Azadi Ka Amrit Mahotsav 2022 | अमृत महोत्सव 2022 पर कविता, भाषण, स्लोगन, शायरी, थीम

By | अगस्त 13, 2022

आजादी का अमृत महोत्सव पर कविता:- आजादी का अमृत महोत्सव 12 मार्च 2021 से 15 अगस्त 2023 तक मनाया जाएगा। यह पावन त्यौहार देश को समर्पित है, अमृत महोत्सव देश के सभी नागरिकों के दिल में देश के प्रति सम्मान की भावना को भरेगा। देश के अलग-अलग जिले में अलग-अलग तरीके से इस समारोह का आयोजन किया जा रहा है। विभिन्न जगहों पर कविता, भाषण, स्लोगन, शायरी, थीम और अन्य प्रकार की प्रतियोगिताओं का आयोजन भी किया जा रहा है। अगर आप आजादी का अमृत महोत्सव पर भाषण ढूंढ रहे हैं तो आज हम बिल्कुल सही जगह पर है। आज इस लेख के माध्यम से आप आजादी के अमृत महोत्सव को अच्छे से समझ पाएंगे और एक अच्छा भाषण भी प्राप्त कर पाएंगे।

ads

15 अगस्त 2022 को भारत की आजादी के 75 वर्ष पूरे हो जाएंगे जिस खुशी में आजादी का अमृत महोत्सव मनाने का ऐलान देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आजादी के दिन से 75 हफ्ते पहले किया। आजादी दिवस को अलग और रोचक तरीके से मनाने के लिए अमृत महोत्सव का ऐलान किया गया है।

Azadi Ka Amrit Mahotsav Kavita

त्योहार का नामआजादी का अमृत महोत्सव पर कविता
आजादी का दिन15 अगस्त 1947
कब से शुरू हुआ है आयोजन12 मार्च 2021
कब तक चलेगा यह महोत्सव15 अगस्त 2023 
उद्देश्यदेश के पूरे नागरिक को भारतीय सेना की प्रदर्शनी और देश के प्रति उत्साह और गौरव को प्रज्वलित करना है।
15 अगस्त की देशभक्ति शायरीClick Here
Independence Day Status Click Here
15 अगस्त पर देशभक्ति कविताClick Here
15 अगस्त पर निबंध हिंदी मेंClick Here
 स्वतंत्रता दिवस पर भाषणClick Here
आजादी का अमृत महोत्सव पर निबंधClick Here
Official Portalhttps://amritmahotsav.nic.in/

आजादी का अमृत महोत्सव पर भाषण | Speech on Azadi Ka Amrit Mahotsav

आदरणीय सभापति महोदय मेरे शिक्षक गण और प्यारे सहपाठियों,

READ  Azadi ka amrit mahotsav 2022 | इस वर्ष आजादी का अमृत महोत्सव क्यों हैं खास

 आज 15 अगस्त 2022 आजादी का अमृत महोत्सव मना रहा है। इस अमृत महोत्सव का ऐलान 12 मार्च 2021 को भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा अहमदाबाद के साबरमती आश्रम से किया गया था। प्रधानमंत्री के आदेश अनुसार आने वाले 2 साल तक देश के सभी नागरिकों को आजादी का अमृत महोत्सव मनाना है। आजादी के अमृत महोत्सव को खास बनाने के लिए विभिन्न नेताओं ने बेहतरीन नेतृत्व के साथ भारत के अलग-अलग जगहों पर अलग-अलग कार्यक्रम के साथ अमृत महोत्सव की तैयारी की है।

आजादी का अमृत महोत्सव मनाने का मुख्य उद्देश्य देशवासियों को देश के संघर्ष को दर्शाने और देश के प्रति सम्मान और आदर भावना को तीव्र तरीके से प्रज्वलित करना है। 200 साल की गुलामी के बाद भारत को अंग्रेज सरकार से आजादी मिली जिसमें अनेकों स्वतंत्रता सेनानियों ने हंसते-हंसते अपने देश के लिए अपने प्राण निछावर कि देश के सभी नागरिक को इसका महत्व समझना चाहिए और देश की वर्तमान कार्यकुशलता और शक्तियों पर गौर करना चाहिए। यही कारण है कि आजादी के अमृत महोत्सव के इस शुभ अवसर पर विभिन्न जगहों पर हथियारों की प्रदर्शनी लगाई गई है और अलग-अलग तरह के कार्यक्रम को भी प्रस्तुत किया जा रहा है। 

Speech on Azadi Ka Amrit Mahotsav in Hindi

 आज की युवा पीढ़ी को इस बारे में कोई अंदाजा नहीं है कि आजादी पाने के लिए कितने लोगों ने अपना बलिदान दिया। आज हमारी सेना कि दुर्गम परिस्थितियों का सामना करती है ताकि देश में लोग शांति से रह सके इसका किसी भी नई पीढ़ी को अंदाजा नहीं है। इसी चीज को देश के सभी नागरिक के समक्ष लाने के लिए और देश के प्रति आदर सद्भाव को बढ़ाने के लिए आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर भारत के विभिन्न स्थानों में हथियार की प्रदर्शनी लगाई गई है और अलग-अलग तरीके से देश भक्ति को लोगों के नजरों के समक्ष लाने का प्रयास किया जा रहा है। इस साल हमारा देश आज़ादी के 75वे वर्षगांठ को मनाने जा रहा है जिसे विभिन्न तरीके से विशेष बनाने का प्रयास लगातार किया जा रहा है।

READ  Vaishakh Purnima Vrat 2023: वैशाख मास में पूर्णिमा व्रत कब है? जानिए तिथि शुभ मुहूर्त और महत्व

अंत में मैं बस इतना ही कहना चाहूंगा कि आजादी का दिवस किसी खास समुदाय जाति धर्म का नहीं है यह पूरे भारत का त्योहार है इसलिए भारत के सभी नागरिक को इस त्यौहार में हिस्सा लेना चाहिए इस आजादी के अवसर पर हर घर तिरंगा अभियान भी चलाया जा रहा है और आपको इस अभियान का हिस्सा बनना चाहिए और सरकार द्वारा शुरू किए गए इस कार्यक्रम को सफलतापूर्वक संपन्न करना चाहिए। 

आजादी का अमृत महोत्सव पर कविता | Poem on Azadi Ka Amrit Mahotsav in Hindi

आजादी के अमृत महोत्सव पर अगर आप खूबसूरत कविताओं से लोगों का दिल जीतना चाहते हैं तो कुछ विशेष कविताओं की सूची को नीचे सूचीबद्ध किया गया है –

वर्षा में जन – मानस खुश हो

राग मल्हार सुनाते ,

और शीत में आग किनारे ,

जन मन जीवन दर्शन गाते।

यहाँ ग्रीष्म में यात्रायें ,

देशाटन कितने मंगलपर्व ,

यह भारत भूमि अनूठी

इसके कण कण में चमके हर्ष।

यहाँ सभी मौसम समुचित हैं,

यहाँ सभी संस्कृतियां घुलतीं।

यह हर्ष भूमि यह कर्म भूमि ,

यह स्वर्ग रूप यश भूमि।

15 अगस्त है इतिहास में परम गौरवशाली दिवस।

भारतीयों ने कर दिया था अंग्रेज़ो को भागने पर विवश॥

आज़ादी के अमृत महोत्सव का अनूठा उत्सव है।

भारत माता की जय-जयकार सुन रहा कलरव है॥

यह महोत्सव देश के लिए त्याग और बलिदान का ।

यह महोत्सव देशभक्ति की भावना के अनुराग का॥

हम वीरों के बलिदान का करें सदैव स्मरण।

भारतमाता की खातिर लड़ गए आजादी का रण॥

आज देशभक्ति के नारों से गुंजित आसमान हो।

माँ भारती रहे स्वतंत्र ये हर युवा का अरमान हो॥

देश के वीरों को करते हम बारम्बार प्रणाम है।

भारत देश रच रहा उन्नति के नित-नए आयाम है॥

आज़ादी के लिए जन-जन ने किये संघर्ष लगातार थे।

स्वतन्त्रता प्राप्ति के लिए रहे जेल में काले पानी पार थे॥

देश रहेगा उनके त्याग और बलिदान का कर्जदार हमेशा।

आज़ादी के लिए जिन्होने झेले कष्टदायी प्रहार हमेशा ॥

अमृत महोत्सव का ऐतिहासिक दिन आज 15 अगस्त।

भारत के वीरों के आगे अंग्रेजों के हौसले हुए पस्त।।

विश्वविजयी तिरंगे की पताका लहराते जाएँगे।

माँ भारती का नाम विश्व में उज्ज्वल करते जाएँगे॥

एकता और अनुशासन से भारत माता का जयकार करें॥

विश्व गुरु बने भारत फिर मिलकर कुछ ऐसा सहकार करें ॥

आजादी के अमृत महोत्सव पर शायरी

Azadi Ka amrit Mahotsav Shayari:- आजादी के इस पावन अमृत महोत्सव पर कुछ विशेष शायरियों की सूची नीचे प्रस्तुत की गई है, उन पर नजर अवश्य डालें – 

READ  World Mother’s Day in Hindi 2023 | वर्ल्ड मदर्स डे कब है? जाने तिथि,इतिहास, महत्व और मातृ दिवस क्यों मनाया जाता है |

आजादी के डगर के हम थे दीवाने।

धरती हमारी माशूका हम थे परवाने।

देश की आन के थे हम सब रखवाले।

दिल के थे साफ सूरत के थे हम काले।

बलिदान हुए इस देश के नायक।

आओ मिलकर करें प्रणाम हम।

उनके दिखाएं राह पर चलकर;

करें ज्योतिपुंज का निर्माण हम।।

खेलें है हजारों लाल खून की होली, 

कितनी ही माताओं की खाली हुई झोली।

अनगिनत सुहागिनों के मिट गई माथे की रोली, 

तब सजी भारत माता की आजादी की डोली।

आजादी के पचहत्तरवे वर्ष की खुशी का उत्सव लिख दूंगी मैं

अपनी जुबानी आजादी के

अमृत महोत्सव की अंनत शुभकामनाएं लिख दूंगी मैं

माँ भारती को कर प्रणाम गर्व से “हिंदुस्तानी हूं” कह दूंगी मैं

एक महोत्सव देश के त्याग और बलिदान का

एक महोत्सव देशभक्ति की भावना के अनुराग का

आजादी का अमृत महोत्सव देश की वीरों के बलिदान का

तिंरगे में लिपटा मै तन चाहता हूँ।

माँ तेरे प्रेम में डूबा मै मन चाहता हूँ।

तेरी ओर जो देखे मै फना कर दूँ उसे।

तेरे लिए लूटाना अपना सर्वस्य चाहता हूँ।

अमृत महोत्सव के हैं साक्षी

हम सब वो जो धरा पे हैं।

एक देश है, एक ही तिरंगा 

एक संविधान स्वीकारा है।

भाषा वेश हैं भिन्न यहां पर

संस्कृति का अजब नजारा है।

पीया गरल था, अब है अमृत

धारा वो जो बहती हर पल।

मंज़िल बहुत दूर नहीं है अब

वो, सामने दिखा किनारा है।

आजादी के इस उत्सव को हमें मनाना है, 

पर सबसे पहले नवयुवकों को चेताना है।

देश में फैले भ्रष्टाचार, नफरत को मिटाना है

मानव धर्म सबसे बड़ा है सबको ये समझाना है।

नारी से नारायण है इसको सम्मान दिलाना है।

आजादी के अमृत महोत्सव पर स्लोगन

आजादी का अमृत महोत्सव पर स्लोगन

Slogan on the Amrit Mahotsav:- आजादी का यह त्यौहार कितने विशेष तरीके से मनाया जा रहा है कि हर जगह अलग-अलग तरह के स्लोगन सुनने को मिलेंगे। अगर आप भी आजादी के अमृत महोत्सव पर कुछ विशेष स्लोगन बोलना चाहते हैं तो नीचे दी गई सूची को अवश्य देखें – 

गली गली में हम तिरंगा लहराएगें,

आजादी का पर्व हम शान से मनाएगें.

मिलकर आजादी अमृत महोत्सव

मनायेंगे,देश को अपने श्रेष्ठ बनायेंगे।

ये आन तिरंगा है ये शान तिरंगा है

अरमान तिरंगा है अभिमान तिरंगा है

मेरी जान तिंरगा है. हर घर तिरंगा.

हम सभी ने मिलकर ठाना है,

आजादी का अमृत महोत्सव

को धूमधाम से मनाना है।

75 साल हुए आजादी को चलो आज

फिर एकता दिखाते हैं, मिलकर

आजादी का अमृत महोत्सव मनाते हैं.

मेरे देश तुझको नमन है मेरा

जीऊं तो जुबां पर नाम हो तेरा

मरूं तो तिरंगा कफन हो मेरा.

वतन की मोहब्बत में खुद

को तपाये बैठे है मरेगे वतन

के लिए शर्त मौत से लगाये बैठे है.

आजादी के अमृत महोत्सव पर थीम क्या होगी | Azadi ka Amrti Mahotsav Theme

आजादी का अमृत महोत्सव का थीम उन विचारों, आदर्शों और घटनाओं को केंद्रित कर रहा है जिसके नेतृत्व में देश को आजाद किया गया और खूबसूरत आकार दिया गया। आजादी का अमृत महोत्सव देश की 75 वीं वर्षगांठ को विशेष रूप से मंगाने और इसके लिए स्वतंत्रता सेनानी के बलिदान और भारतीय सेना के थीम पर कार्य कर रही है। 

15 अगस्त 2022 को हिंदुस्तान अपनी 75 वर्षगांठ मना रहा है। इस दिन भारत के आजाद हुए 75 साल पूरे होंगे इस जश्न को विशेष रूप से मनाने के लिए भारतीय सरकार हैं आजादी के अमृत महोत्सव का ऐलान किया है। इस पावन अवसर पर देश के विभिन्न स्थानों पर सांस्कृतिक और साहित्यिक कार्यक्रम तैयार किया गया है जिसका थीम देश के लिए बलिदान देने वाले स्वतंत्रता सेनानी और देश की सेना है। 

FAQ’s आजादी का अमृत महोत्सव पर कविता

Q. आजादी का अमृत महोत्सव क्या है?

आजादी का अमृत महोत्सव विशेष कार्यक्रम है जिसे भारतीय सरकार द्वारा देश की 75 वीं वर्षगांठ को विशेष रूप से मनाने के लिए आयोजित किया जा रहा है जिसमें भारत के विभिन्न जगहों पर सांस्कृतिक और साहित्यिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया है।

Q. आजादी का अमृत महोत्सव क्यों मनाया जा रहा है?

आजादी का अमृत महोत्सव मनाने का मुख्य उद्देश्य देश के सभी लोगों को आजादी के बलिदान का महत्व समझाने और देश के प्रति आदर और सद्भावना को बढ़ाने के लिए किया गया है। 

Q. आजादी का अमृत महोत्सव कब से कब तक मनाया जाएगा?

आजादी के अमृत महोत्सव का ऐलान 12 मार्च 2021 को प्रधानमंत्री के द्वारा साबरमती आश्रम से किया गया है इस त्यौहार को 15 अगस्त 2023 तक मनाया जाएगा।

निष्कर्ष

आज इस लेख में हमने आपको आजादी का अमृत महोत्सव पर भाषण, स्लोगन शायरी और आजादी के आवश्यक जानकारी के बारे में बताया इसे पढ़ने के बाद अवश्य भारत के आजादी दिवस पर विशेष तोहार को खास तरीके से मनाने के लिए अपना योगदान देंगे। अगर आजादी का अमृत महोत्सव कैसे मनेगा इसे समझने में आपको आसानी हुई है और इस विशेष कार्यक्रम के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी मिली है तो इसे अपने मित्रों के साथ भी साझा करें साथ ही अपने सुझावों विचार या आजादी के अमृत महोत्सव से जुड़े किसी भी प्रकार के प्रश्न को कमेंट में पूछना ना भूले।

इस ब्लॉग पोस्ट पर आपका कीमती समय देने के लिए धन्यवाद। इसी प्रकार के बेहतरीन सूचनाप्रद एवं ज्ञानवर्धक लेख easyhindi.in पर पढ़ते रहने के लिए इस वेबसाइट को बुकमार्क कर सकते हैं।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *