Christmas Drawing 2023 : इस X-Mas सीखें सिम्पल और आसानी से बनने वाली क्रिसमस ड्राइंग

Christmas Tree Drawing 2023

Christmas Drawing 2023 :-क्रिसमस का त्यौहार प्रत्येक वर्ष 25 दिसंबर को मनाया जाता है। यह ईसाई धर्म के लोगों के लिए प्रमुख त्यौहार होता है। इस त्यौहार को लगभग सभी देशों में मनाया जाता है। इस त्यौहार को लोग प्रभु यीशु मसीह के जन्म उत्सव के तौर पर मानते हैं। क्रिसमस के त्यौहार को ईसाई धर्म के लोगों के अलावा अन्य धर्म के लोग भी काफी खुशी एवं उत्साह के साथ मनाते हैं। क्रिसमस के त्यौहार का आनंद बच्चे भी काफी उठाते हैं। क्रिसमस त्योहार के दिन ऑफिस एवं घर के अलावा स्कूलों में भी कई प्रकार के कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। छोटे-छोटे बच्चों के लिए स्कूलों में भिन्न-भिन्न प्रकार के कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है, जिसमें ड्राइंग कि कार्यक्रम भी सम्मिलित होता है।

इस ड्राइंग के कार्यक्रम में बच्चे भारी संख्या में भाग लेते हैं। इस इस ड्राइंग के कार्यक्रम को प्रतियोगिता के रूप में संचालित किया जाता है। इस ड्राइंग के प्रतियोगिता में जिस बच्चे का चित्र सर्वश्रेष्ठ होता है उसे स्कूल के तरफ से पुरस्कार दिया जाता है। ऐसे में स्कूल के कई ऐसे बच्चे हैं जिनको ड्राइंग के प्रतियोगिता में क्या चित्र बनाए इसकी जानकारी नहीं होती है। तो हम आपको बता दें कि क्रिसमस संबंधित कुछ ऐसे चित्र है जिसको आप लोग अपने ड्राइंग प्रतियोगिता में अंकित कर सकते हैं।

तो आईए हम आपको इस आर्टिकल के माध्यम से क्रिसमस से संबंधित कुछ आसान चित्रों का जानकारी प्रदान करूंगा जो आप लोगों के ड्राइंग के प्रतियोगिता में काफी सहायता प्रदान करेगा। साथ ही साथ क्रिसमस का त्यौहार कब है? क्रिसमस के त्यौहार को मनाने के पीछे स्टोरी क्या है? संबंधित जानकारी विस्तार पूर्वक इस आर्टिकल में प्रदान करूंगा। इसलिए आप लोग इस आर्टिकल को अंत तक पढ़े |

क्रिसमस कब है? (Christmas Kab Hai)

क्रिसमस का त्योहार धार्मिक एवं सामाजिक त्योहार होता है। इस त्यौहार को लोग एक साथ मिलकर धूमधाम से मानते हैं। क्रिसमस का त्योहार ईसाई धर्म के लोगों के लिए धार्मिक त्यौहार होता है, इसलिए ईसाई धर्म के लोग इस त्यौहार को काफी बेसब्री से इंतजार करते हैं। क्रिसमस के त्यौहार को लोग अपने प्रभु यीशु मसीह के जन्म के स्मृति के तौर पर प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष 2023 को 25 दिसंबर को मनाया जाएगा।

क्रिसमस स्टोरी हिंदी में | Christmas Story in Hindi

क्रिसमस के त्यौहार को मनाने के पीछे ईसाई धर्म मान्यता के अनुसार एक कहानी सुनाई जाती है। इस कहानी के अनुसार ग्रैबियल नमक दूत को ईश्वर ने मैरी नामक युवती के घर भेजा था। ईश्वर के दूत ग्रैबियल मैरी के घर जाकर उसे कहा कि तुम्हें ईश्वर के पुत्र को जन्म देना है। इस बात को सुनकर मैरी आश्चर्यचकित हो गई क्योंकि वह कुंवारी थी। इसलिए उसने ग्रैबियल से पूछा कि यह कैसे संभव हो सकता है। तब गेब्रियल ने कहा कि ईश्वर सब ठीक कर देंगे। समय बीतता चला गया और एक दिन ऐसा आया कि मैरी की शादी जोसेफ नाम के युवक हो गई।

एक दिन ईश्वर के दूत गेब्रियल जोसेफ के सपने में आए और उससे कहा कि मेरी जल्दी गर्भवती इसलिए उसका खास ख्याल रखना होगा क्योंकि होने वाला संतान कोई साधारण बच्चा नहीं रहेगा बल्कि स्वयं प्रभु यीशु है। उस समय मैरी और जोसेफ नाजरथ में रहते थे जो वर्तमान समय में इजराइल का एक हिस्सा है। और उसे समय नाजरथ रोमन साम्राज्य का एक हिस्सा हुआ करता था। एक बार मैरी एवं जोसेफ किसी कारणवश बैथलेहम (वर्तमान समय में फिलिस्तीन का हिस्सा है) किसी काम से गए थे और उसे समय वहां पर भारी मात्रा में लोग आए थे जिसके कारण धर्मशाला एवं शरणालय लोगों से भरा हुआ था। कारण जिसके कारण मैरी एवं जोसेफ सब को शरण नहीं मिल पाया था। इसके बाद काफी थके होने के कारण इन दोनों ने अस्तबल में शरण ली थी जिसके बाद आधी रात को प्रभु यीशु का जन्म हुआ।

जब प्रभु यीशु जन्म का जानकारी आसपास भेड़ चराने वाले  गडरियों को पता चला तो यह लोग शिशु के पास गए और नमन किया। जब प्रभु यीशु बड़े हो गए तो अपने गलियों में अपने वाले लोगों को उपदेश देने का कार्य करने लगे हैं एवं उनकी परेशानियों को हल करने का भी प्रयास करने लगे। उनके इस प्रकार के सामाजिक कार्य के कारण कुछ ही समय में चारों तरफ प्रसिद्ध हो गए। प्रभु यीशु मसीह के सहायता पूर्वक कार्य को देखकर कुछ दुश्मन भी उत्पन्न हो गए थे। जिन्होंने अंत में यीशु को काफी कष्ट दिए उन्हें क्रूस पर लटका दिया गया था जिसके कारण उनकी मृत्यु हो गई। प्रभु यीशु अपने जीवन में मानव कल्याण के लिए काफी कार्य किए थे। यहां तक की जब उन्हें क्रूस पर लटकाया जा रहा था तो तब भी यह कह रहे थे कि हे पिता इन लोगों को क्षमा कर देना क्योंकि यह लोग अज्ञानी है।

बच्चों के लिए आसान क्रिसमस चित्र | Easy Christmas Drawings For Kids

 

Easy Christmas Drawings For Kids

क्रिसमस का त्यौहार साल के अंतिम महीना दिसंबर के महीने में 25 तारीख को मनाया जाता है। क्रिसमस का त्योहार साल का अंतिम त्यौहार होता है इसलिए लोग वर्तमान साल को अलविदा एवं नए साल के आगमन के लिए तैयारी शुरू कर देते हैं। क्रिसमस के त्यौहार को बड़ा दिन के नाम से भी जाना जाता है क्योंकि ऐसा मानता है कि 25 दिसंबर के बाद दिन बाद हो जाता है और रात छोटी हो जाती है। क्रिसमस के त्यौहार का सभी लोग खासकर के छोटे बच्चे बेसब्री से इंतजार करते हैं की क्योंकि बच्चों के मन में यह होता है कि क्रिसमस दिवस के दिन सांता क्लॉज़ हमें गिफ्ट देंगे।

See also  शिक्षक दिवस पर निबंध | Essay On Teachers Day in Hindi | PDF Download, 10 Lines

क्रिसमस के त्यौहार को बच्चे काफी उत्साह एवं हर्ष उल्लास के साथ मनाते हैं। यहां तक की बच्चे स्कूल में जो क्रिसमस त्योहार का कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है उसमें भी भारी मात्रा में भाग लेते हैं। इस कार्यक्रम में कई प्रकार के गतिविधियों का व्यवस्था किया जाता है। जिसमें कला एवं ड्राइंग भी उपलब्ध होता है। कार्यक्रम में स्कूल के बच्चों को सुंदर क्रिसमस का चित्र बनाने के लिए एवं अपने स्कूलों को अच्छे से सजावट करने के लिए कहा जाता है। कुछ ऐसे स्कूल होते हैं जहां पर कला एवं ड्राइंग की प्रतियोगिता आयोजित किया जाता है और इस प्रतियोगिता में से अच्छा ड्राइंग करने वालों के लिए इनाम रखा जाता है।

Also Read:

सांता क्लॉज़ ड्राइंग | Santa Claus Drawing

क्रिसमस का त्यौहार का महत्वपूर्ण हिस्सा सांता क्लॉज होता है। क्योंकि छोटे-छोटे बच्चे क्रिसमस ट्री के पास क्रिसमस के उपहार को पाने के लिए सांता क्लॉज का इंतजार करते हैं। ऐसे में बच्चे सांता क्लॉज के कहानी को एक चित्र का माध्यम से प्रदर्शित कर सकते हैं। इस चित्र को आकर्षक बनाने के लिए भिन्न-भिन्न प्रकार के रंग-बिरंगे रंगों का इस्तेमाल करके इस चित्र को वास्तविक रूप दे सकते हैं इस प्रकार आपका चित्र लोगों को अपनी तरफ आकर्षित करेगा।

क्रिसमस ट्री ड्राइंग | Christmas Tree Drawing

Drawing of Tree 2023 : क्रिसमस डे के दिन लोग अपने घरों में एवं अपने मोहल्ले में छोटे बड़े क्रिसमस ट्री का निर्माण करते हैं। क्रिसमस कार्ड ट्री क्रिसमस डे का एक महत्वपूर्ण हिस्सा होता है। क्रिसमस के ट्री में सांता आपके लिए उपहार रखता है। यदि आप लोग किसी कला एवं ड्राइंग के प्रतियोगिता में बैठे हैं तो आप लोग क्रिसमस ट्री के ड्राइंग (Christmas Drawing Tree) को चुन सकते हैं। यदि आप लोग क्रिसमस ट्री को एक चित्र के रूप में प्रदर्शित करेंगे तो यह चित्र आपका सर्वश्रेष्ठ चित्र हो सकता है आप इस चित्र को वास्तविक रूप देने के लिए सही-सही रंगों का इस्तेमाल करना होगा तभी जाकर आपका क्रिसमस ट्री का ड्राइंग अच्छा लगेगा।

See also  Karva Chauth Vrat 2023 | करवा चौथ का व्रत कब हैं? करवा चौथ व्रत धारण विधि एवं व्रत कथा

Christmas Scenery

छोटे बच्चों के ड्राइंग के लिए क्रिसमस का दृश्य भी एक महत्वपूर्ण चित्र हो सकता है। क्रिसमस के दृश्य में से सबसे महत्वपूर्ण ‘सांता क्लॉज के द्वारा नीली चांदनी में रेनडियर वाहन को चलाने’ का दृश्य काफी मनमोहक दृश्य होता है। इस दृश्य को यदि आप लोग चित्र के माध्यम से प्रदर्शित करेंगे तो यह चित्र सर्वश्रेष्ठ चित्र हो सकता है।

Images of Christmas Tree Drawing | क्रिसमस ट्री की ड्राइंग

मेरी क्रिसमस ड्राइंग | Merry Christmas Drawing

यदि आप लोगों के स्कूलों में क्रिसमस-डे की उपलक्ष में ड्राइंग की प्रतियोगिता हो रही है तो इस ड्राइंग के आइडिया को अपना सकते हैं जिसमें मेरी क्रिसमस संदेश को चित्र रूप प्रदर्शित कर सकते हैं। चित्र को छात्र लोग भिन्न-भिन्न प्रकार के रंगों का इस्तेमाल करके इसे वास्तविक रूप दे सकते हैं। इस चित्र के द्वारा आप अपने दर्शकों को शुभकामनाएं भी दे सकते हैं।

निष्कर्ष:

उम्मीद करता हूं कि हमारे द्वारा लिखा गया आर्टिकल Christmas 2023 इस X-Mas सीखें सिम्पल और आसानी से बनने वाली Christmas Drawing संबंधित जानकारी विस्तार पूर्वक प्रदान की गई है जो आप लोगों को काफी पसंद आया होगा ऐसे में आप हमारे आर्टिकल संबंधित कोई प्रश्न एवं सुझाव है तो आप लोग हमारे कमेंट बॉक्स में आकर अपने प्रश्नों को पूछ सकते हैं हम आपके प्रश्नों का जवाब जरूर देंगे।

FAQ’s: Merry Christmas Drawing 2023

Q. क्रिसमस का त्योहार 2023 में है कब मनाया जाएगा?

Ans.क्रिसमस का त्योहार 2023 में है 25 दिसंबर को मनाया जाएगा।

Q. किस धर्म के लोगों का क्रिसमस का त्यौहार प्रमुख है?

Ans.ईसाई धर्म के लोगों के लिए क्रिसमस का त्योहार प्रमुख होता है।

See also  Ganesh Chaturthi 2023 | जाने गणेश चतुर्थी का भव्य उत्सव कहाँ मनाया जाता है?

Q.क्रिसमस का त्यौहार क्यों मनाया जाता है।

Ans.ईसाई धर्म के मान्यता के अनुसार यीशु मसीह के जन्म उत्सव के तौर पर क्रिसमस का त्यौहार मनाया जाता है।

Q.क्रिसमस का त्यौहार कहां मनाया जाता है?

Ans.क्रिसमस का त्यौहार पूरे विश्व में ईसाई धर्म के समुदाय के द्वारा मनाया जाता है।

इस ब्लॉग पोस्ट पर आपका कीमती समय देने के लिए धन्यवाद। इसी प्रकार के बेहतरीन सूचनाप्रद एवं ज्ञानवर्धक लेख easyhindi.in पर पढ़ते रहने के लिए इस वेबसाइट को बुकमार्क कर सकते हैं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Optimized with PageSpeed Ninja