
Azadi ka amrit mahotsav:- इस साल स्वतंत्रता दिवस की 75 वीं सालगिरह मनाई जा रही है। इस पावन अवसर पर प्रधानमंत्री ने आजादी का अमृत महोत्सव मनाने का ऐलान किया है यह अमृत महोत्सव 2 साल तक चलता रहेगा। देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने देश की 75वी सालगिरह मानने के लिए मार्च 2021 में ही गुजरात के साबरमती आश्रम से अमृत महोत्सव का ऐलान किया था। 15 अगस्त 2022 को देश 75वी आजादी सालगिरह मनाएगा, हर जगह देश में अमृत महोत्सव की धूम है जिस वजह से लोगों को आजादी दिवस के कार्यक्रम में कुछ नया देखने को मिलेगा और इसका लाइफ प्रसारण भी होगा।
हालांकि कुछ लोग अमृत महोत्सव को लेकर बहुत जिज्ञासा में है और वह जानना चाहते है की आजादी अमृत महोत्सव क्या है? अगर आप देश के 75वे आजादी दिवस पर अमृत महोत्सव की जानकारी लेना चाहते हैं तो हमारे लेख के साथ अंत तक बने रहें।
आजादी का अमृत महोत्सव
आयोजन का नाम | आजादी का अमृत महोत्सव |
कार्यक्रम | देश की ताकत की प्रदर्शनी |
देश कब आजाद हुआ था | 15 अगस्त 1947 |
कब से कब तक चलेगा | 12 मार्च 2021 से 15 अगस्त 2022 |
15 अगस्त की देशभक्ति शायरी | Click Here |
15 अगस्त पर देशभक्ति कविता | Click Here |
15 अगस्त पर निबंध हिंदी में | Click Here |
आजादी का अमृत महोत्सव पर निबंध | Click Here |
Independence Day Status | Click Here |
Independence Day Speech in Hindi | Click Here |
Azadi Ka Amrit Mahotsav 2022 | Click Here |
अमृत महोत्सव किसे कहते हैं | What is Azadi ka amrit mahotsav
भारत देश के आजादी की 75 वीं सालगिरह मनाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मार्च 2021 में साबरमती आश्रम से आजादी का अमृत महोत्सव का ऐलान किया था जहां उन्होंने बताया था कि यह अमृत महोत्सव अगले 2 साल तक चलता रहेगा और 2023 तक आजादी का अमृत महोत्सव मानेगा।
दरअसल भारत में किसी समारोह को आयोजित करने के लिए अमृत महोत्सव शब्द का इस्तेमाल कई सालों से हो रहा है। इस शब्द का इस्तेमाल किसी भी विशेष संगठन या कार्य के 75 वर्ष पूरे होने पर इस्तेमाल किया जाता है। मुख्य रूप से अब तक ऐसे शब्द का इस्तेमाल धार्मिक चीजों पर किया जाता था मगर अब अमृत महोत्सव देश के लिए मनाया जाएगा क्योंकि देश इस साल 75 वर्ष पूरा करने वाला है।

आजादी का अमृत महोत्सव 2022 | Azadi ka amrit mahotsav
दरअसल अमृत महोत्सव का ऐलान 12 मार्च 2021 को प्रधानमंत्री के द्वारा साबरमती आश्रम से किया गया था। इस समारोह का मुख्य उद्देश्य देश के आजादी का 75 वर्ष की खुशियां मनाना है। मगर लोगों के अंदर देश उत्साह को और बढ़ाने के लिए इस अमृत महोत्सव को 2023 तक चलाया जा रहा है। सूत्रों के मुताबिक अमृत महोत्सव 12 मार्च 2021 को शुरू हुआ था जो 15 अगस्त 2023 तक चलता रहेगा।
आजादी का अमृत महोत्सव 2022 देश के प्रति प्रत्येक व्यक्ति के मन में उत्साह जगाने का कार्य करेगा। अमृत महोत्सव में लोगों को मलेरिया के हथियार और मिलिट्री के कार्य के बारे में जानकारी दी जाएगी। देश के जवान किस विषम परिस्थिति में देश की रक्षा करते है इसे हर व्यक्ति के आंखों के आगे दर्शाने की कोशिश की जाएगी। हर किसी को देश के प्रति उत्साह और सम्मान महसूस हो सके इसके लिए अमृत महोत्सव धूमधाम से देश में लगातार दो साल तक मानेगा।

