उत्तर प्रदेश श्रमिक कार्ड रजिस्ट्रेशन | उत्तर प्रदेश मजदूर कार्ड कैसे बनवाएं

By | फ़रवरी 16, 2023

यूपी श्रमिक कार्ड रजिस्ट्रेशन : यदि आप उत्तर प्रदेश निवासी हैं और आपने अभी तक श्रमिक कार्ड (UP Shramik Card) के लिए आवेदन नहीं किया है। तो श्रमिक कार्ड (UP labor card Yojana) से जुड़ी अन्य जानकारी को जानना चाहते हैं। तो यह लेख आपके लिए मददगार साबित होने जा रहा है। इस लेख में आज आप जानेंगे कि कैसे आप उत्तर प्रदेश श्रमिक कार्ड के लिए रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं? ( UP Shramik Card Online Registration) उत्तर प्रदेश श्रमिक कार्ड के क्या-क्या लाभ हैं? उत्तर प्रदेश श्रमिक कार्ड से कौन-कौन सी योजनाएं (UP Labor Card Scheme 2023) जुड़ी हुई है? उत्तर प्रदेश श्रमिक कार्ड में अपडेट कैसे कर सकते हैं? उत्तर प्रदेश श्रमिक कार्ड के फायदे? उत्तर प्रदेश श्रमिक कार्ड ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कैसे करें? उत्तर प्रदेश में मजदूर कार्ड कैसे बनवाएं?  यह सभी प्रश्नों के जवाब आप इस लेख में विधिवत जाने वाले हैं। इसलिए अंत तक इस लेख में बने रहिए।

ads


 उत्तर प्रदेश श्रमिक कार्ड रजिस्ट्रेशन 2023 | UP Shramik Card Online Registration

जैसा कि आप सभी जानते हैं, उत्तर प्रदेश की वर्तमान यशस्वी योगी आदित्य नाथ सरकार द्वारा प्रदेशवासियों को अनेक हितकारी योजनाओं से जोड़ा जा रहा है। इसी के साथ श्रमिक विभाग (Labor Department UP) द्वारा राज्य के श्रम श्रेणी के परिवारों को विशेष योजनाओं से जोड़ा जा रहा है। जैसे:- श्रमिकों को बिटिया की शादी पर अनुदान, बच्चों की पढ़ाई पर छात्रवृत्ति, स्वास्थ्य संबंधित सेवाएं, रोजगार उपलब्ध करवाना आदि। इसी के साथ श्रमिकों का बायोडाटा तैयार कर प्रत्यक्ष श्रमिक तक लाभ पहुंचाना सम्मलित हैं। यदि आपने अभी तक उत्तर प्रदेश श्रमिक कार्ड (Uttar Pradesh Shramik Card Registration) पंजीकरण नहीं किया है। तो आपको जल्द ही ऑनलाइन माध्यम से आवेदन कर देना चाहिए।

UP Shramik Card / Majdoor Card Short Details

योजनाश्रमिक कार्ड योजना यूपी
श्रमिक कार्ड लाभार्थीयूपी राज्य के सभी श्रमिक
आवेदन शुल्कमात्र 40 रूपया
आधिकारिक वेबसाइटupbocw.in
श्रमिक कार्ड हेल्पलाइन नंबर18001805412

उत्तर प्रदेश श्रमिक कार्ड रजिस्ट्रेशन की विशेषताएं एवं लाभ | Features and Benefits of Uttar Pradesh Shramik Card Registration

उत्तर प्रदेश के जो भी श्रमिक असंगठित क्षेत्रों में काम कर रहे हैं। निर्माण श्रमिक है, दिन दिहाड़ी मजदूर हैं। पतासी का ठेला लगाते हैं, रेडी खींचते हैं, औद्योगिक क्षेत्रों में फैक्ट्रियों में काम करते हैं। जिनका जीवन यापन दिन की मजदूरी पर निर्भर करता हैं। उन सभी को उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा श्रमिक कार्ड (UP Shramik Card Yojana) उपलब्ध कराकर विशेष योजनाओं से जोड़ा जा रहा है। इसी के साथ सभी श्रमिकों का बायोडाटा तैयार कर उन्हें हित लाभ देने की चेष्टा की जा रही हैं। उत्तर प्रदेश दिहाड़ी मजदूर कार्ड (UP dhihadi Majdoor Card) से राज्य से जुड़ी सभी योजनाओं के साथ-साथ केंद्र सरकार से की सभी श्रमिक योजनाओं का लाभ प्रत्यक्ष श्रमिक को मिल सकेगा। उत्तर प्रदेश मजदूर कार्ड की अनेक विशेषताएं एवं लाभ है जैसे:-

  • उत्तर प्रदेश श्रमिक रजिस्ट्रेशन होने पर उन्हें एक पहचान पत्र के तौर पर श्रमिक कार्ड दिया जाएगा।
  • सरकार के पास सभी श्रमिकों का बायोडाटा कलेक्ट किया जाएगा।
  • सरकार द्वारा श्रमिकों को सही और उचित व पूरा लाभ मिल सके इस और अहम और कठिन कदम उठाए जा रहे हैं।
  • उत्तर प्रदेश के श्रमिकों को स्वास्थ्य संबंधित सेवाएं, बच्चों के लिए छात्रवृत्ति, बिटिया की शादी पर अनुदान दिया जाता है।
  •  
READ  उत्तर प्रदेश आत्मनिर्भर कृषक समन्वित विकास योजना 2023 | Apply for UP FPO Yojana | UP FPO Yojana Application form

उत्तर प्रदेश श्रमिक कार्ड से कौन-कौन सी योजनाएं | Which schemes from Uttar Pradesh Shramik Card

उत्तर प्रदेश की योगी सरकार द्वारा कर्मकारों (मजदूरों को) अनेक हितकारी योजनाओं से जोड़ा गया है जैसे:-

उत्तर प्रदेश लेबर कार्ड हेतु आवश्यक योग्यता | Eligibility Criteria for Uttar Pradesh Labor Card

उत्तर प्रदेश के जो भी श्रमिक मजदूर कार्ड, श्रमिक कार्ड, लेबर कार्ड के लिए आवेदन करना चाहते हैं। तो उन्हें बताया जा रहा है कि लेबर कार्ड, मजदूर कार्ड, कर्मकार कार्ड, दिहाड़ी मजदूर कार्ड, श्रमिक कार्ड, श्रमिक डायरी, यह सभी एक ही योजना के विभिन्न नाम है। इन नामों को लेकर संकुचित ना रहे। उप्र के लेबर डिपार्टमेंट द्वारा श्रमिकों की कुछ पात्रता निर्धारित की गई है जैसे:-

  • आवेदक श्रमिक की उम्र 18 वर्ष से 7 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
  • आवेदक श्रमिक मूल रूप से उत्तर प्रदेश के निवासी होना चाहिए।
  • श्रमिक को किसी भी कार्य का 90 दिन का अनुभव होना चाहिए।
  • निर्माण श्रमिकों के पास ठेकेदार या बिल्डर का 90 दिन का कार्य प्रमाण पत्र होना चाहिए।

उत्तर प्रदेश मजदूर कार्ड बनवाने हैं हेतु आवश्यक दस्तावेज | Documents required to get Uttar Pradesh Mazdoor Card. 

प्रदेश के जो भी श्रमिक लेबर कार्ड अर्थात श्रमिक कार्ड बनवाना चाहते हैं उन्हें कुछ दस्तावेज प्रस्तुत करने होंगे जैसे:-

  • आवेदक श्रमिक का आधार कार्ड
  • श्रमिक की फोटो
  • बैंक  विवरण
  • नियोजन प्रमाण पत्र या स्वघोषणा पत्र
  • आवेदक श्रमिक का मोबाइल नंबर
  • आवेदक श्रमिक द्वारा किए गए कार्य का प्रमाण पत्र
  •  यदि श्रमिक किसी भी श्रमिक यूनियन से जुड़ा हुआ है। तो उसका आईडी कार्ड देना होगा।
READ  UP Scholarship Correction 2023 | यूपी स्कॉलरशिप करेक्शन लास्ट डेट

यूपी श्रमिक कार्ड रजिस्ट्रेशन कैसे करें | How to register for Uttar Pradesh Shramik Card

उत्तर प्रदेश में श्रमिक कार्ड बनवाने के लिए आप ऑनलाइन/ऑफलाइन दोनों माध्यम का प्रयोग कर सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन करने के लिए आप दी गई प्रक्रिया को ध्यानपूर्वक फॉलो करें।

  • उत्तर प्रदेश श्रमिक कार्ड बनवाने के लिए सबसे पहले श्रम विभाग की ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट करें।
  • ऑफिशल वेबसाइट पर दिए गए पंजीकरण विकल्प पर क्लिक कर
  • तथा नीचे दी गई फोटो प्रक्रिया को ध्यानपूर्वक फॉलो करें।
  • आधार सत्यापाव के बाद आवेदन फॉर्म को ध्यानपूर्वक भरें .

