मध्य प्रदेश प्रतिभा किरण योजना 2022 | MP Pratibha Kiran Yojana Application Form PDF

By | मार्च 27, 2023

प्रदेश सरकार छात्राओं को शिक्षा के प्रति जागरूक एवं आर्थिक अभाव से हुए अवरुद्ध को कम करने के लिए विशेष प्रकार की लाभकारी योजनाएं शुरू कर रही है। इसी बीच मध्य प्रदेश सरकार द्वारा “मध्यप्रदेश प्रतिभा किरण योजना” (“Madhya Pradesh Pratibha Kiran Yojana”) की शुरुआत की गई है। यह योजना प्रदेश की मेघावी छात्राओं के लिए शुरू की गई है। योजना के अंतर्गत प्रदेश की जो मेघावी छात्राएं आर्थिक अभाव के चलते आगे की पढ़ाई जारी नहीं रख पा रही है, उन्हें सरकार छात्रवृत्ति प्रदान कर आगे की पढ़ाई जारी रखने हेतु प्रोत्साहन दे रही है। प्रदेश की जो छात्राएं बारहवीं कक्षा के बाद आगे की पढ़ाई नहीं कर पा रही थी उन्हें अब सरकार ₹4000 की स्कॉलरशिप प्रदान करेगी जिससे छात्राएं कॉलेज की पढ़ाई हेतु प्रवेश कर सकेगी।

ads


आइए जानते हैं, मध्य प्रदेश सरकार द्वारा शुरू की गई Pratibha Kiran Yojana क्या है?  योजना के अंतर्गत सरकार द्वारा कौनसी मेघावी छात्राओं को स्कॉलरशिप वितरण की जाएगी? योजना की पात्रता, आवश्यक दस्तावेज तथा आवेदन प्रक्रिया की जानकारी के लिए लेख में बने रहें।

MP Pratibha Kiran Scholarship Application Form 2022 | प्रतिभा किरण स्कॉलरशिप योजना 2022

जैसा कि आप जानते हैं, मेघावी छात्राओं के लिए राज्य सरकार एवं केंद्र सरकार द्वारा विभिन्न प्रकार की स्कॉलरशिप योजनाएं चलाई जा रही है। परंतु कुछ महिलाओं के साथ यह समस्या रहती है कि, उन्हें अपने गांव शहर से दूर जाकर पढ़ाई करनी होती है तथा पढ़ाई के अतिरिक्त उन्हें रहने खाने का खर्च भी उठाना होता है। अब मध्य प्रदेश सरकार इसी समस्या को हल में बदल रही है अर्थात प्रतिभा किरण योजना के अंतर्गत महिलाओं को रहने खाने की व्यवस्था हेतु ₹4000 की छात्रवृत्ति के रूप में अनुदान प्रदान करेगी। योजना का लाभ प्रदेश की मेधावी छात्रों को मिलेगा जो गत वर्षों में अच्छे अंकों से परीक्षा में सफल हुई हैं।

READ  LIC आम आदमी बीमा योजना | LIC AAM ADAMI BIMA YOJANA ( LIC AABY 2023)

Features and Benefits of Madhya Pradesh Pratibha Kiran Yojana | मध्य प्रदेश प्रतिभा किरण योजना की विशेषता एवं लाभ

मध्य प्रदेश की मेधावी छात्रा जिन्होंने 12वीं कक्षा में 60% से अधिक अंक अर्जित किए हैं, उन्हें योजना का लाभ दिया जाएगा। इसी के साथ छात्राओं को विशेष प्रकार के लाभ होंगे जैसे:-

  • मध्य प्रदेश छात्रवृत्ति योजना के अंतर्गत मेधावी छात्राओं को प्रतिवर्ष ₹4000 की अतिरिक्त स्कॉलरशिप दी जाएगी। जिसके तहत वे कॉलेज के प्रथम वर्ष में प्रवेश कर सकेंगे।
  • छात्रवृत्ति योजना का लाभ उन सभी छात्रों को मिलेगा जो मेडिकल, इंजीनियरिंग  अर्थात देवी अहिल्या विश्वविद्यालय की कोई भी कोर्स में शामिल होती है।
  • आर्थिक वर्ग से कमजोर  मेधावी छात्राओं को योजना हेतु लाभान्वित किया जाएगा। अब उन्हें आर्थिक अभाव के चलते पढ़ाई बीच में ड्रॉप आउट करने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी।

What is the eligibility of Madhya Pradesh Pratibha Kiran Scholarship | मध्य प्रदेश प्रतिभा किरण छात्रवृत्ति योजना की पात्रता क्या है?

  •  मध्य प्रदेश की होनहार छात्राएं योजना लाभान्वित हेतु आवेदन कर सकती है।
  • जिन छात्राओं ने कक्षा 12 में 60% से अधिक अंक अर्जित किए हैं। वह योजना की उचित पात्र होगी।
  • मध्य प्रदेश के अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति तथा आर्थिक वर्ग से कमजोर परिवार अपनी छात्राओं को आगे बढ़ाने के लिए सरकार से मिल रही आर्थिक सहयोग का लाभ प्राप्त कर सकते हैं।

मध्य प्रदेश प्रतिभा किरण छात्रवृत्ति योजना के लिए क्या दस्तावेज लगेंगे

जो मेधावी छात्रा सरकार द्वारा निर्धारित पात्रता एवं मापदंड को पूर्ण करती हैं, वह आसानी से योजना लाभान्वित होने हेतु आवेदन कर सकती हैं। इसके लिए महिलाओं को दिए गए दस्तावेज प्रस्तुत करने होंगे। जैसे:-

  •  छात्रा का आधार कार्ड student’s aadhar card
  •  12वीं की मार्कशीट 12th mark sheet
  •  बीपीएल कार्ड  BPL card
  •  आय प्रमाण  income proof
  •  समग्र आईडी Samagr ID
  •  बैंक पासबुक bank passbook
  •  मोबाइल नंबर mobile number
  •  पासपोर्ट साइज फोटो Passport size photo की आवश्यकता होगी
READ  MP Kisan Samman Card बनवाए | आवेदन और पंजीकरण प्रक्रिया | MP Kisan Samman Card 2022 (MP KSC)

How to apply online for Madhya Pradesh Pratibha Kiran Yojana | मध्य प्रदेश किरण योजना के लिए ऑनलाइन कैसे आवेदन करें?

जैसा कि आप जानते हैं, मध्य प्रदेश सरकार द्वारा शुरू की गई छात्रवृत्ति योजनाओं को सरकार द्वारा शुरू किए गए ऑनलाइन पोर्टल पर लॉगिन करके आवेदन कर सकते हैं। सभी योजनाएं इसी पोर्टल पर प्रदर्शित होती है तथा उनके आवेदन के लिंक भी इसी पोर्टल पर आपको मिलेंगे। आवेदन करने के लिए आप दी गई प्रक्रिया को फॉलो करें।

  • सबसे पहले मध्य प्रदेश सरकार के स्कॉलरशिप ऑफिशल पोर्टल www.scholarshipportal.mp.nic.in पर लॉगिन करें।
  • वेबसाइट होम पेज पर रजिस्ट्रेशन मध्य प्रदेश Student Registration / Register Yourself विकल्प पर क्लिक करें।
  • होम पेज पर दी गई छात्रवृत्ति संबंधी जानकारी को ध्यानपूर्वक पढ़ें।
  •  “Continue” विकल्प पर क्लिक करें।
  • रजिस्ट्रेशन फॉर्म को ध्यानपूर्वक भरे।
  • आवश्यक दस्तावेज संलग्न करें।
  • एप्लीकेशन फॉर्म सबमिट कर दें।

जैसे ही आप का रजिस्ट्रेशन कंप्लीट होता है आप को मोबाइल पर रजिस्ट्रेशन नंबर मैसेज के द्वारा प्राप्त होगा। दिए गए रजिस्ट्रेशन नंबर को सुरक्षित रखें भविष्य में आप अपने रजिस्ट्रेशन नंबर से आवेदन फॉर्म की ट्रैकिंग कर सकेंगे।

FAQ’s Madhya Pradesh Pratibha Kiran Yojana

Q. मध्य प्रदेश प्रतिभा किरण स्कॉलरशिप योजना के लिए कैसे आवेदन करें?

Ans.  मध्य प्रदेश सरकार के स्कॉलरशिप पोर्टल पर विजिट करें अगर आप पहले से  पोर्टल पर रजिस्टर्ड हैं तो लॉगिन करें और सरकार द्वारा शुरू की गई सभी स्कॉलरशिप योजनाओं की जानकारी होमपेज से प्राप्त करें। प्रतिभा किरण स्कॉलरशिप लिंक पर क्लिक करें और आवेदन फॉर्म को ध्यानपूर्वक पढ़ें। आवश्यक दस्तावेज सलग्न करें। आप निश्चित तौर पर आसानी से अपना रजिस्ट्रेशन कर सकेंगे।

READ  MP Van Dhan Vikas Yojana | Van dhan Vikas Kendra (PM VDY) आदिवासियों की खुशहाली का राज | आज ही करें आवेदन

Q.  मध्य प्रदेश प्रतिभा किरण योजना की पात्रता क्या है?

Ans.  मध्य प्रदेश सरकार द्वारा शुरू की गई प्रतिभा किरण योजना के अंतर्गत प्रदेश की छात्राएं कक्षा 12वीं में 60% से अधिक अंक प्राप्त करती है तो उन्हें सरकार द्वारा ₹4000 की स्कॉलरशिप प्रदान की जाएगी और यह स्कॉलरशिप छात्रा की कॉलेज प्रथम वर्ष में प्रवेश करने हेतु दी जाएगी।

Q. एमपी प्रतिभा किरण योजना क्या है?

Ans.  मध्य प्रदेश सरकार द्वारा आर्थिक वर्ग से कमजोर तथा अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति की होनहार छात्रों को आगे की पढ़ाई जारी रखने के लिए आर्थिक रूप से सहयोग प्रदान करती है। इसी सहयोग को सरकार द्वारा छात्रवृत्ति के तौर पर छात्राओं को ₹4000 वार्षिक उपलब्ध करवाया जाता है।

शिवराज सिंह चौहान सरकार की लाभकारी योजनाओं की जानकारी के लिए यहां क्लिक करें

इस ब्लॉग पोस्ट पर आपका कीमती समय देने के लिए धन्यवाद। इसी प्रकार के बेहतरीन सूचनाप्रद एवं ज्ञानवर्धक लेख easyhindi.in पर पढ़ते रहने के लिए इस वेबसाइट को बुकमार्क कर सकते हैं।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *