World Computer Literacy Day 2023 | विश्व कंप्यूटर साक्षरता दिवस कब व क्यों मनाया जाता है? (जाने इतिहास, महत्व और थीम)

World Computer Literacy Day 2023

विश्व कंप्यूटर साक्षरता दिवस  2023 | World Computer Literacy Day 2023:- विश्व कंप्यूटर साक्षरता दिवस 2 दिसंबर को पूरी दुनिया में मनाया जाता है। इस दिवस के द्वारा पूरी दुनिया में कंप्यूटर के महत्व के प्रति लोगों को जागरुक किया जाता है। साथ ही लोगों को कंप्यूटर सीखने के लिए प्रोत्साहित भी किया जाता है। जैसा कि आप लोग जानते हैं कि आज के समाज में कंप्यूटर के बिना कोई भी काम कर पाना संभव नहीं है। आज पूरी दुनिया डिजिटल तरीके से एक दूसरे से आपस में अगर जुड़ी है तो उसके पीछे कंप्यूटर की सबसे बड़ी भूमिका है। कंप्यूटर के बिना हमारा जीवन अधूरा है। आज के वक्त में कोई भी काम कंप्यूटर के द्वारा काफी कम समय में किया जा सकता है। कोरोना महामारी के समय कंप्यूटर का महत्व  बहुत ज्यादा बढ़ गया था | क्योंकि उस समय सभी प्रकार के काम ऑनलाइन ही संपन्न किया जा रहे थे।

ऐसे में जिनके पास कंप्यूटर था उनके काम काफी तेजी के साथ कोरोना महामारी के समय भी संचालित हो रहे थे और जिनके पास नहीं था उन्हें काफी दिक्कत और परेशानी का सामना करना पड़ा था। इसलिए कंप्यूटर का ज्ञान होना हमारे लिए आवश्यक है। विशेष तौर पर आज के युवा पीढ़ी को कंप्यूटर के बारे में अगर जानकारी नहीं है तो उनका भविष्य अंधकार में में खो जाएगा। यही कारण है कि दुनिया में 2,दिसंबर वर्ल्ड कंप्यूटर लिटरेसी डे के रूप में मनाया जाता है। इसलिए आज के आर्टिकल में हम आपको World Computer Literacy Day के बारे में जानकारी आपको प्रदान करेंगे हमारे साथ आर्टिकल पर बने रहे हैं। 

विश्व कंप्यूटर साक्षरता दिवस क्या है? | What is World Computer Literacy Day

विश्व कंप्यूटर साक्षरता दिवस पूरी दुनिया में 2 दिसंबर को मनाया जाता हैं। World Computer Literacy के द्वारा कंप्यूटर सीखना हमारे लिए कितना आवश्यक है, उससे संबंधित जागृति लोगों के मन में लाई जाती है। ताकि अधिक संख्या में लोग कंप्यूटर को सीख कर कंप्यूटर का इस्तेमाल कर सकें। क्योंकि आज की दुनिया कंप्यूटर के द्वारा ही संचालित होती है और ऐसे में अगर आप कंप्यूटर के बारे में नहीं जानते हैं तो आपका जीवन कई प्रकार की कठिनाइयों और तकलीफों से भर जाएगा, क्योंकि आज के समय सभी काम ऑनलाइन किए जाते हैं।

See also  International Literacy Day 2023 | अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस कब व क्यों मनाया जाता है, जाने इतिहास, महत्व और थीम (History, Date, Importance &Theme)

ऐसे में अगर आप कंप्यूटर जानते हैं तो आप उन कामों को काफी कम समय में घर बैठ कर पाएंगे उसके लिए आपको कहीं जाने की जरूरत नहीं है।

यह भी पढ़ें:- राष्ट्रीय प्रदूषण नियंत्रण दिवस कब व क्यों मनाया जाता है? (जाने इतिहास, महत्व और थीम)

विश्व कंप्यूटर साक्षरता दिवस क्यों मनाया जाता है? Why World Computer Literacy Day Celebrated