आजादी का अमृत महोत्सव कैसे मनाया जाएगा
How will the Amrit Mahotsav of Independence be celebrated:- जब किसी भी विशेष कार्य या संगठन का 75 वर्ष पूरा होता है तो उसे अमृत महोत्सव शब्द से संबोधित किया जाता है। इस अमृत महोत्सव की एक और खास बात यह है कि दिस इस बार 75 वर्ष पूरा करने वाला है और उससे 75 हफ्ते पहले नरेंद्र मोदी ने अमृत महोत्सव का ऐलान साबरमती आश्रम में किया। आजादी का अमृत महोत्सव मनाने के लिए 2021 में 13 दिसंबर से 19 दिसंबर तक रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने अमृत महोत्सव को समर्पित करते हुए रक्षा विभाग के कई मुख्य कार्यक्रमों का उद्घाटन किया।
इसके अलावा अमृत महोत्सव का मुख्य उद्देश्य लोगों के मन में देश के प्रति उत्साह और सम्मान को बढ़ाना है। इसके लिए सरकार मलेटरी के हथियार की जानकारी और विभिन्न हथियारों के प्रदर्शन करते हुए मॉक ड्रिल करवाएगी जिससे लोग यह समझ सकें कि ऐसी परिस्थिति में भारतीय जवान देश की रक्षा करते है। अमृत महोत्सव देश के प्रति सम्मान और आदर के भाव को बढ़ाते हुए इसका सीधा लाइव प्रसारण टीवी पर भी कराया जाएगा।

15 अगस्त 2022 आजादी का कौन सा अमृत महुत्सोव है
जैसा कि हमने आपको बताया आजादी के अमृत महोत्सव का ऐलान 12 मार्च 2021 को प्रधानमंत्री के द्वारा किया गया था। जिसमें उन्होंने बताया की देश को सम्मान देते हुए 75 वर्ष पूर्ण करने की खुशी में 2 साल तक अमृत महोत्सव के रूप में मनाया जाएगा। इस प्रक्रिया में 15 अगस्त 2022 अमृत महोत्सव का पहला भाग होगा जो देश अपने 75 वीं सालगिरह के रूप में मनाएगा।
इसके बाद अमृत महोत्सव का दूसरा भाग 15 अगस्त 2023 को मनाया जाएगा जब यह अमृत महोत्सव कार्यक्रम खत्म होगा। आपको बता दें कि अमृत महोत्सव कार्यक्रम मार्च 2021 से शुरू हो चुका है और लोगों को देश के ताकत की प्रदर्शनी करवाई जा रही है और अलग-अलग प्रकार की जानकारी दी जा रही है। अमृत महोत्सव का पहला भाग 15 अगस्त 2022 को सफलतापूर्वक मनाया जाएगा और उसके बाद 15 अगस्त 2023 को आजादी अमृत महोत्सव का दूसरा भाग मनाया जाएगा।
अमृत महोत्सव पर सरकार की तैयारी | Government’s preparation on Amrit Mahotsav
अमृत महोत्सव पर सरकार जोर-शोर से 2021 दिसंबर से तैयारी कर रही है। 12 मार्च 2021 को आजादी के अमृत महोत्सव की जानकारी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात के साबरमती आश्रम से दी। उन्होंने कहा है कि अमृत महोत्सव के जरिए लोगों को देश के मलेटरी से जुड़ी जानकारी दी जाएगी ताकि देश के प्रति सम्मान की भावना बढ़ सके। इसके लिए केंद्र सरकार भारत के लगभग सभी राज्यों में अमृत महोत्सव पर विशेष कार्यक्रम की तैयारी कर रही है। सरकार द्वारा ऑफिसियल पोर्टल लॉन्च किया गया है। पोर्टल से आजादी के 75 वर्ष पूर्ण होने की खुशी में मनाया जा रहा अमृत महोत्सव की जाने वाली तैयारियों को देख सकते हैं। देश के विभन्न राज्यों में किये जा रहे कार्यकर्मों की झलकियां देख सकते है।

15 अगस्त 2022 को होने वाले अमृत महोत्सव में देश के लगभग सभी राज्य में कुछ खास किस्म के कार्यक्रम आयोजित करवाए जाएंगे जहां देश को सम्मान देने का कार्य किया जाएगा। गुजरात की अगर बात करें तो वहां 75 स्थानों पर अमृत महोत्सव के कार्यक्रम की तैयारी चल रही है। अलग अलग राज्य के लोक संस्कृति विभाग के जरिए अपने दिलचस्पी के कार्यक्रम की जानकारी दे रहे हैं ताकि हर राज्य में लोग अपनी दिलचस्पी के कार्यक्रम का आनंद ले सकें। जबलपुर विशेष रूप से अमृत महोत्सव की तैयारी में लगा हुआ है वहां हैंड ग्रेनेड, तोप और सैनिकों के लिए दुर्गम रास्ते में जाने वाले वाहन की एक प्रदर्शनी लगाई जा रही है।
इसके अलावा यूपी के विभिन्न जगहों पर अमृत महोत्सव के तहत हथियारों की एक जबरदस्त प्रदर्शनी लगाई जा रही है जिसमें पिनाका रॉकेट और हॉवित्जर तोप की जानकारी बड़े पैमाने पर दी जाएगी और उस की प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी।
इस तरह अलग अलग राज्य में लोग अलग अलग तरीके से अमृत महोत्सव के लिए विभिन्न जगहों पर बड़े ही हर्षोल्लास के साथ तैयारी में जुटे हुए है।

हर घर तिरंगा कार्यक्रम 2022
Har Ghar Tiranga भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा शुरू की गई एक बेहतरीन योजना है जिसके तहत हर किसी के मन में तिरंगा के लिए सम्मान पैदा करने का प्रयास किया जा रहा है। हर घर तिरंगा कार्यक्रम में सरकार का लक्ष्य 20, करोड़ घरों में तिरंगा झंडा लहराने का है।
इस साल प्रधानमंत्री की यह अपील है कि 13 अगस्त से 15 अगस्त तक हर व्यक्ति अपने घर और पब्लिक पार्टिसिपेशन के जरिए अलग-अलग पब्लिक जगहों पर तिरंगा झंडा फहराए और उसका सम्मान करें।

FAQ’s Azadi ka amrit mahotsav
Q. आजादी का अमृत महोत्सव क्या है?
Ans. आजादी का अमृत महोत्सव एक कार्यक्रम है जिसके द्वारा सरकार देश की जनता से देश को सम्मान देने की अपील करना चाहती है, और देश के ताकत से जुड़ी कुछ आवश्यक जानकारी लोगों तक पहुंचाना चाहती है।
Q. हर घर तिरंगा योजना क्या है?
Ans. हर घर तिरंगा योजना 2022 मोदी सरकार के द्वारा शुरू किया गया है जिसमें सरकार देश के सभी जनता को अपने घर और अलग अलग पब्लिक स्थानों पर तिरंगा झंडा फहराने की अपील कर रही है।
Q. आजादी का अमृत महोत्सव कब से कब तक है?
Ans. आजादी का अमृत महोत्सव 12 मार्च 2021 से शुरू हुआ है जो 15 अगस्त 2023 तक चलेगा।
निष्कर्ष
आज इसलिए हमने आपको आजादी के अमृत महोत्सव की जानकारी दी, इस प्रक्रिया में हमने आपको बताने का प्रयास किया कि आजादी का अमृत महोत्सव 2022 क्या है और किस प्रकार आजादी का अमृत महोत्सव 2021 से 2023 तक मनाया जा रहा है। सरकार ने इस साल लोगों को देश से जुड़ी सभी प्रकार की जानकारी देने के लिए अमृत महोत्सव को जोर-शोर से सभी राज्यों में बड़े पैमाने पर शुरू किया है।
अगर आप आजादी का अमृत महोत्सव और हर घर तिरंगा योजना से जुड़ी सभी प्रकार की जानकारियों को सरल शब्दों में इस लेख से प्राप्त कर पाए हैं तो इसे अपने मित्रों के साथ साझा करें साथियों अपने सुझाव विचार या किसी भी प्रकार के प्रश्न को कमेंट में पूछना ना भूले।