World Radiography Day 2023 | विश्व रेडियोग्राफी दिवस क्या है, कब व क्यों मनाया जाता है? जाने इतिहास, महत्व, थीम और मनाने के पीछे की कहानी)

World Radiography Day, History, Significance, Theme

विश्व रेडियोग्राफी दिवस 2023 :  World Radiography Day:- हर साल दुनिया भर में 8 नवंबर को मनाया जाता है। इस दिवस के माध्यम से पूरी दुनिया में रेडियोग्राफी के क्षेत्र में होने वाले ने आविष्कार और बदलाव के बारे में  पूरे विश्व को जानकारी प्रदान की जाती है किसी भी गंभीर बीमारी को पता लगाने के लिए रेडियोग्राफी तकनीक की जरूरत पड़ती हैं। ऐसे में दुनिया में रेडियोग्राफी का क्या महत्व है?उसके बारे में भी लोगों को जागृत करना हैं। आज के समय यदि किसी व्यक्ति को कोई गंभीर बीमारी हो गई है तो उसका पता चंद मिनट के अंदर लगाया जा सकता है। इसके लिए डॉक्टर रेडियोग्राफी तकनीक का इस्तेमाल करते हैं,  ताकि बीमारी का पता लगाकर उसका उपचार शुरू किया जा सकें। आसान भाषा में कहे तो रेडियोग्राफी में स्वास्थ्य के क्षेत्र में क्रांतिकारी बदलाव लाया हैं। जब रेडियोग्राफी नहीं थी तो उस जमाने में यदि किसी व्यक्ति को कोई बीमारी हो जाती थी’ तो उसका सही उपचार कर पाना डॉक्टर के लिए संभव नहीं होता था। जिसके कारण कई लोगों की जान भी चली जाती थी। इसलिए आज के आर्टिकल में हम आपके साथ World Radiography Day 2023 से संबंधित जानकारी साझा करेंगे आप आर्टिकल पर बने रहे हैं, आईए जानते इस दिन के बारे में हैं-

विश्व रेडियोग्राफी दिवस क्या है | What is World Radiography Day

विश्व रेडियोग्राफी दिवस स्वास्थ्य संबंधित एक महत्वपूर्ण दिवस है। इस दिवस के द्वारा रेडियोग्राफी के क्षेत्र में किस प्रकार के नए अन्वेषण और सुधार किये जा रहे हैं। इसकी तकनीकी पद्धति के बारे में लोगों को जागरूक करना हैं। इसके अलावा लोगों को बताना है कि रेडियोग्राफी का हेल्थ सेक्टर में किस प्रकार का योगदान है, क्योंकि इसके बिना  गंभीर बीमारी को पता लगा पाना संभव नहीं हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि  वर्ल्ड रेडियोग्राफी डे मनाने की शुरुआत 2012 में की गई थी।

See also  विश्व पर्यटन दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ सन्देश | World Tourism Day 2023 Quotes, Caption, Status, & Wishes in Hindi

Also Read: 10वीं सीबीएसई डेट शीट 2024

विश्व रेडियोग्राफी दिवस क्यों मनाया जाता है | Why World Radiography Day is Celebrated

विश्व रेडियोग्राफी दिवस विल्‍हेम कॉनरैड की याद में मनाया जाता है, जो एक मशहूर फिजिक्स वैज्ञानिक थे। उन्होंने एक्‍स-रे की खोज की थी। इसके माध्यम से बीमारियों का पता लगाया था।  शुरुआती दिनों में इस तकनीक का इस्तेमाल करना उतना आसान नहीं था, लेकिन समय के साथ-साथ इसमें बदलाव किए गए और आज के समय यह तकनीक काफी कारगर और प्रभावी हैं।

Also Read: दिवाली से पहले सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, पूरे देश में लगा पटाखों पर प्रतिबंध

विश्व रेडियोग्राफी दिवस का इतिहास | World Radiography Day History

विश्व रेडियोग्राफी दिवस सर्वप्रथम 2012 में मनाया गया था। इस दिन को मनाने की सबसे पहली पहल यूरोपीयन सोसायटी आफ रेडियोलॉजी ‘ रेडियोलॉजी’ रेडियोलॉजिकल सोसाइटी ऑफ नॉर्थ अमेरिका और अमेरिकन कॉलेज ऑफ़ रेडियोलॉजी के द्वारा किया गया था, इसके लिए उन्होंने 8 नवंबर का समय निर्धारित किया हैं। तभी से पूरे दुनिया में विश्व रेडियोग्राफी दिवस 8 नवंबर को मनाया जाता हैं।

विश्व रेडियोग्राफी दिवस का महत्व | Significance of World Radiography Day

वर्ल्‍ड रेडियोग्राफी डे प्रत्येक साल X-Ray की खोज के लिए मनाया जाता है। इसके द्वारा ही किसी बीमारी के बारे में पता लगाया जा सकता हैं।  रेडियोग्राफी दिवस के माध्यम से रेडियोग्राफी के महत्व के बारे में लोगों को जागृत किया जाता है। डीएनए की खोज और ट्यूबरक्‍लोसिस का निदान करने का काम यदि संभव हो पाया है तो उसके पीछे एक्‍स-रे की  महत्वपूर्ण भूमिका हैं। स्वास्थ्य के क्षेत्र में रेडियोग्राफी का काफी महत्व है’ क्योंकि इसके द्वारा हेल्थ एक्सपर्ट और बड़े-बड़े डॉक्टर किसी भी गंभीर बीमारी का पता पलक झपकते लगा लेते हैं।

See also  Bihar Diwas 2023 | जाने बिहार दिवस कब व क्यों मनाया जाता है?

विश्व रेडियोग्राफी दिवस 2023 थीम | World Radiography Day Theme 2023

 हर ग्लोबल दिवस कि तरह यह दिन भी एक थीम के साथ मनाया जाता हैं, जिसके इर्द गिर्ध ही पूरे कार्यक्रम को आयोजित किया जाता हैं। साल 2023 में विश्व रेडियोग्राफी दिवस की थीम “Celebrating Patient Safety” को निर्धारित किया गया हैं। इसके आधार पर ही इस बार विश्व रेडियोग्राफी दिवस मनाया जाएगा।

विश्व रेडियोग्राफी दिवस कैसे मनाया जाता है | How World Radiography Day is Celebrated

रेडियोग्राफी दिवस पूरी दुनिया में मनाया जाता है। इस दिन विभिन्न प्रकार के रेडियोग्राफी संबंधित कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। जिनमें रेडियोग्राफी के क्षेत्र में काम करने वाले बड़े-बड़े हेल्थ एक्सपर्ट और रेडियोग्राफर शामिल होते हैं।  जो रेडियोग्राफी दिवस के अवसर पर अपने विचार लोगों के सामने प्रस्तुत करते हैं । इसके अलावा लोगों को बताया जाता है कि किस प्रकार रेडियोग्राफी ने स्वास्थ के क्षेत्र में क्रांतिकारी बदलाव लाएं हैं। इसके माध्यम से ही हम किसी भी व्यक्ति के शरीर में छिपे हुए गंभीर बीमारी का पता लगते हैं। तभी जाकर उसका निदान और उपचार कर पाना संभव होता हैं। अगर रेडियोग्राफी ना होता तो हम कोई भी गंभीर बीमारी का पता लगा पाना संभव नहीं होता है जिसके फल स्वरुप किसी भी गंभीर बीमारी का इलाज नहीं किया जा सकता था।

विश्व रेडियोग्राफी दिवस से जुड़े अनकहें फैक्ट्स | Unknown Facts of World Radiography Day

Unknown Facts of World Radiography Day
  • 1895 में विल्हेम कॉनराड रोएंटगेन नामक एक जर्मन प्रोफेसर ने गलती से एक्स-रे की खोज की।
  • विश्व रेडियोग्राफी दिवस 2023 हर साल एक्स-रे नामक एक नई विद्युत चुम्बकीय तरंग खोज के लिए मनाया जाता हैं।
  • विश्व रेडियोग्राफी दिवस 2023 पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं ताकि लोगों को मुफ्त पूर्ण-शरीर चिकित्सा जांच कराने के लिए प्रोत्साहित किया जा सके क्योंकि रोकथाम की प्रक्रिया इलाज से बेहतर है।
  • विश्व रेडियोग्राफी दिवस 2023 पर हमें उन रेडियोग्राफरों और रेडियोलॉजिस्टों का सम्मान करना चाहिए जिन्होंने शुरुआती वर्षों में एक्स-रे मशीनों के दुष्प्रभावों के कारण अपने जीवन का बलिदान दिया। अपने बलिदानों के कारण, उन्होंने एक्स-रे मशीनों और सुरक्षित एक्स-रे मशीनों में नई प्रगति की।
  • विश्व रेडियोग्राफी दिवस 2023 मेडिकल इमेजिंग के क्षेत्र को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से मनाया जाता हैं।
  • रेडियोग्राफी के द्वारा डी.एन.ए. संरचना की खोज और क्षय रोग के निदान संभव पाया है
  • डायग्नोस्टिक इमेजिंग के क्षेत्र में एक्स-रे का उपयोग होता है।
  • एक्स-रे ने चिकित्सा उपचार को  काफी आसान किया हैं।
See also  गणतंत्र दिवस पर देशभक्ति गीत | Desh bhakti Geet Hindi writing

Summary: World Radiography Day 2023

आशा करता हूं कि हमारे द्वारा लिखा गया आर्टिकल World Radiography Day 2023 आपको पसंद आया होगा। ऐसे में आर्टिकल से जुड़ा कोई भी सवाल या आपका सुझाव है तो कमेंट सेक्शन में आकर दर्ज कीजिए। इसका उत्तर हम आपको जरूर देंगे। तब तक के लिए धन्यवाद और मिलते हैं अगले आर्टिकल में..

FAQ’s World Radiography Day 2023

Q. विश्व रेडियोग्राफी दिवस 2023 कब मनाया जाता है?

Ans. : विश्व रेडियोग्राफी दिवस 8 नवंबर 2023 को मनाया जाता है।

Q. एक्स-रे की खोज कब हुई थी?

Ans. एक्स-रे की खोज 1895 में विल्हेम रोएंटजेन ने की थी।

Q. विश्व रेडियोग्राफी दिवस 2023 की थीम क्या है?

Ans. विश्व रेडियोग्राफी दिवस 2023 का विषय “रोगी सुरक्षा का जश्न” है।

इस ब्लॉग पोस्ट पर आपका कीमती समय देने के लिए धन्यवाद। इसी प्रकार के बेहतरीन सूचनाप्रद एवं ज्ञानवर्धक लेख easyhindi.in पर पढ़ते रहने के लिए इस वेबसाइट को बुकमार्क कर सकते हैं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Optimized with PageSpeed Ninja