Vishav Computer Literacy Diwas Kyu Manaya Jata Hai: वर्ल्ड कंप्यूटर लिटरेसी डे क्यों मनाया जाता है अगर आपके मन में सवाल आ रहा है तो’ World Computer Literacy Day के द्वारा दुनिया में लोगों को कंप्यूटर सीखने के लिए प्रोत्साहित किया जाता है। जैसा कि आप लोग जानते हैं कि आज की दुनिया कंप्यूटर के माध्यम से ही संचालित की जा रही है। इसके बिना दुनिया का संचालन कर पाना संभव नहीं है’ क्योंकि आज कंप्यूटर का इस्तेमाल शिक्षा बैंकिंग से लेकर देश की अर्थव्यवस्था को ऑनलाइन तरीके से संचालित करने में किया जा रहा है। आज अगर दुनिया का कोई भी देश तेजी के साथ उन्नति कर रहा है, तो उसके पीछे कंप्यूटर की अहम भूमिका है, क्योंकि कंप्यूटर किसी भी काम को काफी कम समय में कर देता है। सबसे महत्वपूर्ण बात है कि कंप्यूटर ने बैंकिंग प्रणाली को इतना सहज और  सुलभ कर दिया है कि आम जनता भी बैंकिंग प्रणाली का इस्तेमाल घर बैठ कर पा रही है। विश्व कंप्यूटर साक्षरता दिवस के द्वारा दुनिया में कंप्यूटर के महत्व को लोगों के सामने प्रदर्शित किया जाएगा। ताकि अधिक संख्या में लोग कंप्यूटर सीख कर सभी प्रकार के ऑनलाइन काम घर बैठे पूर्ण कर सकें। 

इंटरनेट का उपयोग महत्व व लाभ

विश्व कंप्यूटर साक्षरता दिवस कब मनाया जाता है? | When World Computer Literacy Day is Celebrated

विश्व कंप्यूटर साक्षरता दिवस पूरी दुनिया में 2 दिसंबर को मनाया जाता है। इस दिन कंप्यूटर से संबंधित कई प्रकार के अंतरराष्ट्रीय कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। जिसमें कंप्यूटर के क्षेत्र में काम करने वाले बड़े-बड़े कंप्यूटर एक्सपर्ट और छात्रों को सम्मिलित किया जाता है और उन्हें कंप्यूटर संबंधित कई प्रकार की जानकारी दी जाएगी। इसके अलावा लोग आपस में कंप्यूटर के क्षेत्र में और भी कैसे नए अन्वेषण और खोज हो उसके बारे में भी जानकारी और सुझाव यहां पर एक दूसरे से शेयर किए जाते हैं । ताकि कंप्यूटर को और भी ज्यादा उन्नत और आधुनिक किया जा सके ।

See also  विश्व उपभोक्ता अधिकार दिवस पर निबंध | World Consumer Day Essay in Hindi PDF

विश्व कंप्यूटर साक्षरता दिवस का इतिहास | World Computer Literacy Day History

विश्व कंप्यूटर साक्षरता दिवस भारतीय कंप्यूटर कंपनी NIIT 2001 में 20वीं सदी सम्मान में मनाया था। इस दौर में काफी तेजी के साथ डिजिटल प्रौद्योगिकी में उदय हुआ था। इन प्रौद्योगिकियों के साधारण सुलभ होने के कारण कंप्यूटर शिक्षा एवं डिजिटल कौशल की आवश्यकता बढ़ती चली गई। अर्थात आवश्यकता को पूरा करने के लिए प्रत्येक वर्ष पूरे विश्व में 2 दिसंबर के दिन विश्व कंप्यूटर साक्षरता दिवस मनाया जाता है। विश्व कंप्यूटर साक्षरता दिवस की स्थापना कंप्यूटर साक्षरता को बढ़ावा देने के लिए किया गया था। विश्व कंप्यूटर शिक्षा दिवस के द्वारा शिक्षा के स्तर को सुधार करने में काफी सहायता प्राप्त होती है। 

साथ ही साथ रोजगार के संभावना सुधार करने में भी काफी महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। विश्व कंप्यूटर साक्षरता दिवस का मुख्य उद्देश्य है कि जो लोग कंप्यूटर अभी भी  उपयोग नहीं कर सकते हैं उन्हें कंप्यूटर उपयोग करने के लिए सीखना है। कंप्यूटर साक्षरता दिवस का अर्थ यह है कि कंप्यूटर कैसे कार्य करता है इसे किस प्रकार ऑपरेट किया जाता है, विश्व के प्रत्येक व्यक्ति को कंप्यूटर शिक्षा प्राप्त करने के लिए प्रोत्साहित करना कंप्यूटर साक्षरता दिवस का कार्य होता है। 

विश्व कंप्यूटर साक्षरता दिवस का महत्व | World Computer Literacy Day Significance

विश्व कंप्यूटर साक्षरता दिवस का निम्नलिखित महत्व है:-

  • वर्तमान समय में बदलते डिजिटल युग कंप्यूटर साक्षरता एक महत्वपूर्ण कौशल है क्योंकि इसने हमें सीखने, पढ़ने एवं काम करने के तरीका को बदल दिया है। 
  • कंप्यूटर साक्षरता होने से व्यवसाय एवं मनोरंजन के क्षेत्र में नई तकनीक को सीख सकते हैं, और साथ ही साथ उसका लाभ भी उठा सकते हैं। 
  • कंप्यूटर साक्षरता दिवस के दिन लोगों को कंप्यूटर एवं प्रौद्योगिकी के विषय में शिक्षित करना होता है। 
  • विश्व कंप्यूटर साक्षरता दिवस के दिन शिक्षा की अवसर को बढ़ाने के लिए छात्रों को डिजिटल युग के के समस्याओं का समाधान करने के लिए तैयार किया जाता है। 
  • कंप्यूटर साक्षरता दिवस के दिन व्यक्तियों को करियर के उन्नति को बढ़ावा देने के लिए मनाया जाता है। 
See also  26 जनवरी 2024 के मुख्य अतिथि | 75वें गणतंत्र दिवस 2024 पर सम्मिलित होंगे ये मेहमान

विश्व कंप्यूटर साक्षरता दिवस थीम | World Computer Literacy Day Theme 2023

प्रत्येक वर्ष विश्व कंप्यूटर साक्षरता दिवस एक निर्धारित थीम के अंतर्गत मनाया जाता है | हालांकि इस वर्ष 2023 में अभी तक कोई थीम निर्धारित नहीं किया गया है जैसे ही 2023 थीम निर्धारित होता है तो हम आपको अपडेट कर देंगे।

निष्कर्ष: 

उम्मीद करता हूं कि यह हमारे द्वारा लिखा गया आर्टिकल World Computer Literacy Day संबंधित जानकारी विस्तार पूर्वक प्रदान की गई है जो आप लोगों को काफी पसंद आया होगा ऐसे में आप हमारे आर्टिकल संबंधित कोई प्रश्न सुझाव है तो आप को हमारे कमेंट बॉक्स में आकर अपने प्रश्नों को पूछ सकते है। हम आपके प्रश्नों का जवाब जरूर देंगे। 

FAQ’s: World Computer Literacy Day 2023

Q. विश्व कंप्यूटर साक्षरता दिवस कब मनाया जाता है?

Ans. विश्व कंप्यूटर साक्षरता दिवस 2 दिसंबर को मनाया जाता है। 

Q. कंप्यूटर साक्षरता क्या है?

Ans कंप्यूटर साक्षरता का मतलब है, किसी भी व्यक्ति को कंप्यूटर से से संबंधित प्रशिक्षण उपलब्ध करवाना ताकि वह कंप्यूटर के क्षेत्र में सभी प्रकार के काम ऑनलाइन घर बैठ कर सके। 

Q  विश्व कंप्यूटर साक्षरता दिवस महत्वपूर्ण क्यों है?

Ans. कंप्यूटर साक्षरता दिवस के द्वारा लोगों को कंप्यूटर के क्षेत्र में तकनीकी जानकारी उपलब्ध करवाई जाती है ताकि कंप्यूटर को किस प्रकार संचालित करना है उसका ज्ञान उन्हें मिल पाए। इसके अलावा कंप्यूटर के क्षेत्र में नए प्रकार के अवसर और करियर विकल्प को भी तैयार करना है ताकि वह कंप्यूटर में अपना भविष्य बना सकें।

Q. कंप्यूटर साक्षरता कौन-कौन से क्षेत्रों में फायदेमंद है?

Ans. कंप्यूटर साक्षरता सभी क्षेत्रों में फायदेमंद है, जैसे कि व्यापार, शिक्षा, स्वास्थ्य, सामाजिक सेवाएं, और सरकारी काम।

इस ब्लॉग पोस्ट पर आपका कीमती समय देने के लिए धन्यवाद। इसी प्रकार के बेहतरीन सूचनाप्रद एवं ज्ञानवर्धक लेख easyhindi.in पर पढ़ते रहने के लिए इस वेबसाइट को बुकमार्क कर सकते हैं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Optimized with PageSpeed Ninja