उत्तर प्रदेश श्रमिक कार्ड को रिन्यू कैसे करें | How to Renew Uttar Pradesh Shramik Card

  • उत्तर प्रदेश के श्रमिक कार्ड को रिन्यू करने के लिए सबसे पहले ऑफिशल वेबसाइट पर विजिट करें।
  • तथा नीचे दी गई प्रक्रिया को ध्यानपूर्वक फॉलो करें।

अगर पंजीकरण संख्या याद नहीं हैं तो पंजीकरण संख्या जाने पर क्लिक करें

पंजीकरण संख्या मिलने के बाद दर्ज करें और नवीनीकरण प्रक्रिया पूर्ण करें

उत्तर प्रदेश श्रमिक कार्ड से जुड़ी योजनाओं के लिए कैसे आवेदन करें।

  • उत्तर प्रदेश के श्रमिक कार्ड धारक सरकार द्वारा शुरू की गई योजनाओं के लिए आवेदन करने के लिए सबसे पहले लेबर डिपार्टमेंट की ऑफिशल वेबसाइट पर विजिट करें।
  •  तथा नीचे दी गई प्रक्रिया को ध्यानपूर्वक फॉलो करें।

उत्तर प्रदेश श्रमिक सर्टिफिकेट कैसे डाउनलोड करें | How to Download Uttar Pradesh Shramik Certificate

उत्तर प्रदेश के जो भी श्रमिक मजदूर जिन्होंने ऑनलाइन माध्यम से श्रमिक कार्ड तथा मजदूर कार्ड के लिए आवेदन किया है। उन्हें श्रमिक सर्टिफिकेट की आवश्यकता होगी। इसे डाउनलोड करने के लिए आप ऑफिशल वेबसाइट पर विजिट करके आसन से डाउनलोड कर सकते हैं।

READ  यूपी श्रमिक कार्ड ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन 2023 | UP Labour Card Status | @upbocw.in

डाउनलोड करने के लिए नीचे दी गई प्रक्रिया ध्यानपूर्वक फॉलो करें।

FAQ’s UP Shramik Card Online Registration

Q. उत्तर प्रदेश श्रमिक कार्ड के लिए कैसे रजिस्ट्रेशन करें?

Ans.  उत्तर प्रदेश में श्रमिक कार्ड रजिस्ट्रेशन करने के लिए सबसे पहले ऑफिशल वेबसाइट पर विजिट करें। होम पेज पर दिखाई दे रहे पंजीकरण विकल्प पर क्लिक करें।आवश्यक जानकारी दर्ज करें तथा दस्तावेज सबमिट कर आप आसानी से आवेदन पूर्ण कर सकते हैं।

Q.  उत्तर प्रदेश श्रमिक कार्ड के क्या फायदे हैं?

Ans. उत्तर प्रदेश श्रमिक कार्ड के विभिन्न एवं हितकारी योजनाओं से जुड़े अनेक फायदे हैं। जो सीधे श्रमिक कार्ड धारक को दिए जाते हैं। जिसमें स्वास्थ्य संबंधित सेवाओं से जुड़ी नि:शुल्क सुविधाएं बच्चों की शिक्षा हेतु छात्रवृत्ति, बिटिया की शादी पर अनुदान, दुर्घटना बीमा तथा जीवन सुरक्षा बीमा उनसे जुड़े हितलाभ को श्रमिक कार्ड धारक को उपलब्ध करवाए जाते हैं।

Q.  उत्तर प्रदेश में अब तक कितने श्रमिक कार्ड बन चुके हैं?

Ans.  उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार राज्य में तकरीबन एक करोड़ 10 लाख 92 हजार श्रमिक कार्ड बन चुके हैं। जिनमें 2021-22 में तकरीबन  12 लाख 87 हजार श्रमिक कार्ड नवीनीकरण हो चुके हैं। 

इस ब्लॉग पोस्ट पर आपका कीमती समय देने के लिए धन्यवाद। इसी प्रकार के बेहतरीन सूचनाप्रद एवं ज्ञानवर्धक लेख easyhindi.in पर पढ़ते रहने के लिए इस वेबसाइट को बुकमार्क कर सकते हैं।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *