International Girl Child Day 2022:- पूरे विश्व में भले की वर्तमान समय में लड़कियों के जन्म और उनके काम करने को लेकर आधुनिकता बड़ी है मगर वर्तमान समय में भी बहुत समाज में लड़कियों को वह सम्मानित दर्जा नहीं मिल पाया है जिसकी वह हकदार है। एक बालिका के जीवन में आने वाली चुनौती और परेशानियों के बारे में सभी को जागरुक करने के लिए अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस 2022 हर साल 11 अक्टूबर को मनाया जाता है। आपको यह भी मालूम होना चाहिए कि भारत में हर साल शिशु दिवस मनाया जाता था जिसे 2008 से बदलकर राष्ट्रीय बालिका दिवस कर दिया गया है भारत में बालिका दिवस प्रत्येक साल 24 जनवरी को मनाया जाता है।
हर साल की तरह 11 अक्टूबर 2022 को अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस विभिन्न देशों में मनाया जायेगा। इस दिन विभिन्न प्रकार के समारोह आयोजित किए जाते है ताकि बालिकाओं के शिक्षा जन्म और नौकरी की जागरूकता को विश्व भर में फैलाया जा सके और उनके जीवन को सरल बनाया जा सके। आज इस लेख में हम अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस 2022 से जुड़ी कुछ आवश्यक जानकारियों को सरल शब्दों में साझा करने वाले हैं।
अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस 2022
दिवस का नाम | अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस |
क्यों मनाया जाता है | विश्व की सभी स्त्री को पुरुष के बराबर सम्मान देने के लिए |
कैसे मनाया जाता है | विश्व के विभिन्न देशों में सम्मान समारोह आयोजित कर के |
कब मनाया जाता है | हर साल 11 अक्टूबर को |
कहां मनाया जाता है | विश्व के 50 से अधिक देशों में |
International Girl Child Day 2022
11 अक्टूबर को पूरे विश्व भर में विभिन्न देशों के द्वारा अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस मनाया जाता है। इस धन अलग अलग राष्ट्र एक साथ मिलकर विभिन्न प्रकार के समारोह को आयोजित करते है और विश्व की सभी स्त्री को सम्मान देने के लिए प्रेरित करते हैं।
इस दिन अलग अलग राष्ट्र के द्वारा विभिन्न प्रकार के समारोह को आयोजित किया जाता है स्त्री के जीवन में आने वाली समस्या के बारे में बताया जाता है। बालिकाओं को जीवन में किस प्रकार की समस्या का सामना करना पड़ता है उसके बारे में हर किसी को प्रेरित किया जाता है। अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस हर साल विश्व के 50 से अधिक देशों के द्वारा आयोजित करवाया जाता है।
अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस कब मनाया जाता है?
अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस हर साल 11 अक्टूबर को मनाया जाता है। सबसे पहले यह एक गैर सरकारी संगठन के द्वारा शुरू किया गया था और उनके मुहिम का नाम “क्योंकि मैं लड़की हूं” था। इस मुहिम को 2009 में शुरू किया गया था बड़ी तेजी से देश भर में प्रचलित होने के बाद इस मुहिम में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सम्मान हासिल किया।
2011 में कनाडा सरकार के द्वारा इस मुहिम को राष्ट्र संघ में प्रस्तुत किया और 19 दिसंबर 2011 को पूरी दुनिया में सभी लोगों को यह समझाने के लिए की स्त्री और पुरुष में लैंगिक असमानता के अलावा और किसी भी प्रकार की और समानता नहीं है, के लिए अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस मनाने की तैयारी शुरू की गई और 11 अक्टूबर 2011 से यह मुहिम विश्व के 50 से अधिक देशों में शुरू किया गया।
अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस क्यों मनाया जाता है?
अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस हर साल विश्व की सभी स्त्रियों को पुरुष के बराबर की समानता और समाज में प्रतिष्ठा हासिल करने के लिए शुरू किया गया। अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस हर साल स्त्री और पुरुष की समानता को दर्शाता है और स्त्री के जीवन में आने वाली कठिनाइयों को सबके समक्ष रखते है ताकि उनको सम्मान और उसे उनके बलिदान के लिए उन्हें वह हक मिल सके जिसके वह हकदार है।
हर साल अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस का त्यौहार सभी स्त्रियों को उनके हक और सम्मान की लड़ाई सबके समक्ष रखने के लिए विभिन्न देशों के द्वारा मनाया जाता है।
अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस कैसे मनाया जाता है?
अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस का त्यौहार हर साल बड़े ही हर्षोल्लास के साथ 50 से अधिक देशों में विभिन्न प्रकार के समारोह आयोजित करके मनाया जाता है। वर्तमान समय इंटरनेट युग का चल रहा है इस वजह से लोग इंटरनेट पर बालिका के जीवन में आने वाली सभी प्रकार की परेशानियों को दर्शाने के लिए विभिन्न प्रकार के वीडियो और इंटरनेट के Meme के जरिए लोगों तक जानकारी पहुंचाते हैं।
अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस का त्यौहार मुख्य रूप से सभी स्त्रियों को उनका हक और पुरुष के बराबर का सम्मान समाज में दिलाने के लिए मनाया जाता है। अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस 11 अक्टूबर को पूरे विश्व भर में स्त्री सम्मान को दर्शाने के लिए मनाया जाता है।
अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस से जुड़े कुछ आवश्यक प्रश्न (FAQ)
Q. अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस कब मनाया जाता है?
अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस का त्यौहार हर साल 11 अक्टूबर को मनाया जाता है।
Q. अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस क्यों मनाया जाता है?
अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस विश्व की सभी स्त्री को सम्मान देने के लिए मनाया जाता है।
Q. अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस कैसे मनाया जाता है?
अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस का त्यौहार हर साल 50 से अधिक देशों में विभिन्न प्रकार के समारोह आयोजित करके मनाया जाता है।
निष्कर्ष
आज इस लेख में अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस (International Day of Girl Child) बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है। अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस विश्व भर में अलग-अलग प्रकार के समारोह आयोजित कर के स्त्री को सम्मान देने के लिए मनाया जाता है। अगर हमारे द्वारा साझा की गई जानकारियों को पढ़ने के बाद आप अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस के बारे में समझ पाए हैं तो इसे अपने मित्रों के साथ साझा करें साथ ही अपने सुझाव और विचार कमेंट में बताना ना भूलें।