ई-श्रम कार्ड के फायदे 2023 | E-Shram Card Benefits in Hindi

e-Shramik Card ke Fayde

भारत सरकार द्वारा असंगठित क्षेत्रों में काम कर रहे मजदूर, किसान तथा अन्य छोटे उद्योग धंधों से जुड़े लोगों को e-Shram Card उपलब्ध करवाए जा रहा है। हो सकता है, आपने भी श्रम कार्ड के लिए आवेदन किया होगा। इ श्रम कार्ड से क्या लाभ होगा? (e-Shram Card ke Fayde ) कौन-कौन सी योजना श्रमिक कार्ड के अधीनस्थ आपको लाभान्वित करेगी। इस संबंध में संपूर्ण विवरण इस लेख में प्रस्तुत किया जा रहा है। इसी के साथ आप जानेंगे कि भारत में केंद्रीय तथा राज्य सरकार द्वारा शुरू की गई  योजनाओं की सूची जो ई-श्रमिक कार्ड से जोड़ी गई है।

आइए जानते हैं कि, श्रमिक कार्ड से कौन-कौन सी योजनाओं से लाभान्वित हो सकेंगे? ई श्रमिक कार्ड धारकों को कौन-कौन सी योजनाओं का लाभ मिलेगा? यदि श्रमिक कार्ड अभी तक नहीं बनवाया है। तो इस श्रमिक कार्ड के लिए कैसे आवेदन किया जा सकता है? इस संबंध में संपूर्ण विवरण आप इस लेख में पढ़ने वाले हैं। अतः आप इस लेख में अंत तक बने रहे।

e-Shram Card ke Fayde 2023

भारत में बहुत लोग असंगठित क्षेत्रों में काम कर रहे हैं और अपना जीवन पाल रहे हैं। इसी के साथ भारत में किसान वर्ग, छोटे व्यापारी, रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड पर छोटे स्तर पर सामान बेचने वाले लोग सभी श्रमिक श्रेणी में आते हैं। इन श्रमिकों को सरकार द्वारा आर्थिक रूप से लाभान्वित करने हेतु e-Shramik Portal पोर्टल तैयार किया गया है। श्रमिक पोर्टल पर सभी श्रमिकों का पंजीकरण किया जाएगा और उन्हें एक ऑनलाइन आईडी  (UAN ID) जनरेट करके दी जाएगी। जिससे ई- श्रमिक कार्ड कहते हैं। श्रमिक कार्ड भारत सरकार और राज्य सरकार से जुड़ी सभी योजनाओं का लाभ श्रमिकों तक बिना किसी रोक-टोक के पहुंचाने में सहायक होगा। इसीलिए भारत सरकार रूप से प्रयास कर रही है कि सभी श्रमिक श्रेणी के और मजदूर श्रेणी के लोगों को एक अलग से पहचान कार्ड दिया जाए।

  • श्रम कार्ड के सभी लाभों की यदि सूचीबद्ध बात की जाए तो कुछ e-Shram Card ke Fayade इस प्रकार से है:-
  • ई-श्रमिक कार्ड धारक को बिना किसी प्रीमियम जमा किए हैं  ₹2 लाख तक का दुर्घटना बीमा दिया जाएगा।
  • यदि श्रमिक कार्ड धारक की दुर्घटना में मृत्यु हो जाती है या पूर्ण रूप से विकलांगता
  • आ जाती है। तो उसे ₹2 लाख की सहायता राशि उपलब्ध करवाई जाएगी।
  • यदि श्रमिक आंशिक रूप से विकलांग हो जाते हैं। तो उन्हें योजना के तहत ₹1 लाख का मुआवजा दिया जाएगा।
  • श्रमिक कार्ड के जरिए भविष्य में श्रमिकों को मजदूरों को और छोटे व्यापारियों को पेंशन का लाभ भी दिया जा सकता है।
  • इसी के साथ ही श्रमिक कार्ड धारकों को सरकारी अस्पतालों तथा सरकार द्वारा चिन्हित निजी अस्पतालों में नि:शुल्क चिकित्सा सुविधा उपलब्ध करवाई जाएगी।
  • श्रमिक परिवार में जन्म लिए बच्चे के भरण-पोषण की पूरी जिम्मेदारी सरकार अपने कंधों पर ले रही है।
  • श्रमिकों को सरकार द्वारा अन्य विभिन्न लाभ दिए जा रहे हैं। जैसे मकान बनाने पर बच्चों की पढ़ाई करने पर आर्थिक रुप से सहयोग प्रदान किया जाएगा।
See also  Swarna Jayanti Gram Swarozgar Yojana | SGSY 2023 | ग्राम स्वरोजगार योजना एप्लीकेशन फॉर्म, पात्रता व आवेदन प्रक्रिया

ई-श्रम कार्ड बनवाने से पहले ये 4 बातें जान ले वर्ना हो सकता हैं धोका 

ई-श्रम कार्ड से कौन-कौन सी योजनाएं जुड़ी हुई है

श्रम कार्ड से कौन-कौन सी योजनाओं का लाभ मिलेगा। इस बारे में आपको नीचे कुछ योजनाओं की सूची दिखाई देगी। जिसमें भारत सरकार द्वारा शुरू की गई महत्वपूर्ण योजनाएं हैं। जिन्हें श्रमिक श्रेणी के लोगों के लिए शुरू किया गया है। ई श्रमिक कार्ड की मदद से आसानी से इन सभी योजनाओं का लाभ प्राप्त कर सकते हैं। वर्तमान में भारत सरकार द्वारा शुरू की गई 12 ऐसी राष्ट्रीय स्तर की योजनाएं संचालित की जा रही है। जो इस श्रमिक कार्ड से जोड़ी जा चुकी है।

ई-श्रमिक कार्ड से जुड़ी हुई 12 सरकारी योजनाएं

कौन श्रम कार्ड के लिए आवेदन कर सकते हैं

जैसा कि आप सभी जानते हैं, भारत में अधिकांश जनता असंगठित क्षेत्रों में काम करके अपना जीवन यापन कर रही है। इन सभी श्रेणी को इस श्रमिक पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करने का आग्रह किया गया है। इसी के साथ देश के कुछ ऐसे व्यवसाय हैं। जो छोटे स्तर पर किए जा रहे हैं। उन्हें इस ई-श्रम कार्ड उपलब्ध करवाने की सरकार की यथासंभव पूर्ण कोशिश है। कुछ श्रमिक श्रेणियां इस प्रकार है:-

  • राजमिस्त्री
  • सड़क निर्माण करने वाले
  • लोहार
  • बिल्डिंग का कार्य करने वाले
  • निर्माण स्थल पर चौकीदारी करने वाले
  • हतोड़ा चलाने वाले
  • मोची
  • पत्थर तोड़ने वाले
  • बांध प्रबंधक ,भवन निर्माण के अधीन कार्य करने वाले
  • ईंट भट्टों पर ईंट का निर्माण करने वाले
  • प्लम्बर
  • इलेक्ट्रिक वाले
  • पुताई करने वाले
  • चट्टान तोड़ने वाले
  • सीमेंट ,पत्थर ढोने का काम करने वाले
  • चुना बनाने का काम करने वाले
  • कुआ खोदने वाले
  • लेखाकर का काम करने वाले
  • छप्पर छानेवाले
  • कारपेंटर का कार्य करने वाले
  • खिड़की ग्रिल एवं दरवाज़ों की गढ़ाई और स्थापना करने वाले |
See also  Recognition of Prior Learning (RPL) ट्रेनिंग के लिए अप्लाई कैसे करें? | जानिए PMKVY (RPL) Training, Course, Certificate के लाभ

e-Shram Card Important Information | ई-श्रम कार्ड बनवाने से पहले ये 4 बातें जान ले वर्ना हो सकता हैं धोका 

