L.K Advani’s Biography: लाल कृष्ण आडवाणी को मिलेगा भारत रत्न, जानें उनकी जीवनी, शिक्षा, परिवार, राजनीतिक करियर, नेटवर्थ

L.K Advani’s Biography in Hindi

L.K Advani’s Biography|लालकृष्ण आडवाणी (LK Advani’s) जीवन परिचय: – लालकृष्ण आडवाणी ( LK Advani’)  को भारत रत्न ( Bharat Ratna ) देने की घोषणा देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ( Narendra Modi) के किया गया है और साथ में उस संबंधित पोस्ट भी ट्विटर पर साझा किया गया। जहां पर प्रधानमंत्री लिखा है कि हमारे लिए खुशी की बात है कि लालकृष्ण आडवाणी ( Lal Krishan Advani) को भारत रत्न अवार्ड दिया जाएगा। लालकृष्ण आडवाणी भारत के जाने-माने राजनेता हैं और देश के पूर्व डिप्टी प्राइम मिनिस्टर भी रह चुके हैं। भारतीय जनता पार्टी के संस्थापक सदस्यों में लाल कृष्ण आडवाणी की गिनती की जाती हैं। भारतीय जनता पार्टी के विस्तार में उनकी भूमिका काफी अहम रही थी भारतीय राजनीतिक में उनकी पहचान कट्टर हिंदूवादी नेता के तौर पर भी  की जाती हैं। राम मंदिर के आंदोलन में लालकृष्ण आडवाणी की भूमिका अतुल्य रही थीं।  उन्होंने इसके लिए राम मंदिर ( Ram Mandir ) रथ यात्रा भी निकाला था। ऐसे में हर एक व्यक्ति के मन में लालकृष्ण आडवाणी के नीचे जीवन के बारे में जानने की उत्सुकता तेजी के साथ बढ़ रही है जैसे लाल कृष्ण आडवाणी का प्रारंभिक जीवन’ शिक्षा’ LK Advani’s family  LK Advani’s Political Career के बारे में  और सोशल मीडिया लिंक’ कुल संपत्ति ( Net Worth) इसलिए आज के लेख में  K Advani’s Jeevan Parichay  के बारे में आपको विस्तार पूर्वक जानकारी उपलब्ध करवाएंगे आर्टिकल पर बने रहिएगा आईए जानते हैं- 

भारत रत्न क्या है?|what is bharat ratna

भारत रत्न भारत का सर्वोच्च नागरिक सम्मान हैं। भारत रत्न राष्ट्रीय सेवा के लिए दिया जाता है इन सेवाओं में  कला, साहित्य, विज्ञान, सार्वजनिक सेवा और खेल शामिल है।  पहले खेल को इस सूची में शामिल नहीं किया गया था बाद में खेल को भी इसमें शामिल कर लिया गया था।  भारत रत्न अवार्ड की स्थापना 2 जनवरी 1954 को भारत के तत्कालीन राष्ट्रपति डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद के द्वारा किया गया था।

भारत रत्न के लाभ|benefits of bharat ratna

भारत के मुख्य न्यायाधीश के वेतन के समान आजीवन पेंशन।
एयर इंडिया की घरेलू उड़ानों पर यात्रा पर छूट।
हवाई अड्डों और रेलवे स्टेशनों पर प्राथमिकता बोर्डिंग।
केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल Z+ श्रेणी सुरक्षा कवर प्रदान करता है।
यदि प्राप्तकर्ता की देश के भीतर मृत्यु हो जाती है, तो उसे पूरे सैन्य सम्मान के साथ राजकीय अंतिम संस्कार मिलेगा।
भारत रत्न प्राप्तकर्ता की उपलब्धियों और उत्कृष्टता के लिए सम्मान और प्रशंसा का प्रतिनिधित्व करता है।

भारत रत्न पुरस्कार विजेताओं की वर्षवार सूची|list of bharat ratna award winners year wise

