Happy lohri 2023 | लोहड़ी कब है? जानिए लोहड़ी कैसे व क्यों मानते है

By | जनवरी 12, 2023

Happy lohri 2023:- लोहड़ी (Lohri) इसका नाम तो हर किसी ने सुना है और यह एक ऐसा त्यौहार है जिसका हर कोई बेसब्री से इंतजार करता है। लोहड़ी पंजाब (Punjab) में मनाए जाने वाला त्यौहार है, जो कि रबी फसल (Rabi Fasal) की कटाई के जश्न में मनाया जाता है। हम में से कई लोगों के सवाल रहते हैं कि क्या लोहड़ी (Lohri) और मकर संक्रांति (Makar Sankranti) एक है या अलग है। वहीं लोहड़ी को कब मनाया जाता है (When Lohri is Celebrated)। लोहड़ी कब है (When is Lohri)। लोहड़ी कब मनाई जाती है (When lohri is Celebrated), यह भी एक बड़ा सवाल है। वहीं लोहड़ी को क्यों मनाई जाती है (Why Lohri is Celebrated), यह सवाल भी लोगों को काफी जिज्ञासा में डाल देता है। वहीं लोहड़ी की हार्दिक शुभकामनाएं (Lohri Wishes in Hindi) वाले संदेश भी लोग एक दूसरे को भेजने के लिए ढूंढते हैं। हैप्पी लोहरी विशेज (Happy Lohri Wishes), हैप्पी लोहरी विशेज मैसेजेस (Happy Lohri Wishes Messages) यह दोनों ही हम आपको वहीं इसके साथ अन्य सवालों के जवाब इस लेख के जरिए प्रदान करेंगे। लोहड़ी के बारे में सारी जानकारी पाने के लिए इस आर्टिकल को अंत तक पढ़े।

ads

मकर संक्रांति की हार्दिक शुभकामनाएं

Happy Lohri 2023

Happy Lohri 2023Similar Content
लोहड़ी कब हैयहाँ क्लिक करें
लोहड़ी की हार्दिक शुभकामनाएंयहाँ क्लिक करें
Happy Lohri status in Hindiयहाँ क्लिक करें
हैप्पी लोहड़ी गीतयहाँ क्लिक करें

हैप्पी लोहड़ी 2023 | Happy Lohri 2023

जनवरी (January) के शुरआती महीने में लोहड़ी (Lohri) पूरे देश में मनाई जाएगी। लोहड़ी एक फसल त्यौहार है जो सर्दियों के अंत का प्रतीक है। जब पंजाब में रबी की फसल (Rabi Fasal) की कटाई होती है तब लोहड़ी का त्यौहार मनाया जाता है। भारत के दूसरे राज्य में लोहड़ी को मकर संक्रांति (Makar Sankranti) के नाम से भी मनाया जाता है। रात को अलाव जलाना लोहड़ी उत्सव (Lohri Utsav) की एक मुख्य रिति है। पंजाब (Punjab) में लोहड़ी का जश्न देखते ही बनता है।

READ  International Girl Child Day 2022 | अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस कब, क्यों और कैसे मनाया जाता हैं
टाईटलहैप्पी लोहड़ी 2023 
साल2023
लेख प्रकारआर्टिकल
2023 लोहड़ी कब है13 जनवरी
लोहड़ी त्योहार का मुख्य राज्यपंजाब
लोहड़ी किस खुशी में मनाई जाती हैरबी फसल कटाई की खुशी में
लोहड़ी त्योहार किस फसल से जुडा हैरबी फसल
लोहड़ी किस का प्रतीक हैसर्दियों के अंत का
लोहड़ी का दूसरा नाममकर संक्रांति

लोग अपने घर के पास समारोह या नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन भी करते हैं। वही लोहड़ी के समय जो नए विवाहहित जोड़ी हैं वह अपने बड़ों से आशीर्वाद लेते हैं। लोहड़ी को बहुत ही शुभ माना जाता है । गौरतलब है कि लोहड़ी का त्यौहार जनवरी की 13 तारीख को मनाया जाता है इस त्योहार को मनाने के लिए हर उम्र के लोग बढ़ चढ़कर हिस्सा लेते हैं।

लोहड़ी कब है?

लोहड़ी का त्यौहार (Lohri Festival) हर साल 13 जनवरी को मनाया जाता है। वहीं हर साल की भांति इस वर्ष भी साल 2023 में लोहड़ी के त्यौहार 13 जनवरी को मनाया जाएगा जो कि शुक्रवार (Friday) का दिन है। लोहड़ी का त्यौहार खासकर पंजाब (Punjab) और हरियाणा (Hariyana) के पंजाबी समाज का त्योहार है। इस दिन गजक रेवड़ी मूंगफली तिल गुड़ के लड्डू मक्की की रोटी और सरसों का साग खास तौर पर बनाया जाता है। लोग लोहड़ी की रात को अग्नि जलाकर उसमें तिल गुड़ (Til-Gur) रेवड़ी मूंगफली खील मक्के के दानों की आहुति देते हैं। वही इस त्योहार पर लोग द्वारा गजक, तील गुड़ लड्डू, रेवड़ी मक्का (Makka) खाने का भी आनंद लिया जाता है।

लोहड़ी का त्यौहार मकर संक्रांति से पहली वाली रात को सूर्यास्त के बाद मनाया जाता है। लोहड़ी का मतलब है जहां ल का मतलब है लकड़ी, ओह का मतलब है गोहा यानी सूखे उपले और डी का मतलब है रेवड़ी। बता दें कि लोहड़ी पर्व(Lohri Parv) से 20 से 25 दिन पहले ही बच्चे लोहड़ी के लोकगीत गा-गाकर लकड़ियां और उपले इकट्ठा करते हैं। इकट्ठा किए गए सामान को चौराया मोहल्ले के किसी खुली जगह पर आग जलाने के लिए एकत्रित करते हैं। वही लोग आग के आसपास नाच गाना करके इस त्यौहार की खुशी मनाते हैं।

READ  Sardar Vallabhbhai Patel Jayanti | सरदार पटेल जयंती कब, क्यों मनाई जाती हैं

लोहड़ी क्यों मनाई जाती है?

लोहड़ी के दिन सूर्य देव (Lord Surya) और अग्नि देव के प्रति लोगों द्वारा आभार व्यक्त किया जाता है कि उनकी कृपा से इस बार की फसल (Cultivation) अच्छे से हुई है। वहीं अगली फसल में कोई समस्या ना आए इसके लिए सूर्य देव (Lord Surya) और अग्नि देव की पूजा की जाती है और उनसे प्रार्थना की जाती है । वहीं यह त्योहार परिवार में आए हुए नए मेहमान जैसे बच्चा या नई बहू के स्वागत के लिए मनाया जाता है। वहीं लोहड़ी को लेकर ऐतिहासिक पुराणों पुस्तक में भी वर्णन है। ऐतिहासिक पुराणों के अनुसार लोहड़ी का त्यौहार माता सती (Goddesses Sati) की याद में भी मनाया जाता है।

माता सती ने इसी दिन हवन की अग्नि में अपने प्राण त्याग दिए थे। दरअसल राजा दक्ष (Raja Dakshya) द्वारा एक विशाल यज्ञ का आयोजन किया गया था, जिसमें भगवान शिव (Lord Shiva) को छोड़ सभी देवी देवताओं को आमंत्रित किया गया था। माता सती जोकि भगवान शिव की पत्नी थी, वह उस यज्ञ में पहुंची थी। जहां उनके पिता दक्ष ने भगवान शिव ((Lord Shiva) ) का अपमान किया था। भगवान शिव के अपमान को सहन ना करते हुए माता सती (Goddesses Sati) ने yagya में अपने प्राणों की आहुति दी थी। इसलिए Lohri के दिन पश्चाताप के रुप में भी घर की बेटियों को घर बुलाकर उनका सम्मान किया जाता है और तोहफे देकर बेटी को विदा किया जाता है।

लोहड़ी की हार्दिक शुभकामनाएं

  • पॉपकॉर्न की खुशबू, मूंगफली की बहार,
    लोहड़ी का त्यौहार आने को तैयार,
    थोड़ी सी मस्ती, थोड़ा सा प्यार,
    मुबारक हो आपको लोहड़ी का त्यौहार।
    हैप्पी लोहड़ी!

  •  सोचा कि किसी अपने खास को याद कर ले किया जो फैसला लोहड़ी की शुभकामनाएं देने का दिल ने कहा क्यों न से कर ले – हैप्पी लोहड़ी

  • लोहड़ी की आग में दहन हो सारे गम,खुशियों आएं आप के जीवन में हरदम।
READ  Govardhan puja 2022 | गोवर्धन पूजा मुहूर्त, विधि, मंत्र, आरती

            हैप्पी लोहड़ी!

  • थोड़ी सी मस्ती बूंदो की बौछार कुछ दिन पहले से ही आपको मुबारक हो लोहड़ी का त्यौहार – लोहड़ी की हार्दिक शुभकामनाएं!

Happy Lohri 2023 wishes in Hindi

  • सर्दी की थर्राहट में, मूंगफली, रेवड़ी और गुड़ की मिठास के साथ,
    लोहड़ी मुबारक हो आपको,दोस्ती और रिश्ते की गर्माहट के साथ।
    हैप्पी लोहड़ी 2023!
  • मक्के की रोटी सरसों का साग हमारी तरफ से मुबारक हो आपको लोहड़ी का त्यौहार – हैप्पी लोहड़ी
      
  • फेर आ गई भंगड़े दी वारी,लोहड़ी मनाऊ दी करो तयारी,
    अग्ग दे कोल सारे आओ,सुनदरिये-मुनदरिये जोर नाल गाओ,
    लोहड़ी दी आप ते आपदे पूरे परिवार नु बधाई।हैप्पी लोहड़ी 2023
  • “फूल है गुलाब का सुगंध लीजिए लोहड़ी के त्यौहार में नाच गाना की जिए” – लोहड़ी की हार्दिक शुभकामनाएं

Happy Lohri 2023 wishes messages

  • गुलाब की खुशबू हवाओं की बहार लोहड़ी का त्यौहार और अपनों का प्यार थोड़ी सी मस्ती थोड़ा सा प्यार – हैप्पी लोहड़ी
  • जैसे जैसे लोहड़ी की आग तेज हो,वैसे वैसे हमारे दुखों का अंत हो,लोहड़ी का प्रकाश आपकी जिन्दगी को प्रकाशमय कर दे।हैप्पी लोहड़ी!
  • इससे पहले कि नेटवर्क जाम हो जाए लोहड़ी की बधाईयों की बौछार हो जाए हमारी तरफ से आपको लोहड़ी की शुभकामनाएं – हैप्पी लोहड़ी
  • ट्विंकल ट्विंकल यारां दी कार, खड़के ग्लासी इन दी बार,
    पंजाबी भंगड़ा ते मक्खन मलाई,तुहानू लोहरी दी लख लख वधाई।हैप्पी लोहरी!

FAQ Happy Lohri 2023

Q. लोहड़ी का त्योहार हर साल कब आता है ?

Ans.13 जनवरी को हर साल लोहडी का त्योहार आता है

Q. 2023 में लोहड़ी का त्योहार कौन से दिन आएगा ?

Ans.शुक्रवार के दिन लोगड़ी का त्योहार साल 2023 में मनाया जाएगा

Q. लोहड़ी का त्योहार भारत के कौन से राज्य का प्रमुख्य त्योहार है?

Ans.लोहड़ी पंजाब और हरियाणा राज्य का प्रमुख्य त्योहार है

Q. लोहड़ी कौन सी फसल की कटाई की खुशी में मनाया जाता है ?

Ans.रबी फसल की कटाई की खुशी में लोहड़ी का त्योहार मनाया जाता है।

इस ब्लॉग पोस्ट पर आपका कीमती समय देने के लिए धन्यवाद। इसी प्रकार के बेहतरीन सूचनाप्रद एवं ज्ञानवर्धक लेख easyhindi.in पर पढ़ते रहने के लिए इस वेबसाइट को बुकमार्क कर सकते हैं।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *