कब हुआ?

Ans. भारत के संविधान का निर्माण प्रारूप समिति के गठन होने के बाद शुरू हो गया और 26 नवंबर 1949 में इसे भारत सरकार द्वारा अंगीकृत कर लिया गया।

Q. संविधान कितने दिन में बना?

Ans. भारत का संविधान बनने में में 2 वर्ष 11 महीने और 18 दिन का समय लगा था।

Q. भारत के संविधान का पिता कौन है?

Ans. भारत के संविधान के पिता डॉक्टर भीमराव अंबेडकर को बनाया जाता है क्योंकि उन्होंने संविधान का निर्माण किया था I

See also  Indian Navy Day 2023 | भारतीय नौसेना दिवस कब, क्यों कैसे मनाया जाता है?

Q: संविधान दिवस मनाने की घोषणा कब की गई?

Ans: संविधान दिवस मनाने की घोषणा 11 नवंबर 2015 को देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के द्वारा किया गया था तब से ही 26 नवंबर को देश में संविधान दिवस मनाया जाता है I

इस ब्लॉग पोस्ट पर आपका कीमती समय देने के लिए धन्यवाद। इसी प्रकार के बेहतरीन सूचनाप्रद एवं ज्ञानवर्धक लेख easyhindi.in पर पढ़ते रहने के लिए इस वेबसाइट को बुकमार्क कर सकते हैं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Optimized with PageSpeed Ninja