MP: भारत जन कल्याण योजना 2022 | Bharat Jan Kalyan Yojana

Bharat Jan Kalyan Yojana 2022

मध्य प्रदेश जन कल्याण सुविधा केंद्र | Bharat Jan Kalyan Yojana Apply | भारत जन कल्याण योजना अप्लाई ऑनलाइन | जन कल्याण सुविधा केंद्र रजिस्ट्रेशन | Bharat Jan Kalyan Yojana Application Form | MP JAnkalyan Card |

मध्य प्रदेश सरकार (Government of Madhya Pradesh) द्वारा प्रदेशवासियों को विभिन्न प्रकार की हितकारी योजनाओं का लाभ देने हेतु योजनाओं की झड़ी लगाई जा चुकी है। हाल ही में मध्य प्रदेश सरकार द्वारा “भारत जन कल्याण योजना” (Bharat Jan Kalyan Yojana 2022) का आगाज किया गया। इस योजना के अंतर्गत जन सुविधाओं को महत्व दिया जाएगा। जिसमें रोजमर्रा में काम आने वाली खाद्य सामग्री (FMCG) को सस्ती दरों पर उपलब्ध करवाया जाएगा। अर्थात FMCG उत्पाद को मध्य प्रदेश की जनता तक सस्ती दरों में मिल सकेगा।

आइए जानते हैं, मध्य प्रदेश सरकार द्वारा शुरू की गई भारत जन कल्याण योजना क्या है? भारत जन कल्याण कार्ड कैसे बनेगा? भारत जन कल्याण योजना के लाभ विशेषता क्या है? मध्य प्रदेश जन कल्याण योजना के लिए कैसे आवेदन कर सकते हैं? भारत जन कल्याण योजना की आवश्यकता आवश्यक दस्तावेज तथा दिशा निर्देश को यथावत इस लेख में दिया जा रहा है। इसलिए महत्वपूर्ण जानकारी को मध्य नजर रखते हुए लेख में अंत तक बने रहे।

MP: भारत जन कल्याण योजना 2022 | Bharat Jan Kalyan Yojana 2022

भारत जन कल्याण योजना का शुभारंभ मध्यप्रदेश सरकार द्वारा किया गया इस योजना को जनता के हित हेतु लागू कर दिया है। मध्यप्रदेश में जन कल्याण सुविधा केंद्र खोले जाने की तैयारियां की जा चुकी है। जन सुविधा केंद्र के माध्यम से प्रदेशवासियों को कम कीमत पर राशन (White Ration Card) की सामग्री उपलब्ध हो सकेगी। इस योजना का लाभ राज्य के गरीब और कमजोर निराश्रित परिवारों को होने वाला है। Bharat Jan Kalyan Yojana 2022 को सरकार द्वारा रोजगार के अवसरों से भी जोड़ा जाएगा। जिसमें मध्य प्रदेश के कई जिलों में इस योजना को आरंभ कर दिया गया है। प्रत्येक जन सुविधा केंद्र पर एक संचालक तथा 2 लोगों की नियुक्ति की जाएगी। इस प्रकार प्रत्येक जन कल्याण केंद्र (Jan Kalyan Kendra) पर तीन लोगों की भर्ती की जाएगी। जिन्हें रोजगार उपलब्ध हो सकेगा। इसी के साथ सरकार ने राशन आपके द्वार योजना भी शुरू की हैं

See also  मध्य प्रदेश में विकलांग प्रमाण पत्र कैसे बनवाएं | Viklang Certificate Madhya Pradesh| Disability Certificate MP Apply

भारत जन कल्याण योजना के लाभ एवं विशेषताएं | Benefits and Features of Bharat Jan Kalyan Yojana

जैसा कि आप सभी जानते हैं, भारत सरकार व मध्य प्रदेश सरकार द्वारा जो भी योजनाएं शुरू की गई है। वे सभी राज्य एवं देशवासियों के हित में लागू की जाती है। Jan Kalyan Yojana के अंतर्गत यही प्रावधान रखा गया है, कि गरीब एवं आर्थिक वर्ग से कमजोर परिवारों को रियायती दरों पर खाद्य सामग्री उपलब्ध करवाए जाएं। यह सामग्री उचित मूल्य (Ration Shop) की दुकान पर आसानी से उपलब्ध करवाई जाएगी। योजना के अंतर्गत प्रत्येक उत्पाद पर 20% से लेकर 50% तक की छूट दी जा सकती है। सभी उत्पाद ब्रांडेड कंपनी के होंगे। जोकि सब्सिडी मिलने के उपरांत जनता को कम ब्याज दरों पर उत्पाद उपलब्ध हो सकेंगे।

भारत जन कल्याणकारी योजना की अनेक विशेषताएं हैं जैसे:- There are many features of Bharat Jan Kalyankari Yojana

 मध्य प्रदेश की जनता जो आर्थिक वर्ग से कमजोर तथा आर्थिक स्थिति दयनीय है। निराश्रित परिवार जिन्हें राशन से सामग्री उपलब्ध होती है। ऐसे परिवारों को अब इस योजना का लाभ दिया जाएगा।

  • MP Jan Kalyan Card Yojana के अंतर्गत प्रत्येक पात्र व्यक्ति को भारत जन कार्ड के लिए आवेदन करना होगा।
  • प्रत्येक खाद्य सामग्री पर 20% से लेकर 50% तक की छूट दी जा सकेगी।
  • योजना अंतर्गत शामिल किए गए सभी उत्पाद अच्छी गुणवत्ता के होंगे।
  • Bharat Jan Card Yojana के लिए आवेदन करने हेतु नजदीकी जन सुविधा केंद्र पर जाकर समग्र आईडी और आधार कार्ड की फोटो कॉपी भेज कर अपना आवेदन सुनिश्चित कर सकते हैं।

Bharat Jan Card Scheme Highlight

योजना का नामभारत जन कल्याण योजना
योजना किसने लांच कीमध्य प्रदेश सरकार ने
लाभार्थी होंगेमध्य प्रदेश के गरीब नागरिक
योजना उद्देश्यकम दमोह में ब्रांडेड समान की बिक्री करना तथा रोजगार सर्जन करना
आधिकारिक वेबसाइटयहां क्लिक करें
साल2022

 भारत जन कल्याण योजना से जुड़े महत्वपूर्ण बिंदु | Important points related to Bharat Jan Kalyan Yojana

जैसा कि आप उक्त पंक्तियों से जान ही चुके हैं कि मध्य प्रदेश सरकार ने भारत जन कल्याण योजना को प्रदेश में लागू कर दिया है। इस योजना के अंतर्गत प्रदेशवासियों को किराने की सामग्री राशन की दुकान पर  रियायती दरों पर उपलब्ध करवाई जाएगी। इसी के साथ सरकार ने कुछ दिशानिर्देश लागू किए हैं जैसे:-

  • किराना की दुकान पर मिलने वाले योजना अंतर्गत सभी सामग्री पर 20% से लेकर 50% तक की छूट होगी।
  • योजना के अंतर्गत खाद्य पदार्थ तथा किराना सामग्री को बेचने के लिए सभी गृह उद्योग और निर्माताओं को भी प्रोत्साहित करने का प्लान किया गया है।
  • खाद्य उद्योग द्वारा बेचे जाने वाली सभी सामग्री की जांच प्रयोगशाला में की जाएगी। इसके पश्चात जनता में वितरण की जाएगी।
  • यदि किराना दुकान पर मिलने वाले उत्पाद की किसी प्रकार की शिकायत की जाती है। तो इस मामले की प्राथमिकता से जांच की जाएगी।
  • खाद्य सामग्री में किसी भी प्रकार की मिलावट यह ब्रांड को लेकर शिकायत की जाएगी। तो उस बेचने वाले जन कल्याण केंद्र को बंद किया जा सकता है।
  • इसी के साथ खाद्य पदार्थ निर्माता एवं सेलर पर कानूनी कार्रवाई की जा सकती है।
  • मध्यप्रदेश में तकरीबन 100 जन सुविधा केंद्र खोले जाएंगे।
  • सेंधवा नगर में 10 जन सुविधा केंद्र खोले जाएंगे।
  • सभी केंद्र 1 हफ्ते के अंदर अंदर सुविधाएं प्रदान करना आरंभ कर देंगे।
See also  ऐसे बनवाएं जन्म प्रमाण पत्र मध्य प्रदेश | MP Birth Certificate Madhya Pradesh | Birth Certificate Registration & Download का आसान तरीका देखें

जन सुविधा केंद्र पर मिलने वाली किराना सामग्री सूची | Grocery material list available at Jan Suvidha Kendra

  • शकर sugar
  • रिफाइंड तेल refined oil
  • चावल Rice
  • दालें pulses
  • कपड़े धोने का सर्फ laundry surf
  • चाय की पत्ती Tea leaf
  • मसाला Spices
  • बेसन Spices
  • टूथपेस्ट Toothpaste
  • टूथब्रश Toothbrush
  • अगरबत्ती Incense stick
  • नमक Salt
  • कोल्ड क्रीम cold cream
  • फेस वॉश face wash
  • शैंपू shampoo
  • टॉयलेट क्लीनर toilet cleaner
  • फिनाइल आदि phenyl
tab-image

जनकल्याण सुविधा केंद्र से प्रत्येक लाभार्थी द्वारा खरीदी जाने वाली सामग्री

उत्पाद का नामप्रति किलों/ ग्राम
चीनी / Suger5 Kg
रिफाइंड ऑयल |2 Kg
चाय500 gm
हल्दी पाउडर250 gm
लाल मिर्च पाउडर250 gm
धनिया पाउडर250 gm
जीरा साबुत200 gm
चाट मसाला200 gm
गरम मसाला200 gm
छोले मसाला100 gm
चिकन मसाला100 gm
सरसों का तेल2 Kg
नमक2 Kg
चना दाल2 Kg
अरहर दाल2 Kg
मूंग दाल2 Kg
मूंग2 Kg
उड़द दाल2 Kg
सफेद उर्द दल2 Kg
मसरी दाल2 Kg
अरहर दाल2 Kg
चना बेसन2 Kg
चावल20 Kg
हॉर्लिक्स2 Kg
सर्फ2 Kg
टॉयलेट soap5 pcs
नहाने का साबुन5 pcs
डिटॉल का हैंड वॉश2 pcs
शैंपू2 pcs
विम बार5 pcs
टूथपेस्ट2 pcs
टूथ ब्रश5 pcs
हेयर ऑयल2 pcs

भारत जन कल्याण योजना पात्रता एवं महत्वपूर्ण दस्तावेज विवरण

मध्य प्रदेश सरकार (Government of Madhya Pradesh) द्वारा भारत जन कल्याण योजना को राज्य निवासियों के हित लाभ हेतु लागू कर दिया गया है। इस योजना के लिए आपको आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत करने होंगे जैसे:-

  • आवेदक मध्य प्रदेश का स्थाई निवासी होना अनिवार्य है।
  • आधार कार्ड | Aadhar Card
  • समग्र आईडी | Composite ID
  • निवास का प्रमाण | Proof of residence
  • आय प्रमाण पत्र | Income Certificate
  • राशन कार्ड | Ration Card
  • पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ | Passport Size Photograph
  • मोबाइल नंबर | Mobile Number
See also  MP District List 2023 | मध्यप्रदेश में कूल कितने जिले है? (मध्यप्रदेश के जिले, तहसील, गांव, जनसख्यां देखें)

भारत जन कल्याण कार्ड कैसे बनवाएं | How to make Bharat Jan Kalyan Card

Bharat Jan Kalyan Card MP का उपयोग रोजमर्रा की सामग्री को वाजिब दाम पर खरीदने के लिए उपयोग किया जाएगा। इस कार्ड का उपयोग जनकल्याण केंद्र पर किया जाएगा। जहां से आपको खाद्य पदार्थ एवं राशन से जुड़ी सामग्री उपलब्ध हो सकेगी। यह कार्ड आपके लिए अत्यावश्यक होगा। इसके बगैर आप योजना का लाभ नहीं ले सकेंगे। इसलिए आपने अभी तक जनकल्याण कार्ड के लिए आवेदन नहीं किया है। तो आप सबसे पहले अपने ग्राम प्रधान से संपर्क करें तथा उनसे लिखित में आग्रह करें। उनके द्वारा अप्प्रुअल मिलने के पश्चात आपको जनकल्याण कार्ड उपलब्ध हो सकेगा। ताकि सरकारी सुविधाओं का लाभ ले सके।

FAQ’s Bharat Jan Kalyan Yojana 2022

Q. एमपी जनकल्याण कार्ड योजना क्या है?

Ans. मध्य प्रदेश जन कल्याण कार्ड के उपयोग से जन कल्याण केंद्र से  आवश्यक खाद्य सामग्री सामग्री प्राप्त की जा सकेगी। जिस पर 20% से लेकर 50% तक की छूट दी जाएगी।

Q. भारत जन कल्याण कार्ड के लिए कैसे आवेदन करें?

Ans. भारत जन कल्याण कार्ड प्राप्त करने के लिए आप अपने ग्राम प्रधान से बात कर सकते हैं। उनको लिखित में विवरण प्रस्तुत करें। उन्हें के अप्प्रुअल के बाद आपको जनकल्याण कार्ड उपलब्ध हो सकेगा।

Q.  जनकल्याण कार्ड से सामग्री पर कितनी छूट मिलेगी?

Ans. भारत जन कल्याण कार्ड से राशन सामग्री पर 20% से लेकर 50% तक छूट दी जाएगी।

इस ब्लॉग पोस्ट पर आपका कीमती समय देने के लिए धन्यवाद। इसी प्रकार के बेहतरीन सूचनाप्रद एवं ज्ञानवर्धक लेख easyhindi.in पर पढ़ते रहने के लिए इस वेबसाइट को बुकमार्क कर सकते हैं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Optimized with PageSpeed Ninja