राजस्थान श्रमिक कार्ड कैसे बनवाएं | Rajasthan Labor Card Apply Online

E-Shramik Card Registration Rajasthan

Rajasthan Labour Registration 2023 | Rajasthan Shramik Registration online | राजस्थान श्रमिक कार्ड रजिस्ट्रेशन 2023 | राजस्थान श्रमिक कार्ड ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन 2023 | Rajasthan Labour Card Online Application Form | राजस्थान श्रमिक पंजीकरण 2023 | Rajasthan Labour Card Apply Online

Rajasthan Shramik Card Registration 2023:- राजस्थान सरकार (Government of Rajasthan) द्वारा सभी श्रमिकों (laborers) को जो असंगठित क्षेत्रों में काम कर रहे हैं। दिन दिहाड़ी मजदूरी  कर रहे हैं। ऐसे श्रमिक, मजदूरों को पहचान दिलाने हेतु राजस्थान सरकार द्वारा श्रमिक कार्ड (Shramik card) उपलब्ध करवाया जा रहा है। दरअसल श्रमिक कार्ड प्रत्येक मजदूर का एक पहचान हैं। जो श्रमिकों को राजस्थान सरकार तथा केंद्र सरकार द्वारा मिलने वाले लाभों को सही और प्रत्यक्ष श्रमिक तक पहुंचाने में मदद मिलेगी। इसी के साथ मजदूर कार्ड से पूरे राज्य के श्रमिक मजदूरों का एक बायोडाटा तैयार किया जाएगा। जिससे उन्हें हितकारी योजनाओं में जोड़ने में लाभ मिलेगा। इसी के साथ श्रमिक अपनी बिटिया की शादी पर ₹55000 तक का अनुदान ले सकते हैं।

आइए जानते हैं, राजस्थान मजदूर कार्ड के लिए कैसे रजिस्ट्रेशन करें? (E Shramik Card Online Registration Rajasthan 2023) राजस्थान में श्रमिक कार्ड कैसे बनवाएं? राजस्थान में लेबर कार्ड कैसे बनवाएं? मजदूर कार्ड कैसे बनता है? श्रमिक कार्ड से क्या क्या फायदे हैं? राजस्थान श्रमिक कार्ड के फायदे  तथा श्रमिक कार्ड से जुड़े सभी हित लाभों की जानकारी के लिए लेख में अंत तक बने रहे।

राजस्थान मजदुर कार्ड ऑनलाइन पंजीकरण 2023 | Rajasthan Labour Card Apply Online

जो मजदूर, दिन दिहाड़ी मजदूर, रेडी- ठेला, मोची, दर्जी जो भी व्यक्ति हाथ से काम क्या करते हैं और दिन दिहाड़ी मजदूरी पर अपना जीवन यापन कर रहे हैं। उन सभी श्रमिकों को राजस्थान लेबर डिपार्टमेंट (Rajasthan Labor Department) (श्रमिक विभाग) द्वारा विभिन्न प्रकार की हितकारी योजनाओं से जोड़ा जा रहा है। श्रमिकों (मजदूरों) को योग्यता एवं अनुभव के अनुसार श्रमिक कार्ड (labor card) उपलब्ध करवाया जाएगा। जो प्रत्येक श्रमिक की एक पहचान होगी। श्रमिक विभाग द्वारा श्रमिकों का Online Database तैयार किया जाएगा। जिससे अनेक प्रकार की योजनाएं जो केंद्र सरकार और राज्य सरकार द्वारा श्रमिक समुदाय के लिए शुरू की गई है। उन सभी योजनाओं का लाभ यथा उचित प्रत्यक्ष श्रमिक तक पहुंच पाएगा। राजस्थान में राजस्थान श्रमिक कार्ड पंजीकरण के लिए आप ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

राजस्थान मजदूर कार्ड से जुड़ी सरकारी योजनाएं

राजस्थान सरकार द्वारा श्रमिकों को विशेष प्रकार के लाभ देने हेतु घोषणाएं की गई है। इसी के साथ निर्माण श्रमिकों को असंगठित क्षेत्र में काम कर रहे हैं। दिनदहाड़े मजदूरी कर रहे हैं। उन्हें श्रमिक कार्ड से स्वास्थ्य संबंधी सेवाएं, नि:शुल्क आवास, सुरक्षा बीमा, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना, जैसी अनेक योजनाओं से जोड़ा गया है। इसके अतिरिक्त श्रमिकों को दी गई योजनाएं लाभान्वित करने हेतु कारगर साबित हो रही है।

See also  राजस्थान कर्ज माफी लिस्ट 2023 | Rajasthan Kisan Karj Mafi Yojana 2023

राज्य सरकार द्वारा मजदरों को विशेष लाभ देने हेतु एवं श्रमिकों को पहचान दिलाने हेतु राजस्थान लेबर कार्ड बनवाया जा रहा हैं

Rajasthan Shramik Card 2023

योजना का नामराजस्थान श्रमिक/ लेबर कार्ड 2023
योजना की शुरुआत की गईराजस्थान राज्य सरकार द्वारा
योजना विभाग का नामश्रमिक कल्याण विभाग, राजस्थान सरकार
योजना का लाभराज्य सरकार द्वारा लाई गई विभिन्न योजनाओं के लाभ प्राप्त कर सकतें हैं
लाभार्थी होंगेराज्य के श्रमिक व उनके परिवार
आधिकारिक वेबसाइटjansoochna.rajasthan.gov.in

राजस्थान लेबर कार्ड हेतु पात्रता

राजस्थाराजस्थान श्रमिक पंजीकरण (Labor Card) के लिए सरकार द्वारा निर्धारित कुछ पात्रता ओं को फॉलो करना आवश्यक है। राजस्थान सरकार के श्रमिक विभाग (Labor Department of the Government of Rajasthan) द्वारा श्रमिकों को यथा उचित लाभ देने हेतु ऑनलाइन पोर्टल की शुरूआत की गई है। इसी पोर्टल पर आप श्रमिक कार्ड से जुड़ी सभी योजनाओं के लिए आवेदन कर सकते हैं।   श्रमिक कार्ड से जुड़ी सभी योजनाओं की जानकारी प्राप्त कर अपने आप को लाभान्वित कर सकते हैं। राजस्थान श्रम विभाग द्वारा निर्धारित श्रमिक पत्रिकाएं इस प्रकार है:-

  •  प्रत्येक श्रमिक के लिए आवश्यक है कि उसके पास 90 दिन तक का किसी भी कार्य का अनुभव हो।
  • यदि श्रमिक ने 90 दिन तक मननरेगा में काम किया है। तो वह भी श्रमिक कार्ड बनवा सकते हैं।
  • श्रमिक कार्ड बनवाने के लिए ऑनलाइन पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करना आवश्यक है।
  •  निर्माण श्रमिक के रूप में व्यक्ति खुद को पंजीकृत कर चुका हो।
  •  निर्माण श्रमिकों के लिए ठेकेदार यह बिल्डर के पास 90 दिन तक का काम करने का प्रमाण पत्र होना चाहिए और अनुभव अनिवार्य है।
  • श्रमिक आवेदक की उम्र 18 वर्ष से 55 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
  • श्रमिक कार्ड से प्रत्येक श्रमिक परिवार को दो बच्चों तक ही सरकारी योजनाओं का लाभ मिलेगा।
  •  राजस्थान शुभ शक्ति योजना आवेदन के लिए श्रमिक की बिटिया कम से कम आठवीं पास होने चाहिए और उसकी उम्र 21 वर्ष होनी चाहिए।

राजस्थान श्रमिक कार्ड की विशेषताएं एवं लाभ

राजस्थान सरकार द्वारा बनाए जाने वाले श्रमिक कार्ड (Labor card) को ही मजदूर कार्ड, लेबर कार्ड, लेबर डायरी आदि के नाम से जाना जाता है। श्रमिक  मजदूर कार्ड अन्य नामों से भ्रमित ना हो। राजस्थान मजदूर कार्ड की विशेषताएं एवं लाभ इस प्रकार है:-

  • मजदूर कार्ड / श्रमिक कार्ड धारक को बिटिया की शादी पर ₹55000 तक की आर्थिक सहायता मिलती है।
  • श्रम विभाग (Labour Department) द्वारा श्रमिक परिवार के दो बच्चों को शिक्षा प्राप्ति हेतु छात्रवृत्ति दी जाती है।
  • छात्रवृत्ति के रूप में कक्षा 6 से 8 तक के बच्चों में लड़के को 8000 रूपए और लड़की को 9000 रूपए दिए जाते हैं।
  • कक्षा 9 से 12 तक के छात्र को 9000 रूपए और छात्र को 10000 रूपए की छात्रवृत्ति दी जाती हैं।
  • ITI के लिए 10000 रूपए की छात्रवृत्ति दी जाएगी।
  • Diploma के लिए 10000 रूपए की छात्रवृत्ति दी जाएगी।
  • BA के लिए 13000 रूपए से लेकर 15000 रूपए तक दिए जायेंगे।
  • जमीन का पट्टा खरीदने पर 1 लाख 50 हजार रुपए की आर्थिक सहायता दी जाएगी।
  • दुर्घटना होने पर 30 हजार से 5 लाख की तुरंत आर्थिक सहायता व निःशुल्क ईलाज सुविधा दी जाएगी। 
  • श्रमिक परिवार में लड़के के जन्म पर 20000 रूपए और लड़की के जन्म पर 21000 रूपए की आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी।
See also  राजस्थान निर्माण श्रमिक शिक्षा व कौशल विकास योजना 2023 | Rajasthan Nirman Shramik Shiksha Kaushal Vikas Yojana

राजस्थान श्रमिक कार्ड और ई-श्रम कार्ड में क्या अंतर है

जैसा कि आप सभी जानते हैं, राज्य सरकार द्वारा जो भी श्रमिक कार्ड बनाए जा रहे हैं। वह सभी राज्य के लेबर डिपार्टमेंट (Labour Department) द्वारा बनाए जाएंगे। यह श्रमिक कार्ड असंगठित क्षेत्रों में काम कर रहे सभी मजदूर दिन दिहाड़ी मजदूर, निर्माण श्रमिक तथा औद्योगिक क्षेत्रों में काम कर रहे श्रमिकों को दिया जाता है। यह श्रमिक कार्ड राज्य  स्तर पर मान्य होगा। श्रमिक कार्ड (Shramik Card) पर जो भी हित लाभ दिए जाते हैं। वह राज्य सरकार द्वारा दिए जाते।

ई -श्रम कार्ड (E-shram card) भारत सरकार द्वारा बनाया जाता है। ई-श्रम कार्ड राष्ट्रीय स्तर पर लागू होता है। जिन्होंने श्रमिक कार्ड बनवाया है। वह सभी श्रम कार्ड बनवाने के उचित पात्र हैं। भारत सरकार द्वारा जो भी श्रमिकों के लिए हितकारी योजना शुरू की जाएगी। वह सभी श्रम कार्ड धारक को दी जाएगी।  अतः श्रमिक कार्ड और श्रम कार्ड में केवल इतना सा अंतर है की श्रमिक कार्ड तो राज्य स्तरीय है और श्रम कार्ड राष्ट्रीय स्तरीय है। दोनों की पात्रता एक ही है। परंतु लाभ अलग-अलग हो सकते हैं।

राजस्थान श्रमिक कार्ड के लिए आवश्यक दस्तावेज

राजस्थान राज्य के जो भी मजदूर को पर दी गई पात्रताओं को फोन करते हैं। तो उन्हें निम्न दस्तावेज प्रस्तुत कर ऑनलाइन पोर्टल पर आवेदन कर देना चाहिए।   आवेदन हेतु आवश्यक दस्तावेज इस प्रकार है:-

  • आधार कार्ड | Aadhar Card
  • भामाशाह कार्ड | Bhamashah Card
  • राशन कार्ड | Ration Card
  • निवास प्रमाण पत्र | Residence Certificate
  • जन्म प्रमाण पत्र | Birth Certificate
  • जाति प्रमाण पत्र | Caste Certificate
  • श्रमिक प्रमाण पत्र | Labour Certificate
  • बैंक पासबुक की फोटोकॉपी | Photocopy of Bank Passbook
  • पासपोर्ट साइज फोटो | Passport Size Photo
See also  चिरंजीवी योजना हॉस्पिटल लिस्ट अजमेर | Chiranjeevi Yojana Hospital List Ajmer PDF

राजस्थान श्रमिक कार्ड कैसे बनवाएं? | How to Apply Rajasthan Shramik Card

Rajasthan Labour Card Apply Online के लिए सरकार द्वारा ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यम से आवेदन स्वीकार करने की सुविधा दी है। जो श्रमिक ज्यादा पढ़े लिखे नहीं हैं और ऑनलाइन आवेदन नहीं कर सकते। वे सभी उक्त पंक्तियों में दिए गए दस्तावेज को लेकर नजदीकी मित्र CSC  सेंटर पर जाकर श्रमिक कार्ड के लिए आवेदन कर सकते हैं। आपके द्वारा दिए गए आवेदन की जांच होने के पश्चात 15 से 20 दिन बाद आपका Shramik Card

दिए गए पते पर उपलब्ध हो जाएगा।

यदि आप ऑफलाइन आवेदन ना करके ऑनलाइन आवेदन करना चाहते हैं। तो नीचे दी गई आवेदन प्रक्रिया को ध्यानपूर्वक देखें।

  • राजस्थान श्रमिक कार्ड पंजीकरण के लिए सबसे पहले ऑफिशल वेबसाइट पर विजिट करें।
  • ऑफिशियल होम पेज पर दी गई आवेदन प्रक्रिया को ध्यानपूर्वक फॉलो करें। जो कि आपको और नीचे इमेज में देखने को मिलेगी।

FAQ’s Rajasthan Shramik Card Online Registration 2023

Q.   राजस्थान में श्रमिक कार्ड रजिस्ट्रेशन कैसे करें?

Ans.  राजस्थान सरकार द्वारा शुरू किए गए लेबर डिपार्टमेंट ऑफिशल पोर्टल पर विजिट करके तथा आवश्यक दस्तावेज समेटकर आप आसानी से श्रमिक कार्ड के लिए आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की पूरी प्रक्रिया ऊपर दी गई है तथा इसे ध्यान पूर्वक फॉलो करें।

Q.  राजस्थान श्रमिक कार्ड के क्या फायदे हैं?

Ans.  राजस्थान श्रमिक कार्ड द्वारा श्रमिकों को आर्थिक अनुदान बच्चों के लिए छात्रवृत्ति, खाद्य सुरक्षा से जुड़े योजनाएं, नि:शुल्क आवास स्वास्थ्य संबंधी सेवाएं, चिरंजीवी योजना से जुड़ी हुई सेवाएं दुर्घटना बीमा। जीवन सुरक्षा बीमा इत्यादि। योजनाओं का लाभ दिया जाता है।

Q.  राजस्थान श्रमिक कार्ड से कौन-कौन सी योजनाएं जुड़ी हुई है?

Ans. राजस्थान श्रमिक कार्ड पर राजस्थान सरकार द्वारा बच्चों के लिए छात्रवृति योजना, बिटिया की शादी पर अनुदान के लिए राजस्थान शुभ शक्ति योजना,  स्वास्थ्य संबंधित सेवाओं से जुड़े रहने के लिए चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना,  श्रमिकों को नि:शुल्क आवास उपलब्ध करवाने हेतु राजस्थान आवास योजना,  आदि  योजनाओं का लाभ श्रमिकों को दिया जाएगा। 

अधिक सहायता के लिए

इस पोर्टल पर राजस्थान श्रमिक कार्ड से जुड़ी जानकारी को दर्शाया गया हैं। www.easyhindi.in पर आप राजस्थान सरकार की सभी योजनाओं की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं इसलिए इस पोर्टल को आज ही बुकमार्क कर लीजिये। इस पोर्टल पर आप स्कॉलरशिप, नरेगा, केंद्र सरकार की योजनाओं के साथ साथ राज्य सरकार की योजनाओं की जानकारी भी प्राप्त कर सकते हैं।

इस ब्लॉग पोस्ट पर आपका कीमती समय देने के लिए धन्यवाद। इसी प्रकार के बेहतरीन सूचनाप्रद एवं ज्ञानवर्धक लेख easyhindi.in पर पढ़ते रहने के लिए इस वेबसाइट को बुकमार्क कर सकते हैं

2 thoughts on “राजस्थान श्रमिक कार्ड कैसे बनवाएं | Rajasthan Labor Card Apply Online

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Optimized with PageSpeed Ninja