Hindi Diwas 2022 | हिंदी दिवस कब, क्यों, कैसे, मनाया जाता हैं

By | सितम्बर 12, 2022

Hindi Diwas 2022:- भारत में सबसे अधिक हिंदी भाषा बोली जाती है। वर्तमान समय में हिंदी भाषा को लेकर अजीब अवधारणा चल रही है। लोग अंग्रेजी भाषा का इस्तेमाल बहुत अधिक कर रहे हैं और इस वजह से भारत में अंग्रेजी भाषा को भाषा से अधिक महत्व दिया जाता है। सालों पहले जब लोगों को शक हुआ इस तरह हम हिंदी भाषा से दूर हो जाएंगे तब हिंदी दिवस (Hindi Day) मनाने का ख्याल आया। क्या आपको पता है हिंदी दिवस कब बनाया जाता है, या हिंदी भाषा पर निर्धारित योग दिवस क्यों मनाया जाता है। यह एक बहुत ही महत्वपूर्ण दिवस है जिसे पूरे भारतवर्ष में मनाया जाता है आज इस लेख में हम हिंदी दिवस 2022 से जुड़ी कुछ विस्तार पूर्वक जानकारियों को सरल शब्दों में आपके समक्ष प्रस्तुत करने जा रहे हैं।

ads

हर साल 14 सितंबर को हम हिंदी दिवस मनाते है। हिंदी भाषा के बारे में लोगों को बताना और हिंदी भाषा के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए हिंदी दिवस हर साल 14 सितंबर को मनाया जाता है। आज हम इस लेख में आपको यह भी बताने जा रहे हैं कि हिंदी दिवस की शुरुआत कब हुई और किस प्रकार इस पावन अवसर को विशेष महत्व से मनाया जाता है।

Hindi Day Poem in Hindi

Hindi Diwas 2022

त्यौहार का नामHindi Diwas (हिंदी दिवस 2022)
कब मनाया जाता हैहर साल 14 सितंबर
क्यों मनाया जाता हैदेश में हिंदी भाषा के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए
कैसे मनाया जाता हैबड़े ही हर्षोल्लास के साथ विभिन्न प्रकार के आयोजन किए जाते हैं और हिंदी में अतुलनीय काम करने वाले लोगों को पुरस्कार दिया जाता है
कहां मनाया जाता हैपूरे भारतवर्ष में 
Hindi Day (Diwas) 2022Others Links
हिंदी दिवस कब, क्यों, कैसे, मनाया जाता हैंClick Here
हिंदी दिवस पर कोट्स हिंदी मेंClick Here
हिंदी दिवस पर शायरी हिंदी मेंClick Here
हिंदी दिवस पर निबंध हिंदी मेंClick Here
हिंदी दिवस पर कविता हिंदी मेंClick Here
 हिंदी दिवस पर भाषण हिंदी मेंClick Here
हिंदी दिवस स्टेटस 2022Click Here
हिंदी दिवस थीम क्या हैंClick Here
Hindi Diwas

हिंदी दिवस कब है | when is Hindi Day

भारत में हिंदी सबसे अधिक बोली जाती है इसलिए हिंदी को विशेष महत्व देने के लिए हिंदी दिवस मनाया जाता है। इस साल हिंदी दिवस का यह पावन अवसर 14 सितंबर 2022 को मनाया जाएगा। हिंदी दिवस का मुख्य उद्देश्य लोगों को हिंदी भाषा के प्रति जागरूक करना और हिंदी भाषा की बेहतरीन रचनाओं को प्रस्तुत करना है। 

READ  Diwali status in Hindi | दिवाली स्टेटस हिंदी में

अलग-अलग संस्थान में हिंदी दिवस के अवसर पर हिंदी कविता प्रतियोगिता या हिंदी लेख प्रतियोगिता का आयोजन किया जाता है। इस साल आपको हिंदी दिवस के अवसर पर इस तरह के बेहतरीन सम्मेलन 14 सितंबर 2022 को देखने को मिलेंगे।

हिंदी दिवस कब मनाया जाता है

When is Hindi Divas celebrated:- जैसा कि हमने आपको बताया भारत में हर साल 14 सितंबर को हिंदी दिवस मनाया जाता है। भारत के अधिकांश जगहों पर हिंदी भाषा का इस्तेमाल किया जाता है इस वजह से केंद्र सरकार ने भारत की मुख्य भाषा के रूप में हिंदी भाषा को चुना था। इसके बाद 14 सितंबर 1949 को हिंदी को भारत का राजभाषा चुना गया था। हम आपको बता दें कि भारतीय संविधान में किसी भी भाषा को राष्ट्रभाषा नहीं कहा गया है अधिकांश राज्यों में हिंदी भाषा बोली जाती है इस वजह से हिंदी को केवल राजभाषा कहा जाता है।

धीरे धीरे जब ऐसा महसूस हुआ कि लोग हिंदी भाषा के प्रति अपनी जागरूकता को भूलते जा रहे हैं और अंग्रेजी भाषा का अधिक इस्तेमाल कर रहे है। भारत की सबसे पुरानी और सबसे अधिक बोले जाने वाली हिंदी भाषा की अस्मत को बचाने के लिए पहली बार 14 सितंबर 1953 को हिंदी दिवस के रूप में मनाने की परंपरा को शुरू किया गया। तब से लेकर आज तक हर साल हिंदी दिवस के रूप में 14 सितंबर का विशेष दिन बड़े धूमधाम से मनाया जाता है।

हिंदी दिवस क्यों मनाया जाता है

Why is Hindi Divas celebrated:- हम सब जानते हैं कि भारत में सबसे अधिक हिंदी भाषा बोली जाती है मगर वर्तमान समय में भारत में हिंदी भाषा को उतना महत्व नहीं दिया जा रहा है जितना यहां की मुख्य भाषा को दिया जाना चाहिए। हिंदी भाषा भारत की राष्ट्रभाषा नहीं है मगर हिंदी भाषा को भारत में लगभग हर जगह समझा जाता है जिस वजह से महात्मा गांधी ने 1918 में इसे जनमानस की भाषा कहते हुए राष्ट्रभाषा बनाने के लिए जोर दिया था। उस वक्त भारतीय संविधान में हिंदी भाषा को केंद्र सरकार की भाषा कही गई थी और एक राजभाषा का दर्जा दिया गया था। इसके बावजूद भारत में हिंदी भाषा के उपयोग और इसके इस्तेमाल को लेकर लोगों के बीच इसकी जागरूकता कम होती जा रही है और भारत में हिंदी भाषा को महत्व नहीं दिया जा रहा है।

READ  विश्व दूरसंचार दिवस कब है? World Telecommunication Day 2023 | विश्व दूरसंचार दिवस इतिहास, थीम, उद्देश्य, स्थापना

विश्व स्तर पर हिंदी भाषा सबसे अधिक बोले जाने वाली भाषा की सूची में तीसरे स्थान पर आती है। इसके बाद यह देखा गया है कि हिंदी भाषा बोलना और समझना हर किसी को आता है मगर लिखने बहुत कम लोगों को आता है। भारत में हिंदी भाषा के प्रति लोगों की जागरूकता बड़ी तेजी से कम हो रही है लोग हिंदी भाषा के प्रति इतना आकर्षण महसूस नहीं कर रहे है। हिंदी भारत में सबसे अधिक बोले जाने वाली भाषा है और विश्व में तीसरी सबसे अधिक बोले जाने वाली भाषा है इस वजह से इसके बारे में लोगों को समझाने जागरूकता फैलाने के लिए हिंदी दिवस का त्यौहार हर्षोल्लास के साथ हर साल भारत में मनाया जाता है। हिंदी दिवस को मनाने का केवल मुख्य मकसद लोगों को हिंदी के बारे में जागरूक करना है उन्हें समझाना है कि हमारे देश की मातृभाषा हिंदी है यहां सबसे ज्यादा हिंदी भाषा बोली जाती है इस वजह से इस भाषा को सीखे और इस की गरिमा और महत्व को बनाए रखें।

14 सितंबर को हिंदी दिवस क्यों मनाया जाता है

14 सितंबर 1949 को जब यह मालूम हुआ कि भारत में सबसे अधिक हिंदी बोली जाती है, और इस वजह से यह एक केंद्रीय भाषा होगी। इस दिन हिंदी भाषा के प्रचलित साहित्यकार व्यौहार राजेन्द्र सिंहा का 50 वां जन्म दिवस था इस वजह से इस जन्मदिवस को और विशेष बनाने के लिए हिंदी साहित्य का महत्व बढ़ाने के लिए 14 सितंबर को हिंदी दिवस की घोषणा कर दी गई। 

हिंदी साहित्य का यह पावन त्यौहार 14 सितंबर को मनाया जाता है इस दिन हिंदी साहित्य के प्रचलित साहित्यकार व्यौहार राजेन्द्र सिंहा का जन्म दिवस होता है। हिंदी का महत्व को बढ़ाने के लिए लोगों को हिंदी में उनके द्वारा किए गए अतुलनीय काम के लिए उपहार देना और अलग-अलग प्रकार के समारोह को आयोजन करना हिंदी दिवस का मुख्य उद्देश्य है।

READ  बाल दिवस पर कविता हिंदी में | Children's Day Poem in Hindi

हिंदी दिवस पर क्या-क्या किया जाता है

हिंदी दिवस के दिन लोग बड़े ही हर्षोल्लास के साथ हिंदी दिवस का त्यौहार मनाते है। इस त्यौहार में लोगों को हिंदी भाषा के प्रति जागरूक किया जाता है इसके लिए अलग-अलग जगहों पर अलग-अलग संस्थान के द्वारा विभिन्न प्रकार के समारोह आयोजित किया जाता है। हिंदी दिवस के दिन हिंदी कविता प्रतियोगिता हिंदी कवि सम्मेलन हिंदी भाषा के साहित्यकार सम्मेलन होता है। सरकारी जगहों पर हिंदी दिवस के दिन हिंदी पुस्तक और हिंदी कविता लिखने वाले बेहतरीन लेखकों को सरकार की तरफ से पुरस्कार दिया जाता है।

हिंदी दिवस के दिन हिंदी साहित्य से जुड़े अतुलनीय कार्य करने वाले लोगों को विभिन्न प्रकार के पुरस्कार से सम्मानित किया जाता है और हिंदी दिवस के अवसर पर हिंदी भाषा से जुड़े अलग-अलग प्रकार के समारोह आयोजित किए जाते हैं ताकि लोग हिंदी भाषा के प्रति आकर्षित हो सकें। बीते समय की तुलना में आज हिंदी भाषा तेजी से लोकप्रिय हो रही है और लोग हिंदी भाषा में बेहतरीन कृति प्रस्तुत कर रहे हैं।

Hindi Day

FAQ’s Hindi Diwas 2022

Q. हिंदी दिवस कब मनाया जाता है?

हिंदी दिवस का त्यौहार हर साल 14 सितंबर को मनाया जाता है।

Q. इस साल हिंदी दिवस कब मनाया जाएगा?

इस साल हिंदी दिवस का त्यौहार 14 सितंबर 2022 को मनाया जाएगा।

Q. हिंदी दिवस कैसे मनाया जाता है?

हिंदी दिवस के दिन हिंदी के क्षेत्र में अतुलनीय काम करने वाले साहित्यकार और कवियों को सरकार के तरफ से पुरस्कार दिया जाता है और अलग-अलग संस्थानों के द्वारा अलग-अलग जगह पर हिंदी प्रतियोगिता का आयोजन करवाया जाता है इस तरह हिंदी दिवस के अवसर पर भारत में हिंदी भाषा के प्रति जागरूकता फैलाई जाती है। 

Q. हिंदी दिवस क्यों मनाया जाता है?

भारत में सबसे अधिक बोले जाने वाली यहां की प्रचलित राजभाषा हिंदी के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए और उन्हें इस भाषा के महत्व को समझाने के लिए हिंदी दिवस का त्यौहार हर साल 14 सितंबर को मनाया जाता है।

निष्कर्ष

आज इस लेख में हमने हिंदी दिवस कब मनाया जाता है और Hindi Diwas 2022 कैसे मनाया जाता है के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी प्रस्तुत की है। हमने आपको यह बताने का प्रयास किया कि हिंदी दिवस क्यों बहुत ही महत्वपूर्ण त्योहार है और कैसे आप हिंदी दिवस के अवसर पर भारत में हिंदी के प्रति लोगों को जागरुक कर सकते हैं और किया जाता है इसके बारे में भी विस्तार पूर्वक जानकारी देने का प्रयास किया गया है। अगर इस लेख को पढ़ने के बाद आप यह समझ पाए हैं कि हिंदी दिवस क्या है और हिंदी दिवस क्यों मनाया जाता है तो इसे अपने मित्रों के साथ साझा करें साथ ही अपने सुझावों विचार या किसी भी प्रकार के प्रश्न को कमेंट में पूछना ना भूलें। 

इस ब्लॉग पोस्ट पर आपका कीमती समय देने के लिए धन्यवाद। इसी प्रकार के बेहतरीन सूचनाप्रद एवं ज्ञानवर्धक लेख easyhindi.in पर पढ़ते रहने के लिए इस वेबसाइट को बुकमार्क कर सकते हैं।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *