ads

PM Kisan Khata Check | पीएम किसान खाता चेक करें

By | मई 3, 2023

पीएम किसान खाता चेक करें:- प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के अंतर्गत किसानों को प्रति वर्ष ₹6000 कर्मण पुरस्कार के रूप में देने की घोषणा की गई थी। इस योजना को भारत के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा 2019 में देश के किसानों को समर्पित किया गया। प्रत्येक किसान को PM Kisan Nidhi Yojana में आवेदन करने के  उपरांत एक रजिस्ट्रेशन नंबर दिया जाता है। इसी रजिस्ट्रेशन नंबर के आधार पर PM Kisan Yojana के लाभार्थी ऑनलाइन PM Kisan Khata Check कर सकते हैं। कुछ किसान ऐसे हैं जो PM Kisan Registration को याद नहीं कर पाते। तो उन्हें मोबाइल नंबर और आधार कार्ड से पीएम किसान खाता चेक करने की सुविधा दी जाती है।

खाता चेक करने के लिए प्रधानमंत्री किसान पोर्टल pmkisan.gov.in पर विजिट करना होगा। इस पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन नंबर, आधार नंबर और मोबाइल नंबर से कैसे खाता चेक किया जाता है? इस संबंध में विस्तार पूर्वक प्रक्रिया लेख में दी जा रही है आप अंत तक लेख को पढ़ते रहें।

YojanaPM Kisan Nidhi Yojaja
Year2023
Yojana Started2019
Yojana Started byPM Narendra Modi
Beneficiary Payment6000 Yearly
How many installments Deposite12th
PM Kisan Portalhttps://pmkisan.gov.in/
PM Kisan Beneficiary ListClick Here

PM Kisan Khata Check

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के अंतर्गत लाभार्थी किसानों की जानकारी ऑनलाइन चेक करना बहुत आसान है। इसी आसान प्रक्रिया को हम इस लेख में आगे चलकर विस्तारपूर्वक जानने वाले हैं। किसानों को मिलने वाले वार्षिक ₹6000  तीन किस्तों में DBT (Direct Balance Transfer) प्रणाली के माध्यम से सीधे बैंक खाते में ट्रांसफर किए जाते हैं। प्रत्येक ट्रांसफर पर किसान को मोबाइल पर SMS  प्राप्त होता है और इस खाता विवरण को पीएम किसान ऑफिशल पोर्टल से भी चेक कर सकते हैं। ऑफिशल पोर्टल पर किसान आधार कार्ड और रजिस्ट्रेशन नंबर, मोबाइल नंबर का उपयोग कर सकते हैं। तो चलिए ऑफिशल वेबसाइट पर चलते हैं और PM Kisan Khata ऑनलाइन कैसे चेक करते हैं इसे जानते हैं।

READ  डाक घर बचत योजना 2023 | Post Office Saving Yojana | निवेश करें अच्छा रिटर्न प्राप्त करें

पीएम किसान खाता कैसे चेक करें?

 Kisan Nidhi Yojana के अंतर्गत मिलने वाली इंस्टॉलमेंट को ऑनलाइन चेक करना बहुत आसान है। सबसे पहले ऑफिशल वेबसाइट पर विजिट करें। वेबसाइट का लिंक यहां दिया जा रहा है। इस लिंक पर क्लिक करें और सीधे ऑफिशल वेबसाइट पर आ जाएं और नीचे दी गई प्रक्रिया को फॉलो करें।

वेबसाइट पर दिखाई दे रहे लाभार्थी स्थिति पर क्लिक करें।

PM Kisan khata

मोबाइल नंबर और कैप्चा कोड दर्ज करें।

PM Kisan Khata check

Get Data पर क्लिक करें।

यहां पर किसान लाभार्थी विवरण दिखाई देगा।

PM Kisan Khata Check Online

लाभार्थी किसानों को अब तक मिल चुके पैसे का विवरण तथा बैंक स्टेटमेंट विवरण नीचे दिखाई देगा। विवरण में पहली किस्त से लेकर अब तक मिल चुकी 12 किस्त का विवरण देख सकते हैं।

इसी प्रक्रिया के आधार पर कोई भी किसान पीएम किसान खाता चेक कर सकते हैं।

FAQ’s PM Kisan Khata Check

Q. पीएम किसान का पैसा बैंक में आया या नहीं कैसे चेक करें?

Ans. जब पैसा बैंक में ट्रांसफर किया जाता है। तो मोबाइल पर SMS प्राप्त हो जाता है। किसी कारणवश अगर किसान को एसएमएस प्राप्त नहीं होता है। तो PM Kisan Portal पर ऑनलाइन चेक कर सकते हैं।

Q. मोबाइल नंबर से पीएम किसान निधि खाता कैसे चेक करें?

Ans. प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के अंतर्गत किसानों को दी जाने वाली सहायता राशि ऑनलाइन चेक करने के लिए पीएम किसान पोर्टल पर विजिट कर सकते हैं। पोर्टल पर दिखाई दे रहे लाभार्थी स्थिति पर क्लिक करें। मोबाइल नंबर कैप्चा कोड दर्ज करें और Get Data पर क्लिक करें। किसानों को अब तक दी जा चुकी किस्तों का विवरण दिखाई देगा।

READ  आयुष्मान भारत हॉस्पिटल लिस्ट 2023 | Ayushman Bharat FREE Hospital List देखें @pmjay.gov.in

Q. प्रधानमंत्री किसान योजना कब शुरू की गई थी?

Ans.  पीएम किसान सम्मान निधि योजना सन 2019 में शुरू की गई थी।

इस ब्लॉग पोस्ट पर आपका कीमती समय देने के लिए धन्यवाद। इसी प्रकार के बेहतरीन सूचनाप्रद एवं ज्ञानवर्धक लेख easyhindi.in पर पढ़ते रहने के लिए इस वेबसाइट को बुकमार्क कर सकते हैं।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *