मुख्यमंत्री जनकल्याण (शिक्षा प्रोत्साहन) योजना 2022 | MP Jan Kalyan (Shiksha Yojana)

MP Shiksha Protsahan Yojana

मध्य प्रदेश राज्य के ऐसे परिवार जो अपने बच्चों को शिक्षा प्राप्ति के लिए उचित व्यवस्थाएं नहीं करा पा रहे हैं। अर्थात आर्थिक समस्या के चलते अपने बच्चों की शिक्षा से खिलवाड़ करना उनकी मजबूरी होती जा रही है। ऐसे सभी परिवार जो असंगठित क्षेत्रों में काम कर रहे श्रमिक तथा BPL परिवार के लिए मध्यप्रदेश सरकार ने हाल ही में “मुख्यमंत्री जन कल्याण (शिक्षा प्रोत्साहन) योजना” (MP Jan Kalyan Shiksha Protsahan Yojana) की शुरुआत की है। योजना के अंतर्गत प्रदेश के गरीब बच्चों को उनकी शिक्षा का हक दिलाने हेतु छात्रवृत्ति की व्यवस्था की गई है। ताकि बच्चे अपनी शिक्षा को बिना रुकावट पूर्ण कर सके।

आइए जानते हैं, मध्य प्रदेश सरकार द्वारा शुरू की गई मुख्यमंत्री जन कल्याण शिक्षा प्रोत्साहन योजना क्या है? योजना के अंतर्गत कौन से परिवार आवेदन कर सकते हैं? शिक्षा प्रोत्साहन योजना के अंतर्गत गरीब परिवार कैसे आवेदन कर सकते हैं? योजना हेतु आवश्यक पात्रता, आवश्यक दस्तावेज तथा आवेदन प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी के लिए लेख में अंत तक बने रहें। लेख में दी जा रही महत्वपूर्ण जानकारी को ध्यानपूर्वक पढ़ें।

मध्य प्रदेश जन कल्याण योजना 2022 | Madhya Pradesh Jan Kalyan Yojana

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा जन कल्याण शिक्षा प्रोत्साहन योजना की शुरुआत की गई। योजना के अंतर्गत उन सभी विद्यार्थियों को शिक्षा के लिए आर्थिक सहायता के तौर पर छात्रवृत्ति दी जाएगी। जिनके माता-पिता मध्य प्रदेश सरकार के श्रम विभाग में असंगठित क्षेत्र में कामगार के रूप में रजिस्टर्ड है। ऐसे सभी छात्रों उच्च शिक्षा प्राप्ति जैसे:- स्नातक, डिप्लोमा, आईटीआई, पॉलिटेक्निकल जैसे पाठ्यक्रम में सम्मिलित  होना चाहते हैं। उन्हें सरकार द्वारा आर्थिक लाभ दिया जाएगा। ताकि वह बिना आर्थिक रुकावट के अपनी शिक्षा को पूर्ण कर सकें। सभी पाठ्यक्रम में लाभार्थी विद्यार्थियों की प्रवेश फीस, पाठ्यक्रम फीस, शिक्षा से संबंधित संपूर्ण खर्च मध्य प्रदेश सरकार द्वारा वहन किया जाएगा। जो छात्र जन कल्याण शिक्षा प्रोत्साहन योजना के लिए आवेदन करना चाहते हैं। उन्हें नीचे दी गई ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया को ध्यानपूर्वक फॉलो करना चाहिए।

जन कल्याण शिक्षा प्रोत्साहन योजना के अंतर्गत ली जाने वाली फीस

 जो छात्र मध्य प्रदेश मुख्यमंत्री जन शिक्षा योजना के लिए आवेदन कर रहे हैं। उन्हें कुछ फीस का भुगतान करना होगा। जो विनियामक समिति द्वारा अथवा मध्य प्रदेश निजी विश्वविद्यालय विनियामक आयोग एवं भारत सरकार द्वारा निर्धारित किया गया है। सरकार द्वारा दी जाने वाली सहायता राशि इन सभी छात्रों के भविष्य के लिए उपयोगी साबित होगी। आर्थिक वर्ग से कमजोर छात्र भी अपनी पढ़ाई को उच्च स्तरीय बना सकते हैं।

See also  MP Dwar Praday Yojana 2023 | मध्यप्रदेश द्वार प्रदाय योजना आवेदन फॉर्म 

एमपी जन कल्याण शिक्षा प्रोत्साहन योजना हाईलाइट | MP Jan Kalyan Shiksha Protsahan Yojana Highlights

योजना का नाममुख्यमंत्री जन कल्याण शिक्षा प्रोत्साहन योजना (MMJKY)
योजना आरंभ कीमध्य प्रदेश सरकार
योजना लाभार्थीमध्य प्रदेश के नागरिक
योजना का उद्देश्यअसंगठित क्षेत्र के कामगारों के बच्चों को शिक्षा प्रदान करना।
आधिकारिक वेबसाइटयहां क्लिक करें
वर्ष2022

एमपी जन कल्याण शिक्षा प्रोत्साहन योजना के लाभ एवं विशेषताएं | Benefits and Features of MP Jan Kalyan Shiksha Protsahan Yojana

जैसा कि आप सभी जानते हैं, मध्य प्रदेश राज्य के अलावा भारत में सभी राज्यों में तकरीबन आर्थिक वर्ग से कमजोर छात्रों को शिक्षा प्राप्ति के लिए राज्य सरकारें छात्रवृत्ति का प्रावधान करती है। इसका सबसे बड़ा फायदा उन सभी छात्रों को मिलता है। जो पढ़ाई में तो होनहार है परंतु आर्थिक वर्ग से कमजोर होने की वजह से उनके परिवार आगे की पढ़ाई जारी रखने में सक्षम नहीं होते। ऐसे में मध्य प्रदेश सरकार द्वारा गरीब छात्रों, असंगठित क्षेत्र में काम करने वाले श्रमिकों के बच्चों को  MP Shiksha Protsahan Yojana के अंतर्गत छात्रवृत्ति प्रदान कर लाभान्वित किया जाता है। जन कल्याण शिक्षा प्रोत्साहन योजना की अनेक विशेषताएं हैं जैसे:-

  • MP Shiksha Protsahan Yojana के अंतर्गत जो भी छात्र आर्थिक वर्ग से कमजोर हैं। उन्हें उच्च शिक्षा प्राप्ति में आर्थिक सहयोग मिलेगा।
  • राज्य के ऐसे गरीब परिवार जो अपने बच्चों को आगे की पढ़ाई कराने में सक्षम है। उन्हें अब सरकार द्वारा मदद मिलेगी।
  • जो छात्र उच्च शिक्षा प्राप्ति जैसे पॉलिटेक्निक, डिप्लोमा, आईटीआई, स्नातक जैसे पाठ्यक्रम में सम्मिलित है। उन्हें छात्रवृत्ति का लाभ अवश्य मिलेगा।
  • मध्य प्रदेश सरकार द्वारा छात्रों के शिक्षा प्राप्ति के लिए होने वाले खर्च को पूर्ण रूप से वहन किया जायेगा। जो निजी विश्वविद्यालयों एवं राज्य और केंद्र सरकार द्वारा विनियामक तौर पर निर्धारित किए गए शुल्क का भुगतान ही छात्रों को करना होगा।
  • एमपी नि:शुल्क शिक्षा प्रोत्साहन योजना के अंतर्गत प्रदेश के आर्थिक वर्ग से कमजोर परिवार BPL परिवार अब अपने बच्चों को उच्च शिक्षा प्राप्ति नि:शुल्क करवा सकते हैं।
  • योजना प्रारंभ होने से गरीब बच्चों को उच्च शिक्षा प्राप्ति में मदद मिलेगी। इसी के साथ उनके जीवन स्तर में भी सुधार होगा।
See also  क्या है मध्य प्रदेश प्रतिभा किरण योजना 2023 ? जाने इस लेख में | MP Pratibha Kiran Yojana Application Form PDF

मुख्यमंत्री जन कल्याण शिक्षा प्रोत्साहन योजना की अनिवार्य पात्रता | Eligibility of Jan Kalyan Shiksha Protsahan Yojana

मध्य प्रदेश के छात्र एवं छात्रा जन कल्याण शिक्षा प्रोत्साहन योजना के अंतर्गत आवेदन करना चाहते हैं। उन्हें सरकार द्वारा निर्धारित कुछ पत्रिकाओं का अनिवार्य तौर पर पालन करना होगा। जैसे:-

  • जन कल्याण शिक्षा प्रोत्साहन छात्रवृत्ति योजना के लिए केवल मध्य प्रदेश के स्थाई  विद्यार्थी ही कर सकते हैं।
  • यह योजना उन सभी श्रमिकों के लिए शुरू की गई है। जो असंगठित क्षेत्रों में काम कर रहे हैं तथा मध्य प्रदेश सरकार के श्रम विभाग में पंजीकृत हो।
  • शिक्षा प्रोत्साहन योजना का लाभ हम सभी विद्यार्थियों को मिलेगा। जो डिप्लोमा, डिग्री, आईटीआई, ग्रेजुएशन, पोस्ट ग्रेजुएशन, पैरामेडिकल साइंस जैसे कोर्स में शिक्षा हेतु प्रवेश ले चुके हो।
  • इंजीनियरिंग और जेईई मेंस के अंतर्गत यदि 1. 50 लाख रैंक हासिल की गई है। तो उन छात्रों को पूरी फीस छात्रवृत्ति के तौर पर उपलब्ध करवाई जाएगी।
  • जो छात्र मेडिकल की पढ़ाई के लिए नीट प्रवेश परीक्षा पास कर ली है। तो उन्हें MBBS पाठ्यक्रम में प्रवेश लेने पर योजना से लाभान्वित किया जाएगा।

एमपी जनकल्याण शिक्षा योजना हेतु आवश्यक दस्तावेज | Documents Required for MP Jan Kalyan Shiksha Yojana

मध्य प्रदेश जन कल्याण शिक्षा योजना के लिए जो विद्यार्थी आवेदन करना चाहते हैं। उन्हें कुछ दस्तावेज प्रस्तुत करने होंगे जैसे-

  • आधार कार्ड | Aadhar Card
  • निवास प्रमाण पत्र | Residence Certificate
  • आय का प्रमाण | Proof of Income
  • आयु का प्रमाण | Age proof
  • पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ | Passport Size Photograph
  • मोबाइल नंबर | Mobile Number
  • ईमेल आईडी | Email ID
  • बैंक खाता विवरण | Bank Account Details
  • राशन कार्ड | Ration Card

मुख्यमंत्री जन कल्याण शिक्षा प्रोत्साहन योजना ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया |

मध्य प्रदेश राज्य के जो छात्र एवं छात्रा शिक्षा प्राप्ति के लिए छात्रवृत्ति हेतु आवेदन करना चाहते हैं। उन्हें नीचे दी गई आवेदन प्रक्रिया को ध्यानपूर्वक फॉलो करना चाहिए।

  • सर्वप्रथम मुख्यमंत्री जन कल्याण योजना के ऑफिशल वेबसाइट पर लॉगिन करें। 
  • वेबसाइट होम पेज पर दिखाई दे रहे रजिस्ट्रेशन विकल्प पर क्लिक करें।
  • इसके पश्चात विद्यार्थी रजिस्ट्रेशन फॉर्म में पूछी गई संपूर्ण जानकारी को ध्यानपूर्वक भरे।
  • आवेदन फॉर्म को सबमिट कर दे |
  • वेबसाइट पर लॉगिन विकल्प पर क्लिक करें |
  • यूजरनेम पासवर्ड दर्ज कर लॉगिन करें।
  • आवेदन फॉर्म आपको वेबसाइट पर दिखाई देगा उस पर क्लिक करें।
See also  एमपी दीनदयाल अंत्योदय उपचार योजना 2022 | ऑनलाइन आवेदन फॉर्म | MP Deendayal Antyodaya Upchar Yojana
  • आवेदन फॉर्म में पूछी गई संपूर्ण जानकारी ध्यान पूर्वक दर्ज करें आप मुख्यमंत्री जन कल्याण शिक्षा प्रोत्साहन योजना के लिए आवेदन पूर्ण कर सकेंगे।

जनकल्याण योजना पोर्टल पर लॉगइन करने की प्रक्रिया | Procedure to login to Jan Kalyan Yojana Portal

  • सबसे पहले मुख्यमंत्री जन कल्याण शिक्षा प्रोत्साहन योजना के ऑफिशल पोर्टल पर  विजिट करें।
  • अब आपके सामने होम पेज पर लॉगिन विकल्प दिखाई देगा।
  • जैसे आपने पहले पंजीकरण किया है उसी समय आपको यूजर नेम, पासवर्ड उपलब्ध करवाया गया होगा।
  • यूजरनेम पासवर्ड दर्ज करें और कैप्चा कोड फील करें।
  • लॉगइन विकल्प पर क्लिक करें और सफलतापूर्वक ऑफिशल पोर्टल पर लॉग इन कर पाएंगे।

जन कल्याण योजना के अंतर्गत सम्मिलित पाठ्यक्रम सूची देखें | View the list of courses included under Jan Kalyan Yojana

मुख्यमंत्री जन कल्याण शिक्षा योजना के अंतर्गत जो छात्रवृत्ति हेतु पाठ्यक्रम सम्मिलित किए गए हैं। उनकी सूची देखने के लिए आप नीचे दी गई प्रक्रिया ध्यानपूर्वक फॉलो करें।

  • वेबसाइट होम पेज पर दिखाई दे रहे पाठ्यक्रम विकल्प पर क्लिक करें।
  • अपने कोर्स का चयन करें।
  • कैप्चा कोड दर्ज करें।
  • सर्च कोर्स पर क्लिक करें।
  • सभी पाठ्यक्रम की सूची कंप्यूटर स्क्रीन पर दिखाई देगी।

संपर्क विवरण | Contact Details

हेल्पलाइन नंबर – 0755-2550762

ईमेल आईडी – [email protected]

FAQ’s MP Shiksha Protsahan Yojana (MMJKY) 2022

Q. एमपी शिक्षा प्रोत्साहन योजना के लिए कैसे आवेदन करें?

Ans. एमपी जनकल्याण शिक्षा प्रोत्साहन योजना के लिए आवेदन ऑनलाइन माध्यम से किया जाएगा। अतः आप जन कल्याण शिक्षा प्रोत्साहन योजना की  ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट करें। अपना रजिस्ट्रेशन पूर्ण करें तथा आवेदन पर क्लिक कर दी गई। जानकारी को ध्यानपूर्वक भरते हुए आवेदन फॉर्म को समेट कर दें।

Q.  जन कल्याण शिक्षा योजना हेतु आवश्यक दस्तावेज?

Ans.  जो छात्र मध्य प्रदेश जन कल्याण शिक्षा योजना के लिए आवेदन करना चाहते हैं। उन्हें आधार कार्ड, आय प्रमाण पत्र, आयु प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र, पासपोर्ट साइज फोटो, मोबाइल नंबर की आवश्यकता होगी।

Q. जन कल्याण शिक्षा पोर्टल पर कैसे पंजीकरण करें?

Ans. एमपी जनकल्याण शिक्षा पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करने के लिए सबसे पहले ऑफिशल वेबसाइट पर विजिट करें। और पंजीकरण विकल्प पर क्लिक करते हुए आवश्यक जानकारी को ध्यानपूर्वक भरे। अंत में इज नेम पासवर्ड तथा कैप्चा कोड फील कर फॉर्म को सबमिट कर दें। आपको यूजरनेम पासवर्ड दिया जाएगा जिससे आप पुनः पोर्टल पर लॉगिन कर सकते हैं। 

इस ब्लॉग पोस्ट पर आपका कीमती समय देने के लिए धन्यवाद। इसी प्रकार के बेहतरीन सूचनाप्रद एवं ज्ञानवर्धक लेख easyhindi.in पर पढ़ते रहने के लिए इस वेबसाइट को बुकमार्क कर सकते हैं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Optimized with PageSpeed Ninja