वर्षप्राप्तकर्ताके बारे में
Bharat Ratna 1954C. Rajagopalachari कार्यकर्ता, राजनेता और वकील
Sarvapalli Radhakrishnanभारत के पहले उपराष्ट्रपति और दूसरे राष्ट्रपति
C. V. Ramanभौतिक विज्ञानी, गणितज्ञ और वैज्ञानिक
Bharat Ratna 1955Bhagwan Dasकार्यकर्ता, दार्शनिक और शिक्षाविद्
M. Visvesvarayaसिविल इंजीनियर, राजनेता और मैसूर के दीवान
Jawaharlal Nehruकार्यकर्ता और लेखक ने भारत के प्रधान मंत्री के रूप में कार्य किया
Bharat Ratna 1957Govind Ballabh Pantकार्यकर्ता और उत्तर प्रदेश के पहले मुख्यमंत्री
Bharat Ratna 1958Dhondo Keshav Karveसमाज सुधारक और शिक्षक
Bharat Ratna 1961Bidhan Chandra Royचिकित्सक, राजनीतिक नेता, परोपकारी, शिक्षाविद् और सामाजिक कार्यकर्ता
Purushottam Das TandonActivist and
Bharat Ratna 1962Rajendra Prasadकार्यकर्ता, वकील, राजनेता और विद्वान
Bharat Ratna 1963Zakir Husainकार्यकर्ता, अर्थशास्त्री और शिक्षा दार्शनिक ने अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के कुलपति और बिहार के राज्यपाल के रूप में कार्य किया
Pandurang Vaman Kaneइंडोलोजिस्ट और संस्कृत विद्वान, अपने पांच खंडों के साहित्यिक कार्यों के लिए जाने जाते हैं
Bharat Ratna 1966Lal Bahadur Shastriकार्यकर्ता और भारत के दूसरे प्रधान मंत्री के रूप में कार्य किया
Bharat Ratna 1971Indira Gandhiभारत की प्रथम महिला प्रधान मंत्री
Bharat Ratna 1975V. V. Giriश्रम संघवादी
Bharat Ratna 1976K. Kamarajस्वतंत्रता कार्यकर्ता और राजनेता, तमिलनाडु के पूर्व मुख्यमंत्री
Bharat Ratna 1980Mother Teresaकैथोलिक नन और मिशनरीज़ ऑफ चैरिटी की संस्थापक।
1983Vinoba Bhaveकार्यकर्ता, समाज सुधारक और महात्मा गांधी के करीबी सहयोगी
Bharat Ratna 1987Khan Abdul Ghaffar Khanप्रथम गैर-नागरिक, स्वतंत्रता सेनानी
Bharat Ratna 1988M. G. Ramachandranअभिनेता से राजनेता बने, तमिलनाडु के मुख्यमंत्री
Bharat Ratna 1990B.R. AmbedkarSocial
Nelson Mandelaदक्षिण अफ़्रीका में रंगभेद विरोधी आंदोलन के नेता, दक्षिण अफ़्रीका के राष्ट्रपति
Bharat Ratna 1991Rajiv Gandhiगांधी 1984 से 1989 तक भारत के नौवें प्रधान मंत्री थे।
Vallabhbhai Patelकार्यकर्ता और भारत के पहले उप प्रधान मंत्री
Morarji Desaiकार्यकर्ता, और भारत के प्रधान मंत्री
Bharat Ratna 1992Abul Kalam Azadकार्यकर्ता और प्रथम शिक्षा मंत्री
J. R. D. Tataउद्योगपति, परोपकारी और विमानन अग्रणी
Satyajit Rayनिर्देशक, फिल्म निर्माता, लेखक, उपन्यासकार
Bharat Ratna 1997Gulzarilal Nandaकार्यकर्ता, और भारत के अंतरिम प्रधान मंत्री।
Aruna Asaf AliActivist
A.P.J Abdul Kalamएयरोस्पेस और रक्षा वैज्ञानिक
Bharat Ratna 1998M. S. Subbulakshmiकर्नाटक शास्त्रीय गायक
Chidambaram Subramaniamकार्यकर्ता और भारत के पूर्व कृषि मंत्री
Bharat Ratna 1999Jayaprakash Narayanकार्यकर्ता, और समाज सुधारक
Amartya Senअर्थशास्त्री
Gopinath Bordoloiकार्यकर्ता
Ravi Shankarसंगीतकार, सितारवादक
Bharat Ratna 2001Lata Mangeshkarगायक
Bismillah KhanHindustani classical shehnai player
Bharat Ratna 2009Bhimsen Joshiहिंदुस्तानी शास्त्रीय गायक
Bharat Ratna 2014C. N. R. Raoरसायनज्ञ और प्रोफेसर, लेखक
Sachin Tendulkarक्रिकेटर
Bharat Ratna 2015Madan Mohan Malaviyaविद्वान एवं शिक्षा सुधारक.
Atal Bihari Bajpayeeनौ बार लोकसभा के लिए, दो बार राज्यसभा के लिए चुने गए और तीन बार भारत के प्रधान मंत्री के रूप में कार्य किया।
Bharat Ratna 2019Pranab Mukherjeeभारतीय राजनीतिज्ञ और भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के वरिष्ठ नेता।
Nanaji Deshmukhभारत के एक सामाजिक कार्यकर्ता, शिक्षा, स्वास्थ्य और ग्रामीण आत्मनिर्भरता।
Bhupen Hazarikaअसम के भारतीय पार्श्व गायक, गीतकार, संगीतकार, गायक, कवि और फिल्म निर्माता।
भारत रत्न 2024 (मरणोपरांत)Karpoori Thakurएक प्रसिद्ध समाजवादी नेता और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री
Bharat Ratna 2024Lal Krishna AdvaniA Veteran Bhartiya Janta Party Leader

भारत रत्न पुरस्कार राशि| bharat ratna prize money

भारत रत्न पाने वाले लोगों को सरकार के द्वारा कोई भी राशि नहीं दी जाती है बल्कि उनको एक प्रमाण पत्र और पदक मिलता हैं। इसे पाने वालों को विभिन्न सरकारी विभाग सुविधाएं उपलब्ध कराते हैं।

See also  भोजपुरी अभिनेत्री आकांक्षा दुबे का जीवन परिचय | Akanksha Dubey Biography In Hindi

कितने साल के हो गए एल के अडवाणी ? How Old is LK Advani?  

नाम (Name) लाल कृष्ण आडवाणी
निक नाम (NickName)
पेशा (Profession) भारतीय राजनेता
ऊंचाई (Height) 5 फ़ीट 8 इंच
वजन (Weight) 72 किलोग्राम
जन्म तिथि (Date of Birth) 8 नवंबर 1927
कौन-कौन से पदों पर कार्य किया हैलोकसभा राज्यसभा सांसद गृह मंत्री सूचना प्रसारण मंत्री उप प्रधानमंत्री बीजेपी पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष
जन्म स्थान (Place of Birth) कराची (अब सिंध, पाकिस्तान), अंग्रेजी हुकूमत के समय
गृह-नगर (Hometown) कराची
वर्तमान पता (Address) 30 पृथ्वीराज रोड, नई दिल्ली
राष्ट्रीयता (Nationality) भारतीय
धर्म (Religion) हिन्दू
जाति ( Caste) सिंधी
उम्र (Age) 2023 के मुताबिक 96 Years
2023 में लालकृष्ण आडवाणी उम्र96 साल के हो जाएंगे उनका जन्म 8 नवंबर 1927 को पाकिस्तान के सिंधु प्रांत के कराची में हुआ था।

Also Read: पीएम नरेंद्र मोदी का जीवन परिचय , शिक्षा, परिवार, राजनितिक, उपलब्धियाँ, विदेश यात्राएं, निर्णय, योजनाएं

एल. के. अडवाणी का प्रारंभिक जीवन | Early Life Of LK Advani

लालकृष्ण आडवाणी का जन्म 8 नवंबर 1927 को अभिभाजित भारत   पाकिस्तान के सिंधु प्रांत के कराची शहर में हुआ था। जब भारत-पाकिस्तान का बंटवारा हुआ है तो अपने परिवार के साथ वह मुंबई आ गए थे। यहीं पर (LK Advani) एल.के. आडवाणी का लालन पोषण किया गया था। इनके पिता एक व्यापारी और माता कुशल हाउसवाइफ थी। बाल अवस्था से ही उनके मन में देश की सेवा करने की भावना थी, इसलिए 1942 में ही उन्होंने राष्ट्रीय स्वयंसेवक ज्वाइन कर लिया था। 

एल के अडवाणी का परिवार | LK Advani’s Family

LK Advani's Family
माता (Mother) ग्यानी देवी
पिता (Father)स्वर्गीय किशनचंद डी आडवाणी
भाई (Brother)
पत्नी ( Wife)कमला देवी
बच्चों ( Children) बेटा- जयंत आडवाणी, बेटी- प्रतिभा आडवाणी

एल के अडवाणी का शिक्षा | LK Advani’s Education

लालकृष्ण आडवाणी की स्कूली शिक्षा सेंट मैट्रिक्स हाई स्कूल कराची से हुई, इसके बाद उन्होंने हैदराबाद के एडीजी कॉलेज से कॉलेज की पढ़ाई पूरी की जब भारत-पाकिस्तान का बंटवारा हो गया। उनकी फैमिली मुंबई आ गई तो उन्होंने मुंबई के यूनिवर्सिटी गवर्नमेंट लॉ कॉलेज में वकालत की पढ़ाई शुरू कर दी। इस दौरान उन्होंने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ज्वाइन कर लिया था।

See also  Nandini Gupta Biography in Hindi | नंदिनी गुप्ता जीवन परिचय, सोशल मीडिया लिंक, Photos, Videos, Age, Wiki

Also Read: Rajyavardhan Singh Rathore Biography in Hindi

एल के अडवाणी का करियर | LK Advani’s Career

लाल कृष्ण आडवाणी अपने करियर की शुरुआत एक सामाजिक स्वयंसेवक के रूप में की थी। 1947 में कराची में हुआ राष्ट्रीय स्वयंसेवक के सचिव बन गए थे । उसके बाद से उन्हें अलवर (राजस्थान) के मत्स्य क्षेत्र में भेज दिया गया था, यहां पर विभाजन के दौरान जो संपादक उन्माद जैसी परिस्थितियों बन गई थी। जिसको उनके द्वारा अच्छी तरह से संभाला गया था।  इसके अलावा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जितने भी महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां हैं, उनके कार्यभार इन्होंन उठाया था। 1951 में इन्होंने राष्ट्रीय जन संघ पार्टी ज्वाइन कर ली थी।

Also Read: राहुल गांधी का जीवन परिचय, शिक्षा, परिवार, राजनीतिक सफर, सोशल मीडिया लिंक्स

एल के अडवाणी का पॉलिटिक्ल करियर | LK Advani’s Political Career

लाल कृष्ण आडवाणी ने अपने राजनीतिक कैरियर की शुरुआत 1942 में राष्ट्रीय स्वयंसेवक के द्वारा की थी। 1947 में वह राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सचिव नियुक्त किये गए थे। 1951 में श्यामाप्रशाद मुखर्जी द्वारा भारतीय जनसंघ की स्थापना की गई, तब लाल कृष्ण आडवाणी को 1951- 1957 तक लालकृष्ण आडवाणी जनसंघ पार्टी का सचिव बनाया गया।साल 1975 में लालकृष्ण आडवाणी को  पार्टी का अध्यक्ष नियुक्त कर दिया गया था और सन 1980 में  भारतीय जनता पार्टी की स्थापना हुई और स्थापना के साथ ही उन्हें पार्टी का महासचिव बनाया गया। इस पद पर 1986 तक बन रहे हैं। इसके बाद 1986 लेकर 1951 तक पार्टी के अध्यक्ष पद पर उन्होंने काम किया। इस दौरान 1990 में राम मंदिर के लिए उन्होंने रथ यात्रा निकाली थी। जिसमें उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया था। 1977 से 1979 तक पहली बार इन्हे केंद्रीय सरकार में कैबिनेट मंत्री का दायित्व प्रदान किया गया। इस दौरान वह सूचना और प्रसारण मंत्री रहे। 1999 में एनडीए की सरकार बनने के बाद अटल बिहारी वाजपेई के नेतृत्व में लालकृष्ण आडवाणी केंद्रीय गृहमंत्री बने। 29 जून 2002 को उन्हें उपप्रधानमंत्री पद का दायित्व भी सौंपा गया।  2009 में उन्हें NDA गठबंधन का प्रधानमंत्री उम्मीदवार बनाया गया था  लेकिन चुनाव में  पार्टी को हार मिली थी।

See also  कल्पना चावला का जीवन परिचय | Kalpana Chawla Biography in Hindi (Education, Family, Space Trip, Death)

एल के अडवाणी की शादी और बच्चें | LK Advani’s Marriage and Children 

लाल कृष्ण आडवाणी की शादी 1965 में कमला देवी के साथ हुई थी। उनकी दो संताने हैं बेटा: जयंत आडवाणी और बेटी: प्रतिभा आडवाणी हैं। उनकी बेटी प्रतिभा टीवी सीरियल बनाती हैं।  

