ads

राष्ट्रीय युवा दिवस निबंध हिंदी में | Rashtriya Yuva Diwas Essay in Hindi

By | फ़रवरी 27, 2023

Rashtriya Yuva Diwas Essay in Hindi:- भारत देश की अधिकतर आबादी युवाओं की है और किसी भी देश का भविष्य उसके युवाओं पर ही निर्भर करता है। नई प्रतिभा के आने से देश को ना सिर्फ तरक्की मिलती है, बल्कि देश के युवाओं का विकास भी सही तरीके से होता है। Youth के अक्षरों को अगर पलट दिया जाए तो वायु बन जाता है, मतलब जो वायु के वेग से चले वह युवा कहलाता है। देश के युवाओं के सही मार्गदर्शन के लिए हर साल India में युवा दिवस मनाया जाता है। आखिर youth Day किसकी याद में मनाते हैं, इसका उत्तर हम आपको इस लेख में देने जा रहे हैं। इसके साथ ही हम आपको सामने राष्ट्रीय युवा दिवस पर निबंध (Rashtriya Yuva Diwas Nibandh) भी प्रस्तुत कर रहे जिसके जरिए आप इस दिन के लिए एक बहतरीन निबंध तैयार कर सकते है।

इस लेख में हम राष्ट्रीय युवा दिवस निबंध Rashtriya Yuva Diwas Essay Rashtriya yuva diwas Essay राष्ट्रीय युवा दिवस पर निबंध हिंदी में राष्ट्रीय युवा दिवस निबंध 10 लाइन इन बिंदूओं पर चर्चा करेंगे।

Rashtriya Yuva Diwas Essay in Hindi 

Swami VivekanandaSimilar Content
स्वामी विवेकानंद जयंतीक्लिक करें
स्वामी विवेकानंद पर निबंध हिंदी मेंक्लिक करें
स्वामी विवेकानंद कोट्स हिंदी मेंक्लिक करें
स्वामी विवेकानंद के विचारक्लिक करें
स्वामी विवेकानंद का भाषणक्लिक करें
स्वामी विवेकानंद का जीवन परिचयक्लिक करें
राष्ट्रीय युवा दिवस निबंधक्लिक करें
राष्ट्रीय युवा दिवस पर भाषणक्लिक करें
राष्ट्रीय युवा दिवसक्लिक करें

Rashtriya Yuva Diwas Nibandh 

India में युवा दिवस मनाने की शुरूआत साल 1985 से हुई थी। वहीं इस दिन को Yuva Diwas के तौर पर मनाने का ऐलान साल 1984 में किया गया था। युवा दिवस मनाने के लिए सरकार द्वारा स्वामी विवेकानंद के जन्मदिन (Swami Vivekananda Birthday) को चुना गया था, तब से हर साल इस दिन युवा दिवस पूरे देश में बड़े ही धूमधाम से मनाया जाता है। Swami Vivekananda अपने विचारों और अपने आदर्शों के लिए पूरी दुनिया में जाने जाते हैं। उन्होंने काफी कम उम्र के अंदर ही दुनीया में अपने विचारों के चलते अपनी एक अलग ही पहचान बनाई थी। उनके विचारों से युवाओं को सही दिशा मिल सके, इस मकसद से ही उनके जन्म दिवस को इस दिन के लिए चुना गया था। 

READ  कंप्यूटर पर निबंध (300, 500, 10000 शब्द) Short & Long Essay on computer in hindi
टॉपिकराष्ट्रीय युवा दिवस 
लेख प्रकारनिबंध
साल2023
कब मनाया जाता है राष्ट्रीय युवा दिवस 12 जनवरी
किसकी याद में मनाया जाता है राष्ट्रीय युवा दिवस स्वामी विवेकानंद 
राष्ट्रीय युवा दिवस साल में कितनी बार आता हैएक बार
पहली बार कब मनाया गया1985
साल 2023 में कौन से दिन मनाया जाएगागुरुवार
स्वामी विवेकानंद का जन्म12 जनवरी 1863
स्वामी विवेकानंद  की मृत्यु4 जुलाई 1902

राष्ट्रीय युवा दिवस कब मनाया जाता है ?