ई श्रम कार्ड कैसे बनाएं

श्रम कार्ड के लिए आपको सरकार द्वारा लांच किए गए e Shramik portal पर पहले पंजीकरण करना होगा। जैसे ही आप का पंजीकरण पूर्ण हो जाता है। आपको तुरंत ऑनलाइन ही श्रम कार्ड उपलब्ध करवा दिया जाता है। आइए जानते हैं, कैसे आप ऑनलाइन माध्यम से इस श्रमिक कार्ड के लिए रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।

  • सबसे पहले आप श्रम रोजगार मंत्रालय के इस श्रम पोर्टल https://eshram.gov.in/ पर विजिट करें।
  • इ श्रम पोर्टल के ऑफिशियल होम पेज पर आपको Register for E Shram का लिंक दिखाई देगा।
  • आधार लिंक पर क्लिक करें।
  • आपके सामने सेल्फ रजिस्ट्रेशन का पेज दिखाई देगा।
  • यहां पर अपना आधार नंबर दर्ज करें।
  • कैप्चा कोड दर्ज करें।
  • Send OTP पर क्लिक कर दें।
  • आपके रजिस्ट्रेशन नंबर पर एक OTP भेजा जाएगा जिससे यहां दर्ज करें।
  • जैसे ही आप सबमिट करते हैं। तो आपको रजिस्ट्रेशन के लिए एक फॉर्म दिखाई देगा।
  • रजिस्ट्रेशन फॉर्म को आप step by step पूरा भरे। जिसमें आपको
  • पर्सनल इंफॉर्मेशन
  • एड्रेस
  • एजुकेशन क्वालिफिकेशन
  • बैंक डिटेल
  • सेल्फ डिक्लेरेशन
  • यूएन कार्ड डाउनलोड एंड प्रिंट
  • यह सभी जानकारी दर्ज करनी होगी।
  • संपूर्ण जानकारी दर्ज करने के पश्चात self-declaration कंप्लीट पर क्लिक करें। आपको UAN No (UAN Card ) दिखाई देगा।
  • UAN Card को आप डाउनलोड कर लीजिए। भविष्य में जरुरत पड़ने पर आप इस श्रमिक कार्ड को उपयोग कर सकते हैं।

e shram card Helpline Number

FAQ’s e-Shramik Card ke Fayde

Q. श्रम कार्ड बनवाने पर कितना पैसा लगेगा?

Ans. श्रम कार्ड बनवाने के लिए किसी प्रकार की सरकार द्वारा कोई निर्धारित शुल्क नहीं रखी गई है। अतः आप नि:शुल्क श्रम कार्ड के लिए आवेदन कर सकते हैं। हां यदि आप सर्विस सेंटर या किसी मित्र से श्रम कार्ड के लिए आवेदन करते हैं।  तो वहां पर आप ₹20 से लेकर ₹50 तक का भुगतान कर सकते हैं।

See also  PM Modi Announces Repeal Of 3 Farm Laws | PM Modi ने 3 कृषि बिलों को वापस लिया | जानिए क्या हैं कारण

Q. ई-श्रम कार्ड से कौन-कौन सी योजनाएं जुड़ी हुई है?

Ans. यह श्रम कार्ड से भारत सरकार की तकरीबन 12 योजनाएं जुड़ी हुई है। जो श्रमिकों को लाभ पहुंचाने हेतु शुरू की गई है।

Q.  यह श्रम कार्ड बनवाने हेतु क्या क्या दस्तावेज देने होंगे?

Ans. यह श्रम कार्ड बनवाने के लिए आपको आधार कार्ड, बैंक पासबुक, राशन कार्ड की आवश्यकता होगी।

इस ब्लॉग पोस्ट पर आपका कीमती समय देने के लिए धन्यवाद। इसी प्रकार के बेहतरीन सूचनाप्रद एवं ज्ञानवर्धक लेख easyhindi.in पर पढ़ते रहने के लिए इस वेबसाइट को बुकमार्क कर सकते हैं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Optimized with PageSpeed Ninja