एल के अडवाणी को क्या पसंद है | LK Advani Favourite Things

रंग (Colour) सफ़ेद और भगवा
नेता (Leader) महात्मा गाँधी
राजनेता (Politician) श्यामा प्रसाद मुख़र्जी, अटल बिहारी वाजपयी
शौक (Hobbies) घूमना, किताबें पढ़ना, योगा करना।

एलके आडवाणी और बीजेपी | LK Advani And BJP 

सन 1980 में भारतीय जनता पार्टी के गठन में लाल कृष्ण आडवाणी कि भूमिका काफी महत्वपूर्ण रही थी। पार्टी को मजबूती और विस्तार देने में एलके आडवाणी ने काफी अहम किरदार निभाया था। भारतीय जनता पार्टी में सबसे अधिक दिनों तक अध्यक्ष पद पर बने रहने का रिकॉर्ड लालकृष्ण आडवाणी के नाम पर दर्ज हैं। तीन बार लोकसभा के सांसद और 1999 से लेकर 2004 अटल बिहारी वाजपेयी कैबिनेट में उप प्रधानमंत्री के पद पर भी काम किया हैं। आडवाणी जी बुद्धिजीवी और मजबूत नेता माने जाते हैं। उनके अंदर राष्ट्रवाद की भावना कूट-कूट के भरी हुई थी। वह सदैव देश के प्रति अपने कर्तव्यों का निर्वाह ईमानदारी के साथ किया करते थे। भारतीय जनता पार्टी का स्थापना के 4 साल बाद 1984 में जब लोकसभा का चुनाव हुआ है, तो उस चुनाव में उनके पार्टी को केवल दो Seat मिली थी।

इसके बाद  लालकृष्ण आडवाणी ने अपनी राजनीतिक कुशलता और राम मंदिर के मुद्दे के आधार पर देश में एक हिंदुत्व वादी विचारधारा  का प्रचार और प्रसार किया।  जिसके बाद उनकी पार्टी को 1992 के चुनाव में 121 सीट और 1996 में 161 सीट  प्राप्त हुआ था। जिसके बाद केंद्र में भारतीय जनता पार्टी सरकार बनी थी। भारतीय राजनीतिक में पहली बार ऐसा हुआ कि कांग्रेस सत्ता से बाहर चली गई  और केंद्र में बीजेपी की सरकार बनी लालकृष्ण आडवाणी को भारतीय जनता पार्टी का लोह पुरुष भी कहा जाता हैं। 

एल के अडवाणी की किताबें | LK Advani’s Books

SR No. LK Advani’s Books Name
1.लालकृष्ण आडवाणी की आत्मकथा माई कंट्री माई लाइफ एपीजे अब्दुल कलाम द्वारा 19 मार्च 2008 को जारी की गई थी।
2.लाल कृष्ण आडवाणी: सुरक्षा और विकास के लिए नए दृष्टिकोण
3.लाल कृष्ण आडवाणी: एक कैदी का स्क्रैप – पुस्तक

एल के अडवाणी की नेटवर्थ | LK Advani’s Net Worth

एलके आडवाणी की कुल संपत्ति के बारे में बात करें तो उनके पास आज के समय 8 से 10 करोड़ की संपत्ति बताई जा रही हैं। हालांकि यह एक अनुमानित राशि है क्योंकि 2014 में उन्होंने अपने संपत्ति का विवरण दिया था जिसके मुताबिक उनके पास उस समय 7 करोड़ 90 लख रुपए थे।

Short Biography of LK Advani

लालकृष्ण आडवाणी का जन्म 8 नवंबर 1927 को पाकिस्तान के सिंध प्रांत के कराची शहर में हुआ था इनके पिता एक बिजनेसमैन थे देश बंटवारा होने के बाद वह अपने परिवार के साथ मुंबई  आ गए और यहीं पर आगे की पढ़ाई इन्होंने पुरी की 1965 में इनका विवाह कमला देवी के साथ हुआ था। जिसे उनके दो संतानी हुई  लाल कृष्ण आडवाणी भारतीय जनता पार्टी के संस्थापक में से  एक थे। उन्होंने अपनी मेहनत और काबिलियत के बल पर पार्टी को  राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा दिलाया था 1984 के लोकसभा में  उनके पार्टी को केवल दो Seat प्राप्त हुई थी। इसके राजनीतिक सूझबूझ और मेहनत के बल पर 1992 के लोकसभा चुनाव में पार्टी को 121 सीट दिलाई थी जिसके बाद केंद्र में उनकी पार्टी की सरकार बनी थी। 2009 में उन्हें एनडीए गठबंधन का प्रधानमंत्री उम्मीदवार बनाया गया था। हालांकि चुनाव में पार्टी की हार के बाद उन्होंने पार्टी के सभी अहम पदों से इस्तीफा दे दिया 