India में हर साल 12 जनवरी के दिन युवा दिवस का आयोजन किया जाता है। यह दिन युवाओं के लिए समर्पित है और इस दिन ही Swami Vivekananda का जन्म भी हुआ था। इस बार (2023) युवा दिवस के अवसर पर विवेकानंद जी की 157 वीं जन्म जयंती के रूप में मनाया जाएगा। Swami Vivekananda युवाओं के लिए हमेशा से ही प्रेरणा स्त्रोत रहे हैं। हर युवा Swami Vivekananda की राह पर चलकर अपने आप को शसक्त बनाना चाहता है।

अंतर्राष्ट्रीय युवा दिवस (International Yuva Diwas)

India की तरह पूरी दुनिया में भी युवा दिवस मनाया जाता है। International Youth Day को अगस्त के महीने में मनाया जाता है। 12 अगस्त को संयुक्त राष्ट्र द्वारा युवा दिवस मनाने के तौर पर चुना गया और 1985 में इस दिवस को मनाने की घोषणा की गई, लेकिन वर्ष 2000 में इसका आयोजन हुआ था। इस दिन दुनियाभर में कई तरह के कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है।

राष्ट्रीय युवा दिवस पर निबंध हिंदी में 

स्वामी विवेकानंद कौन थे? (Who is Swami Vivekananda) 

Swami Vivekananda  को उनके माता-पिता द्वारा दिया गया नाम नरेंद्र था। सन 1863 में Kolkata शहर में जन्मे विवेकानंद के गुरू रामकृष्ण थे। अपने गुरू से ही विवेकानंद ने आध्यात्मिक शिक्षा हासिल की और दुनियाभर में सनातन धर्म का प्रचार-प्रसार किया। अमेरिका (America) के शिकागो (Chicago) में दिए गए भाषण को लोगों ने आज भी याद रखा है। उन्होंने अपने भाषण से भारत, हिंदू धर्म और उनके गुरू श्री रामकृष्ण के विचारों को दुनिया के सामने रखा था। विवेकानंद जी ने अपने जीवनकाल में दुनिया के कई देशों का दौरा किया था। स्वामी जी ने योग और वेदांत को काफी प्रचलित किया था।

READ  Essay On Good Friday In Hindi | गुड फ्राइडे पर निबंध

स्वामी जी ने पश्चिम संस्कृति और भारतीय संस्कृति (Indian Culture) के बीच की दूरी को कम करने का प्रयास भी किया। उन्होंने अपने जीवन को Society के लिए समर्पित करके स्वयं एक साधु का जीवन जीते थे। 1902 में स्वामी जी ने अंतिम सांस ली थी, वहीं उनके द्वारा स्थापित किए गए रामकृष्ण मिशन (Ram krishna Mission) को आज दुनियाभर में जाना जाता है, जिसकी नींव कोलकाता (Kolkata) में रखी गई थी।

राष्ट्रीय युवा दिवस कैसे मनाया जाता है? (Yuva diwas program)

इस दिन स्कूल और कॉलेजों में खास इंतजाम किए जाते हैं। बच्चों को स्वामी विवेकानंद के जीवन के बारे में बताया जाता है। इसके अलावा रामकृष्ण मिशन के केंद्रों पर कई तरह के प्रोग्राम आयोजित होते हैं। वहीं भारत के “युवा कार्य और खेल मंत्रालय” द्वारा भी युवाओं के लिए कई तरह के आयोजन करवाए जाते हैं।

युवाओं को प्रेरित करने वाले विचार (National Youth day Quotes)

1.हर युवा के पास ताकत है कि वह अपने कल को अच्छा बना सके। मेहनत का फल देर से ही सही, मिलता जरूर है। 

2.अगर कोई कार्य करते हुए कुछ गलत होता है, तो इसका मतलब यह नहीं कि आप हार गए, बल्कि आप कुछ पाने की कोशिश में लगे हुए है। 

3.अगर सकारात्मक सोच होगी तो सब अच्छा होगा। 

4.आप किसी लक्ष्य को पाने में तभी नाकाम होते हैं, जब आपके अंदर उसे पाने का जोश खत्म होता है, इसलिए जज्बे को खत्म ना होने दें। 

5.लोग आपके बारे में क्या सोचते हैं, इस चीज से ज्यादा जरूरी है, कि आप अपने बारे में क्या सोचते हैं, क्योंकि आपको, आपसे ज्यादा कोई नहीं जानता।

