International Education Day 2023 | अंतर्राष्ट्रीय शिक्षा दिवस कब और कैसे बनाया जाता है?

अंतर्राष्ट्रीय शिक्षा दिवस

International Education Day:- हम सभी जानते हैं कि शिक्षा (Education)का जीवन में बहुत जरूरी है। यह मौलिक अधिकार भी है, लेकिन आज भी दुनिया में कई बच्चे अनेक वजहों के चलते पढ़ाई से वंचित रह जाते हैं, जिसका एक मुख्य कारण है गरीबी। आज बुनियादी शिक्षा के लिए संघर्ष करना पड़ रहा है। अगर शिक्षित नहीं है, तो जीवन भर संघर्ष की राहों से ही गुजरना पड़ता है। शिक्षा से ही आपके जीवन का बेहतर विकास होता है। आपका विकास शिक्षा पर ही निर्भर करता है। संयुक्त राष्ट्र महासभा ने 24 जनवरी का दिन अंतर्राष्ट्रीय शिक्षा दिवस के रूप में घोषित किया।

इसके बाद से हर साल 24 जनवरी को अंतर्राष्ट्रीय शिक्षा दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस लेख को हमने कई बिंदूओं के आधार पर तैयार किया गया है। इस लेख में अंतर्राष्ट्रीय शिक्षा दिवस,International Education Day 2023,अंतर्राष्ट्रीय शिक्षा दिवस कब हैं,अंतर्राष्ट्रीय शिक्षा दिवस क्यों मनाया जाता है,अंतर्राष्ट्रीय शिक्षा दिवस 2023 Theme इन बिंदूओं के साथ तैयार की गई है। अंतर्राष्ट्रीय शिक्षा दिवस के बारे में सब कुछ जानने के लिए इस लेख को पूरा पढ़े।

अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस कब, क्यों और कैसे मनाया जाता हैं

राष्ट्रीय युवा दिवस निबंध हिंदी में

International Education Day 2023

टॉपिकअंतर्राष्ट्रीय शिक्षा दिवस
लेख प्रकारआर्टिकल
साल2023
अंतर्राष्ट्रीय शिक्षा दिवस 202324 जनवरी
वारमंगलवार
अंतर्राष्ट्रीय शिक्षा दिवस 2023 कौन सापांचवां
पहला अंतर्राष्ट्रीय शिक्षा दिवससाल 2019
आवर्तिहर साल
अंतर्राष्ट्रीय शिक्षा दिवस 2023 थीमअघोषित
अंतर्राष्ट्रीय शिक्षा दिवस 2022 थीमचेंजिंग कोर्स – ट्रांसफर्मिंग एजुकेशन

अंतर्राष्ट्रीय शिक्षा दिवस क्यों मनाया जाता है | International Education Day Kyo Manaya Jata Hai

संयुक्त राष्ट्र महासभा (United Nations General Assembly) ने 3 दिसंबर 2018 को शांति और विकास के लिए शिक्षा की भूमिका को बढ़ावा देने के मकसद से हर साल 24 जनवरी के दिन अंतर्राष्ट्रीय शिक्षा दिवस (international education day) के रूप में मनाने का फैसला किया। इस फैसले के बाद नाइजीरिया (Nigeria) और 58 अन्य सदस्य राष्ट्रों ने इंटरनेशनल डे ऑफ एजुकेशन को फॉलो किया, जिसके बाद से हर बच्चे तक मुफ्त और बुनियादी शिक्षा की पहुंच हो सके। इस उद्देश्य के साथ हर साल यह अंतर्राष्ट्रीय शिक्षा दिवस मनाया जाता है। 

See also  महानवमी की शुभकामनाएं संदेश | MahaNavami Quotes, Status & Wishes In Hindi (महानवमी के हर्षोल्लास पर इन कोट्स के जरिए दे शुभकामनाएं)


यूनेस्को (UNESCO) के मुताबिक, बिना समावेशी और समान गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और सभी के लिए आजीवन अवसरों के हम किसी भी देश की लैंगिक समानता हासिल करने और गरीबी के उस चक्र को तोड़ने में सफल नहीं होंगे,जो लाखों बच्चों, युवाओं और वयस्कों को पीछे छोड़ रहा है। ऐसे में इस साल का अंतर्राष्ट्रीय शिक्षा दिवस (international education day) ऐसे सभी अहम बदलावों को प्रदर्शित करेगा, जिनसे शिक्षा के सभी के मौलिक अधिकार को स्थापित किया जा सके। इन बदलावों में तकनीकी आधारित डिजिटल ट्रांसफोर्मेशन भी शामिल हैं, जो कि विश्व में उन करोड़ों बच्चों तक शिक्षा पहुंच सके, जो अभी तक स्कूल नहीं जा सके हैं।

अंतर्राष्ट्रीय शिक्षा दिवस कब है | International Education Day Kab Hai

अंतर्राष्ट्रीय शिक्षा दिवस दुनिया भर में 24 जनवरी को मनाया जाता है। इस बार यह मंगलवार को मनाया जाएगा। यह दिवस शिक्षा के लिए समर्पित है। संयुक्त राष्ट्र महासभा (United Nations General Assembly) ने हर साल 24 जनवरी के दिन यह दिवस मनाने का फैसला 2018 में किया था। इस दिन शिक्षा दिवस के रूप में मनाने का मुख्य उद्देश्य दुनिया में शिक्षा के महत्व के प्रति जागरुकता लाना है।मनुष्य के जीवन में शांति और विकास सबसे जरूरी चीजें हैं और इसे हासिल करने का एकमात्र तरीका शिक्षा ही हो सकती है। हर बच्चे तक फ्री में एजुकेशन प्राप्त हो सके इसीलिए यह मनाया जाता है। पूरी दुनिया में इस दिन पर कई तरह के आयोजन किए जाते हैं। इसका मुख्य लक्ष्य लर्निंग, इनोवेशन और फाइनेंसिंग है। 

अंतर्राष्ट्रीय शिक्षा दिवस का उद्देश्य

  • शिक्षा का उद्देश्य अधिक न्यायसंगत और समावेशी शिक्षा प्रणाली बनाने के लिए परिवर्तन के आवश्यक ट्रिगर्स पर ध्यान केंद्रित करता है। यह SDG4 की दिशा में प्रगति को गति देगा। 
  • डिजिटल समावेशन, हरित दक्षताओं, कौशल और लैंगिक समानता की दिशा में आगे बढ़ना।
  • SDG4 के अनुरूप, शिक्षा तक पहुंच और शिक्षा की पूर्णता में असमानता के अंतर को कम करना। 
  • छात्रों की मांगों का पता लगाएं और उन परिवर्तनों और नवाचारों के बारे में जानने के लिए उन्हें स्पॉटलाइट करें, जो वे अपनी शिक्षा को उद्देश्य के लिए फिटर बनाने के लिए देखना चाहते हैं। 
  • इसके अलावा, शिक्षकों की आवाज को उनके अभ्यास में प्रोद्योगिकी को एकीकृत करने से लेकर शिक्षण और नए कौशल सीखने आदि को उन्मुख करने के लिए स्पॉटलाइट करें।
See also  कारगिल विजय दिवस पर स्लोगन, नारे, पोस्टर, संदेश | Kargil Vijay Diwas Slogan, Poster Message, Quotes in Hindi

अंतर्राष्ट्रीय शिक्षा दिवस 2023 Theme

अंतर्राष्ट्रीय शिक्षा दिवस (international education day) की 2022 की थीम “चेंजिंग कोर्स, ट्रांसफॉर्मिंग एजुकेशन” थी, जबकि इस साल अंतर्राष्ट्रीय शिक्षा दिवस 2023 theme को अभी तक घोषित नहीं किया गया है। यह शिक्षा को व्यापक नजरिए से देखता है। शिक्षा की क्वालिटी दुनिया भर के बच्चों के लिए अलग-अलग है, लाखों लोग अभी भी इस बुनियादी मानव अधिकार से वंचित हैं। यह दिन बेहतर शिक्षा सुधारों के लिए अभियान चलाने और सभी के लिए शिक्षा मुहैया कराने के तौर पर लोगों को याद दिलाने के लिए मनाया जाता है। 

यूनेस्को (UNESCO) के महानिदेशक का संदेश

अंतर्राष्ट्रीय शिक्षा दिवस के मौके पर, ऑड्रे, अजोले, यूनेस्को के महानिदेशक ने कहा, “इन असाधारण समय में, व्यापार हमेशा की तरह एक विकल्प नहीं है, अगर हमें भविष्य को बदलना है, तो शिक्षा पर पुनर्विचार करना होगा।इसका मतलब शिक्षा के लिए एक नया सामाजिक अनुबंध तैयार करना है, जैसा कि पिछले नवंबर में जारी की गई शिक्षा के भविष्य पर यूनेस्को की रिपोर्ट में कहा गया है। हमें डिजिटल परिवर्तनों को समझने की जरूरत है। हमें सतत विकास के लिए शिक्षा की आवश्यकता है, जैसे- सभी पाठ्यचर्चा में पर्यावरण शिक्षा को एकीकृत करके इस क्षेत्र में शिक्षकों को प्रशिक्षित करना है।”

अंतर्राष्ट्रीय शिक्षा दिवस का उत्सव | Celebration of International Education Day

पूरी दुनिया में शिक्षा दिवस पर प्रोग्राम किए जाते हैं। हर क्षेत्र के विद्वानों के जरिए इस दिन भाषण दिए जाते हैं। चौथा अंतर्राष्ट्रीय शिक्षा दिवस न्यूयॉर्क (New York) में संयुक्त राष्ट्र (United Nations) मुख्यालय, दुबई (Dubai) में एक्सपो 2022, हार्वर्ड यूनिवर्सिटी ग्रेजुएट स्कूल ऑफ एजुकेशन (Harvard University Graduate School of Education) और ग्लोबल मिनेसोटा में है। यह सबसे अहम परिवर्तनों को प्रदर्शित करने का एक मंच है, जिसे शिक्षा के लिए हर किसी के मौलिक अधिकार को समझने और अधिक टिकाऊ और शांतिपूर्ण भविष्य बनाने के लिए पोषित किया जाना है।

See also  National Voters Day 2024: राष्ट्रीय मतदाता दिवस कब और क्यों मनाया जाता हैं?

एलिन नोर्डिग्रेन, ने कहा है कि शिक्षा एक ऐसी चीज है, जिसे कोई आपसे नहीं छीन सकता है। 

अल्बर्ट आइंस्टीन- “शिक्षा वह है, जो स्कूल में सीखी गई बातों को भूल जाने के बाद बची रहती है।” 

FAQ’s International Education Day 2023

Q. अंतर्राष्ट्रीय शिक्षा दिवस क्यों मनाया जाता है?

Ans. हर इंसान और बच्चे तक शिक्षा पहुंचे इसके प्रचार-प्रसार के लिए।

Q. अंतर्राष्ट्रीय शिक्षा दिवस कब मनाया जाता है?

Ans. अंतर्राष्ट्रीय शिक्षा दिवस दुनिया भर में 24 जनवरी को मनाया जाता है।

Q. अंतर्राष्ट्रीय शिक्षा दिवस कहां आयोजित होता है?

Ans. इसका आयोजन पूरी दुनिया में किया जाता है।

Q. अंतर्राष्ट्रीय शिक्षा दिवस 2022 थीम क्या थी?

Ans. अंतर्राष्ट्रीय शिक्षा दिवस 2022 का विषय ‘चेंजिंग कोर्स – ट्रांसफर्मिंग एजुकेशन’ था।

इस ब्लॉग पोस्ट पर आपका कीमती समय देने के लिए धन्यवाद। इसी प्रकार के बेहतरीन सूचनाप्रद एवं ज्ञानवर्धक लेख easyhindi.in पर पढ़ते रहने के लिए इस वेबसाइट को बुकमार्क कर सकते हैं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Optimized with PageSpeed Ninja