लालकृष्ण आडवाणी की उपलब्धियां | LK Advani’s Achievements

लालकृष्ण आडवाणी तीन बार बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चुके हैं। आडवाणी चार बार राज्यसभा के और पांच बार लोकसभा के सदस्य रहे। वर्ष 1977 से 1979 तक पहली बार केन्द्रीय सरकार में कैबिनेट मिनिस्टर उन्हें बनाया गया। इस दौरान वह सूचना प्रसारण मंत्री के पद पर काम कर रहे थे। लालकृष्ण आडवाणी होम मिनिस्टर और उप प्रधानमंत्री जैसे पदों पर भी काम कर चुके हैं। 2015 में पद्म विभूषण अवार्ड से एलके आडवाणी को सम्मानित किया गया था। 

लालकृष्ण आडवाणी के अनकहे तथ्य | Unknown Facts of LK Advani’s Books

  • आडवाणी जी 1942 में RSS ज्वाइन किया |
  • 1944 में कराची मॉडर्न हाई स्कूल से प्रारंभिक शिक्षा पूरा किया |
  • भारतीय जनता पार्टी को राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा दिलाने में आडवाणी जी भूमिका काफी महत्वपूर्ण रही हैं।
  • जनवरी 2017 तक लाल कृष्ण आडवाणी जी देश में लगभग 6 भिन्न-भिन्न  यात्रा उन्होंने किया था।
  • उनका सबसे पहली यात्रा राम मंदिर के निर्माण हेतु रामरथ यात्रा था जो काफी मशहूर हुआ था और उसे यात्रा के द्वारा 1992 के लोकसभा चुनाव में उनकी पार्टी को 121 Seat प्राप्त हुई थी।
  • वर्ष 2015 में  देश के दूसरे सबसे बड़े नागरिक सम्मान इनको दिया गया था।
  • लाल कृष्ण आडवाणी जी के जीवन पर आधारित इनकी आत्मकथा “My Country My Life” को देश के पूर्व राष्ट्रपति अब्दुल कलाम द्वारा प्रकाशित किया गया था। माय कंट्री माय लाइफ किताब 10 लाख लोगों के द्वारा खरीदा गया था।

Summary: LK Advani’s Birthday Special

उम्मीद करता हूं कि हमारे द्वारा लिखा गया आर्टिकल आपको पसंद आएगा ऐसे में आर्टिकल से जुड़ा कोई भी आपका सुझाव या सवाल है तो आप कमेंट सेक्शन में जाकर पूछ सकते हैं उसका जवाब हम आपको जरूर देंगे तब तक के लिए धन्यवाद और मिलते हैं अगले आर्टिकल में..!!

FAQ’s K Advani’s Birthday Special

Q. लालकृष्ण आडवाणी की उम्र (Age) क्या है?

Ans.2023 के अनुसार, लालकृष्ण आडवाणी की उम्र 96 वर्ष है।

 Q. लालकृष्ण आडवाणी के बेटे का नाम क्या है?

Ans. लालकृष्ण आडवाणी के बेटे का नाम जयंत आडवाणी है।

Q. “My Country My Life” के लेखक कौन है?

Ans. “My Country My Life” के लेखक श्री लालकृष्ण आडवाणी जी हैं।

Q. लालकृष्ण आडवाणी का जन्म कहां हुआ था?

Ans. लालकृष्ण आडवाणी का जन्म कराची, बॉम्बे प्रेसीडेंसी, ब्रिटिश भारत में हुआ था। जो अब पाकिस्तान का सिंध प्रांत में है।

इस ब्लॉग पोस्ट पर आपका कीमती समय देने के लिए धन्यवाद। इसी प्रकार के बेहतरीन सूचनाप्रद एवं ज्ञानवर्धक लेख easyhindi.in पर पढ़ते रहने के लिए इस वेबसाइट को बुकमार्क कर सकते हैं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Optimized with PageSpeed Ninja