READ  Bihar Diwas Essay in Hindi | बिहार दिवस पर निबंध PDF | बिहार का इतिहास

6.खुद पर विश्वास होगा, तभी ईश्वर पर विश्वास हो सकता है। 

7.उठो, जागो और तब तक मत रुको जब तक लक्ष्य की प्राप्ति ना हो जाए।

8.अगर आप भगवान को अपने अंदर नहीं देख पाते तो आपको भगवान कहीं नहीं मिलेंगे।

9.सफल होने के लिए लगातार प्रयास और कड़ी मेहनत की जरूरत होती है।

10.जितना कठिन संघर्ष होगा, जीत उतनी ही बड़ी होगी।

राष्ट्रीय युवा दिवस निबंध 10 लाइन 

1) स्वामी विवेकानंद की जयंती को चिह्नित करने के लिए हर साल 12 जनवरी को ‘राष्ट्रीय युवा दिवस’ के रूप में मनाया जाता है।

2) 1984 में, भारत सरकार ने 12 जनवरी को ‘राष्ट्रीय युवा दिवस’ के रूप में घोषित किया, तब से हम इसे हर साल मना रहे हैं।

3) राष्ट्रीय युवा दिवस मनाने का मुख्य उद्देश्य युवाओं को विवेकानंद के आदर्शों और शिक्षाओं को सीखने और उन्हें अपने जीवन में लागू करने के लिए प्रोत्साहित करना है।

4) राष्ट्रीय युवा दिवस का उत्सव भारत जैसे देश में बहुत महत्व निभाता है जिसमें 60% से अधिक आबादी युवाओं के रूप में है।

5) राष्ट्रीय युवा दिवस पूरे भारत में स्कूलों और कॉलेजों में सम्मेलनों, युवा उत्सवों, योग, भाषणों, खेल और संगीत प्रतियोगिताओं का आयोजन करके मनाया जाता है।

6) राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर, कॉलेज स्वामी विवेकानंद के जीवन पर समूह चर्चा और बहस आयोजित करते हैं।

7) 12 जनवरी को कई एनजीओ और सरकारी संगठन सामाजिक और विकासात्मक गतिविधियों का संचालन करके राष्ट्रीय युवा दिवस मनाते हैं।

8) सरकार देश भर में युवाओं को प्रेरित करने के लिए विभिन्न चैनलों पर सफल नेताओं के विशेष कार्यक्रमों, समाचारों, साक्षात्कारों का सीधा प्रसारण करती है।

9) स्कूलों में, शिक्षक एकता, नेतृत्व, समर्पण और कड़ी मेहनत का पाठ पढ़ाते हैं ताकि छात्रों को अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया जा सके।

10)  यह हमें स्वतंत्रता सेनानियों द्वारा किए गए बलिदानों के बारे में भी याद दिलाता है जिन्होंने ब्रिटिश शासन से स्वतंत्रता की दिशा में भारत का मार्गदर्शन किया।

FAQ’s Rashtriya Yuva Diwas Essay in Hindi 

Q. राष्ट्रीय युवा दिवस कब मनाया जाता है?

Ans. 12 जनवरी को देश भर में राष्ट्रीय युवा दिवस मनाया जाता है

Q. पहली बार राष्ट्रीय युवा दिवस कब मनाया गया ? 

 Ans. 1985 को पहली राष्ट्रीय युवा दिवस भारत में मनाया गया था।

Q. राष्ट्रीय युवा दिवस के उपलक्ष्य में मनाया जाता है ?

Ans. स्वामी विवेकानंद के जन्मदिवस के तौर पर।

Q. अंतर्राष्ट्रीय युवा दिवस कब मनाया जाता है ?

Ans. 12 अगस्त को अंतर्राष्ट्रीय युवा दिवस मनाया जाता है ।

Q. राष्ट्रीय युवा दिवस की शुरुआत किसके द्वारा की गई?

Ans. भारत सरकार और राम कृष्ण मिशन द्वारा हर साल  12 जनवरी को देश भर में राष्ट्रीय युवा दिवस मनाए जाने की शुरुआत की गई।

इस ब्लॉग पोस्ट पर आपका कीमती समय देने के लिए धन्यवाद। इसी प्रकार के बेहतरीन सूचनाप्रद एवं ज्ञानवर्धक लेख easyhindi.in पर पढ़ते रहने के लिए इस वेबसाइट को बुकमार्क कर सकते हैं।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *