World Hindi Day 2024 | विश्व हिंदी दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें क्या है (History, Significance, Purpose and Theme)

World Hindi Day 2024

International Hindi Day: हर साल 10 जनवरी को पूरी दुनिया में हिंदी दिवस (World Hindi Diwas) मनाया जाता हैं। विश्व हिंदी दिवस का प्रमुख उद्देश्य पूरी दुनिया में हिंदी के प्रचार और प्रसार को बढ़ावा देना है। इसके अलावा लोगों को हिंदी भाषा के प्रति जानकारी उपलब्ध भी करवाना है ताकि हर एक व्यक्ति हिंदू भाषा को सीख सके। पूरी दुनिया में हिंदी एक ऐसी भाषा है जिसे समझने और बोलना काफी आसान है। इसलिए प्रत्येक साल Vishwa Hindi Diwas 10 जनवरी को मनाया जाता है। इस दिन हिंदी दिवस संबंधित कई प्रकार के कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं जिसमें हिंदी क्षेत्र के जानकार लोग शामिल होकर हिंदी भाषा के बारे में लोगों को जानकारी प्रदान करते हैं। हिंदी भारत की राष्ट्रीय भाषा है और यहां के अधिकांश लोग हिंदी भाषा में ही बातचीत करते हैं इसलिए आज के लेख में 10 january is Celebrated as, क्यों मनाया जाता है विश्व हिंदी दिवस, विश्व हिंदी दिवस महत्व, विश्व हिंदी दिवस इतिहास, World Hindi Day Celebration, विश्व हिंदी दिवस थीम 2024, विश्व हिंदी दिवस कोट्स, हिंदी दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं से जुड़ी सभी जानकारी आपसे साझा करेंगे आर्टिकल पर बने रहिएगा चलिए जानते हैं:- 

World Hindi Diwas 2024

विश्व हिंदी दिवस (10 January is Celebrated as)

10 जनवरी पूरी दुनिया में विश्व हिंदी दिवस (World Hindi Diwas) के रूप में मनाया जाता हैं। इस दिन कई प्रकार के कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। जहां पर हिंदी के क्षेत्र में काम करने वाले बड़े-बड़े लेखक और विचारक शामिल होते हैं ताकि हिंदी भाषा को और भी ज्यादा किस प्रकार से उन्नत और अंतरराष्ट्रीय स्तर का बनाया जा सके। उसके लिए अहम सुझाव लोगों के सामने प्रस्तुत किए जाते हैं। इसके अलावा हिंदी को पूरी दुनिया में प्रचार और प्रसार करने की योजना पर भी काम होता है ताकि अधिकांश लोग हिंदी भाषा को सीख सके।

यह भी पढ़ें:- हिंदी दिवस पर शायरी हिंदी में

Why World Hindi Day Celebrated? विश्व हिंदी दिवस क्यों मनाया जाता है?

आमतौर पर लोगों को विश्व हिंदी दिवस (World Hindi Diwas) को लेकर एक धारणा है कि हिंदी दिवस और विश्व हिंदी दिवस दोनों एक ही हैं, जो कि बिल्कुल गलत हैं। हिंदी दिवस (Hindi Diwas) 14 सितंबर को भारत में राष्ट्रीय स्तर पर मनाया जाता है जबकि World Hindi Day पूरे दुनिया में 10 जनवरी को मनाया जाता हैं। विश्व हिंदी दिवस के माध्यम से लोगों को हिंदी भाषा के बारे में व्यापक जानकारी दी जाती हैं। ताकि अधिक संख्या में लोग हिंदी सीख सके। हिंदी एक ऐसी सरल और सहज भाषा हैं, जिसे सीखना और लिखना दोनों ही आसान हैं। यही वजह है कि विश्व हिंदी दिवस के माध्यम से दुनिया में हिंदी भाषा को अंतर्राष्ट्रीय भाषा के रूप में स्थापित किया जाएगा भारत में हिंदी राष्ट्रीय भाषा के रूप में घोषित किया गया है।

See also  National Voters Day 2024: राष्ट्रीय मतदाता दिवस कब और क्यों मनाया जाता हैं?

विश्व हिंदी दिवस इतिहास (World hindi Day History)

10 जनवरी पूरी दुनिया में विश्व हिंदी दिवस के रूप में मनाया जाएगा इसकी घोषणा अध्यक्ष जनवरी 2006 को भारत सरकार के द्वारा किया गया था हालांकि इसका सबसे पहले हिंदी सम्मेलन का आयोजन तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने 10 जनवरी 1975 को नागपुर में किया था। तभी से 10 जनवरी विश्व हिंदी दिवस के रूप में मनाया जा रहा हैं। First हिंदी सम्मेलन में 22 देश के 122 प्रतिनिधि शामिल हुए थे आज के वक्त में भारत समेत पोर्ट लुईस, स्पेन, लंदन, न्यूयॉर्क, जोहानसबर्ग जैसे देशों में विश्व हिंदी सम्मेलन का आयोजन किया जा चुका है |

Also Read: हिंदी दिवस पर प्रसिद्ध कविताएं

international Hindi Day Significance | विश्व हिंदी दिवस महत्व  

हिंदी भाषा का नाम “हिंद” शब्द से आया है जो फ़ारसी है, जिसका अर्थ है “सिंधु की भूमि।” इंडो-यूरोपीय भाषा परिवार के इंडो-आर्यन घटक में हिंदी शामिल है। यह भारत, त्रिनिदाद और टोबैगो, नेपाल, गुयाना, टोबैगो और मॉरीशस सहित अन्य देशों में बोली जाती है। विश्व हिंदी दिवस के माध्यम से दुनिया में हिंदी भाषा का प्रचार और प्रसार करना है ताकि अधिक लोग हिंदी भाषा को सीख सके इसके अलावा दुनिया के कई विश्वविद्यालय में  हिंदी को एक महत्वपूर्ण विषय के रूप में पढ़ाया जाता है ताकि वहां पर रहने वाले छात्र हिंदी भाषा को  आसानी से सीख सके।

World hindi Day Celebration (विश्व हिंदी दिवस)

विश्व हिंदी दिवस के अवसर पर  अंतरराष्ट्रीय स्तर के कई प्रकार के कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं जिसमें भारत सरकार और राज्य सरकार के द्वारा हिंदी के क्षेत्र में किस प्रकार के काम किए जाएंगे उसके एक रूपरेखा लोगों के सामने प्रस्तुत की जाती हैं। इसके अलावा दुनिया भर से हिंदी भाषा के जानकारी व्यक्ति इस सम्मेलन में सम्मिलित होते हैं।  इसके अलावा world Hindi  day  के अवसर पर निबंध प्रतियोगिता, सेमिनार, डिबेट, मीटिंग्स, परिचर्चा एवं जैसे कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं हैं। जिसमें अधिक संख्या में छात्र सम्मिलित होकर हिंदी भाषा को और भी करीब से जानते  हैं।

See also  Valentines Day Wishes in Hindi | वैलेंटाइन डे मैसेज हिंदी में

यह भी पढ़ें:- हिंदी दिवस पर भाषण

World hindi Day Theme 2024 | विश्व हिंदी दिवस थीम 2024

Year थीम (Theme)
2024 वर्ल्ड हिंदी-डे 2024 में to Make Hindi a Part of Public Opinion, although it doesn’t necessarily mean that one has to leave their Mother Tongue.” थीम के अंतर्गत मनाया जाएगा प्रत्येक साल विश्व हिंदी दिवस का एक अलग “Theme होता है उसके अनुसार World Hindi Day मनाया जाता है।
2023 हर साल 10 जनवरी को विश्व हिंदी दिवस एक थीम के साथ मनाया जाता है. इस साल 2023 में विश्व हिंदी दिवस की थीम है- ‘हिंदी को जनमत की भाषा बनाना, बगैर उनकी मातृमाभा की महत्व को भूले.

विश्व हिंदी दिवस कोट्स (Hindi Diwas Quotes in Hindi)

हिन्दी हमारी मातृभाषा है

इसे हर दिन बोलें

और हिन्दी दिवस के इस दिन

सबको हिन्दी में बोलने के लिए उत्साहित करें।

हिन्दी का सम्मान

देश का सम्मान है,

हमारी स्वतंत्रता वहां है

हमारी राष्ट्र भाषा जहां है…!!

सारे देश की आशा है

हिन्दी अपनी भाषा है,

जात-पात के बंधन को तोड़ें

हिन्दी सारे देश को जोड़े..!

जैसे रंगों के मिलने से

खिलता है बसंत,

वैसे भाषाओं की मिश्री सी

बोली है हिन्दी

गर्व हमें है हिंदी पर

शान हमारी हिन्दी है,

कहते-सुनते हिन्दी हम

पहचान हमारी हिन्दी है…!!

हिन्दी पढ़ें, हिन्दी पढ़ाएं

मातृभाषा की सेवा कर

देश को महान बनाएं..!!

निज भाषा का नहीं गर्व जिसे

क्‍या प्रेम देश से होगा उसे

वहीं वीर देश का प्‍यारा है

हिंदी ही जिसका नारा है

है भारत की आशा हिन्दी

है भारत की भाषा हिंदी…!!

हर भारतीय की शक्ति है हिंदी, 

एक सहज अभिव्यक्ति है हिंदी। 

विश्व हिंदी दिवस की शुभकामनाएं।

हिंदी एक मात्र ऐसी भाषा है जो ‘अ’ अनपढ़ से शुरू होती है,

और ‘ज्ञ’ ज्ञानी बनकर समाप्त होती है।

यह भी पढ़ें:- हिंदी दिवस पर निबंध हिंदी में

हिंदी दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं (Hindi Diwas Wishes in Hindi)

आइए हिंदी दिवस के दिन हम सभी को अपने जीवन में हिंदी के महत्व से अवगत कराएं। आपको हिंदी दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ।

आइए हिंदी दिवस के शुभ अवसर पर अद्भुत हिंदी भाषा को बढ़ावा दें। आपको हिंदी दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ।

हिंदी भारत की कई महान भाषाओं में से एक है और हमें इस पर बहुत गर्व है। हिंदी दिवस की शुभकामनाएँ

जैसे हम अन्य भाषाएँ सीखने के लिए उत्सुक रहते हैं, हमें यह नहीं भूलना चाहिए कि हमारी अपनी हिंदी भाषा कितनी विशेष है। आपको हिंदी दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ।

सभी को हिंदी दिवस की शुभकामनाएँ। आइए हम हिंदी सीखने के लिए उतने ही उत्साहित रहें जितना कि हम अन्य भाषाएँ सीखने के लिए रखते हैं।

हिंदी भाषा नहीं भावों की अभिव्यक्ति है, यह मातृभूमि पर मर मिटने की भक्ति है।
हिन्दी दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।

सरस, सरल मनोहारी है, अपनी हिंदी प्यारी है।
हिन्दी दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।

हिन्दी मेरा इमान है, हिन्दी मेरी पहचान है, हिन्दी हूं मैं, वतन भी मेरा प्यारा हिन्दुस्तान है।
हिन्दी दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।

 हिन्दी है हमारी राष्ट्रभाषा, हिन्दी है हमें बड़ी प्यारी, हिन्दी की सुरीली वाणी, हमें लगे हर पल प्यारी।
हिन्दी दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।

हिन्दी आशीर्वाद सी है, अंग्रेजी एक आफत है, हिंदी मात्र भाषा नहीं, हिंदी हमारी विरासत है।
हिन्दी दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।

हाथ में तुम्हारे देश की शान, हिन्दी अपनाकर तुम बनो महान।
हिन्दी दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।

भारत माँ के भाल पर सजी स्वर्णिम बिंदी हूँ, मैं भारत की बेटी आपकी अपनी हिंदी हूँ।
हिन्दी दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।

Conclusion:

उम्मीद करता हूं कि हमारे द्वारा लिखा गया आर्टिकल आपको पसंद आएगा आर्टिकल संबंधित अगर आपका कोई भी है सुझाव या प्रश्न है तो आप हमारे कमेंट सेक्शन में जाकर पूछ सकते हैं। उसका उत्तर हम आपको जरूर देंगे तब तक के लिए धन्यवाद और मिलते हैं अगले आर्टिकल में..!! 

See also  ITBP Raising Day 2023 | भारतीय तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP) का 60 वां स्थापना दिवस 24 अक्टूबर (History, Theme and Significance)

FAQ’s: World Hindi Diwas 2024

Q. विश्व हिंदी दिवस कब मनाया जाता है?

Ans. विश्व हिंदी दिवस हर साल 10 जनवरी को मनाया जाता है।

Q.विश्व हिंदी सम्मेलन की शुरुआत किसने की थी?

Ans.विश्व हिंदी सम्मेलन की शुरुआत भारत की पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने की थी। 

Q. दुनिया में कितने प्रतिशत लोग हिंदी बोलते हैं? 

Ans. पूरे दुनिया में 18% लोग हिंदी बोलते हैं।

Q. पहला  हिंदी सम्मेलन कब हुआ था? 

Ans. 1975 में पहला हिंदी सम्मेलन हुआ था। 

Q.भारत देश के अलावा किन देशों में हिंदी भाषा बोली जाती है?

Ans.भारत देश के अलावा हिंदी भाषा नेपाल, मॉरीशस, गुयाना, सूरीनाम, त्रिनिदाद और टोबैगो और फिजी जैसे अन्य देशों में भी बोली जाती है।

Q.विश्व हिंदी दिवस प्रत्येक वर्ष मनाने का उद्देश्य क्या है?

Ans. विश्व हिंदी दिवस प्रत्येक वर्ष मनाने का मुख्य उद्देश्य पूरे विश्व में हिंदी भाषा के प्रचार एवं प्रसार करना है। लोगों के अंदर हिंदी भाषा के प्रति जागरूकता करना है।

इस ब्लॉग पोस्ट पर आपका कीमती समय देने के लिए धन्यवाद। इसी प्रकार के बेहतरीन सूचनाप्रद एवं ज्ञानवर्धक लेख easyhindi.in पर पढ़ते रहने के लिए इस वेबसाइट को बुकमार्क कर सकते हैं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Optimized with PageSpeed Ninja